मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व एवं मान. उप मुख्यमंत्री सह भारसाधक मंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार हर पात्र परिवार को पक्की छत, सुरक्षित आवास और बेहतर जीवन का आधार देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत हितग्राहियों की पात्रता का दायरा विस्तृत किया है।
योजना के अंतर्गत निवास वैधता की कट-ऑफ तिथि 31 अगस्त 2015 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 कर दी गई है।
इस निर्णय से 31 अगस्त 2024 तक नगरीय क्षेत्रों में निवासरत पात्र परिवारों को भी योजना का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और अधिक परिवार अपने पक्के घर के सपने को साकार कर सकेंगे।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित आईईसी गतिविधियों के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 के तहत नगर पालिका अभनपुर, सक्ती एवं सुकमा में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित आईईसी गतिविधियों के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 के तहत नगर निगम बीरगांव, दुर्ग एवं कोरबा में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हितग्राहियों के बच्चों एवं अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
एक सुरक्षित आवास परिवार को आत्मविश्वास, स्थिरता और बेहतर जीवन की दिशा देता है। प्रधानमंत्री आवास योजना इसी विश्वास को साकार करने का सतत प्रयास है, ताकि हर पात्र परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित, सम्मानपूर्ण और खुशहाल जीवन जी सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना पर आधारित यह विशेष वीडियो योजना आपको पक्के मकान की खुशी से रूबरू कराएगा।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
किराए के मकान से अपने पक्के घर तक… सपना हुआ साकार।
उरकुरा की रहने वाली श्रीमती लता लोखंडे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ लेकर अपना पक्का घर बनाया। पहले उनका परिवार किराए के मकान में रहता था, लेकिन अब वे अपने घर में सुरक्षित और सम्मान के साथ रह रहे हैं। इससे उनके परिवार को नई खुशियां और बेहतर भविष्य की उम्मीद मिली है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "सबके लिए आवास" के संकल्प, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन तथा उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) हजारों परिवारों के अपने घर का सपना पूरा कर रही है। श्रीमती पलक लोखंडे की यह कहानी बताती है कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ लेकर हर पात्र परिवार अपना पक्का घर बना सकता है।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
किराए के मकान से अपने पक्के घर तक का सफर, प्रधानमंत्री आवास योजना की सहायता से हुआ साकार।
बिरगांव की निवासी श्रीमती पलक देवांगन की यह प्रेरणादायक कहानी बताती है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ किस प्रकार जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना हर परिवार के अपने घर का सपना पूरा करने की दिशा में एक सशक्त पहल।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "सबके लिए आवास" के संकल्प, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 लोगों के जीवन में नई खुशियां लेकर आ रही है।
अपना घर मिलने की खुशी अलग ही होती है। परिवार को सुरक्षा मिलती है, बच्चों के लिए बेहतर माहौल मिलता है और भविष्य को लेकर एक नया भरोसा भी।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
बरसों की प्रतीक्षा और आखिरकार अपने घर की चौखट।
किराये के मकान से अपने पक्के घर तक का सफर आसान नहीं था। हर मौसम के साथ कई चुनौतियां थीं, फिर भी अपने घर का सपना कभी नहीं टूटा। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 ने उस सपने को नई पहचान दी। अब सिर पर सुरक्षित छत है, परिवार के चेहरों पर सुकून है और आने वाले कल को लेकर एक नया विश्वास है।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
हर परिवार का अपना घर
सिर्फ एक सपना नहीं, अब हकीकत बन रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "सबके लिए आवास" के संकल्प, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के माध्यम से हजारों परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन का आधार मिल रहा है।
जब अपने घर की चाबी हाथों में आती है, तब मकान के साथ परिवार की खुशियां और बेहतर भविष्य का भरोसा भी साकार होता है।
हितग्राही का यह अनुभव बताता है कि अपना घर जीवन में आत्मविश्वास और सम्मान का नया अध्याय लेकर आता है।
सबके लिए आवास के संकल्प के साथ
हर परिवार को मिल रहा अपना आशियाना।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर यह कहानी है जगदलपुर के गुरु घासीदास वार्ड निवासी श्री मोहम्मद अब्बास गौरी की। आटा चक्की चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले गौरी जी ने सीमित आय और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और दृढ़ संकल्प नहीं छोड़ा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "सबके लिए आवास" के संकल्प, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन एवं उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत उन्हें पक्का घर मिला, जिसने उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार प्रदान किया।
आज उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है, बुजुर्ग माता को सुरक्षित आवास का सहारा मिला है और आयुष्मान भारत, उज्ज्वला जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके जीवन को और सशक्त बनाया है। यह प्रेरणादायक कहानी दर्शाती है कि शासन की योजनाओं का लाभ और निरंतर मेहनत मिलकर सपनों को साकार कर सकते हैं।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला
नगर पंचायत थान-खम्हरिया, सारागांव एवं अड़भार में आयोजित पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स एवं आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण सुविधा, समय पर पुनर्भुगतान के लाभ, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की शुरुआत कब की गई थी?
