UP POLICE (@Uppolice) header
UP POLICE (@Uppolice) profile picture

#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

DGP HQs LUCKNOW
Joined March 2013
Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं। शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के। इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा। #Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026 youtu.be/ccwx9uMlcis
113
485
29
605
47,870
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा/गंगा नदी पुल मरम्मत के दृष्टिगत यातायात के सुगम-सुचारू रूप से संचालन हेतु रूट डार्यवजन । #FatehgarhPolice
3
5
464
UP POLICE retweeted
थाना सरोजनीनगर पुलिस व सर्विलांस सेल, जोन दक्षिणी की संयुक्त टीम द्वारा विद्युत तार डकैती करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 06 अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत के 50 बंडल तार, नगदी व घटना में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन (कीमत करीब 15 लाख रुपये) बरामद। @Uppolice
2
7
1,359
थाना सीबीगंज #bareillypolice द्वारा NBW की तामील में बाधा डालने/ पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में श्री चिराग जैन #SPcity बरेली की बाइट। #UPPolice
थाना सीबीगंज #bareillypolice द्वारा NBW की तामील में बाधा डालने/ पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले 07 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। #UPPolice
3
1
5
1,454
UP POLICE retweeted
#baghpatpolice थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गुफा वाले मन्दिर एन0एच0 709बी पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना एवं भण्डारे इत्यादि कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपदीय यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु यातायात के डायर्वजन के सम्बन्ध में ट्रैफिक एडवाईजरी- @Uppolice @uptrafficpolice
1
1
399
🚨 महराजगंज पुलिस — यातायात एडवाइजरी 🚨 📢 PET-2026 परीक्षा के दृष्टिगत महराजगंज कस्बे में भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित। 📅 दिनांक: 01 नवंबर 2026 🕖 समय: प्रातः 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक 📍 निर्धारित नो-एंट्री/डायवर्जन पॉइंट: 🔹 सिंदुरिया 🔹 शिकारपुर 🔹 झनझनपुर 🔹 पकड़ी चौकी ✅ आपातकालीन सेवाओं एवं रोडवेज यात्री बसों का संचालन जारी रहेगा। महराजगंज पुलिस की आमजन एवं वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा परीक्षा के सुचारु एवं जाममुक्त संचालन में सहयोग प्रदान करें। #MaharajganjPolice #UPPolice #PET2026 #TrafficAdvisory.
1
1
529
आज दिनांक 31.10.2026 को थाना चांदा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मरछे में युवक-युवती के आग से झुलसने के प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराए जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृजनारायण सिंह की बाइटः-
1
5
3
454
Zero tolerance Against Narcotics— अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को @mirzapurpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1,204 किलोग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया गया है। अभियुक्तगण उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा ट्रक में छिपाकर मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी एवं आसपास के जनपदों में सप्लाई हेतु ले जाते थे। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP
2
20
26
5,892
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना सहित कुल 05 अभियुक्तों को @jaunpurpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 05 अवैध शस्त्र एवं ₹07 लाख 58 हजार नकद बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण अपने सहयोगियों के माध्यम से अवैध असलहों एवं कारतूसों की तस्करी कर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में सप्लाई करते थे। गिरोह द्वारा विभिन्न राज्यों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए भी शस्त्रों की सप्लाई किए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
3
27
33
5,685
सतर्क पुलिस—सुरक्षित त्योहार। माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुरूप पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 एवं अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। ▪️व्यस्त बाजारों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इंटेलिजेंट पेट्रोलिंग की व्यवस्था। ▪️बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने हेतु मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध असलहों एवं संगठित अपराधियों के नेटवर्क पर प्रभावी निगरानी। ▪️यूपी-112 द्वारा आपातकालीन प्रतिक्रिया के साथ-साथ निरंतर भ्रमण। ▪️सुचारु यातायात हेतु ट्रैफिक ड्यूटी का पुनर्गठन एवं प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती। ▪️पटाखों की दुकानों एवं भंडारण स्थलों की सघन जांच तथा लाइसेंस एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन। ▪️अग्निशमन विभाग को अलर्ट पर रखते हुए त्वरित अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करना। ▪️भैया दूज पर महिला सुरक्षा हेतु सार्वजनिक आवागमन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती। इसके अतिरिक्त अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत आपराधिक घटनाओं के खुलासे के साथ-साथ संगठित गिरोहों के नेटवर्क, अंतर-जनपदीय कनेक्शन, अवैध असलहों एवं मादक पदार्थों की सप्लाई चेन तक पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही तथा एसटीएफ एवं अन्य जनपदों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। #UPPolice #SafeFestivals #IntelligentPatrolling #PublicSafety
1
24
30
5,695
फर्जी नेटवर्किंग सिंडिकेट के चंगुल से 453 नेपाली नागरिकों को सकुशल मुक्त कराने पर नेपाली दूतावास ने कुशीनगर पुलिस की सराहना कर आभार जताया। जनपद कुशीनगर में नौकरी एवं मार्केटिंग नेटवर्क के जरिए अच्छी कमाई का लालच देकर नेपाली नागरिकों को बुलाकर धोखाधड़ी किए जाने की सूचना पर @kushinagarpol ने त्वरित कार्रवाई कर दिनांक 31.05.2026 को छापेमारी के दौरान कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के दौरान 115 महिलाओं एवं 338 पुरुषों सहित कुल 453 नेपाली नागरिकों को सकुशल मुक्त कराकर उनके देश नेपाल भेजा गया था। इस सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए नेपाली दूतावास, नई दिल्ली द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को आधिकारिक प्रशंसा पत्र प्रेषित कर आभार व्यक्त किया गया। #UPPolice #UPPCares #HumanTrafficking
