IG Range Lucknow (@Igrangelucknow) header
IG Range Lucknow (@Igrangelucknow) profile picture

#Police~Official Twitter account of IG Range Lucknow Police. Pls do not report crime here. Dial 112 in case of emergency.

Lucknow, India
Joined May 2013
Photo by IG Range Lucknow (@Igrangelucknow)Photo by IG Range Lucknow (@Igrangelucknow)Photo by IG Range Lucknow (@Igrangelucknow)Photo by IG Range Lucknow (@Igrangelucknow)Photo by IG Range Lucknow (@Igrangelucknow)Photo by IG Range Lucknow (@Igrangelucknow)Photo by IG Range Lucknow (@Igrangelucknow)Photo by IG Range Lucknow (@Igrangelucknow)Photo by IG Range Lucknow (@Igrangelucknow)Photo by IG Range Lucknow (@Igrangelucknow)
IG Range Lucknow retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं डेटा आधारित पुलिस संगठन के रूप में विकसित करने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए आज पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में देश के तीन प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए— 🔹 IIT कानपुर: साइबर सुरक्षा, साइबर फॉरेंसिक, AI आधारित पुलिसिंग समाधानों एवं उन्नत तकनीकों के अनुसंधान और विकास में सहयोग। 🔹 डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC), भारत सरकार: पुलिस की डिजिटल सेवाओं, तकनीकी प्रणालियों एवं IT अवसंरचना का आधुनिकीकरण तथा नागरिक सेवाओं का सुदृढ़ीकरण। 🔹 Protean eGov Technologies Limited: सुरक्षित डेटा प्रबंधन, विभिन्न डिजिटल प्रणालियों का एकीकरण एवं प्रभावी डेटा आदान-प्रदान। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से इन तीनों MoUs पर एडीजी तकनीकी सेवाएँ, श्री भगवान स्वरूप ने हस्ताक्षर किए। इनके संपादन एवं निष्पादन में डीआईजी तकनीकी सेवाएँ, श्री आशीष तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेरा विश्वास है कि इन संस्थानों के साथ यह सहयोग पुलिस की कार्यक्षमता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने, डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ करने तथा उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग में महत्वपूर्ण योगदान देगा। #UPPolice #DigitalPolicing
15
57
1
160
13,448
IG Range Lucknow retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को @bulandshahrpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 20 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण द्वारा बिना वैध लाइसेंस एवं अनुमति के अवैध और प्रतिबंधित शस्त्रों एवं कारतूसों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं अवैध परिवहन कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
1
38
40
7,484
IG Range Lucknow retweeted
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— कंबोडिया से संचालित 'डिजिटल अरेस्ट' व फर्जी सिम-OTP सिंडिकेट का @muzafarnagarpol द्वारा पर्दाफाश कर 3,648 फर्जी सिम और OTP बेचने वाले 03 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा लोगों को राशन, बीमा, सरकारी योजनाओं एवं NGO के नाम पर सहायता दिलाने का लालच देकर उनकी KYC से सिमकार्ड जारी कराए जाते थे। इन सिमकार्डों को अलग-अलग मोबाइल फोन में एक्टिवेट कर आगे साइबर अपराधियों को बेचा जाता था। जांच में लगभग 49 IMEI में 8,223 सिमकार्ड का डाटा तथा कुल 3,648 यूनिक सिमकार्ड का इस्तेमाल पाया गया। इन सिमकार्डों के माध्यम से विभिन्न प्लेटफॉर्म के OTP प्राप्त कर लगभग ₹300 प्रति OTP की दर से साइबर अपराधियों को बेचे जाते थे। इसके लिए WhatsApp पर अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे। इन OTP का उपयोग डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग, हनी ट्रैप एवं इन्वेस्टमेंट फ्रॉड जैसी साइबर धोखाधड़ी में किया जाता था। इसके अतिरिक्त Amazon, Flipkart, Myntra, Blinkit, Zomato एवं Swiggy जैसी कंपनियों को भी फर्जी ऑर्डर कैंसिलेशन एवं रिफंड के माध्यम से निशाना बनाया जाता था। जांच में संबंधित WhatsApp नंबरों का संचालन कंबोडिया से तथा सिमकार्डों का उपयोग जनपद अमरोहा से होना पाया गया है। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
4
36
1
41
7,185
IG Range Lucknow retweeted
तकनीक की ताकत, खाकी का समर्पण! पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा लगभग 05 वर्ष से लापता महिला की AI तकनीक की सहायता से पहचान एवं राजस्थान से सकुशल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना बभनी, सोनभद्र में नियुक्त आरक्षी विजय पाण्डेय को उत्कृष्ट कार्य हेतु ₹5,000/- नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आरक्षी विजय पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र एवं ₹2,100/- नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आरक्षी विजय पाण्डेय ने महिला की बचपन की फोटो एवं परिजनों की तस्वीरों के आधार पर ChatGPT एवं Google Gemini AI की सहायता से उसकी वर्तमान उम्र के अनुरूप संभावित तस्वीर तैयार की, जिससे पहचान में महत्वपूर्ण मदद मिली। इसके आधार पर राजस्थान के जनपद चूरू स्थित थाना हमीरवास क्षेत्र से लगभग 05 वर्ष से लापता महिला को सकुशल बरामद किया गया। AI तकनीक का अभिनव उपयोग, पुलिस की संवेदनशीलता और संकल्प—गुमशुदा की तलाश को मिली नई दिशा। #UPPolice #AIinPolicing #UPPCares
