
#Police~Official Twitter account of Sitapur Police. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
Sitapur, UP, India
Joined May 2013
- Tweets144K
- Following169
- Followers91.7K
- Likes26.1K
kindly help us in tracing #missingupp #uppolice
#JhansiPolice कृपया गुमशुदा की तलाश में सहायता करें।
@Uppolice
@adgzonekanpur
@rangejhansi
@jalaunpolice
@lalitpurpolice
@mahobapolice
#MissingPerson #लापता #HelpFind
सुरक्षा की नई चुनौतियों के लिए तैयार, अधिक सक्षम और आधुनिक उत्तर प्रदेश पुलिस!
मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज पुलिस लाइंस, लखनऊ में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित Comprehensive Capacity Building Training Program का शुभारंभ किया गया।
दिनांक 18 नवंबर से 18 दिसंबर 2026 तक आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश पुलिस की आतंकवाद निरोधक क्षमताओं, विशेष अभियान कौशल एवं परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करना तथा NSG एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस कार्मिकों को आधुनिक तकनीक, नवीन प्रशिक्षण पद्धतियों, विशेष अभियान रणनीतियों एवं अद्यतन मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही, व्यावहारिक अभ्यास एवं संयुक्त मॉक ड्रिल के माध्यम से उनकी परिचालन तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
बदलती सुरक्षा चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षित, दक्ष एवं तकनीक-सक्षम पुलिस बल के निर्माण की दिशा में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक महत्वपूर्ण कदम।
#UPPolice #NSG #CapacityBuilding
रणनीति, सामरिक कौशल और अदम्य साहस का शानदार प्रदर्शन!
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त Comprehensive Capacity Building Training Program के शुभारंभ अवसर पर आज पुलिस लाइंस, लखनऊ में NSG द्वारा विशेष Operational Capability Demonstration प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान NSG कमांडोज ने अपनी उत्कृष्ट परिचालन दक्षता का प्रदर्शन करते हुए—
▪️ MI-17 हेलीकॉप्टर द्वारा स्लिदरिंग
▪️ स्पेशल एंट्री तकनीक (Top Down Demonstration)
▪️ HIT's द्वारा बिल्डिंग इंटरवेंशन
▪️ K-9 डेमोंस्ट्रेशन
▪️ UAC एवं क्राव-मागा प्रदर्शन
▪️ RSP प्रदर्शन
▪️ VVIP सुरक्षा एवं टैक्टिकल ड्राइविंग
▪️ एंटी-ड्रोन प्रदर्शन
जैसी विशेष सामरिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया।
18 नवम्बर से 18 दिसम्बर 2026 तक संचालित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 690 पुलिसकर्मी प्रतिभाग करेंगे। इसके अंतर्गत PSO, टैक्टिकल ड्राइविंग, अर्बन असॉल्ट (UAC), स्नाइपर, काउंटर ड्रोन, K-9, काउंटर IED, कस्टमाइज्ड काउंटर टेररिज्म (CT) एवं होस्टेज नेगोशिएशन सहित 10 विशेषीकृत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त NSG एवं ATS/SPOT के 150 कार्मिक संयुक्त अभ्यास एवं मॉक ड्रिल में प्रतिभाग करेंगे।
#UPPolice #NSG #OperationalExcellence
#SitapurPolice महिला थाना पुलिस द्वारा शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की जा रही है। #UPPolice
@adgzonelucknow
@Igrangelucknow
2
628
#सीतापुर 🧑⚖️थाना रामपुर कलां व अभियोजन की सतत प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप महिला संबंंधी अपराध में अभियुक्त को 10 वर्ष कारावास एवं 50,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी ।#OperationConviction #ProsecutionSuccess #UPPolice
1
446
#SitapurPolice ♦️ नैमिषारण्य पुलिस की सफलता:
CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किया मोबाइल #SafeSitapur #BehindBars
@Uppolice
@dgpup
@adgzonelucknow
@Igrangelucknow
393
#सीतापुर 🧑⚖️थाना संदना व अभियोजन की सतत प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप महिला संबंंधी अपराध में अभियुक्त को 10 वर्ष कारावास एवं 50,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी ।#OperationConviction #ProsecutionSuccess #UPPolice
339
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में @saharanpurpol द्वारा 335 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹01 करोड़ 50 हजार, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
Zero tolerance Against Narcotics—
