जामिया में यूनियन बहाली की मांग को लेकर NSUI के सेक्रेटरी Ebin Basil और उनके साथी हंगर स्ट्राइक जारी रखेंगे।
एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जारी नोटिस में स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। छात्रों की मांग है कि चुनाव की स्पष्ट तारीख घोषित की जाए और उनकी सभी मांगें पूरी की जाएं।
हंगर स्ट्राइक पर बैठे छात्रों को मैनिपुलेट किया जा रहा है, उन्हें लीगल नोटिस दिए जा रहे हैं और जबरदस्ती खाना खिलाया जा रहा है।
इंकलाब जिंदाबाद ✊🏽
जय संविधान 🇮🇳
साथियों, यह त्योहार का मौसम है, लेकिन इस समय आप कमरतोड़ महंगाई से जूझ रहे हैं।
सरकार को इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं, क्योंकि वह सिर्फ 'वोट चोरी' करना जानती है। 'वोट चोरी' बड़े पैमाने पर हुई है और अब भी हो रही है।
करोड़ों भारतीयों का मत देने का संवैधानिक हक खतरे में है। इसके लिए CEC ज्ञानेश कुमार ही जिम्मेदार है। उन्होंने यह सब कुछ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के कहने पर किया है।
सभी विपक्षी दलों की मांग है:
⦿ ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
⦿ SIR प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए
इसी सिलसिले में 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में "वोट बचाओ, देश बचाओ" महारैली होगी।
आप सभी से अपील है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए, इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस मुहिम को सफल बनाएं।
जय संविधान, जय हिंद 🇮🇳
#ChaloDilli
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi का लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। ❤️🇮🇳
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
हमें वोटिंग का अधिकार बाबा साहेब अंबेडकर जी, जवाहरलाल नेहरू जी और श्रीबाबू जैसे महापुरुषों ने संविधान बनाकर दिया।
आजादी के पहले किसी भी महिला, गरीब, किसान को वोटिंग का अधिकार नहीं था।
मोदी सरकार हमारे वोट का अधिकार छीनना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 पटना, बिहार
मोदी सरकार के दिल में खोट है।
पहले CEC की चयन कमेटी में CJI, प्रधानमंत्री और नेता विपक्ष होते थे। लेकिन नरेंद्र मोदी ने CJI को कमेटी से हटाकर केंद्रीय मंत्री के तौर पर अमित शाह को शामिल कर लिया।
अब सत्ता पक्ष के पास बहुमत होने के कारण वो अपने पसंद के व्यक्ति को CEC के लिए चुन सकते हैं।
ये लोकतंत्र की लिए घातक है। हमें ऐसे बेईमान लोगों को सत्ता से बाहर निकालना है।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 पटना, बिहार
कांग्रेस संगठन महासचिव आदरणीय श्री @kcvenugopalmp जी द्वारा NSUI के संघर्ष और संगठनात्मक भूमिका की सराहना से देशभर के NSUI कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। 🙏🏻
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN जी के नेतृत्व में NSUI के साथी छात्रहितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत हैं।
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में छात्र विरोधी नीतियों और वोट चोरी के मुद्दे पर NSUI की आवाज़ सड़कों से लेकर हर मंच तक बुलंद रहेगी।
आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में NSUI के साथी पूरी मजबूती के साथ भागीदारी निभाएंगे।
आदरणीय के.सी. वेणुगोपाल जी का NSUI के प्रति विश्वास और प्रोत्साहन के लिए हार्दिक आभार। 🙏🏻
छात्रों के अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा — NSUI का संकल्प! ✊🇮🇳
#NSUI #VoteBachaoDeshBachao
श्रीमती सोनिया गांधी जी ने महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के लिए कानून पारित करवाया।
लेकिन BJP और मोदी का कहना है कि वे परिसीमन कर नया कानून लाएंगे। पता नहीं उन्हें अभी एक तिहाई आरक्षण देने में क्या समस्या है।
हम लोकसभा की 543 सीटों पर अभी महिला आरक्षण मांग रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार महिला आरक्षण लागू ही नहीं करना चाहती।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 पटना, बिहार
डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी ने छुआछूत के खिलाफ मुहिम चलाई। देवघर के प्रसिद्ध बाबाधाम में दलित और वंचित समाज पर लगी पाबंदी समाप्त की।
लेकिन आज भी संविधान विरोधी और छुआछूत की भावना रखने वाले लोग BJP-RSS में भरे पड़े हैं।
बिहार श्रीकृष्ण सिंह जी जैसी विचारधारा रखने वालों की धरती है, लेकिन फिर भी नीतीश कुमार BJP की झोली में चले गए हैं, क्योंकि उनकी विचारधारा डगमगा गई है।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 पटना, बिहार
1916 में चंपारण आंदोलन के दौरान श्रीबाबू की पहली बार महात्मा गांधी जी से मुलाकात हुई।
गांधी जी के प्रभाव में श्रीबाबू अपनी जमी-जमाई वकालत छोड़कर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। आंदोलन के समय वे 8 साल से ज्यादा जेल में रहे।
जहां हमारे लोग आजादी के आंदोलन में जेल गए, वहीं RSS के लोग अंग्रेजी हुकूमत के एजेंट बनकर मुखबिरी करते थे। ऐसे लोग देशभक्त नहीं हो सकते।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 पटना, बिहार
हम सभी 'बिहार केसरी' डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की 139वीं जयंती पर उन्हें स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं।
डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी आधुनिक बिहार में लोकतंत्र को मजबूत करने वाले नायक थे, जो यहां कमजोर वर्गों को आगे लेकर आए और जमींदारी प्रथा को हटाया।
आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में उन्होंने कृषि के विकास, उद्योग की प्रगति, शिक्षा, सिंचाई... इन सुविधाओं के विकास के लिए संस्थाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 पटना, बिहार
आज जयपुर में कांग्रेस संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp जी की अयोजित महत्वपूर्ण बैठक में NSUI अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN भी शामिल हुए बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली "वोट बचाओ देश बचाओ "महारैली की तैयारियों पर चर्चा हुई !
जयपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस के संगठन महासचिव आदरणीय श्री @kcvenugopalmp जी एवं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN का NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।










