Pinned Tweet
अगर लालू जी BJP से हाथ मिला लेते तो वो आज हिंदुस्तान के राजा हरीशचंद्र होते।तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में भाईचारा घोटाला हो जाता अगर लालू जी का DNA बदल जाता।
विधान परिषद के माननीय सभापति श्री रामवचन राय जी से मुलाकात कर दो निर्दलीय एमएलसी श्री बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ये दोनों निर्दलीय जीतने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं जो संविधान की दसवीं अनुसूची (दलबदल विरोधी कानून) के खिलाफ है।
बीजेपी संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है। तुरंत प्रभाव से इनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए।
हमारे कार्यकाल में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के शिलान्यास के वक्त विभागीय मंत्री सह उपमुख्यमंत्री के तौर पर हमारी तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से विस्तृत वार्ता हुई थी कि इस पुल का नामकरण इस क्षेत्र के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व॰ अक्षयवट राय जी के नाम पर किया जाए। यह पुल उनके पैतृक गांव से ही गुज़र रहा है। स्व॰ अक्षयवट राय जी पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी के सबसे विश्वस्त साथी थे।
आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की उपस्थिति में श्री नीतीश कुमार जी ने स्व॰ अक्षयवट राय जी के नामकरण की सहमति दी थी कि इस पुल के उद्घाटन के अवसर पर इसका नामकरण “अक्षयवट सेतू” किया जाएगा। 2022 में हमारे उपमुख्यमंत्री बनने पर हमारी पहल पर बाधित निर्माण कार्यों में तेजी संबंधित समीक्षा बैठक में पुन: श्री नीतीश कुमार से विमर्श के दौरान यही निर्णय हुआ था कि इसका नामकरण “अक्षयवट सेतू” ही होगा।
मेरी ऐसी अनुभूति है कि अगर श्री नीतीश कुमार जी सचेत अवस्था व होश-हवास में होते तो इस पुल का नामकरण “अक्षयवट सेतू” ही होता।
सभी देशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आज अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया गया। डूबते सूर्य की पूजा करने वाला छठ विश्व का एकमात्र त्योहार है।
एक प्राणी की शक्ति भले क्षीण हो जाए पर उसके ऋण, जीवनकाल में उसके द्वारा दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जाना चाहिए। #Chath
आदिवासियों के अधिकारों के लड़ाका, अंग्रेजों की निरंकुशता के विरुद्ध जल, जंगल, जमीन बचाने एवं आदिवासी अस्मिता की अलख जगाने तथा अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजाने वाले, अदम्य शौर्य व पराक्रम के परिचायक, कम उम्र के महान स्वतंत्रता सेनानी, धरती अब्बा जननायक परम पूज्य बिरसा मुंडा जी की जयन्ती पर कोटिशः प्रणाम, शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। #BirsaMunda #TejashwiYadav
लोक आस्था, शुद्धता, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिवस खरना की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
आज छठ पूजा के द्वितीय दिन 'खरना' का विशेष महत्व है। ‘खरना’ के दिन से ही छठी मैया के व्रत, उपासना और आराधना की शुरुआत होती है। आज व्रती पूरे श्रद्धाभाव और आस्था के साथ छठी मैया की आराधना एवं प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं।
छठी मैया आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।
#RJD #Bihar #TejashwiYadav
जब आपराधिक प्रवृति के मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त हो तब उनके विधायक और मंत्रियों का अपराध करने का मनोबल दुगुना हो जाता है और वो आम नागरिकों के साथ साथ सरकारी जमीन कब्जाने, सरकारी अधिकारियों का मर्डर कराने, भ्रष्टाचार एवं व्यभिचार के अलावा रंगदारी, लूट और डकैती का काम और अधिक तीव्र गति से शुरू कर दिया है।
बिहार में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं। 𝐍𝐃𝐀 के विधायक ही अब जनता को लूट रहे है। भ्रष्टाचार और अपराध सभी सीमाएं तोड़ चुका है। विगत दिनों में एनडीए विधायकों द्वारा किये जा रहे जुर्म और अनैतिक कार्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का क्या कहना है?
