
DFRAC is an Independent Media Organization focusing on Fact-Checking and Hate Speech. @DFRAC_Urdu @DFRAC_Arabic @DFRAC_Bengali @Dfrac_org
India
Joined January 2020
- Tweets6.3K
- Following38
- Followers22.8K
- Likes40.2K
Pinned Tweet
आपको सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से कोई ऐसी जानकारी मिलती है जिसके सच होने पर आपको शक है - तो हमारे हेल्प लाइन नंबर पर फैक्ट चेक के लिए भेजे
74288-63260
फैक्ट चेक: मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति की गोद में बैठी सोनिया गांधी की एडिटेड तस्वीर फिर वायरल
सोशल मीडिया पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद सोनिया गांधी की एक आपत्तिजनक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में उन्हें मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम की गोद में बैठे हुए दिखाया गया है। (1/4)
इसकी पुष्टि भारत के विदेश मंत्रालय की 23 मार्च 2005 की प्रेस विज्ञप्ति से भी होती है। विज्ञप्ति के अनुसार, मालदीव के राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम 27 मार्च से 1 अप्रैल 2005 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर आने वाले थे। AFP के फोटो कैप्शन में भी 29 मार्च 2005 को नई दिल्ली में सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात का उल्लेख है। (3/4)
निष्कर्ष:
#DFRAC की जांच में स्पष्ट है कि सोनिया गांधी की वायरल तस्वीर असली नहीं है। यह 29 मार्च 2005 को सोनिया गांधी और मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम की मुलाकात के दौरान खींची गई मूल तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके बनाई गई है। इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। (4/4)
फैक्ट चेक: भारतीय व्लॉगर ने किसी अफगान महिला को नहीं "खरीदा", वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ पेश किया गया
दावा:
पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स एक भारतीय व्यक्ति का अफगान महिला के साथ बातचीत करते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि उस व्यक्ति ने 70 हजार अफगानी मुद्रा देकर महिला को खरीदा और उसके साथ किसी वस्तु की तरह व्यवहार किया। इन पोस्ट्स में आगे इस कथित घटना को लेकर इस्लाम का बचाव करने वालों पर पाखंड का आरोप भी लगाया जा रहा है।
1/3
फैक्ट:
DFRAC की टीम ने जांच में इस दावे को फर्जी पाया। वायरल वीडियो को भ्रामक तरीके से पेश कर एक मनगढ़ंत कहानी बनाई गई है, जिसमें अफगान महिला की खरीद-फरोख्त और तस्करी का दावा किया जा रहा है।
दरअसल, मूल वीडियो में यूट्यूबर दीपक चंदन महतो, जिन्हें DCM के नाम से भी जाना जाता है, एक बाजार में घूम रही बुजुर्ग महिला से कुछ देर बातचीत करते दिखाई देते हैं। बातचीत के दौरान वह महिला को सम्मानपूर्वक 'माता जी' कहकर संबोधित करते हैं।
ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो कि व्लॉगर ने महिला को खरीदा था या 70 हजार अफगानी मुद्रा का कोई लेन-देन हुआ था। वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे इन आरोपों की पुष्टि करने वाली कोई सत्यापित रिपोर्ट या विश्वसनीय स्रोत भी मौजूद नहीं है।
2/3
निष्कर्ष:
वायरल वीडियो में यूट्यूबर दीपक चंदन महतो एक बाजार में बुजुर्ग महिला से सम्मानपूर्वक बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने किसी अफगान महिला को 70 हजार अफगानी मुद्रा में नहीं खरीदा। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
3/3
youtube.com/watch?v=aBvmJmtR…
फैक्ट चेक: डिफेंस एक्सपर्ट प्रफुल्ल बख्शी ने कुलगाम हमले को 'फॉल्स-फ्लैग ऑपरेशन' नहीं बताया, एडिटेड वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर डिफेंस एक्सपर्ट विंग कमांडर (रिटायर्ड) प्रफुल्ल बख्शी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले को 'फॉल्स-फ्लैग ऑपरेशन' बताया है। वायरल वीडियो में उनके हवाले से कहा जा रहा है कि यह हमला कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और अरुणाचल प्रदेश विवाद से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कराया गया है। (1/5)