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को @muzafarnagarpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 174 किलोग्राम गांजा व तस्करी में प्रयुक्त 01 ट्रक बरामद किया गया है।
अभियुक्त द्वारा ट्रक में सामान लाने-ले जाने का कार्य किए जाने के साथ ही आन्ध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर ट्रक में छिपाकर लाया जाता था तथा वापसी में मुजफ्फरनगर, शामली, रुड़की, देहरादून एवं आसपास के जनपदों में ऊंचे दामों पर सप्लाई कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा UPI के माध्यम से पीड़ित से साइबर ठगी किए गए ₹01 लाख 03 हजार/- @jhansipolice थाना गुरसराय, साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी कर धनराशि निकलने की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
@UPGovt की कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की नीति के अनुपालन में @sonbhadrapolice द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की बिना वैध परमिट के खनिज संपदा के अवैध परिवहन से अर्जित लगभग ₹04 करोड़ 18 लाख/- मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क/जब्त किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अपहरण की घटना का अनावरण करते हुए @sultanpurpolice द्वारा घटना में संलिप्त महिला अभियुक्ता एवं बालक को खरीदने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर बालक के विक्रय से प्राप्त ₹50,000/- नकद एवं अपहृत एक वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया गया है।
अभियुक्ता ने एक छोटी बच्ची को बहला-फुसलाकर उसकी गोद में मौजूद लगभग एक वर्षीय बालक को अपने साथ ले जाकर उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद बालक को अभियुक्त को बेच दिया था। अभियुक्त बालक को बेचने के उद्देश्य से मुंबई ले गया था, लेकिन सौदा तय न होने पर वापस लौट आया और पुनः उसे बेचने के लिए ले जा रहा था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में @shamlipolice द्वारा 124 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹30 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
फ्लैट/दुकान बुकिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले इनामी अभियुक्त को @ghaziabadpolice द्वारा गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹5,08,000/- नकद, लगभग ₹19,80,000/- कीमत की सोने की ज्वैलरी एवं ₹13,31,765/- कीमत का चांदी का सामान बरामद किया गया है।
अभियुक्त ASR REALTECH एवं सेंट्रल एवेन्यू के नाम से फर्जी बैंक खाते खुलवाकर तथा मूल्यवान प्रतिभूति के प्रपत्रों में कूटरचना कर धोखाधड़ी करता था। फर्जी प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों को दुकान एवं फ्लैट अच्छे दामों पर दिलाने तथा भविष्य में अच्छा मुनाफा देने का लालच देकर बुकिंग के नाम पर भारी धनराशि निवेश कराता था। धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि का लेन-देन अभियुक्त अपने बैंक खातों के माध्यम से करता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
उप डाकघर में ग्राहकों की जमा धनराशि का गबन करने वाले 02 अभियुक्तों को @kanpurnagarpol द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा उपडाकघर घाटमपुर में लोकसेवक के पद पर कार्यरत रहते हुए संयुक्त बचत खाताधारकों की मृत्यु के उपरान्त उनके खातों का दुरुपयोग किया जाता था। अन्य MIS खातों की परिपक्वता राशि को धोखाधड़ीपूर्वक मृत खातों में स्थानांतरित कर अनियमित तरीके से अवैध निकासी की जाती थी।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी की दो बड़ी घटनाओं का @bandapolice द्वारा अनावरण कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 01 बाल अपचारी बालिका को पुलिस निगरानी में लिया गया है। उनके कब्जे से लगभग ₹80 लाख मूल्य के चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
बाल अपचारी बालिका द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर अतर्रा कस्बे में अपने पड़ोसियों के दो अलग-अलग मकानों में दिनांक 13.11.2026 व 18.07.2026 को चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
लगभग ₹10 लाख की नकदी एवं आभूषण चोरी की घटना का @meerutpolice द्वारा मात्र 04 घंटे में अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के ₹08 लाख 82 हजार 500/- नकद एवं लगभग ₹25 लाख मूल्य के आभूषण बरामद किए गए हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP






























