RLP
#Nagaur #मेड़ता: सिटी RLP प्रधान प्रत्याशी बाबू देवी बनी प्रधान
बीजेपी प्रत्याशी सीता देवी को 3 वोट से हराया, कुल 17 में से 10 RLP और 7 बीजेपी को मिले वोट, RLP कार्यकर्ताओं भारी जोश...
#RajasthanWithFirstIndia #RajasthanElection #RajasthanPanchayatElection2026 @RLPINDIAorg
RLP
राजस्थान में @RLPINDIAorg के 24 प्रधान निर्वाचित होना लोकतांत्रिक राजनीति में जनविश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम : @hanumanbeniwal
राजस्थान के मुख्यमंत्री के गढ़ सांगानेर (जयपुर) में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने सांगानेर पंचायत समिति प्रधान के पद पर जीत दर्ज की है। सांगानेर पंचायत समिति से RLP प्रत्याशी श्रीमती सीमा चौधरी जी को प्रधान निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह जीत RLP सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी के नेतृत्व में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।
#RLP #व्यवस्था_परिवर्तन #Sanganer #जयपुर
@hanumanbeniwal
नागौर जिले की मुंडवा पंचायत समिति से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती गट्टू देवी खोजा जी का निर्विरोध मुंडवा प्रधान निर्वाचित होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनके प्रति व्यक्त विश्वास का प्रतीक है।
श्रीमती गट्टू देवी खोजा जी को मुंडवा प्रधान निर्वाचित होने पर पार्टी परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#RLP #Nagaur #Mundwa #व्यवस्था_परिवर्तन
पंचायती राज चुनाव में नागौर जिला प्रभारी श्रीमती कनिका बेनीवाल जी ने नागौर जिला परिषद से नव निर्वाचित जिला प्रमुख श्री पांचाराम जी इंदावड़, उप जिला प्रमुख श्रीमती अंजू चौधरी एवं सभी नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधि जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास, आमजन के हितों एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
यह जीत RLP सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और नागौर जिले की जनता के विश्वास का परिणाम है।
#RLP #Nagaur #PanchayatiRajElection #व्यवस्था_परिवर्तन
RLP
नागौर से RLP की अंजू बनी उपजिला प्रमुख, अंजू को 24 मत मिले, निर्दलीय उस्मान को 12 और 1 नोटा
#RajasthanWithFirstIndia #Nagaur #RajasthanPanchayatElection2026 @DmNagaur @RLPINDIAorg
RLP
#Nagaur में फिर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने मारी बाजी
नागौर जिला परिषद में उपजिला प्रमुख पर अंजू चौधरी की जीत,
निर्दलीय प्रत्याशी उस्मान को हराया, अंजू चौधरी को मिले 24 मत
@RajGovOfficial @Damodar_Nagaur #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
RLP
#नागौर : नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का बना जिला प्रमुख, नागौर से पांचाराम बने जिला प्रमुख , रालोपा को मिले 22 मत
@Damodar_Nagaur #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
RLP
नागौर में पहली बार RLP का जिला प्रमुख, 37 में से 22 वोट पाकर पांचाराम ने मारी बाजी
patrika.com/nagaur-news/naga…
RLP
Nagaur, Rajasthan: On the Nagaur Zila Parishad elections, Poncharam Indergarh, newly elected Nagaur District Chief from the Rashtriya Loktantrik Party says, ''I can understand that the public has made me, an educated, literate, a people's representative, so I will certainly work impartially. And whatever issue or problem is brought before me, I will address it impartially, with honesty, transparency, and sensitivity. And in our district, the fundamental issues of healthcare, education, and basic roads, the various kinds of problems that exist, I will make every effort to free people from those problems.''
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से नव- निर्वाचित जिला प्रमुख श्री पांचाराम इंदावड़ ने जिला प्रमुख पद पर निर्वाचित होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा की हम सेवक की भावना से काम करेंगे -
नागौर की राजनीति में RLP ने रचा इतिहास!
नागौर जिला परिषद में पहली बार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का जिला प्रमुख बना है... पार्टी प्रत्याशी पांचाराम ने 22 वोट हासिल कर जीत दर्ज की... खास बात यह रही कि RLP के पास 19 सदस्य ही थे, यानी उन्हें भाजपा और कांग्रेस खेमे से भी क्रॉस वोटिंग का फायदा मिला...
