
News // Views // Travel // Food // Stories & More - Simply All about Udaipur. For Queries - [email protected]
Udaipur
Joined July 2009
- Tweets17.6K
- Following42
- Followers9.9K
- Likes15.1K
सज्जनगढ़ इको सेंसेटिव जोन में अब शोर-शराबे और व्यावसायिक गतिविधियों पर सख्ती होगी।
वन विभाग ने 1 किमी बफर एरिया में होम स्टे, पीजी और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक को लेकर चेतावनी जारी की है। होटलों, रिसॉर्ट्स और आयोजनों में तेज डीजे व म्यूजिक पर भी पाबंदी रहेगी।
1
111
उदयपुर में 1 दिसंबर से दूध ₹4 प्रति लीटर महंगा होगा। उदयपुर दुग्ध व्यापार संघ ने दूध के खरीद और बिक्री, दोनों भाव में ₹4 की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। पशु आहार महंगा होने और चारे की कमी को दाम बढ़ने की वजह बताया गया है।
दूध के बढ़े दाम का आपके घर के बजट पर कितना असर पड़ेगा?
70
उदयपुर में इस साल कटे 84% ट्रैफिक ई-चालान अब भी बकाया हैं। कुल 1.88 लाख चालानों में से सिर्फ 29,352 जमा हुए, जबकि ₹13.58 करोड़ का जुर्माना लंबित है।
90 दिन से ज्यादा बकाया रहने पर वाहन संबंधी कई काम अटक सकते हैं और लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई भी संभव है।
123
उदयपुर जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा के हिम्मत सिंह झाला और कांग्रेस के लाल सिंह झाला आमने-सामने हैं। जिला परिषद के 47 सदस्यों में भाजपा के 24 और कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। आज मतदान के बाद नए जिला प्रमुख का फैसला होगा।
आपके हिसाब से कौन बनेगा उदयपुर का जिला प्रमुख?
101
चारा-पानी की कमी से परेशान पशुपालक सैकड़ों गायों को लेकर सिरोही कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां धरना देकर प्रशासन से गौमाताओं के लिए चारे और पानी की व्यवस्था करने की मांग की। पशुपालकों ने कहा कि उन्हें आश्वासन नहीं, चारा चाहिए।
4
258
उदयपुर में किराना दुकानों की आड़ में गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग पकड़ी गई। सवीना पुलिस ने चार दुकानों से 28 सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण जब्त किए। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब गैस सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क की जांच कर रही है।
100
उदयपुर में आज और कल देहलीगेट से कोर्ट चौराहा मार्ग पर सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव के चलते रूट डायवर्जन लागू रहेगा। वाहन हाथीपोल, चेतक सर्किल, शास्त्री सर्किल और बांस गली होकर जा सकेंगे।
1
100
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में PG सत्र पिछड़ गया है। 48 में से 36 कोर्स में दाखिले देरी से हुए। हालात यह हैं कि कुछ कोर्स में अब जाकर पहले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हुई हैं।
इससे परीक्षा और डिग्री में देरी की आशंका है। क्या आपकी पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ा है?
1
98
ऋषभदेव थाने के रिश्वत मामले में ACB जांच के बाद सीआई समेत 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। जांच के अनुसार ₹80 हजार में सौदा तय हुआ था, जिसमें ₹25 हजार लिए गए, लेकिन ACB का रिकॉर्डर मिलने पर रुपए लौटा दिए गए। तीन पुलिसकर्मी अब भी फरार हैं।
उदयपुर को आज नया जिला प्रमुख मिलेगा। 47 सदस्यीय जिला परिषद में भाजपा के 24, कांग्रेस के 22 और बाप का 1 सदस्य है। एक वोट के अंतर से दोनों दलों को क्रॉस वोटिंग का डर है।
सुबह 10 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी, शाम मतदान और मतगणना होगी।
आपके हिसाब से कौन बनेगा जिला प्रमुख?
1
116
उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी युवक को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। पुलिस ने करीब 500 किलोमीटर पीछा कर आरोपी को पकड़ा और नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया।
105
अयोध्या और जनकपुर अब सीधे ट्रेन से जुड़ गए हैं। सरयू-कमला एक्सप्रेस 28 नवंबर से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन 604 किमी का सफर करीब 19 घंटे में पूरा करेगी। इससे रामायण सर्किट और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
86
अशोक नगर रोड पर 50 साल पुराने नाले का काम अप्रैल 2027 तक पूरा होगा। 550 मीटर लंबे नाले के पुनर्निर्माण पर करीब ₹3 करोड़ खर्च होंगे। पहले यहां सड़क धंसने और कारें गिरने के हादसे हो चुके हैं।
180
TAD के आवासीय स्कूलों में ओपन जिम उपकरणों की खरीद पर सवाल उठे हैं। 13 में से 12 टेंडर एक ही पते पर रजिस्टर्ड 3 फर्मों को मिले, जिनके संचालक एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 34 हजार की पुल चेयर 1 लाख रुपए और 32 हजार का लेग प्रेस 87,490 रुपए में खरीदा गया।
96
सोना-चांदी के दाम नरम पड़ते ही शादी-ब्याह में उपहार देने का ट्रेंड बदल रहा है। महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की जगह अब 1 से 4 ग्राम के हल्के सोने के गहने और ₹100 से मिलने वाले चांदी के उपहार पसंद किए जा रहे हैं।
अंगूठी, टॉप्स, पायल और चांदी के सिक्कों की मांग बढ़ी है।
66
उदयपुर नगर निगम ने सोमवार को फतहपुरा-देवाली मार्ग और सेक्टर-3 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। फतहपुरा-देवाली मार्ग पर अतिक्रमण हटने से सड़क करीब 10 फीट चौड़ी हो गई।
सेक्टर-3 में कनक हॉस्पिटल के सामने चबूतरे तोड़कर ट्रैक्टर जब्त किया गया।
1
193
रसोई गैस सब्सिडी पाने के लिए जनआधार और बैंक खाते की मैपिंग जरूरी है। बैंक खाता बदलने पर दोनों जगह अपडेट करवाएं।
उदयपुर में अब तक सिर्फ 55.71% उपभोक्ताओं की मैपिंग हुई है। ऑनलाइन या राशन डीलर के जरिए मैपिंग करवा सकते हैं।
क्या आपने LPG आईडी मैपिंग करवा ली है?
72
उदयपुर के RNT मेडिकल कॉलेज के बाल चिकित्सालय में बच्चों के लिए 4 सुपर स्पेशियलिटी क्लिनिक शुरू हुई हैं। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज स्तर पर यह सुविधा पहली बार शुरू हुई है।
यहां दिल की बीमारी, मिर्गी, समय से पहले जन्मे नवजात और बच्चों में डायबिटीज का विशेषज्ञ इलाज मिलेगा।
58
FSSAI ने बिसलेरी के एक सैंपल में तय सीमा से अधिक ब्रोमेट और PAHs पाए जाने पर कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी है। जांच में सैंपल को असुरक्षित बताया गया।
यह कार्रवाई एक सैंपल पर है, सभी बोतलों पर नहीं। पैकेज्ड पानी खरीदते समय सील, बैच नंबर और मैन्युफैक्चरिंग डेट जरूर जांचें।
1
81

















