आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन, मेरठ में गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित हवाई हमले एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज–2026 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, सायरन, ब्लैकआउट, घायलों का रेस्क्यू, अग्निशमन एवं आपातकालीन राहत-बचाव कार्यों का सजीव प्रदर्शन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न विभागों की तत्परता एवं आपसी समन्वय को परखना है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न बचाव एजेंसियों के कार्मिक उपस्थित रहे। सभी संबंधित विभागों एवं स्वयंसेवकों का सक्रिय सहयोग एवं समर्पण सराहनीय रहा।
#CivilDefence #MockExercise2026 #Meerut #DisasterManagement @SDRF_UP @NDRFHQ @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @Uppolice @InfoDeptUP
मा. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधान सभा क्षेत्र 47-मेरठ कैंट में मिलेनियम पब्लिक स्कूल (बूथ संख्या 228, 229, 230, 231, 232, 233) तथा विधानसभा क्षेत्र-48 मेरठ में डी0एन0 डिग्री कॉलेज (बूथ संख्या 34, 35, 36 ) तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पूर्वा अहिरान नगर क्षेत्र खंड-2 (बूथ संख्या 161,162,163,164,165) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकार मेरठ द्वारा बीएलओ (BLO) व आमजन से संवाद कर फॉर्म-6, 7 व 8 की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि:
🔹 जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पात्र युवाओं एवं छूटे हुए नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फार्म-6 भरवाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर करे।
🔹 उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों के मोहल्लों में घर-घर जाकर निर्वाचक नामावली का सत्यापन करें तथा मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएं, जिससे प्रत्येक मतदाता अपने नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, मकान संख्या एवं पते आदि का भली-भांति मिलान कर सके।
🔹जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) का अवलोकन अवश्य करें। इसके लिए आज 22 नवंबर को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
@ceoup @ECISVEEP
@SpokespersonECI
@doordarshan
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मेरठ परिसर में आयोजित "तरंग कार्यक्रम" में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।
@UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @InfoDeptUP
मा. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधान सभा क्षेत्र 45- हस्तिनापुर में नवजीवन किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मवाना (बूथ संख्या 153,154,155) तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय, किशोरपुर (बूथ संख्या 107, 108 ) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकार मेरठ द्वारा बीएलओ (BLO) व आमजन से संवाद कर फॉर्म-6, 7 व 8 की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि:
🔹 जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पात्र युवाओं एवं छूटे हुए नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फार्म-6 भरवाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर करे।
🔹 उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों के मोहल्लों में घर-घर जाकर निर्वाचक नामावली का सत्यापन करें तथा मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएं, जिससे प्रत्येक मतदाता अपने नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, मकान संख्या एवं पते आदि का भली-भांति मिलान कर सके।
🔹जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) का अवलोकन अवश्य करें। इसके लिए आज दिनांक 21 नवंबर एवं कल 22 नवंबर को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
@ceoup @ECISVEEP
@SpokespersonECI
@doordarshan
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी0के0 सिंह ने नवजीवन किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मवाना तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय, किशोरपुर (विधानसभा क्षेत्र हस्तिनापुर) सहित विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित बीएलओ से पुनरीक्षण अभियान की प्रगति, मतदाताओं से संपर्क तथा गणना प्रपत्रों एवं अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्देशित किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित किया जाए तथा कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।
@ceoup
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@doordarshan
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 के अंतर्गत जिले के सभी मतदेय स्थलों पर 21 नवम्बर (शनिवार) और 22 नवम्बर (रविवार) को विशेष अभियान दिवस संचालित है।
सभी मतदेय स्थलों पर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ
पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
समस्त छूटे हुए पात्र मतदाताओं से अपील की जाती है कि वे उक्त दिवसों पर अपने मतदेय स्थल पर पहुंच कर अपना फॉर्म 6 भरें।
सभी मतदाता से अनुरोध है कि उक्त दिवस पर अपने मतदेय स्थल की निर्वाचक नामावली में अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम का सत्यापन कर लें और प्रविष्टि में कोई त्रुटि हो तो अवगत कराने का कष्ट करें।
@ceoup @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANI @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts
तहसील मवाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @UPGovt @InfoDeptUP
कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई व संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
@ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
मा. मुख्यमंत्री, उ.प्र. श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रदेशवासियों से अपील।
🇮🇳 जनगणना-2027 में सहभागी बनें। 16 से 30 नवंबर तक se.census.gov.in पर स्व-गणना करें और 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणकों को सही जानकारी देकर सहयोग करें।
#जनगणना2027 #Census @CensusIndia2027
मा. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने विधान सभा क्षेत्र 47- मेरठ कैंट में कनोहर लाल कन्या इंटर कॉलेज, साकेत (बूथ संख्या 350-353) एवं प्राथमिक विद्यालय, प्रभात नगर (बूथ संख्या 354-357) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बीएलओ (BLO) व आमजन से संवाद कर फॉर्म-6, 7 व 8 की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि:
🔹 पात्र युवाओं के अधिक से अधिक फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाता बनाए जाएं।
🔹 बीएलओ अपने क्षेत्रों के मोहल्लों में जाकर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएं, ताकि नाम, जन्मतिथि, पता व मकान नंबर आदि की त्रुटियों का समय रहते निस्तारण हो सके।
