
Official @SamajwadiParty
Uttar Pradesh, India
Joined January 2017
- Tweets42.8K
- Following337
- Followers524K
- Likes126
जहां जहां SIR के नाम पर वोट काटे गए वहां वहां NDA जीता।
202 में से 128 सीटों पर SIR ने खेला किया ये चुनाव परिणाम के बाद डाटा से स्पष्ट है।
बिहार का परिणाम जनादेश नहीं बल्कि ज्ञानादेश है यानी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी के द्वारा भाजपा के पक्ष में की गई मेहनत का परिणाम है।
भाजपाई और चुनाव आयोग की मिलीभगत का परिणाम है बिहार का चुनाव परिणाम। शर्मनाक।
मुख्यमंत्री बिष्ट ठाकुर आदित्यनाथ बौखलाए हुए हैं, गोरखपुर चुनाव लूट लिए हैं, बेईमानी से जबरन जीत लिए हैं, वाराणसी भी रात अंधेरे में लूटना चाहते हैं
लेकिन PDA प्रहरी डटे हुए हैं, टिके हुए हैं और भाजपा को ये बेईमानी करने नहीं देंगे
आदित्यनाथ का अपराधिक साम्राज्य ढह रहा है, 10 साल का कोढ़ बह रहा है
@SpokespersonECI @ECISVEEP @ceoup
री-काउंटिंग या पुनः मतगणना कराके भी वाराणसी प्रशासन कुछ भी हासिल नहीं कर पायेगा क्योंकि पीडीए प्रहरी सजग हैं और हमारे अन्य कार्यकर्ता, नेतागण व निष्पक्ष चुनाव चाहनेवाले युवा और लोकतंत्र के शुभचिंतक हज़ारों की संख्या में आसपास के शहरों से अपने साथियों के लिए खाना-पानी लेकर मतगणना केंद्र की ओर बढ़ रहे हैं।
नाइंसाफ़ी इतनी भी नहीं होनी चाहिए कि लोग नैतिकता की सीमाएं तोड़ने पर मजबूर हो जाएं।
पीडीए प्रहरियों से पुन: पुनः हमारी अपील है कि ‘जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं।’
@ceoup
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
एक अकेला, छाती ठोक के 10 साल से इन सबसे लड़ रहा है और मैदान में टिका हुआ है
यूपी का बस एक ही शेर "अखिलेश"
Samajwadi Party Media Cell retweeted
वाराणसी प्रशासन पर दिल्ली-लखनऊ के ‘विरोधाभासी दबाव’ को हम समझ सकते हैं लेकिन अधिकारियों को लोकतंत्र का साथ देना चाहिए। अधिकारी इतना भ्रष्ट आचरण भी न करें कि अपनी ही निगाह में गिर जाएं। अंदर प्रशासन दिल्ली-लखनऊ के बीच की लड़ाई के दो पाटों के बीच में पिस रहा है और बाहर सक्रिय, सचेत, सतर्क पीडीए प्रहरी पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी कर रहे हैं। जरा सी भी चूक महंगी पड़ सकती है।
अभी तो हार की शुरुआत है, भाजपा को तो अब सदैव के लिए हारने की आदत डालनी है।
पीडीए प्रहरियों से पुन: पुनः हमारी अपील है कि ‘जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं।’
@ceoup
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
MLC चुनाव परिणामों से बौखलाए हुए मुख्यमंत्री बिष्ट जोगी ठाकुर आदित्यनाथ के इशारे पर बेईमानी, जनमत की लूट करने भाजपाई गुंडे मतगणना स्थल पर पहुंचे हुए हैं और पूरी तरह से अधिकारियों पर दबाव बनाकर मतगणना प्रभावित करने, मतपत्र बदलने और फर्जी मतपत्र के सहारे चुनाव लूटना चाहते हैं
अतः @ceoup @ECISVEEP से निवेदन है कि किसी भी प्रकार के गुंडागर्दी को नियंत्रित करें, बिना किसी दबाव में निष्पक्ष और ईमानदार चुनाव परिणाम घोषित करें
ये जो बीच बीच में मतगणना रोकी जा रही है और एनाउंसमेंट नहीं किया जा रहा है ये जनता के अंदर शंका पैदा करता है
अतः किसी भी प्रकार की बेईमानी को रोकें
हारे हुए मुख्यमंत्री जनता के सैलाब को रोकना बदलना चाहते हैं? अपना निकम्मापन छिपाना और दफ़न हो चुकी भाजपा को जीवित दिखाना चाहते हैं?
