DC Dhanbad (@dc_dhanbad) header
DC Dhanbad (@dc_dhanbad) profile picture

Official handle of Deputy Commisioner Dhanbad, Jharkhand. Please connect with us for suggestions/grievances. https://teapawt.net/t.co/M0L97LuhUP

Dhanbad, India
Joined February 2017
Photo by DC Dhanbad (@dc_dhanbad)Photo by DC Dhanbad (@dc_dhanbad)Photo by DC Dhanbad (@dc_dhanbad)Photo by DC Dhanbad (@dc_dhanbad)Photo by DC Dhanbad (@dc_dhanbad)Photo by DC Dhanbad (@dc_dhanbad)Photo by DC Dhanbad (@dc_dhanbad)Photo by DC Dhanbad (@dc_dhanbad)Photo by DC Dhanbad (@dc_dhanbad)Photo by DC Dhanbad (@dc_dhanbad)
#झारखंड_स्थापना_दिवस_समारोह के तहत मुख्यमंत्री उत्कृष्ट +2 जिला स्कूल, धनबाद में जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने क्विज, निबंध, नृत्य, गायन, नाटक, कथावाचन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने झारखंड की समृद्ध विरासत और संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। @prdjharkhand @JharkhandCMO
2
697
RT @prdjharkhand: From Traditional Sarees to Technological Innovations – Jharkhand Shines at IITF 2026! ✨ नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयो…
6
431
DC Dhanbad retweeted
जमशेदपुर की मिट्टी से निकली प्रतिभा अब भारतीय सिनेमा में रचने जा रही है नया इतिहास! जमशेदपुर निवासी और BIT Mesra से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले फिल्ममेकर सौरव रॉय चौधरी ने भारत की पहली एनीमे फीचर फिल्म बनाने की अपनी पहल साझा की। जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की कहानी पर आधारित यह फिल्म जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। गोवा में आयोजित Film Bazaar के झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पवेलियन में उन्होंने झारखंड से अपने जुड़ाव और राज्य के लिए कुछ खास करने के अपने संकल्प को साझा किया। झारखंड की प्रतिभा, कहानियां और रचनात्मकता अब राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान बनाने को तैयार हैं। 📍 गोवा
16
19
1,266
#झारखंड_राज्य_स्थापना_दिवस 2026 के अवसर पर मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धनबाद में जिला स्तरीय #एथलेटिक्स_प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया। 24 नवंबर को शेष स्पर्धाएं एवं फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे तथा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। @prdjharkhand @JharkhandCMO
649
#झारखंड_स्थापना_दिवस_2026 के अवसर पर न्यू टाउन हॉल, धनबाद में जिला स्तरीय सांस्कृतिक #गायन_प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न मानकों के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया तथा जिला खेल पदाधिकारी ने सभी का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में चयनित विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। @prdjharkhand @JharkhandCMO
2
639
DC Dhanbad retweeted
फिल्मकार एवं FTII, पुणे के प्रोफेसर सिद्धार्थ शास्ता ने गोवा में आयोजित Film Bazaar के झारखंड पवेलियन का दौरा किया और राज्य की फिल्म नीति की सराहना की। उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग के लिए दी जा रही सुविधाओं, सब्सिडी और प्रोत्साहन को फिल्मकारों के लिए बेहतरीन अवसर बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में खूबसूरत लोकेशंस, समृद्ध स्थानीय संस्कृति और अनकही कहानियों का खजाना है। सरकार के प्रयासों से यहां की प्रतिभाओं और स्थानीय फिल्मकारों को प्रशिक्षण एवं सहयोग मिले, तो झारखंड की कहानियां राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी अपनी पहचान बना सकती हैं। झारखंड को फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयास सराहनीय हैं। 📍 गोवा
16
20
1,244
DC Dhanbad retweeted
कोकून से खूबसूरत सिल्क साड़ियों तक, गोड्डा की गौरी कुमारी के हुनर को माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में मिल रहा है नया मंच और नई पहचान! मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की पहल और राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण एवं आजीविका को बढ़ावा देने वाली नीतियों से ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर को उद्यम में बदलकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित IITF 2026 के झारखंड पलाश पवेलियन (हॉल नंबर 1) में गोड्डा की गौरी कुमारी पहली बार अपनी हस्तनिर्मित सिल्क साड़ियों के साथ पहुंची हैं। शिव आजीविका सखी मंडल से जुड़ी गौरी अपने परिवार के साथ कोकून से रेशम का धागा बनाने से लेकर बुनाई, रंगाई और हाथों से पेंटिंग तक का काम करती हैं। उनकी ₹5,000 से ₹8,000 तक की साड़ियों की बिक्री से अब तक ₹35,000 से अधिक की आय हो चुकी है। हेमंत सोरेन सरकार के प्रयासों से झारखंड की ग्रामीण महिलाएं अब हुनर के साथ आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की नई पहचान बना रही हैं। 📍 न्यू दिल्ली
20
28
1,361
सोमवार को समाहरणालय में सड़क, बिजली एवं पेयजल से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। रानी रोड, ब्रह्मांडिह–करियो रोड, बिनोद बिहारी चौक-पॉलिटेक्निक रोड चौड़ीकरण सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बेलगड़िया टाउनशिप में विद्युत सबस्टेशन का कार्य जल्द शुरू करने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से बाधाओं का समाधान कर प्राक्कलन तैयार करने एवं योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। #DistrictAdministration @prdjharkhand @JharkhandCMO
4
699
#स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत संसाधन केंद्र में जिला स्तरीय #निबंध_लेखन एवं #क्विज_प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने मतदान का महत्व, शुद्ध मतदाता सूची, ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना था। #SVEEP @ceojharkhand @ECISVEEP
3
799