👉 भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर ने दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड की कई सौ करोड़ की सरकारी जमीन, सार्वजनिक सड़क, सामूहिक श्राद्धस्थल और निजी भूखंडों पर अवैध कब्जा किया। प्रशासन ने भी इस कब्जे की सत्यता की पुष्टि की है। बताइए भला- गर्भ में कथित जंगलराज देखने वाली विधायक अब मंगलराज में भजन गाकर सरकारी एवं ग्रामीणों की जमीन कब्जा रही है।
👉 बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के खासमख़ास प्रतिनिधि और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी दरभंगा के पूर्व भाजपा नगर/मंडल महामंत्री व दुर्दांत लुटेरे विशाल महासेठ ने अपनी हथियारबंद गैंग के साथ दरभंगा में पश्चिम बंगाल के एक सर्राफा कारोबारी के ड्राइवर को गोली मारकर लगभग 𝟔𝟐 किलोग्राम चांदी और नकदी लूट ली। इस भाजपाई लूट की घटना पर सम्राट चौधरी एंड गैंग के मुँह में दही जम गया। यह गैंग अभी अपराधियों की जाति खोजने और मामले से ध्यान भटकाने में व्यस्त है।
👉 बिहार में 𝐑𝐒𝐒 से जुड़े चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार से 𝟒𝟒,𝟎𝟎𝟎 जिंदा कारतूस पकड़े गए है। बताया जाता है कि इस तस्करी गैंग ने कई टन बम-गोला-बारूद की भी तस्करी की है।
👉 बेलसंड से चिराग पासवान की 𝐋𝐉𝐏𝐑 पार्टी के एनडीए विधायक ने मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी जिलों में कई सौ करोड़ों की जमीन कब्जाई। पुलिस का ही कहना है कि ये 𝟓𝟎 गुर्गों की गैंग है जो रंगदारी और गरीबों की जमीन कब्जाने का काम करती है।
👉 𝐋𝐉𝐏𝐑 के ही एक 𝐍𝐃𝐀 विधायक का नाम रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी(𝐄𝐎) की हत्या में आया। सरकारी अधिकारी की पत्नी के अनुसार कमीशन नहीं देने पर 𝐋𝐉𝐏𝐑 विधायक ने उनके पति की हत्या करवाई।
👉 भागलपुर में 𝐋𝐉𝐏𝐑 के ही एक 𝐍𝐃𝐀 विधायक ने 𝟏𝟎 राउंड फायरिंग कर जमीन कब्जाई।
👉 बिहार सरकार के एक मंत्री पर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए कथित लेन-देन के मामले का खुलासा एनडीए सरकार के चाल-चरित्र और चेहरे को दर्शाता है।
आपराधिक प्रवृत्ति के अनाड़ी मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा है जिससे बिहार में अराजक और विध्वंसक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में गवर्नेंस नाम की कोई चीज़ ही नहीं है।
मनोनीत मुख्यमंत्री के अल्पज्ञान, अपारदर्शी कार्यशैली एवं अकुशलता के कारण अधिकारी इन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे है।
जनसमस्याओं का निदान, जनसरोकर और जनजीवन को बेहतर बनाना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता ही नहीं है और यही वजह है कि नावाकिफ अपरिपक्व मुख्यमंत्री लोक कल्याणकारी मुद्दों की बजाय ग़ैर वाजिब मुद्दों को तरजीह देते रहते है। #TejashwiYadav
बिहार वित्तीय अराजकता, प्रशासनिक कुव्यवस्था, बदइंतज़ामी, अनुशासनहीनता और राजशून्यता का पर्याय बन चुका है। कुशासन, बदहाल विधि व्यवस्था और भ्रष्टाचार एनडीए सरकार में गहरी व गंभीर संरचनात्मक समस्या बन चुका है जो सरकार और समाज के हर स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति एवं व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है।
हर स्तर पर माफिया का राज है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा कि अपराधी पुलिस की हत्या कर रहे है और पुलिस अपनी ख़ामियाँ छुपाने के लिए निर्दोष नागरिकों की हत्या कर रही है।
आपराधिक प्रवृत्ति के अनाड़ी मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा है जिससे बिहार में अराजक और विध्वंसक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में गवर्नेंस नाम की कोई चीज़ ही नहीं है। मनोनीत मुख्यमंत्री के अल्पज्ञान, अनाड़ी कार्यशैली एवं अकुशलता के कारण अधिकारी इन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे है। जनसमस्याओं का निदान, जनसरोकर और जनजीवन को बेहतर बनाना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता ही नहीं है और यही वजह है कि नावाकिफ अपरिपक्व मुख्यमंत्री लोक कल्याणकारी मुद्दों की बजाय ग़ैर वाजिब मुद्दों को तरजीह देते रहते है।
नौकरी-रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था, औद्योगिक तथा इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, टेक्नोलॉजी, विकास एवं निवेश तो मुख्यमंत्री के शब्दकोश में ही नहीं है।
मुख्यमंत्री के नौसखियापन, नासमझी और कम-अक़्ली के कारण पुलिस और प्रशासन बेलगाम है। भ्रष्टाचार सारी सीमाएँ तोड़ चुका है। वोट चोरी से सत्ता में आए सत्यापित ठगों ने क्या बिहार को बर्बादी के गर्त में धकेलने के लिए मनोनीत मुख्यमंत्री के हाथों में बागडोर सौंपी है?
गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री कृष्ण आपको शक्ति, सामर्थ्य, साहस और सात्विकता का आशीर्वाद दें। आपके परिवार पर सदैव उनकी कृपा दृष्टि बनी रहे।
#TejashwiYadav #RJD #Bihar #india
दीपावली पर सपरिवार माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा की एवं माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं बल्कि नई शुरुआत, नव संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है।
कामना है कि माँ लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपको धन -धान्य व ऐश्वर्य की सुलभ प्राप्ति हो। 🪔
#HappyDiwali #RJD #TejashwiYadav
आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं!
इस दिवाली सिर्फ मिट्टी का दिया ही नहीं बल्कि आपके सुनहरे सपनों और आशा व उम्मीदों से सराबोर किरणों के साथ शांति-समृद्धि, उमंग-उन्नति, आनंद-खुशहाली एवं बदलाव का भी दीप जलाना है।
हम सभी Gen-Z सहित सब युवाओं को जात-पात से ऊपर उठकर बिहार के भविष्य को रोशन करने के लिए परिवर्तन का दीप प्रज्ज्वलित करना है। #HappyDiwali
“अपनी जान की जिम्मेवार जनता खुद होगी.. CM लगवा दें हर जगह बोर्ड”
बिहार पुलिस आम लोगों को घर में घुसकर गोली मार रही है और बिहार पुलिस को अपराधी गोली मार रहे है।
हत्या आरोपी अपराधी प्रवृति के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में भयावह हालात। जब अपराधी पुलिस और अपराधी मुख्यमंत्री बेलगाम अपराध पर घिरते है तो ध्यान भटकाने के लिए जाति विशेष के लोगों का एनकाउंटर करते है।
मधुबनी के बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बलिराजगढ़ में बिहार पुलिस के ASI ने घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास किया, विरोध करने पर उसने सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी और दो अन्य लोग घायल हो गए।
आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा पार्टी की ओर से आर्थिक मदद के अलावा सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग एवं संघर्ष का भरोसा दिलाया।
Tejashwi Yadav retweeted
मधुबनी में मा० नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी मधुबनी पहुँचे और पीड़ित परिवारों से मिले और साथ ही NDA सरकार की शह पर पल रहे ख़ूँख़ार गुंडों को चेतावनी भी दी।
“अपराध और 𝐂𝐫𝐢𝐦𝐞” को अलग-अलग समझने वाली अपराधी सरकार के हत्या आरोपी अपराधी मुखिया की अपराधी पुलिस के आपराधिक कृत्यों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर चुकी है।
📍मधुबनी, बिहार
“अपराध और 𝐂𝐫𝐢𝐦𝐞” को अलग-अलग समझने वाली अपराधी सरकार के हत्या आरोपी अपराधी मुखिया की अपराधी पुलिस के आपराधिक कृत्यों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर चुकी है।
📍मधुबनी, बिहार
बिहार के नकारे निकम्मे और आपराधिक प्रवृति के मुख्यमंत्री को जनहित में हर गाँव टोला-टोला, गली-गली बड़े-बड़े वैधानिक चेतावनी बोर्ड लगवा देने चाहिए जिसपर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो कि:-
“जनता अपनी जान की जिम्मेवार ख़ुद होगी। जुल्मी बिहार पुलिस से न्याय की उम्मीद अपने जोखिम पर करे क्योंकि 7 हत्या आरोपी मुख्यमंत्री बनने के बाद से बिहार पुलिस घोर अपराधी बन चुकी है।”
📍दरभंगा, बिहार



















