मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली के पावन अवसर पर, प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, दीपोत्सव पर्व हमारी संस्कृति की आत्मा और परिवार की एकजुटता का प्रतीक है। दीपावली खुशी, उमंग और प्रकाश का त्योहार है। यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें मर्यादा, सेवा, त्याग और जनकल्याण का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने आमजन से दीपावली के अवसर पर अपने परिवार में प्रेम, समाज में भाईचारा और प्रदेश में सुख-शांति एवं सद्भाव बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को, हम सभी अपने त्योहारों में उतारें, जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ बांटें, पर्यावरण का ध्यान रखें तथा स्थानीय उत्पादों को अपनाकर कारीगरों और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करें। हम सभी मिलकर ऐसा राजस्थान बनाएँ, जहाँ हर घर में खुशहाली हो, युवाओं के सपने साकार हों तथा हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए, प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की प्रार्थना की।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के रामबाग चौराहे पर, सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक कर रहे, एनसीसी कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वतः अनुशासन के साथ, यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि स्वयं के साथ दूसरों को भी सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को चॉकलेट देकर दीपोत्सव की शुभकामनाएँ दीं।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करे। माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि से आलोकित हो।
#Deepawali #शुभ_दीपावली #खुशियों_की_रोशनी
हाईटेक सिटी परियोजना, दिल्ली से जयपुर की निकटता और देश-दुनिया में प्रवासी राजस्थानियों की व्यापक उपस्थिति, शहर के लिए विकास एवं निवेश की नई संभावनाएँ प्रस्तुत करती है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में, पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
जयपुर में यातायात के बढ़ते दबाव के साथ आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
जयपुर शहर का विकास वर्तमान की आवश्यकताओं के साथ ही, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाए।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज के पावन अवसर पर, प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण के उच्चतम मूल्यों का प्रतीक है। उनके अयोध्या आगमन पर, मनाया जाने वाला दीपोत्सव का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव का पावन पर्व, देश-प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि लेकर आए। साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ, त्योहार मनाने तथा विकसित राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर विकास प्राधिकरण के, कार्यों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जयपुर शहर का विकास वर्तमान की आवश्यकताओं के साथ ही, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाए। राज्य सरकार का प्रयास है कि, बेहतर एवं सुव्यवस्थित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ, जयपुर शहर को उत्कृष्ट मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) श्री अखिल अरोड़ा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए, सही समय पर सही जानकारी और जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। 'राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस' पर आइए हम सब मिलकर समाज के हर वर्ग को, इस बीमारी के लक्षणों और समय पर इलाज के महत्व के प्रति जागरूक करने का संकल्प लें। राज्य सरकार हर नागरिक को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#NationalCancerAwarenessDay
समस्त नागरिकों को नरक (रूप) चतुर्दशी और छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह प्रकाशोत्सव आप सभी के जीवन से अंधकार व व्याधियों का हरण कर आरोग्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त करे।
#NarakChaturdashi #ChhotiDiwali
सभी को धन, धान्य, सुख-समृद्धि एवं आरोग्य के पावन पर्व, धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान धन्वंतरि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आएँ।
#Dhanteras
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवीन तकनीकों का समावेश कर, युवाओं के लिए रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, पर्यावरण, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राज्य सरकार युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के एम.आई. रोड पहुँचकर दीपावली रोशनी का शुभारंभ किया। उन्होंने जैसे ही बटन दबाया, पूरा एम.आई. रोड बाजार जगमगा उठा। इस अवसर पर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने भी आमजन का अभिवादन स्वीकार कर, सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर के विराट स्थित, अंधेरी माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित, उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए, प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। आगामी समय में भी विकास की इस निरंतरता को बनाए रखते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान के विजन के अनुरूप कार्य किया जाएगा। इस विजन को राज्य सरकार अपनी तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, जयपुर में भव्य आयोजन कर जनता के सामने रखेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी विभाग बेहतर समन्वय स्थापित कर, सभी तैयारियाँ समय पर सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाया जा सके। विभिन्न जिलों में भी वर्षगांठ से संबंधित गतिविधियों की कार्ययोजना बनाएं। साथ ही, आगंतुकों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने मुख्य सचिव को कार्यक्रम की तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए भी निर्देश दिए।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
पर्यटन सीजन के दौरान प्रमुख पर्यटन स्थलों पर, देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान






























