Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar (@UDHDBIHAR) header
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar (@UDHDBIHAR) profile picture

Official Handle of Urban Development & Housing Department, Government of Bihar, Patna. https://teapawt.net/t.co/UFhrUtjzmI https://teapawt.net/t.co/R83HhQkYdw

Bihar
Joined November 2018
Photo by Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar (@UDHDBIHAR)Photo by Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar (@UDHDBIHAR)Photo by Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar (@UDHDBIHAR)Photo by Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar (@UDHDBIHAR)Photo by Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar (@UDHDBIHAR)Photo by Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar (@UDHDBIHAR)Photo by Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar (@UDHDBIHAR)Photo by Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar (@UDHDBIHAR)Photo by Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar (@UDHDBIHAR)Photo by Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar (@UDHDBIHAR)
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। #BiharUrbanDevelopmentAndHousingDept #UDHDBIHAR #GuruNanakdev
266
दैवीय उपासना के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आस्था, श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। #BiharUrbanDevelopmentAndHousingDept #UDHDBIHAR #KartikPurnima
1
2
295
माननीय नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री @mishranitish ने Deloitte कंपनी के शीर्ष प्रबंधन मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। #UrbanTransformation #BiharGovernment #Deloitte
3
433
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पटना नगर निगम द्वारा शहर के 31 गंगा घाटों पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी चिह्नित घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, तीन स्तरीय बैरिकेडिंग एवं भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं। #KartikPurnima #GangaGhats #PublicSafety
354
नगर पंचायत बिहिया के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना के तहत पाइपलाइन एवं जलापूर्ति व्यवस्था की मरम्मत का कार्य जारी है। जल की बेहतर व्यवस्था, हर घर की सुविधा! #HarGharNalKaJal #NalJalYojana #WaterSupply
1
314
विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पंचायत रफीगंज में सार्वजनिक शौचालय (#PublicToilet) का उद्घाटन किया गया। यह पहल नगरवासियों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वच्छ सुविधा, बेहतर जीवन! #WorldToiletDay @ArngDistrict
2
2
371
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar retweeted
ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का भव्य शुभारंभ! माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने दीप प्रज्वलित कर विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनपुर मेले की गौरवशाली विरासत को सहेजते हुए इसे आधुनिक पर्यटन और आर्थिक विकास के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। 22 नवंबर से 23 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस 32 दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए जिला प्रशासन, सारण द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। #SonpurMela2026 #HariharKshetraMela #SamratChoudhary #SaranAdministration #BiharTourism #BiharDevelopment @samrat4bjp @IPRDBihar @ArtCultureBihar @airnews_patna @airnewsalerts @UDHDBIHAR @TourismBiharGov @officecmbihar @tourismgoi @incredibleindia
1
2
8
653
स्वच्छता की ओर बढ़ता वीरपुर, स्वस्थ समाज की नई पहचान! विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायत वीरपुर में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया गया। स्वच्छ सुविधा, स्वस्थ समाज और स्वच्छ शहर! #WorldToiletDay2026 #CommunityToilet #SwachhBihar
1
1
349
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar retweeted
ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के नागरिक बुनियादी ढांचे (सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर) को वैश्विक सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप उन्नत करने की आवश्यकता पर बल दिया। वर्ष 1984 में सुरक्षित और स्वच्छ शहरी परिवेश सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पटना के बेली रोड पर पहली बार भूमिगत बिजली के तार (अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिकल वायरिंग) बिछाए जाने की पहल का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा और निर्बाध विकास के लिए ऐसे आधुनिक सुधारों को निरंतर आगे बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए उन्होंने नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से राज्य भर में सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण हेतु मिलकर कार्य करने का आह्वान किया तथा आश्वस्त किया कि प्रशासन और निर्वाचित प्रतिनिधि जनकल्याण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। #SonpurMela #HariharKshetraMela #PublicSafety #ModernInfrastructure #BiharDevelopment @samrat4bjp @IPRDBihar @airnews_patna @AIRPatna @UDHDBIHAR @officecmbihar @TourismBiharGov @incredibleindia
1
3
532
हर जिम्मेदार कदम, स्वच्छ शौचालय की पहचान! विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर स्वच्छता को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी बनाएं। शौचालयों का सही उपयोग करें, साफ-सफाई की अच्छी आदतें अपनाएं और सार्वजनिक शौचालयों को सभी के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित रखें। #WorldToiletDay #CleanToilets
3
357
सपनों को मिला अपना आशियाना, खुशियों से सजा नया ठिकाना! @PMAYUrban के अंतर्गत नगर परिषद बांका में गृह प्रवेश एवं चाबी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पक्के मकान का निर्माण पूरा कर चुके लाभार्थियों को चाबियाँ वितरित की गईं। #PMAYUrban #HousingForAll
3
6
513