Samajwadi Party Media Cell retweeted
वाराणसी में वोटिंग रोकने या धीमे कर देने के पीछे का षड्यंत्र सब समझ रहे हैं, लेकिन भाजपाई इसमें कामयाब नहीं होंगे। वाराणसी में भाजपा की हार नेशनल न्यूज़ न बन जाए, इसीलिए हर कुचक्र रचा जा रहा है। सपा के प्रत्याशी की जीत का रिजल्ट तैयार है पर जीत का सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है। चुनाव आयोग के पास अंतिम मौका है कि वो अपनी निष्पक्षता साबित करे नहीं तो उसके अधिकारी इस्तीफ़ा दें क्योंकि वो मतगणना करवाने में असफल रहा है।
वाराणसी प्रशासन पर दिल्ली-लखनऊ के ‘विरोधाभासी दबाव’ को हम समझ सकते हैं लेकिन अधिकारियों को लोकतंत्र का साथ देना चाहिए। अधिकारी इतना भ्रष्ट आचरण भी न करें कि अपनी ही निगाह में गिर जाएं। अंदर प्रशासन दिल्ली-लखनऊ के बीच की लड़ाई के दो पाटों के बीच में पिस रहा है और बाहर सक्रिय, सचेत, सतर्क पीडीए प्रहरी पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी कर रहे हैं। जरा सी भी चूक महंगी पड़ सकती है।
भाजपा ईमानदारी से जीतना नहीं जानती तो क्या ईमानदारी से हारना तो सीखे। अभी तो हार की शुरुआत है, भाजपा को तो अब सदैव के लिए हारने की आदत डालनी है।
पीडीए प्रहरियों से पुन: पुनः हमारी अपील है कि ‘जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं।’
@ceoup
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
EVM के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव होंगे तो परिणाम अलग आयेंगे और बिना किसी बूथ कैप्चरिंग के निष्पक्ष चुनाव होना ये लोकतंत्र की महती आवश्यकता है
EVM हटाओ, बैलेट पेपर लाओ,
गुंडागर्दी बंद करो, निष्पक्ष चुनाव करवाओ
@ECISVEEP
Samajwadi Party Media Cell retweeted
वाराणसी में एमएलसी चुनाव में हार से हताश भाजपा की हालत ख़राब है। लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फ़ोन नहीं उठा रहे हैं।
सच तो ये है कि भाजपा यूपी एमएलसी चुनाव में ऑल आउट हो गई है।
Samajwadi Party Media Cell retweeted
वाराणसी में मतगणना रोक देने के पीछे रिजल्ट बदलने की पुरानी भाजपाई चाल चली जा रही है। सुना है हार के डर से कोई इधर-उधर की चहलक़दमी कर रहा है।
#DCM
सेवा में,
निर्वाचन अधिकारी,
वाराणसी स्नातक खण्ड वि०प० निर्वाचन।
विषय: भाजपा द्वारा मतगणना में व्यवधान के संबंध में।
महोदय,
हम प्रार्थीगण प्रत्याशी स्नातक खण्ड वाराणसी वि०प० आपको अवगत कराना चाहते है कि आज दिनांक 28/10/2026 को मतगणना सुचारु रूप से चल रही थी कि भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी श्री केदार नाथ सिंह और उनके मतगणना अभिकर्ताओं के द्वारा मतगणना स्थल पर दूसरे दलों और प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ताओं तथा मतगणना कर्मचारियों के साथ-साथ गाली-गलौच करके मतगणना कार्य में व्यवधान डाला गया है और मतगणना कार्य रुकवा भी दिया गया है।