3
34
1
41
7,097
UP POLICE retweeted
थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परवेजनगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के संम्बन्ध में थाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किये जाने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया द्वारा दी गई बाइट । #UPPolice #byte
1
1
6
919
➡️आज दिनांक 31.10.2026 को लगभग 18.30 बजे थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बंशी बाजार में ज्वेलरी शॉप (संगिनी ज्वेलर्स) पर 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग करते हुए ज्वेलरी शॉप से लूट की घटना की गई है। ➡️सूचना पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर मय पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर जाकर घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण के लिए टीमों का गठन किया गया है। ➡️प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करअग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 👉उक्त के संबंध में #SP_gzr की बाइट
2
3
1
10
2,354
UP POLICE retweeted
#baghpatpolice आज दिनांक 31-10-2026 को खेडा हटाना ग्राम में ट्रैक्टर ट्रॉली के गुजरते समय लग जाने से दो परिवारों के बीच में पथराव हो गया, इसी बीच आक्रमक पक्ष द्वारा फायरिंग भी की गई, जिसमें हरवीर नाम का एक युवक घायल हो गया, अन्य 4-5 लोगों को ईंट, पत्थर/सरिया से चोटे आई है। सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल भेज दिया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर है, सभी का उपचार चल रहा है। पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगी हुई है। अभियोग पंजीकृत कर शीघ्र ही कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा दी गई बाइट- @Uppolice
4
1
9
991
अज्ञात व्यक्ति द्वारा .apk फाइल भेज कर UPI के माध्यम से साइबर ठगी किए ₹90 हजार/- @maupolice थाना दक्षिणटोला, साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
1
48
56
7,843
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— विद्युत तार की डकैती करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 06 अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग ₹30 लाख मूल्य का विद्युत तार एवं चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण गैंग बनाकर अलग-अलग जनपदों में निर्माणाधीन भवनों एवं बंद मकानों की रेकी करते थे तथा योजनाबद्ध तरीके से विद्युत तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। थाना सरोजनीनगर क्षेत्र में एक घटना के दौरान अभियुक्तगण ने निर्माणाधीन भवन के सुरक्षा गार्ड एवं उसके साथी को भयभीत कर बंधक बनाया तथा उनकी बंदूक लेकर धमकी देते हुए गोदाम का ताला तोड़कर विद्युत तार चोरी किए। चोरी किए गए तार को छिपाकर रखते थे तथा ग्राहक मिलने पर गैंग के अन्य सदस्यों के माध्यम से उसका विक्रय करते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUpp
4
55
65
6,886
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का अनावरण करते हुए @baghpatpolice द्वारा 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 22 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP #VahanUP
2
56
59
7,370
अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक कर साइबर ठगी किए गए ₹1,09,555/- @santkabirnagpol के थाना मेंहदावल की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए। पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि होल्ड कराई तथा विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर पीड़ित के खाते में वापस कराई। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
3
64
72
7,413
Zero Tolerance Towards Narcotics— अवैध गांजा तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तों को @chandaulipolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 किलोग्राम अवैध गांजा व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्त ओडिशा से गांजा लाकर सुल्तानपुर एवं अन्य क्षेत्रों में छोटे-छोटे पैकेटों में पैक कर ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर अभियुक्तों ने वाहन से टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP #ANTF
3
60
65
7,320
Zero Tolerance Towards Narcotics— अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को #ANTF थाना झाँसी एवं @MPPoliceDeptt द्वारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 871 किलो अवैध गांजा बरामद एवं 01 कंटेनर वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्त उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में गैंग के अन्य सदस्यों द्वारा बताए गए स्थानों पर इसकी डिलीवरी करते थे। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP #ANTF
53
59
7,010
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— पैम्फलेट/पोस्टर लगाकर लोन देने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय "पोस्टर गैंग" का @baghpatpolice द्वारा अनावरण कर 04 अभियुक्त एवं 02 महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 22 मोबाइल फोन तथा 36 सिम कार्ड सहित फर्जी लोन देने से सम्बंधित लगभग 18,000 पैम्फलेट बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण फर्जी मोबाइल नंबरों से आकर्षक लोन के पैम्फलेट छपवाकर बड़ौत एवं अन्य कस्बों में चिपकाते थे तथा लोन की तलाश कर रहे लोगों को अपने जाल में फँसाकर फाइल चार्ज, प्रोसेसिंग फीस एवं टैक्स के नाम पर विभिन्न फर्जी बैंक खातों में ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर कराकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। ठगी के बाद मोबाइल नंबर एवं फोन बदल लेते थे। इसी प्रकार ठगी के उद्देश्य से बिजनौर में नया कार्यालय खोलने एवं पोस्टर लगाने जा रहे थे। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
74
98
10,809