2
41
52
8,487
IG Range Lucknow retweeted
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @Etahpolice, @hamirpurpolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा पॉक्सो एक्ट के अभियोग में आरोपी अभियुक्तों को 20 वर्ष कठोर कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
4
68
79
9,310
IG Range Lucknow retweeted
जब वादी निकला अपराधी— कलेक्शन एजेंट द्वारा कम्पनी की धनराशि हड़पने के उद्देश्य से रचे गए ₹06 लाख 49 हजार के झूठे लूट के षड्यंत्र का @shahjahanpurpol द्वारा मात्र 06 घण्टे के अंदर अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा कम्पनी की धनराशि हड़पने एवं उसे वापस न करना पड़े, इस उद्देश्य से लूट की झूठी घटना की पूर्व नियोजित कहानी गढ़ी गई। इसके तहत वह घर से एक खाली बैग लेकर निकला, जिसमें कुछ कागज के टुकड़े रखे हुए थे। रास्ते में दुकान पर पहुंचकर उसने बताया कि उसके पास ₹6,49,000/- हैं, जिन्हें वह बैंक में जमा करने जा रहा है। इसके बाद रास्ते में बैग को झाड़ियों में फेंककर एक सुनसान स्थान पर पहुंचा, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। वहां जोर-जोर से रोने एवं चीखने-चिल्लाने लगा तथा राहगीरों को अपने साथ लूट होने की बात बताकर UP-112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी। #UPPAgainstCrime #SatyamevJayate #GoodWorkUPP
3
64
67
6,289
IG Range Lucknow retweeted
“Sir, गलती हो गई… अब दोबारा ऐसा नहीं करेंगे!” ​हापुड़ पुलिस का कड़ा संदेश। ​हापुड़ में गढ़ गंगा मेला मार्ग पर भैंसा-बुग्गी दौड़ के दौरान अवैध रूप से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर किया। ​कार्तिक पूर्णिमा मेलों में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए, शांति, सुरक्षा और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है। ​हुड़दंग के लिए कोई जगह नहीं। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं! ​#HapurPolice #UPPolice #ZeroTolerance #GarhMela2026
🤖 Made with AI
15
149
4
370
49,007
IG Range Lucknow retweeted
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा UPI एवं वाहन दिलाने के नाम पर दो पीड़ितों से साइबर ठगी किए गए ₹04 लाख 84 हजार/- @mirzapurpolice थाना चील्ह एवं थाना कोतवाली कटरा, साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ितों को वापस कराए गए। खाते से धोखाधड़ी कर धनराशि निकलने की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
3
61
71
8,102
IG Range Lucknow retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का @azamgarhpolice द्वारा अनावरण कर दिनांक 18.11.2026 को 02 अभियुक्तों एवं आज दिनांक 19.11.2026 को गिरोह के सरगना को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लगभग ₹20 लाख मूल्य का चोरी किया हुआ सामान बरामद किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा गैंग बनाकर चार पहिया वाहन से रात्रि में विभिन्न जनपदों के बाजारों एवं दुकानों की रेकी की जाती थी। सुनसान स्थानों एवं दुकानों को चिह्नित कर मोटरसाइकिल, मोबिल ऑयल, टायर, बैटरी, इन्वर्टर, लैपटॉप, प्रिंटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किराना एवं हार्डवेयर का सामान चोरी किया जाता था। गैंग लीडर के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ एवं जौनपुर में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 50 अभियोग पंजीकृत हैं। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
2
59
70
6,252
IG Range Lucknow retweeted
अज्ञात व्यक्ति द्वारा UPI के माध्यम से पीड़ित से साइबर ठगी किए गए ₹99 हजार 999/- @bhadohipolice द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए। खाते से धोखाधड़ी कर धनराशि निकलने की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
1
62
76
8,159
IG Range Lucknow retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को @saharanpurpol द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए हुए लगभग ₹40 से 45 लाख मूल्य के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन बरामद किया गया है। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
1
60
72
7,246
IG Range Lucknow retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को @PoliceShamli द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 15 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP #VahanUP
3
75
90
9,390
IG Range Lucknow retweeted
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान। गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में @muzafarnagarpol द्वारा विगत 03 माह में गुम हुए 256 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹28 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। #RingReturn #GoodWorkUPP #TrustRecharged