@ceoup @ECISVEEP @SpokespersonECI @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @ANI @InfoDeptUP
माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत ड्राफ्ट मतदाता सूची (आलेख्य निर्वाचक नामावली) जारी की गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की उपस्थिति में मान्यता प्राप्त एवं पंजीकृत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की प्रतियां वितरित की गईं।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे ड्राफ्ट मतदाता सूची का सूक्ष्मता से अवलोकन करें तथा मतदाताओं के नाम एवं अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर उनके संशोधन और पात्र नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने हेतु सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
@ceoup @ECISVEEP @SpokespersonECI @PTI_News @ANI @InfoDeptUP @airnewsalerts @DDNewslive
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17 नवंबर 2026 को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य (ड्राफ्ट) प्रकाशन किया जाएगा।
जनपद के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता बनने तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण की त्रुटियों को दुरुस्त कराने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान में सभी पात्र नागरिक सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। सभी मतदाता अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम निर्वाचक नामावली में अवश्य जांच लें।
मतदाता सूची में नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, बूथ संख्या, पता अथवा अन्य किसी विवरण में त्रुटि होने पर उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ठीक करा लें। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में अभी तक सम्मिलित नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराएं। नए मतदाता बनने के इच्छुक नागरिक अपनी जन्मतिथि एवं निवास संबंधी प्रमाण पत्र साथ लेकर संबंधित बीएलओ से संपर्क करें तथा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।
लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे तथा पहले से पंजीकृत मतदाताओं के विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसके लिए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभागीय स्तर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
दिनांक 17 नवंबर 2026 को सभी पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर आलेख्य निर्वाचक नामावली (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) का वितरण भी किया जाएगा, ताकि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मतदाता सूची का अवलोकन कर सकें तथा आवश्यक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकें।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चार विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। ये तिथियां 21 नवंबर 2026 (शनिवार), 22 नवंबर 2026 (रविवार), 28 नवंबर 2026 (शनिवार) तथा 29 नवंबर 2026 (रविवार) है।
जनपद के समस्त नागरिकों से पुनः अपील की कि वे 17 नवंबर को प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि है तो निर्धारित प्रपत्र भरकर समय से आवश्यक कार्यवाही कराएं। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
@ceoup @ECISVEEP @SpokespersonECI @InfoDeptUP @PIB_India @ANI @PTI_News
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के संबंध में एन0आई0सी0 सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ।
जनगणना 2027 के अंतर्गत आज (16 नवंबर) से 30 नवंबर, 2026 तक 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) की सुविधा उपलब्ध है। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकते हैं।
स्व-गणना पूर्ण करने के उपरांत प्राप्त होने वाली 11 अंकों की 'SE ID' को सुरक्षित रखें और 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक घर-घर आने वाले प्रगणक के साथ साझा करें। आपकी जानकारी की गोपनीयता जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत पूर्णतः सुरक्षित है।
हमारी जनगणना, हमारा विकास।
@HMOIndia @CensusIndia2027 @CMOfficeUP @InfoDeptUP @hmoindia @pibindia @dco_up
#Census2027 #SelfEnumeration #Janganna2027 #UPGovt
आज कैलाश प्रकाश स्टेडियम से सड़क सुरक्षा पखवाड़े (16-30 नवंबर) के शुभारंभ के अवसर पर बाइक रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहन का फ्लैग ऑफ किया गया।
मेरठ के नागरिकों से अपील है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं तथा परिवार के सदस्यों को भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
#सड़कसुरक्षा #मेरठ #सड़कसुरक्षापखवाड़ा
5
1,614
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मेरठ छावनी स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने 27.50 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के आठ जनपदों में नवनिर्मित सैनिक कल्याण कार्यालयों का लोकार्पण भी किया।
@CMOfficeUP
@UPGovt @myogiadityanath @myogioffice @ChiefSecyUP @InfoDeptUP
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियो के साथ मखदूमपुर गंगा घाट मेले का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियो का जायजा लिया गया।
@upgovt @cmofficeup
10
1,531
तहसील सरधना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियो को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
@ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt
मेला परिसर सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मोदीपुरम में आयोजित मेरठ, सहारनपुर, एवं मुरादाबाद मण्डल की संयुक्त मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में प्रतिभाग किया गया।
@CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt @ChiefSecyUP
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग की अध्यक्षता एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा तथा आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर एवं अलीगढ मण्डल के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ जनपद मेरठ के ऊर्जा भवन, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में आयोजित बैठक में प्रतिभा किया गया।
@ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @UPGovt
ऊर्जा भवन सभागार में उ0प्र0 में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियो के दृष्टिगत वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग की अध्यक्षता में मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, एसएसपी, पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गईl
@ECISVEEP @SpokespersonECI
@ceoup @InfoDeptUP @UPGovt @ChiefSecyUP







































