अपना जवाब कमेंट में अपना जवाब जरुर दें.....
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
1
55
भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक श्री वैभव रुण्डवाल (IES) के दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास के दौरान द्वितीय दिवस दिनांक 20 मई 2026 को नगर निगम रायपुर अंतर्गत AHP एवं BLC परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।
कचना, रायपुर में निर्माणाधीन AHP परियोजना में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा रिक्त आवासों के शीघ्र व्यवस्थापन के निर्देश दिए गए।
नालापारा, कचना रायपुर में PMAY-U 2.0 के BLC घटक अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को जल्द निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही नया रायपुर में AHP परियोजना अंतर्गत सेक्टर 16 एवं 30 में निर्मित आवासों का निरीक्षण किया गया एवं वहां निवासरत हितग्राहियों से संवाद किया गया।
भ्रमण के दौरान नगर निगम रायपुर के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारीगण तथा सूडा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक श्री वैभव रुण्डवाल (IES) के दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास के दौरान प्रथम दिवस दिनांक 19 मई 2026 को नगर निगम जगदलपुर अंतर्गत AHP एवं BLC परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से संवाद कर योजना से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली गई तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
धरमपुरा, जगदलपुर में निर्माणाधीन AHP परियोजना में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा रिक्त आवासों के शीघ्र व्यवस्थापन के निर्देश दिए गए। साथ ही BLC परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को जल्द निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।
भ्रमण के दौरान नगर पालिक निगम जगदलपुर तथा संभागीय कार्यालय के उच्च अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
सपनों का घर अब हकीकत बन रहा है
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के माध्यम से हर परिवार को पक्का और सुरक्षित घर पाने का अवसर मिल रहा है। यह योजना न केवल छत देती है, बल्कि सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करती है।
सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचती है, जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनती है। साथ ही, महिलाओं को स्वामित्व में प्राथमिकता देकर उन्हें सशक्त किया जा रहा है।
pmay-urban.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
एक समय था जब अपना घर सिर्फ एक सपना लगता था, लेकिन अब यह सपना हकीकत बन रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के माध्यम से हजारों परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आशियाना मिल रहा है।
अपना घर सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य, सुरक्षा और खुशियों की नई शुरुआत है।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
अब किराये की चिंता छोड़कर अपने सपनों के घर की ओर कदम बढ़ाने का समय है।
प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आशियाने प्रदान कर रही है।
सरकारी सहयोग से आम लोगों का अपना घर पाने का सपना धीरे-धीरे साकार हो रहा है।
बेहतर सुविधाओं और सुरक्षित भविष्य के साथ जीवन में आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
सुशासन तिहार के अंतर्गत हितग्राहियों को मिला अपने सपनों के आशियाने का संबल
नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत कोरबा जोन में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 के अंतर्गत 04 हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
साथ ही योजना अंतर्गत आवास पूर्ण होने पर 05 हितग्राहियों को श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा आवास की चाबी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद लेकर आई है।
नगर पालिक निगम जगदलपुर के विवेकानंद वार्ड क्रमांक 30 की श्रीमती जमुना बघेल की कहानी हौसले और मेहनत की सच्ची मिसाल है। कभी कच्चे घर में रहने वाली जमुना की आंखों में आंसू जरूर थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपने पति श्री महादेव, जो ऑटो चालक हैं, और बच्चों के साथ मिलकर उन्होंने एक पक्के घर का सपना देखा।
सीमित आय और चुनौतियों के बावजूद पूरे परिवार ने दिन-रात मेहनत की। उनकी बेटियां पढ़ाई के साथ काम भी करती हैं और बेटा भी शिक्षा की राह पर आगे बढ़ रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 ने उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई और उनके सपनों को साकार करने का रास्ता दिखाया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "सबके लिए आवास" के संकल्प, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के निर्देशन में आज उनका कच्चा घर पक्के आशियाने में बदल चुका है। यह घर अब सिर्फ दीवारें नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और सुकून भरे जीवन की नई शुरुआत है जो उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की नींव बन चुका है।














