आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हृदय से आभार। 🙏
जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री जी के आत्मीय शुभकामना संदेश के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रति प्रधानमंत्री जी का सतत स्नेह और सहयोग हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में 'शक्ति की सप्तधारा' के संकल्प के साथ विकसित भारत की यात्रा में बिहार अपनी भूमिका निभा रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर के माध्यम से गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छठव्रतियों एवं समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को नमन करते हुए राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
CMO Bihar retweeted
सूर्य की स्वर्णिम किरणों में आस्था का उजास हो, छठी मईया के आशीर्वाद से हर आंगन में खुशियों का वास हो।
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की श्रद्धा और उदीयमान सूर्य के स्वागत की मंगल बेला हम सभी के जीवन में धैर्य, विश्वास और नवचेतना का संचार करे।
भगवान सूर्यदेव एवं छठी मईया की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे।
छठ महापर्व की हार्दिक मंगलकामनाएं। 🙏
CMO Bihar retweeted
लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के पटना स्थित आवास पर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अन्य साथियों के आवास पर भी पहुंचकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
जय छठी मईया! 🙏
CMO Bihar retweeted
लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की पावन बेला में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @iChiragPaswan जी एवं अन्य साथियों के आवास पर आत्मीयता के साथ खरना का प्रसाद ग्रहण किया।
जय छठी मईया! 🙏🌅
#ChhathMahaparv #छठ_पूजा
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पटना सिटी के समीप जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे इस संपर्क पथ के निर्माण से पटना साहिब रेलवे स्टेशन को जे०पी० गंगा पथ से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, अशोक राजपथ पर फ्लाईओवर एवं आर०ओ०बी० के माध्यम से जे०पी० गंगा पथ को नए एन०एच०-30 से जोड़ा जाएगा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भोजपुर जिले के तरारी स्थित ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर परिसर में ₹14.78 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रदेशवासियों से इस महापर्व को शांति, सद्भाव और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज सारण जिले के मांझी प्रखंड स्थित रामघाट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने आरा से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताब दियारा को जोड़ने के लिए पीपा पुल के स्थान पर स्थायी पुल के निर्माण हेतु केंद्र सरकार से आग्रह भी किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्व० डॉ० रविन्द्र किशोर सिन्हा (आर०के० सिन्हा) जी के पाटलिपुत्र स्थित आवास 'अन्नपूर्णा भवन' में आयोजित श्राद्धकर्म में शामिल हुये।






















































