
#Police ~ Official Twitter account of POLICE COMMISSIONERATE, AGRA| Pls do not report crime here. Not monitored 24*7. Dial 112 in case of Emergency.
Agra Uttar Pradesh India
Joined May 2013
- Tweets138K
- Following131
- Followers15K
- Likes18.5K
Pinned Tweet
पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा आगामी त्योहारों के अवसर पर समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही, त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने तथा पुलिस के सहयोगार्थ की गई अपील ।
@Uppolice @CPAgra_
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
आईफोन चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त को #थाना_हरीपर्वत पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कब्जे से चोरी किया गया आईफोन बरामद।
#UPPolice
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में #थाना_पर्यटन पुलिस द्वारा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों, हॉकरों एवं अवैध गाइडों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 29.11.2026 को ताजमहल के आसपास पर्यटकों को परेशान करने वाले 05 लपके/हॉकर को #थाना_पर्यटन पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार।
#UPPolice
पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में परिवारों में आपसी विवाद अथवा मतभेद से सम्बन्धित शिकायतों पर परिवार परामर्श केन्द्र आगरा द्वारा निरन्तर कुशल काउंसर्स की मदद से काउंसलिंग कर परिवारों को एकजुट किया जा रहा है।
इसी क्रम में प्राप्त शिकायतों से सम्बन्धित पक्षों को आज दिनांक 29.11.2026 को बुलाकर परिवार परामर्श केन्द्र में कुशल काउंसलर्स की मदद से उनकी काउंसलिंग की गयी तथा 06 दंपति/परिवारों को एकजुट किया गया।
इस दौरान 06 जोड़े/पति-पत्नी/परिवारीजनों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने का संकल्प लिया, जिससे न केवल परिवार टूटने से बचे बल्कि उनके बच्चों और परिजनों का भविष्य भी सुरक्षित हुआ।
#𝐔𝐏𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
यक्ष एप की मदद से महज 05 घंटे में घटना का सफल अनावरण!
ऑटो में बैठी वृद्ध महिला को बातों में उलझाकर आभूषण चोरी करने वाले 02 अन्तरजनपदीय अभियुक्तों को थाना रकाबगंज पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार।
कब्जे से पीली एवं सफेद धातु के आभूषण तथा ₹1,650/- बरामद।
बाइट- सुश्री अमीषा, एसीपी सदर कमि0 आगरा।
#UPPolice @CPAgra_
"सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश"
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित #मिशन_शक्ति6 अभियान के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर, आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में #थाना_ताज_सुरक्षा पुलिस टीम द्वारा विभिन्न राज्यों/जनपदों से ताजमहल देखने आई महिलाओं/बालिकाओं से संवाद कर, उन्हें महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और डिजिटल/साइबर फ्रॉड से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस दौरान उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों – 1090, 1098, 112, 1930 व UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली सुविधाओं आदि विषय में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
#𝐌𝐢𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧𝐒𝐡𝐚𝐤𝐭𝐢𝟔
#𝐌𝐢𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧𝐒𝐡𝐚𝐤𝐭𝐢𝐔𝐏𝐏
#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन
#𝐔𝐏𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞
🌫️ धुंध में रफ्तार नहीं, समझदारी दिखाएं🌫️
कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं।
पर्याप्त दूरी रखें और लाइट का सही प्रयोग करें।
याद रखें, सड़क पर कुछ मिनट की देरी बेहतर है।
आपकी थोड़ी सी सावधानी, आपकी और दूसरों की जिंदगी बचा सकती है।
सुरक्षित रहें, सुरक्षित पहुँचें।
#RoadSafety
#DriveSafe
#UPPolice
"सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश"
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति-6' अभियान के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं से संवाद कर, उन्हें महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और डिजिटल/साइबर फ्रॉड से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस दौरान उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों – 1090, 1098, 112, 1930 व UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली सुविधाओं आदि विषय में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
#MissionShakti6
#MissionShaktiUPP
#𝐔𝐏𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞
#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु स्मार्ट सिटी ट्रैफिक कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण।
आज दिनांक 29.11.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद द्वारा स्मार्ट सिटी ट्रैफिक कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), सीसीटीवी कैमरों, डिजिटल मैपिंग एवं लाइव ट्रैफिक मॉनिटरिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस उपायुक्त यातायात ने निर्देशित किया कि सभी सीसीटीवी कैमरे एवं तकनीकी उपकरण पूर्ण रूप से क्रियाशील रहें तथा पीक आवर्स के दौरान संवेदनशील चौराहों एवं अधिक यातायात दबाव वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए। कहीं भी जाम अथवा यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में तत्काल वैकल्पिक मार्गों से यातायात डायवर्ट कर आवागमन सुचारु बनाया जाए।
इसके साथ ही, शहर के सभी प्रमुख 'नो-एंट्री' (No-Entry) प्वाइंटों की कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी करने तथा निर्धारित समय के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रमुख मार्गों पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
इसके अतिरिक्त पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों, वैकल्पिक मार्गों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे।
यातायात पुलिस की अपील:- यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
@Uppolice
@uptrafficpolice
@agrapolice
@DCPCityAgra
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
🚗 धीमी रफ्तार, सुरक्षित सफर!
कोहरे के मौसम में एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें। नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई।
आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प! 🚦
@Uppolice
@uptrafficpolice
@agrapolice
आगरा में सुगम, सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रमुख नो-एंट्री पॉइंट्स का स्थलीय निरीक्षण।
पुलिस आयुक्त, आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद एवं अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्रीमती अलका द्वारा रैपुरा जाट, कुबेरपुर खंदौली कट, टेढ़ी बगिया-जलेसर रोड एवं रुनकता फ्लाईओवर सहित शहर के प्रमुख मार्गों एवं नो-एंट्री पॉइंट्स का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों से जानकारी प्राप्त की गई तथा नो-एंट्री व्यवस्था के प्रभावी अनुपालन, यातायात के सुचारु संचालन एवं आमजन के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
#UPPolice
#TrafficRules
खेलों से सशक्त व्यक्तित्व, अनुशासन और टीम भावना का विकास! 🏆
आज दिनांक 28.11.2026 को पुलिस मॉडर्न स्कूल, पुलिस लाइन आगरा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त श्री बजरंग प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण एवं खेल मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
खेल, अनुशासन और उत्कृष्टता की ओर एक कदम!
#UPPolice

