5
67
72
9,565
IG Range Lucknow retweeted
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान। गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में @meerutpolice द्वारा 221 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹52 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध #RingReturn #GoodWorkUPP #TrustRecharged
6
69
81
10,003
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किये जा रहे उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के कुल 3212 पदों पर अधियाचन प्राप्त होने सम्बन्धी पत्र भ्रामक, कूटरचित व पूर्णतः असत्य है । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उक्त कूट रचित पत्र का खंडन करता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें । किसी भी प्रकार की प्रामाणिक एवं अद्यतन जानकारी के लिए केवल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in तथा बोर्ड के आधिकारिक X (Twitter) हैंडल @upprpb का ही अवलोकन करें । -परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ । @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @homeupgov @dgpup @Uppolice @aastha11st81 @GauravR84686106
109
72
4
491
166,606
IG Range Lucknow retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— लगभग 350 ग्राम सोने एवं चांदी के आभूषण हड़पने की घटना का @meerutpolice द्वारा मात्र 10 घण्टे में अनावरण कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से शत-प्रतिशत सामान बरामद किया गया है। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
9
84
109
11,538
IG Range Lucknow retweeted
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— @UPGovt की कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की नीति के अनुपालन में @ghazipurpolice द्वारा IS-191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी (वर्तमान में मृत) के मुख्य शार्प शूटर अंगद राय की अवैध तरीके से अर्जित लगभग ₹07 करोड़/- मूल्य की अवैध अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। #UPPAgainstCrime #UPPolice
10
79
94
7,720
IG Range Lucknow retweeted
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @bareillypolice, @kheripolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी अभियुक्तों को 20 वर्ष कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
4
77
83
6,920
IG Range Lucknow retweeted
Zero tolerance Against Narcotics— मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को #ANTFUP, थाना मेरठ द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 177 किलो 950 ग्राम गांजा व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा उड़ीसा से सस्ते दामों पर अवैध गांजा खरीदकर ट्रक में बनी कैविटी में छिपाकर तस्करी की जाती थी। इसके बाद गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट क्षेत्र के रास्ते गांजे की डिलीवरी की जाती थी। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP #ANTF
4
75
1
90
10,637
IG Range Lucknow retweeted
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— विदेश में कंपनियां स्थापित कर नौकरी दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क का @sonbhadrapolice द्वारा अनावरण कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा संगठित अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से विदेश में कंपनियां स्थापित कर लोगों को नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया जाता था। इसके लिए लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक एवं सिम कार्ड प्राप्त किए जाते थे। साथ ही, विभिन्न व्यक्तियों से सेविंग खाते खरीदे जाते थे और इन्हें आगे साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाता था। इन बैंक खातों का उपयोग शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश, गेमिंग, ऑनलाइन शॉपिंग एवं अन्य प्रकार की साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन एवं हस्तांतरण में किया जाता था। प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से आगे भेजकर नकद निकासी एवं क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित कर साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जाता था। इस नेटवर्क के माध्यम से जनपद सोनभद्र में लगभग ₹37 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन तथा देशभर में लगभग 200 साइबर शिकायतें प्रकाश में आई हैं, जबकि कुल साइबर ठगी की धनराशि ₹100 करोड़ से अधिक होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त, अभियुक्त द्वारा वीजा में हेरफेर कर फर्जी वीजा उपलब्ध कराने तथा विभिन्न मार्गों से लोगों को यूरोपीय देशों में भेजने जैसी गतिविधियां भी किए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
7
77
1
96
8,375