हमें यह भी आशंका है कि रात को विद्युत व्यवस्था को प्रभावित कर मतगणना को प्रभावित करता जा सकता है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर तुरंत मतगणना कार्य जारी करवाया जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाए।
भवदीय,
आशुतोष सिन्हा, सपा प्रत्याशी
अरविन्द सिंह पटेल, प्रत्याशी
सुनील कुमार यादव, प्रत्याशी
रणजीत कुमार राजा, प्रत्याशी
@ceoup @SpokespersonECI @ECISVEEP
Samajwadi Party Media Cell retweeted
देखना ये है कि बनारस का नतीजा बैलेट पेपर की गणना से आता है या लखनऊ से आए ‘दूरदृष्टा-दूरभाष’ की टनटनाहत से।
‘पीडीए प्रहरियों’ की आँखे ही नहीं, कान भी पूरी तरह मुस्तैद हैं और सारे पुख़्ता सबूत भी जुटा लिए गए हैं। चेतावनी देने के बाद भी अगर नतीजे में हेरफेर करने की कोशिश की गई तो एक-एक ‘संलिप्त अधिकारी’ को कोर्ट में घसीटा जाएगा, तब किसी ‘सर का असर’ काम नहीं आयेगा न ही उन्हें बचाने भाजपाई आएंगे क्योंकि भाजपा किसी की सगी नहीं है।
बनारस ने भाजपाइयों की नाकामी का रोडशो निकाल दिया है।
वाराणसी के अपने कार्यकर्ताओं से फिर से हमारी अपील है : जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं!
Samajwadi Party Media Cell retweeted
दरअसल पीडीए की जीत पर ये भी अंदर-ही-अंदर ख़ुश हैं, घर छोड़ देने से कोई पराया नहीं हो जाता है।
अगर षडयंत्रकारी भाजपाइयों ने गोरखपुर में घोड़े की ढाई चाल न चली होती तो वहाँ भी बनारसवाला हाल होता। कुल मिलाकर तो गोरखपुर भी भाजपा नैतिक रूप से हार ही गई है।
बनारस के अंतिम नतीजे आने तक हमारी अपने सभी कार्यकर्ताओं से ये अपील है कि : जब तक हाथ में जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं।
एमएलसी चुनावों ने भाजपा का बोरिया बिस्तर बाँध दिया है। घोर बेईमानी और प्रशासनिक हेराफेरी के बावजूद भी भाजपा की दुर्गति कोई नहीं रोक पाया। जिन भ्रष्ट अधिकारियों ने भाजपा की चाकरी की है, उन सबको पीडीए सरकार आने पर जनता के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
भाजपा और संघ के गुलाम ये स्टूल महोदय बौखलाए हुए हैं, इनके अपने गृहक्षेत्र में समाजवादी पार्टी की इतनी लंबी जीत से ये जुबानी लड़खड़ाए हुए हैं
इनका डिप्टी स्टूल हिल रहा है, 2027 में PDA की सरकार बनते हुए सारा देश देख रहा है, मौर्य कुशवाहा शाक्य समाज समेत संपूर्ण दलितों पिछड़ों को हक अधिकार हम समाजवादी दिलाएंगे और अपनी PDA सरकार बनाएंगे
स्नातक एवं शिक्षक चुनाव में बेईमानी कर रही, जनमत को लूट रही भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर मतगणना स्थल पर और मतगणना स्थल के अंदर बेईमानी करके जबरन चुनाव हथियाना का प्रयास कर रहे हैं भाजपाई
@ECISVEEP @ceoup
वाराणसी में हो रही गुंडई सामने है,
चुनाव आयोग सो रहा है, भाजपा की लूटमार और बेईमानी में भाजपा का साथ दे रहा है, यह भाजपा की बौखलाहट और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की संभावित हार का साक्षात अग्रिम प्रमाण है
चुनाव आयोग और प्रशासन के अधिकारी ये जान लें कि वर्तमान समय हो या रिटायरमेंट के बाद, यहीं रहेंगे और कठोर कानूनी कार्यवाही का वे सामना करेंगे