DC Dhanbad retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड पवेलियन पहुंचे नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर श्री प्रवीण मोसारे ने झारखंड की खूबसूरती और राज्य की फिल्म पॉलिसी की सराहना की। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने झारखंड के खूंटी और घाटशिला में डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की थी। झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता से प्रभावित प्रवीण मोसारे ने जल्द ही यहां एक फीचर फिल्म बनाने की इच्छा जताई। झारखंड की हरी-भरी वादियां अब देशभर के फिल्मकारों को आकर्षित कर रही हैं। 📍 गोवा @HemantSorenJMM
18
22
1,365
#झारखंड_स्थापना_दिवस_पखवाड़ा के तहत जिले के सभी प्रखंडों में 15 से 28 नवंबर तक ‘#गृह_प्रवेश_सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 15 से 23 नवंबर तक कुल 1196 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। @prdjharkhand @JharkhandCMO
2
830
#झारखंड_स्थापना_दिवस_पखवाड़ा के तहत बाघमारा प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं के तहत #परिसंपत्तियों एवं #स्वीकृति_पत्रों का वितरण किया गया। स्वयं सहायता समूहों को ₹25.97 करोड़ का सांकेतिक चेक, छात्र-छात्राओं को साइकिल, लाभुकों को बत्तख के चूजे, बीज किट एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया तथा अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम के माध्यम से पोषण का संदेश दिया गया। @prdjharkhand @JharkhandCMO
688
DC Dhanbad retweeted
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड पवेलियन राज्य की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक पहचान का आकर्षण बन रहा है। यहां झारखंड के कलाकार अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और मांदर की थाप पर शानदार प्रस्तुतियों से दिल्ली में धूम मचा रहे हैं। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को झारखंड की जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं से रूबरू करा रही हैं। ‘विकास और विरासत’ की जीवंत झलक के साथ दिल्ली में गूंज रही है झारखंड की संस्कृति। 📍 नई दिल्ली
23
25
1,541
#झारखंड_स्थापना_दिवस_पखवाड़ा के तहत CHC केन्दुआडीह में स्वैच्छिक #रक्तदान_शिविर का आयोजन किया गया। पुटकी अंचल अधिकारी सह सदर बीडीओ ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया एवं लोगों को प्रेरित किया। शिविर के उपरांत अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर सेवा एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। @prdjharkhand @JharkhandCMO
7
704
DC Dhanbad retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड पवेलियन पहुंचे मुंबई स्थित Mountain River Films के CEO श्री चंद्रा के. झा ने झारखंड से अपने जुड़ाव और यहां की संभावनाओं को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी फिल्म प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और माइक्रो ड्रामा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। चीन के हांगझोऊ में उनका AI प्रोडक्शन सेटअप भी संचालित है। उन्होंने अपनी जड़ों की ओर लौटने, झारखंड के लोगों से जुड़ने और फिल्म एवं AI के क्षेत्र में अपने अनुभव और तकनीकी ज्ञान को साझा करने की इच्छा जताई। झारखंड की प्रतिभा और संभावनाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में ऐसे सहयोग का स्वागत है। 📍 गोवा @HemantSorenJMM
22
27
1,402
उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में #जिला_अनाबद्ध_निधि अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। REO द्वारा स्वीकृत योजनाओं का कार्य शुरू नहीं करने एवं लघु सिंचाई प्रमंडल के बोरिंग कार्य लंबित रहने पर डीडीसी ने कड़ी नाराजगी जताई। लघु सिंचाई प्रमंडल को सात दिनों में लंबित बोरिंग कार्य पूर्ण करने तथा भवन निर्माण विभाग को मासिक लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। सभी कार्यकारी एजेंसियों को योजनाओं में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने एवं नियमित प्रगति प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया। @prdjharkhand @JharkhandCMO
5
1,113
#झारखंड_स्थापना_दिवस_पखवाड़ा के तहत बलियापुर के स्वास्थ्य उपकेंद्र, खैराकाबाद में निःशुल्क #आयुष्मान_आरोग्य_शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहिया दीदियों ने मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में एएनएम, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्थानीय सहियाओं का सराहनीय योगदान रहा। @prdjharkhand @JharkhandCMO
647
#झारखंड_स्थापना_दिवस_पखवाड़ा के तहत एगारकुंड प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच #परिसंपत्तियों एवं #स्वीकृति_पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सखी मंडल की दीदियों को चेक, आवास एवं पेंशन स्वीकृति पत्र, टीबी मरीजों को पोषण किट तथा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर एवं कान की मशीन प्रदान की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरित की गई तथा नमामि गंगे प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। @prdjharkhand @JharkhandCMO
4
750
झारखंड को फिल्म निर्माण और मीडिया के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में गोवा में आयोजित 57वें International Film Festival of India (IFFI) एक महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। इस अवसर पर 4PM News Network के संस्थापक एवं Editor-in-Chief श्री संजय शर्मा जी से मुलाकात हुई। उनके साथ झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और फिल्म निर्माण एवं मीडिया के क्षेत्र में मौजूद अपार संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। झारखंड की खूबसूरत लोकेशन्स, प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए ऐसे संवाद बेहद महत्वपूर्ण हैं।
25
35
2,050
DC Dhanbad retweeted
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड पवेलियन राज्य की समृद्ध विरासत और विकास की कहानी बयां कर रहा है। ‘विकास और विरासत’ की थीम पर आधारित इस पवेलियन में जनजातीय संस्कृति, सोहराई कला, डोकरा शिल्प, तसर सिल्क, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है। आइए, झारखंड की कला, संस्कृति और संभावनाओं से रूबरू हों। @HemantSorenJMM
🤖 Made with AI
30
38
1,671