दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज गोरखपुर स्थित जंगल तिनकोनिया में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने वनटांगिया समाज के समग्र विकास हेतु ₹82 करोड़ से अधिक की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को किट वितरित की।
मुख्यमंत्री जी ने वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली का उत्सव मनाया तथा सभी को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पर्व और त्योहार अपनी खुशियां एक-दूसरे के साथ बांटने तथा उत्साह एवं उमंग के साथ मनाने के अवसर होते हैं, नशा करने या जुआ खेलने के लिए नहीं। इन दोनों से दूरी बनाए रखें।
माफिया उन्मूलन के बाद हमारा अगला प्रहार नशे के सौदागरों के खिलाफ प्रारंभ हुआ है। जो दूसरों के जीवन को बर्बाद करते हैं, हम उसको आबाद नहीं होने देंगे।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
उत्तर प्रदेश में 56 वनटांगिया गांव ऐसे थे, जिनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं था। वर्ष 1947 में देश आजाद हुआ, लेकिन इन वनटांगिया गांवों के लोगों को आजादी का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाया था। आज इन गांवों में मंगल है... यह हम दावे के साथ कह सकते हैं। सड़क, राशन कार्ड, पक्के मकान, स्कूल और आयुष्मान कार्ड जैसी जनकल्याणकारी सुविधाएं इन गांवों के लोगों तक पहुंची हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
यहां 770 मकानों का निर्माण कराया गया है। आंगनवाड़ी केंद्र और बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल बनाए गए हैं। अच्छी सड़कें बनी हैं, बिजली की सुविधा पहुंची है। लोगों के राशन कार्ड बने हैं और आयुष्मान भारत योजना के साथ-साथ पेंशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
वनटांगिया गांव में दीपावली के आयोजन से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। मैं वनटांगिया गांव के सभी बहनों-भाइयों एवं समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
वनटांगिया गांव की उपस्थित सभी बहनों एवं भाइयों, सभी महानुभावों और प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हृदय से बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#LIVE: जंगल तिनकोनिया में वनटांगिया समाज के लिए ₹82 करोड़+ की 52 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी। teapawt.net/i/broadcasts/2zkALmnEQ…
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज श्री अयोध्या धाम स्थित श्री मणिरामदास छावनी पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूज्य महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु।
दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज श्री अयोध्या धाम स्थित अशोक सिंघल वार्ड पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने सफाईकर्मियों, नाविक बंधुओं एवं निषाद समाज के परिवारों को फल-मिष्ठान वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज श्री अयोध्या धाम में नवनिर्मित भव्य रुक्मिणी महल का लोकार्पण कर इसे श्रद्धालुओं को समर्पित किया।
दीपोत्सव के अवसर पर लाखों श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचे। 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए... देर रात्रि तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। इसके बावजूद सुबह मैंने देखा कि सभी घाट स्वच्छ और सुंदर थे। कहीं भी कोई गंदगी, अव्यवस्था या अराजकता नहीं थी। यह अपने आप में अद्भुत कार्य है। जिन सफाईकर्मियों ने इस पूरे कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न किया, उन सभी का मैं अभिनंदन करता हूं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आज आपको अयोध्या के नाम पर सम्मान मिल रहा है। देश और दुनिया का हर व्यक्ति अयोध्या धाम का स्मरण करता है और पवित्र भाव के साथ उसे सम्मान देता है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
कल अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर अद्भुत आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में योगदान देने वाले सभी सफाईकर्मियों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं और उन्हें इस सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
अयोध्या की सुंदरता और भव्यता में योगदान देने वाले निषाद एवं दलित परिवारों, सफाईकर्मियों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
अयोध्या धाम में नाविकों, मांझियों एवं निषाद समाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है। मैं सभी के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज अयोध्या धाम स्थित श्री हनुमानगढ़ी एवं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किए तथा राम मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
#LIVE: अयोध्या में रामघाट हाल्ट के निकट निषाद बस्ती में दीपावली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी। teapawt.net/i/broadcasts/2kEvjpvkz…