कचरे से बनेगी बिजली, स्वच्छ ऊर्जा से रोशन होगा बिहार! बैरिया स्थित वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में प्रतिदिन 1,600 टन कचरे का प्रसंस्करण कर 15 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। कचरे का सदुपयोग, स्वच्छ ऊर्जा से विकास! #WasteToEnergy #CleanEnergy #GreenEnergy #BiharGovernment
1
9
521
बहादुरपुर को मिलेगी आधुनिक टाउनशिप की सौगात! बहादुरपुर में 8.5 एकड़ भूमि पर आधुनिक उपवन टाउनशिप विकसित की जाएगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस परियोजना का शिलान्यास किया। आधुनिक सुविधाएँ, बेहतर आवास और विकसित शहर की नई पहचान! #UpvanTownship #Bahadurpur
1
1
6
829
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने रामचक बैरिया, पटना में स्थापित होने वाले लगभग ₹514.59 करोड़ लागत के वेस्ट-टू-एनर्जी (Waste-to-Energy) परियोजना का किया शिलान्यास! #SolidWasteManagement #SolidWaste @samrat4bjp @mishranitish @cityofpatna @dm_patna @SwachhBharatGov
2
3
420
पटना के सेक्टर - 5, बहादुरपुर (टीवी टावर) को मिलेगा नया स्वरूप, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास। #HousingBoard #BiharGovernment @narendramodi @samrat4bjp @mishranitish
1
2
355
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar retweeted
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को नवनिर्मित आवासों की चाबी सौंपी गई। साथ ही, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन पहलों से आवास सुविधा के विस्तार और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। #PMAY
1
2
108
विकसित भारत–समृद्ध बिहार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज बिहार को लगभग 34 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। #PMAYUrban #HousingForAll #PMAYUrban #AwasYojana #BiharGovernment #STP @narendramodi @samrat4bjp @mishranitish
1
1
3
411
आज वैशाली में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन। #UDHDBIHAR #TransformingBihar #HousingForAll #STP #BiharDevelopment #PMAYUrban @narendramodi @samrat4bjp @mishranitish
1
3
355
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar retweeted
पटना के सेक्टर - 5, बहादुरपुर (टीवी टावर) को मिलेगा नया स्वरूप, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास —————————————— आज यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वैशाली जिले में आयोजित कार्यक्रम में पटना के सेक्टर - 5, बहादुरपुर (टीवी टावर) के पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास किया। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के द्वारा बिहार राज्य आवास बोर्ड की भूमि पर इस पुनर्विकास परियोजना के तहत पटना के बहादुरपुर सेक्टर 5, टीवी टावर में 8.5 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक टाउनशिप विकसित किया जाएगा। परियोजना में लगभग 1,776 वर्ग फीट प्रति यूनिट वाले 504 HIG फ्लैट और लगभग 1,057 वर्ग फीट प्रति यूनिट वाले 384 MIG फ्लैट बनाए जाएँगे। कुल निर्मित क्षेत्र में लगभग 15.57 लाख वर्ग फीट आवासीय और लगभग 2.30 लाख वर्ग फीट व्यावसायिक क्षेत्र शामिल होगा। इसके लिए राज्य सरकार से किसी बजटीय सहायता की आवश्यकता नहीं होगी। परियोजना 48 माह (4 वर्ष) में पूरी करने की योजना है। इसके अतिरिक्त बहादुरपुर, सेक्टर 6 में 20.64 एकड़ क्षेत्र में मौजूद 920 जर्जर फ्लैटों की जगह आधुनिक आवासीय परिसर का भी पुनर्विकास किया जाएगा। इस परियोजना में लगभग 27.54 लाख वर्ग फीट आवासीय और लगभग 2.40 लाख वर्ग फीट व्यावसायिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। मौजूदा आवंटियों को नए LIG और MIG फ्लैट मिलेंगे जबकि बिक्री के लिए 360 तीन BHK और 792 दो BHK फ्लैट तथा 888 EWS फ्लैट भी उपलब्ध कराए जाएँगे। निश्चित ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में शुरू हुई यह पहल शहरों में “अफोर्डेबल हाउसिंग” तथा “हाउसिंग फॉर ऑल” के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी तथा इससे ईज़ ऑफ़ लिविंग को बढ़ावा मिलेगा। (वीडियो - परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत का सांकेतिक वीडियो) @narendramodi @samrat4bjp @MoHUA_India @UDHDBIHAR @OfficialNBCC @rsprasad @BjpSanjayGupta @IPRDBihar #BiharHaiTaiyar #UrbanDevelopment #समृद्ध_बिहार #RisingBihar
6
9
1
57
1,746
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने रामचक बैरिया, पटना में स्थापित होने वाले लगभग ₹514.59 करोड़ लागत के वेस्ट-टू-एनर्जी (Waste-to-Energy) परियोजना का किया शिलान्यास —————————————— आज यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वैशाली जिला में आयोजित कार्यक्रम में ₹514.59 करोड़ की लागत के एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास किया। रामचक बैरिया, पटना में 80 एकड़ भूमि में स्थापित होने वाले इस एकीकृत प्लांट में पटना नगर निगम सहित 13 शहरी निकायों से प्रतिदिन लगभग 1,600 टन ठोस कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत 15 मेगावाट क्षमता का वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, 100 टन प्रतिदिन क्षमता का बायो-मीथेनेशन प्लांट, 700 टन प्रतिदिन का कम्पोस्ट प्लांट, 250 टन प्रतिदिन की मैटेरियल रिकवरी एवं RDF इकाई तथा 325 टन प्रतिदिन क्षमता का वैज्ञानिक सैनिटरी लैंडफिल विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से न सिर्फ नगर निकायों के घरों से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण होगा बल्कि इससे ग्रीन एनर्जी भी प्राप्त होगी। साथ ही इस परियोजना से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत पटना नगर निगम के तत्वाधान में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत लगभग ढाई वर्षों में पूर्ण होगी तथा इसके बाद एजेंसी 20 वर्षों तक इसका संचालन एवं रखरखाव करेगी। निश्चित ही यह परियोजना आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के 'समृद्ध बिहार' के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। (वीडियो - परियोजना का सांकेतिक वीडियो) @narendramodi @samrat4bjp @SwachhBharatGov @MoHUA_India @UDHDBIHAR @cityofpatna @EnergyBihar @IPRDBihar #WasteManagement #UrbanDrvelopment #समृद्ध_बिहार #WasteToEnergy #CleanEnergy #BiharHaiTaiyar #PMC
7
15
2
71
1,788