Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) header
Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) profile picture

Chief Minister of Uttarakhand

Khatima/Dehradun/Champawat
Joined November 2009
Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)
भारत-चीन युद्ध में असाधारण रणकौशल का परिचय देने वाले, अदम्य साहस एवं शौर्य के पर्याय परमवीर चक्र से अलंकृत मेजर शैतान सिंह जी के बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन। माँ भारती की सेवा में आपका समर्पण एवं शौर्य गाथा हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
2
7
15
1,424
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंकने वाले अमर क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर कोटिशः नमन। मां भारती की स्वतंत्रता के लिए आपका त्याग, अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
2
8
14
1,215
चमोली जनपद के ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में स्थित प्राचीन एवं भव्य श्री नृसिंह मंदिर भगवान श्रीहरि विष्णु के नृसिंह अवतार को समर्पित एक पावन तीर्थस्थल है। अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली और आध्यात्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर श्री बदरीनाथ धाम की शीतकालीन पूजा परंपरा से भी विशेष जुड़ाव रखता है। देवभूमि उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा के दौरान इस दिव्य धाम के दर्शन कर आध्यात्मिक शांति एवं पुण्य की अनुभूति अवश्य प्राप्त करें।
1
8
1
36
1,466
क्वाड बैठक के दौरान फोटो सेशन में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने तिरंगे की छवि वाले प्लेस कार्ड को बड़े ही आदर और स्नेह के साथ अपनी जेब में सहेज लिया। यह भावपूर्ण क्षण राष्ट्रध्वज के प्रति उनके अगाध सम्मान और माँ भारती के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत प्रतीक है। जय हिंद! 🇮🇳
3
6
30
1,790
शानदार जीत, ऐतिहासिक उपलब्धि! SAFF Championship 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से पराजित कर भारतीय फुटबॉल टीम ने लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय फुटबॉल टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच एवं सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। विषम परिस्थितियों और तमाम चुनौतियों के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल भावना, दृढ़ संकल्प और जुझारूपन का परिचय दिया। #SAFFChampionship2026 #IndianFootball
4
36
1,438
लखनऊ में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में सहभागिता कर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित करने के साथ ही उत्तराखंड महापरिषद के पंचांग का विमोचन भी किया। इस अवसर पर किए गए आत्मीय स्वागत के लिए लखनऊ में निवास कर रहे उत्तराखंड के भाई-बहनों एवं स्थानीय नागरिकों का सहृदय आभार!
2
9
1
37
2,843
इस प्रकार के महोत्सव हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, लोक कलाओं और विरासत को देशभर में विशिष्ट पहचान दिलाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, अपनी मातृभूमि और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के संकल्प से उत्तराखंड विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है।
1
2
3
201
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @jaiveersingh099 जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @satpalmaharaj जी, लखनऊ पूर्वी विधानसभा से माननीय विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
2
2
97
पीपलकोटी (चमोली) में सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक पीसने, जांदरा चलाकर अनाज पीसने और मथानी से दही बिलोने जैसे पारंपरिक कार्यों में सहभागिता की। पहाड़ की मातृशक्ति का परिश्रम हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की पहचान है। हमारी सरकार स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराने के साथ मातृशक्ति के श्रम को आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
4
21
53
2,091
पीपलकोटी (चमोली) में उमड़ा मातृशक्ति का यह विशाल जनसमूह और उनका अपार स्नेह व आशीर्वाद इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की मातृशक्ति विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्पों के साथ निरंतर सहभागी बन रही है। यह पहाड़ की मातृशक्ति है, जिसका विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद प्रदेश के विकास की यात्रा को नई ऊर्जा प्रदान करता है। मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों के माध्यम से सरकार उनके सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
11
23
2,082
पीपलकोटी, चमोली में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में माताओं-बहनों को संबोधित कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया। इस दौरान चमोली जनपद के समग्र विकास हेतु ₹149.77 करोड़ की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मातृशक्ति द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और मिले अपार स्नेह एवं आशीर्वाद से अभिभूत हूं।
1
9
20
3,223
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार मातृशक्ति को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
1
1
1
83
इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @mahendrabhatbjp जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @Bschaudharymla जी, माननीय विधायक श्री अनिल नौटियाल जी, श्री @BhupalrTamtaMLA जी, भाजपा महिला मोर्चा की माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी, भाजपा के माननीय जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह बर्त्वाल जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
1
1
82
मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। बैणी-भुली योजना के माध्यम से प्रदेश की 5 लाख से अधिक माताओं-बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड की हर बहन आत्मनिर्भर बने और विकास की यात्रा में बराबर की भागीदार बने।
20
11
2
28
5,999
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को उत्तराखंड के मान-सम्मान और स्वाभिमान की कोई चिंता नहीं है। यही कारण है कि न तो उन्होंने राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल जी पर की गई टिप्पणी का विरोध किया और न ही अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताए जाने पर आवाज उठाई।
4
10
27
2,035
हमारी सरकार बहन अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार की प्रभावी पैरवी के चलते दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली है। हमारा संकल्प है कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।
5
13
21
1,668