▪️ बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने पार्टी सिंबल पर नहीं उतारा उम्मीदवार
▪️ बीजेपी से जिला परिषद सदस्य बने अनिल नागौरी ने निर्दलीय ताल ठोकी, कांग्रेस ने प्रत्याशी ही नहीं उतारा
▪️ जीत के बाद समर्थकों ने मनाया जश्न, पांचाराम ने हनुमान बेनीवाल का जताया आभार
#RajasthanPolitics #NagaurNews #RLPRajasthan #Rajasthan @RLPINDIAorg
नागौर जिला प्रमुख के पद पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के श्री पांचाराम इंदावड़ जी का निर्वाचित होना समस्त RLP परिवार के लिए गर्व, उत्साह एवं हर्ष का विषय है।
यह उपलब्धि पार्टी सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी के नेतृत्व में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आमजन के विश्वास एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
श्री पांचाराम इंदावड़ जी सहित जिला परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@hanumanbeniwal
नागौर जिला परिषद के नव-निर्वाचित जिला प्रमुख एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता श्री पांचाराम जी इंदावड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नागौर आवास पर जिला परिषद नागौर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से नव - निर्वाचित जिला प्रमुख श्री पांचाराम इंदावड़ (मेघवाल) का स्वागत किया , नागौर जिले की जनता का धन्यवाद ,आभार |
@RLPINDIAorg
RLP
🔴#BREAKING | जिला परिषद चुनाव से पहले हनुमान बेनीवाल का बड़ा दावा, कहा- कई जिलों में बनेगा RLP का दबदबा
#HanumanBeniwal #RLP #RajasthanPolitics #ZilaParishadElection #DistrictElection #RajasthanNews #PoliticalUpdate #BreakingNews #RajasthanElection
गायों के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार के शासन में आज गोवंश की ऐसी दुर्दशा हो रही है कि हजारों गायों के चारा-पानी की व्यवस्था की मांग को लेकर पशुपालकों और गौसेवकों को गायों के साथ सिरोही जिला कलेक्ट्रेट पहुंचना पड़ा।
यह दृश्य बेहद चिंताजनक है। जिस गोवंश के नाम पर बड़े-बड़े वादे और दावे किए गए, आज उसी गोवंश के लिए चारे और पानी जैसी बुनियादी जरूरतों की व्यवस्था करवाने के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
राज्य सरकार को चाहिए कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गोवंश के लिए पर्याप्त चारा-पानी और उचित संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करे। गौसेवा केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि धरातल पर दिखाई देनी चाहिए।
गौवंश की पीड़ा को समझिए, राजनीति से ऊपर उठकर उनकी सेवा और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाइए।
@PMOIndia @RajCMO @RajGovOfficial
अन्नदाता किसानों के हितों की रक्षा और उनकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित करना राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्राथमिकता है।
लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान मेरे द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कृषि मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में नकली खाद एवं बीज के कारण किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान का आकलन करने के लिए आज तक कोई वैज्ञानिक अध्ययन नहीं करवाया गया है। यह स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि नकली खाद और बीज के कारण किसानों की मेहनत, लागत और फसल तीनों प्रभावित होते हैं।
इस गंभीर विषय को लेकर मैंने तत्काल केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान को पत्र लिखकर मामले में संज्ञान लेने तथा देशभर में नकली खाद एवं बीज से किसानों को होने वाले नुकसान का वैज्ञानिक अध्ययन करवाने की मांग की। केंद्रीय कृषि मंत्री जी ने मेरे पत्र पर संज्ञान लेते हुए भोपाल स्थित भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान को इस विषय में आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र लिखा है।
मेरा स्पष्ट मानना है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले नकली खाद एवं बीज के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगना चाहिए। इसके लिए नुकसान का वैज्ञानिक आकलन, दोषियों की जवाबदेही और किसानों को उचित मुआवजा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
अन्नदाता किसानों के हितों की रक्षा और उनकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित करना हमारी प्राथमिकता है। आगामी सत्र में इस मामले को पुनः भारत सरकार के समक्ष रखूंगा |
@ChouhanShivraj @AgriGoI @icarindia
संपूर्ण विश्व को शांति और भाईचारे का संदेश देने वाले, भारत की समृद्ध संत परंपरा के महान विचारक और सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
#श्रीगुरु_नानक_देव_जी #SriguruNanakDevJi
#gurunanakjayanti2026





















