जब उनके प्रदेश अध्यक्ष ने बयान दिया कि जो समाज पिछड़ा या गिरा हुआ था, उसे समाजवादी पार्टी ने राजनीति की ABCD सिखाई है, तो क्या बुरा नहीं लगेगा? मैं पूछता हूँ कि वे किस समाज की बात कर रहे हैं? यदि वे मेरे दल के अध्यक्ष होते, तो मैं ज़रा भी देर न लगाता और तुरंत कार्रवाई करता। सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में ऐसे बयान नहीं दिए जाते हैं।
- माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
📍कैफ खान के घर से
उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहा है, इसलिए यहाँ के नौजवानों को यह महसूस होना चाहिए कि सरकार में रहते हुए हमने कौशल विकास और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जो प्रयास किए हैं, तथा ज़मीनी स्तर पर जनता के मुद्दों के लिए हमारे कार्यकर्ता जो कोशिशें कर रहे हैं, लोग उन्हें देखकर मतदान करें।
- माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
📍कैफ खान के घर से
टिकट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है और हमारा संवाद निरंतर चल रहा है। मैं कोई ऐसा बयान नहीं देता, जिससे आपको लगे कि मैं असहज हूँ। यदि मैं ऐसा महसूस कर रहा होता या करूँगा, तो आपको पता चल जाएगा और वह बात जगज़ाहिर हो जाएगी। मेरे मन में यदि कोई ऐसी बात हो, तो मैं उसे ज़्यादा देर दिल में नहीं रखता हूँ। वह बात बयान के रूप में सामने आ ही जाती है।
- माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
📍कैफ खान के घर से
हर पार्टी चाहती है कि वह अपना विस्तार करे और उसके ज़्यादा से ज़्यादा प्रतिनिधि चुनकर आएँ। कार्यकर्ताओं को यह विश्वास हो कि दल में मेहनत करने के फलस्वरूप उन्हें अवसर मिल रहा है। मेरे दल के लोग काफ़ी अनुशासित हैं और मेरी बात मान लेते हैं। वे अपनी बात सही ढंग से रखते हैं, कभी-कभी आकर लड़ भी लेते हैं, लेकिन जब एक बार फ़ैसला हो जाता है, तो उसे पूरी तरह निभाते हैं।
- माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
📍कैफ खान के घर से
NDA में चौधरी चरण सिंह जी की भूमिका सब लोग जानते हैं। चौधरी अजित सिंह जी ने भी काम किया। मैं अपना पहला चुनाव मथुरा से लड़ा था, तो NDA के प्लेटफॉर्म पर लड़ा था। इतना ही नहीं, एक परस्पर सम्मान एक-दूसरे का leaders ने भी किया है और कार्यकर्ता भी कर रहे हैं और हर स्तर पर सरकार हमारे मुद्दों को भी बहुत गंभीरता से लेती है।
- माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
📍कैफ खान के घर से
किसान समाज पर टिप्पणी करने वालों को एक बात याद रखनी चाहिए…
जब भी किसान-कमेरे समाज के मान-सम्मान, स्वाभिमान और अस्मिता की रक्षा का सवाल उठेगा, माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी सर्वप्रथम पूरी दृढ़ता और बुलंद आवाज के साथ खड़े मिलेंगे।
किसी भी समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं, उसके स्वाभिमान के लिए चौधरी साहब सदैव प्रतिबद्ध हैं!
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अनुशासन, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना से ओतप्रोत हमारे युवा कैडेट्स देश की सुरक्षा, एकता और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
#NCCDay
दुःख की घड़ी और कठिन समय में भी हमारे बीच उपस्थित होकर आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनके इस समर्पण के लिए मैं हृदय से उनका आभार व्यक्त करता हूँ।
हुनर जब मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ता है, तो सफलता की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देती है!
वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में ‘मेडल फॉर एक्सीलेंस’ हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाने वाले उत्तर प्रदेश के युवा कैफ खान से राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर कैफ खान के 110 वर्षीय दादाजी से भी आत्मीय भेंट की तथा उनके परिवार के सभी सदस्यों को कैफ की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार पेंटिंग ट्रेड में वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय देने वाले कैफ खान की सफलता केवल एक पदक की कहानी नहीं, बल्कि देश के युवाओं के हुनर, आत्मविश्वास और असीम संभावनाओं की मिसाल है।
कैफ खान जैसे युवा साबित कर रहे हैं कि भारत का हुनर दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को अपने कौशल को निखारने, बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती रहेगी।
नोबेल पुरस्कार विजेता एवं ‘भारत रत्न’ चंद्रशेखर वेंकटरमन की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका योगदान विज्ञान के इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
@myogiadityanath
कठिन परिस्थितियों को मात देकर दुनिया भर में तिरंगे की शान बढ़ाने वाले महान धावक, पद्मश्री से सम्मानित 'फ्लाइंग सिख' श्री मिल्खा सिंह जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
मेहनत और लगन के दम पर असंभव को संभव कर दिखाने वाले मिल्खा सिंह जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम सभी युवाओं और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर संकल्पबद्ध हैं।
#MilkhaSingh
विकास की डगर पर तेजी से बढ़ता बिजनौर...
₹35 करोड़ की लागत से बिजनौर लोकसभा के पुरकाजी विधानसभा में छपार, सिमर्थी, तेजलहेड़ा, खाईखेड़ी एवं गोधना होते हुए हरिनगर तक 14.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण होने जा रहा है। इससे दर्जनों गाँवों के किसानों और राहगीरों का सफर सुरक्षित और सुगम बनेगा। #Bijnor #RLD
पुरकाजी में लग रहे नवनिर्माण और विकास के पंख...
₹2.92 करोड़ के बजट से 5.35 किलोमीटर लंबी तीन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों (बरला बसेड़ा से खाईखेड़ी शुगर मिल मार्ग, पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हरेटी संपर्क मार्ग एवं फलौदा से खाईखेड़ी मिल मार्ग) का निर्माण क्षेत्र के किसानों, छात्रों और आमजन को बड़ी राहत देगा। #Purkazi #RLD
बागपत क्षेत्र की विकास संबंधी अपेक्षाओं को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के स्थानीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान जी ने लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री जी को बागपत का शुद्ध जैविक गुड़ भेंट किया तथा गन्ने के वाज़िब मूल्य, फुलेरा व दाहा में बालिका महाविद्यालयों की स्थापना की माँग के साथ जनपद के विकास सम्बन्धी अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।