इसके अलावा, #DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच AI डिटेक्शन टूल्स के माध्यम से भी की। DetectVideo AI की रिपोर्ट में वीडियो के डिजिटल रूप से बदले जाने की संभावना 69% बताई गई, जिसमें 69% Manipulated, 20% AI-generated और 11% Authentic की संभावना दिखाई गई। वहीं, Deploy Detect के विश्लेषण में वीडियो में AI-generated speech होने की संभावना 99.1% बताई गई। (4/5)
निष्कर्ष:
#DFRAC की पड़ताल में सामने आया कि प्रफुल्ल बख्शी के मूल वीडियो के साथ डिजिटल रूप से छेड़छाड़ की गई है। AI डिटेक्शन टूल्स के विश्लेषण में भी वीडियो में हेरफेर और AI-generated speech के संकेत मिले हैं। मूल वीडियो में उन्होंने कुलगाम हमले को 'फॉल्स-फ्लैग ऑपरेशन' नहीं बताया था। उनके नाम से राजनीतिक साजिश संबंधी फर्जी बयान जोड़कर वायरल किए जा रहे हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा भ्रामक है। (5/5)
फैक्ट चेक: भारतीय पत्रकारों का डिजिटल रूप से एडिट किया गया वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल
सोशल मीडिया पर भारतीय पत्रकार आशुतोष भारद्वाज और सुशांत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पत्रकारों को कथित तौर पर भारत में 'फॉल्स-फ्लैग' ऑपरेशन को लेकर चर्चा करते हुए दिखाया गया है।
पाकिस्तान से जुड़े प्रोपेगेंडा अकाउंट्स द्वारा शेयर किए जा रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक भारतीय पत्रकार देश में एक और कथित 'फॉल्स-फ्लैग' ऑपरेशन की चर्चा कर रहा है। साथ ही, इसकी तुलना पुलवामा और पहलगाम हमलों से की जा रही है। (1/3)
#FACTCHECK
#DFRAC की जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो डिजिटल रूप से एडिट किया गया है। जांच के दौरान पता चला कि इसका मूल वीडियो पुराना है और मार्च 2025 से इंटरनेट पर उपलब्ध है। वायरल वीडियो में आशुतोष भारद्वाज और सुशांत सिंह के नाम से जो बयान दिखाए जा रहे हैं, वे मूल वीडियो का हिस्सा नहीं हैं।
दरअसल, मूल वीडियो में वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिंह, 'द वायर हिंदी' के संपादक आशुतोष भारद्वाज के साथ बालाकोट एयरस्ट्राइक के सैन्य परिणामों, उससे जुड़े राजनीतिक नैरेटिव और रणनीतिक जोखिमों पर चर्चा कर रहे हैं। (2/3)
निष्कर्ष:
#DFRAC की पड़ताल से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो के साथ डिजिटल छेड़छाड़ की गई है। मूल वीडियो में पत्रकारों ने कथित 'फॉल्स-फ्लैग' ऑपरेशन को लेकर वायरल क्लिप में दिखाए गए बयान नहीं दिए थे। इसलिए सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा भ्रामक है। (3/3) youtube.com/watch?v=fHYfvc63…
हरियाणा के पानीपत में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के वीडियो को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद मे मस्जिद गिराए जाने के विरोध प्रदर्शन का बताकर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा किया जा रहा है।
फैक्ट चेक: दिवाली के पटाखों से परेशान बंदरों के परिवार का वायरल वीडियो AI से बनाया गया है
दावा:
सोशल मीडिया पर एक वीडियो को असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है। इसमें रीसस मकाक यानी बंदरों का एक परिवार दिवाली के दौरान पटाखे फोड़े जाने से डरा हुआ और परेशान दिखाई दे रहा है।
1/4
इसके अलावा, वायरल वीडियो की जांच तीन AI डिटेक्शन टूल्स- DeployDetect, Zhuque AI Detection और AI Video Detector से भी की गई। इन टूल्स ने वीडियो के AI-जनरेटेड होने की संभावना जताई। तीनों टूल्स ने क्रमशः 99.9%, 95.3% और 82% स्कोर दिया।
3/4













