CM Office, GoUP retweeted
करुणा और शौर्य के प्रतीक, सिख पंथ के सप्तम गुरु, श्री गुरु हर राय साहिब जी महाराज के ज्योति ज्योत दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
संत परंपरा के दिव्य आदर्शों से आलोकित उनके उपदेश जन-जन में सद्भाव, समरसता और परोपकार के संस्कारों को सुदृढ़ करते रहेंगे।
CM Office, GoUP retweeted
जाति की जड़ता समाज को बांटती है, जबकि साझी आस्था और संस्कृति उसे एक सूत्र में पिरोती हैं। श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव इसी सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण है।
वर्ष 2017 से पहले जातीय विभाजन को राजनीति का आधार बनाने वाली सरकारों ने समाज को जोड़ने वाली इस सांस्कृतिक शक्ति की पूर्णतः उपेक्षा की।
डबल इंजन सरकार ने वर्ष 2017 में दीपोत्सव की शुरुआत कर इस सोच को बदला और राम नगरी की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन के उत्सव में बदल दिया।
पूज्य संत गण एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में आज धर्माचार्य गण, विद्यार्थी, स्वच्छताकर्मी, कुम्हार और व्यापारी सभी समान उत्साह एवं श्रद्धा से इस आयोजन में सहभागी होते हैं।
यहां पहचान जाति से नहीं, सहभागिता से होती है। दीप अलग-अलग हाथों में जलते हैं, लेकिन उनका प्रकाश पूरे समाज को एक करता है।
यही दीपोत्सव का संदेश है। यही समरस समाज की संकल्पना है।
जय जय श्री राम।
CM Office, GoUP retweeted
जब सरकार की प्राथमिकता अपना ही परिवार हो, तो गरीब परिवारों की पीड़ा शासन की नीतियों से ओझल हो जाती है।
पूर्ववर्ती सरकार में उत्तर प्रदेश में यही स्थिति थी। परिवारवाद की राजनीति के बीच लाखों माताएं और बहनें धुएं से भरी रसोई में जीवन बिताने को विवश थीं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने परिवारवाद के स्थान पर लोक-कल्याण को प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों की रसोई तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाया और मातृशक्ति को स्वास्थ्य, सुविधा तथा सम्मान का संबल दिया।
पावन पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में लखनऊ में ₹1,500 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को आज रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण होगा।
हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट है। आर्थिक अभाव के कारण कोई गरीब परिवार फिर से धुएं वाले चूल्हे पर लौटने को विवश न हो। हर घर में दीपावली की खुशियां और हर रसोई में सुविधा का प्रकाश बना रहे।
मातृशक्ति एवं वंचित परिवारों की खुशियों को संबल देने के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार तथा सभी माताओं और बहनों को दीपावली की अग्रिम बधाई।
सियावर रामचंद्र की जय!
पवनसुत हनुमान की जय!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज श्री अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला एवं श्री हनुमानगढ़ी में संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज जनपद अयोध्या में प्रान्तीयकृत दीपोत्सव मेला-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत रामकथा पार्क, सरयू आरती स्थल एवं राम की पैड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया।
#DeepotsavKaDashak
हम 06 माह में 01 लाख नौजवानों को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। हमने इसकी कार्ययोजना भी बना दी है और नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद गोंडा में ₹520 करोड़ से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, चेक, चाबियां एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों, 350 तहसीलों, 825 विकास खंडों एवं 762 नगर निकायों में विकास कार्य हो रहे हैं। हर जनपद को बिजली तथा हर गरीब एवं जरूरतमंद परिवार को राशन और रसोई गैस का कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
दीपावली से पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को एक भरा हुआ रसोई गैस सिलेंडर निःशुल्क देने जा रहे हैं।
विगत साढ़े 9 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में अकेले गोंडा जिले के लिए हमने ₹16,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। वहीं, पूरे देवीपाटन मण्डल के लिए लगभग ₹50 हजार करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
वर्ष 2023 में आयोजित UP Global Investors Summit के दौरान अकेले जनपद गोंडा के लिए लगभग ₹3,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इनमें से सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। शेष परियोजनाओं को साकार करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
वहीं, विगत 9.5 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जनपद गोंडा के विकास के लिए ₹16,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
बलरामपुर से गोंडा और गोंडा से अयोध्या के मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य को केन्द्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जनपद गोंडा में महाराजा देवी बख्श सिंह और बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं।
बलरामपुर में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण अंतिम चरण में है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
हमने देवीपाटन मण्डल को माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की सौगात दी है।
अब यहां नकल नहीं होगी, बल्कि बच्चों के जीवन को संवारने और सुधारने का कार्य किया जाएगा। उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आगामी 07 नवंबर को श्री अयोध्या धाम में दीपोत्सव का 10वां संस्करण आयोजित होगा। दीपोत्सव की यह रोशनी विकास के रूप में गोंडा जनपद तक भी पहुंचेगी।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आगामी 07 नवंबर को श्री अयोध्या धाम में दीपोत्सव का 10वां संस्करण आयोजित होगा।
दीपोत्सव श्री अयोध्या धाम में होगा, लेकिन इसकी रोशनी विकास के रूप में गोंडा जनपद तक पहुंचेगी।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#LIVE: गोंडा में ₹520 करोड़+ की 69 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी। teapawt.net/i/broadcasts/2YRngvvVN…
जनसेवा ही प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने मंदिर परिसर स्थित गोशाला में गो-सेवा भी की।
#JantaDarshanUP
CM Office, GoUP retweeted
श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है। यहां प्रज्वलित हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है।
लेकिन वर्ष 2017 के पूर्व यह प्रकाश नहीं था। राम नगरी की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं हुई। आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था। डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में लाखों दीपों से आलोकित होने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम एवं कारोबार के नए अवसर सृजित कर रहा है। जिस दीये से राम नगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है।
ऐसा है अपना दीपोत्सव...
जय जय श्री राम।






























