Pinned Tweet
आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार, युवाओं के प्रेरणास्रोत और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप युग - युग जिए।
@narendramodi @BJP4Rajasthan
#followers #Everyone #narendramodiji
‘राजस्थान के सिंहद्वार’ अलवर के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
यह वीरभूमि अपने ऐतिहासिक दुर्गों, भव्य धरोहरों, प्राकृतिक सौंदर्य और लोक-संस्कृति के माध्यम से प्रदेश की गौरवगाथा को निरंतर समृद्ध कर रही है।
स्थापना दिवस पर अलवर की गौरवशाली विरासत को नमन करते हुए समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर अलवरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
अलवर निरंतर प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे, यही मंगलकामना है।
Madan Dilawar retweeted
वक्त बदल रहा है... जिसके पास कौशल है, जिसके पास हुनर है। उसकी मांग बढ़ने वाली है।
-प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
Madan Dilawar retweeted
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान का देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करना जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
हमारा संकल्प है कि जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ हर परिवार तक पहुंचे।
Madan Dilawar retweeted
डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान में आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है और विकास को नई गति मिल रही है। सड़क, बिजली, पानी, परिवहन सहित आधुनिक सुविधाओं के सुदृढ़ होते नेटवर्क के साथ प्रदेश तेजी से विकसित राजस्थान के संकल्प की ओर बढ़ रहा है।
Madan Dilawar retweeted
भाजपा सरकार में 'नशा मुक्त राजस्थान' का संकल्प हो रहा तेजी से साकार!
#मेरी_सरकार_सबसे_अच्छी_सरकार
कोटा शहर की पूर्व महापौर श्रीमती सुमन श्रृंगी जी के पति स्वर्गीय श्री दुष्यंत कुमार जी श्रृंगी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
आज उनके निवास पर पहुँचकर दिवंगत श्री दुष्यंत कुमार जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
ॐ शांति!
रामगंजमंडी
ग्राम पंचायत अमरपुरा में सरपंच के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने से पूर्व ग्राम निवासी आदरणीय श्री हेमराज जी धाकड़ एवं अन्य गणमान्य नागरिकों से आत्मीय भेंट हुई।
इस दौरान माताजी श्रीमती सरजू बाई जी ने जिस स्नेह और ममत्व के साथ सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया, वह पल हृदय को भावुक कर गया। माँ की ममता और बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन की अनमोल पूँजी है। यही स्नेह और आशीर्वाद जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की सबसे बड़ी प्रेरणा और शक्ति है।
माताजी, आपको सादर प्रणाम! आपका स्नेह और आशीर्वाद सदैव बना रहे।
पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव-दीपावली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ!
आस्था, श्रद्धा और प्रकाश का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। देव दीपों की दिव्य आभा से जन-जन का जीवन आलोकित हो तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और मानवता की भावना और अधिक प्रगाढ़ हो।
प्रभु श्रीरामजी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
सिख धर्म के संस्थापक एवं महान आध्यात्मिक संत श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएँ!
गुरु नानक देव जी ने ‘एक ओंकार’, सत्य, प्रेम, समानता और मानवता की सेवा का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका पावन जीवन हमें जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव एवं परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।
Madan Dilawar retweeted
डिजिटल युग में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और प्रदेशवासियों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान सरकार कार्य कर रही है।
साइबर अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए 8,016 आवेदनों पर कार्रवाई की गई तथा ₹5.67 करोड़ की ठगी गई राशि पीड़ितों को वापस दिलाई गई। प्रदेश में साइबर सुरक्षा तंत्र को सशक्त बनाने के साथ ही साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई और आमजन को जागरूक करने के प्रयास निरंतर जारी हैं।
Madan Dilawar retweeted
नया भारत हर आतंकवादी और उनके समर्थकों की पहचान करेगा, उन्हें खोज निकालेगा और सजा देगा। हम उन्हें धरती के आखिरी छोर तक ढूंढ निकालेंगे। 🇮🇳🛡️
जनविश्वास, जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ!
रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरपुरा में आयोजित नवनिर्वाचित सरपंच श्री बबलेश कुमार जी एवं उपसरपंच श्रीमती धापू बाई जी के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
विश्वास है कि आप सभी जनसेवा के भाव से समर्पित होकर कार्य करेंगे तथा ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास और क्षेत्र की समृद्धि को नई दिशा प्रदान करेंगे।
#padbhargrahansamaroh
#jansewa
2
1,460
Madan Dilawar retweeted
राजस्थान द्वारा अंगदान संकल्प अभियान में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना प्रदेश में बढ़ती जनभागीदारी, जागरूकता और जीवन बचाने के सामूहिक संकल्प का परिणाम है।
रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवली खुर्द में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती शाम बाई, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर सभी जनप्रतिनिधियों को नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों एवं वार्ड पंचों का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत उंडवा में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती सोनू कुमारी एवं उप सरपंच श्री विजय पटेल के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर उन्हें नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर लोकतांत्रिक परंपरा का सम्मान करते हुए चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों एवं वार्ड पंचों का माला पहनाकर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
#रामगंजमंडी



























