
government Official handle of #DeputyCommissioner, #DM & #Collector #Ranchi #Jharkhand. Grievances can be tagged. Response normally w/in 24 hours
Ranchi, India
Joined August 2017
- Tweets9.6K
- Following188
- Followers179K
- Likes3.4K
झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़ा के अवसर पर जिलेभर में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित विविध कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जा रही है। यह पखवाड़ा केवल औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि जनभागीदारी, गौरव और विकास की नई ऊर्जा का प्रतीक बनकर उभर रहा है।
🌟 विद्यालयों में जागरूकता और रचनात्मकता का उत्सव🌟
जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राज्य आंदोलनकारियों के अमूल्य योगदान तथा झारखंड राज्य की स्थापना के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया जा रहा है।
विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने, नशे से पूर्णतया दूर रहने और स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की सामूहिक शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवा पीढ़ी में राज्य के प्रति गौरव की भावना जागृत करना, सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराना और झारखंड के सर्वांगीण विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
🌟 कृषि विभाग की अग्रणी पहल 🌟
खेत बचाओ अभियान और किसान प्रशिक्षण
कृषि विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़ा के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में “खेत बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान किसानों को बीज वितरण किया गया तथा आगामी रबी मौसम में फसल आच्छादन क्षेत्र बढ़ाने और बेहतर कृषि उत्पादन सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बुढ़मू प्रखंड के सार्ले पंचायत में *दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन* के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा 51 कृषकों को समेकित कृषि प्रणाली (Integrated Farming System) पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
🌟 जनभागीदारी से सशक्त होता पखवाड़ा 🌟
ये सभी कार्यक्रम शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को एक सूत्र में पिरोते हुए पखवाड़े को जन-जन से जोड़ने का प्रयास हैं। जिला प्रशासन के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के समन्वय से चलाए जा रहे ये आयोजन झारखंड की नई पीढ़ी और किसानों दोनों को सशक्त बना रहे हैं।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
राज्य स्थापना पखवाड़ा के अंतर्गत रांची जिले में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। सभी कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से हो तथा इसमें संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
राज्य स्थापना पखवाड़ा के अंतर्गत रांची जिले में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। सभी कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से हो तथा इसमें संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
🌟 जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश 🌟
बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान एवं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा करने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा आपसी समन्वय के साथ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो सके
साथ ही वीबी-जी राम जी योजना अंतर्गत मैनडेज क्रिएशन एवं योजनाओं की स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्देश दिया।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
1
6
1,478
झारखंड के मतदाताओं के लिए आखिरी मौका!
18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष ‘एक और अवसर’ कैंप
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
पात्र नागरिक जो SIR के तहत मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वा पाए, वे जरूर पहुंचें।
@ceojharkhand
@ECISVEEP
@prdjharkhand
@mbhajantri
🌟 झारखण्ड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 🌟
एक और अवसर कैंप
(1) वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए जिनका नाम किसी कारणवश ASDD सूची में चिह्नित हो गया था।
(2) वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए जो दूसरी बार नोटिस मिलने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए हैं।
(3) वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए जो 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हुए हैं।
कोई भी विदेशी नागरिक SIR की प्रक्रिया में भाग न लें।
सभी BLA-2 से अनुरोध
कृपया 'एक और अवसर' कैंप में पहुंचे तथा अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में निवास कर रहे वैसे पात्र भारतीय नागरिक जो 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, की सूची BLO को उपलब्ध कराएं।
🔆दिनांक 18 नवम्बर 2026
समयः 11:00 से 4:00 बजे तक 🔆
🔆 स्थानः सभी मतदान केंद्र🔆
इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएँ!
'एक और अवसर' कैंप में आईए और SIR की अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने की प्रक्रिया पूरी करें।
@prdjharkhand
@ceojharkhand
@ECISVEEP
@mbhajantri
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri says, "The sunrise rituals of the Chhath festival are now nearing their conclusion. In Ranchi district, we have made comprehensive efforts—in collaboration with all the various Chhath committees—to ensure safety and provide all necessary facilities. People are observing the festival with great devotion, and we are actively monitoring the proceedings. All our emergency services are also deployed and on standby. The district administration extends its best wishes to everyone on the occasion of this Chhath festival."
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Devotees perform Chhath Puja rituals at Hatania Talab on the final day of the festival.
JMM Rajya Sabha MP Mahua Majhi, DC (Ranchi) Manjunath Bhajantri and social activist Jai Singh Yadav also participated in it.
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर कल संध्या और आज प्रातःकाल हटनिया तालाब में छठी मईया को अर्घ्य अर्पित किया।
छठ महापर्व के तीसरे दिन 15 नवम्बर को संध्या अर्घ्य और चौथे दिन 16 नवम्बर को उषा अर्घ्य के अवसर पर हटनिया तालाब में पारंपरिक विधि-विधान से छठी मईया को अर्घ्य दिया और सूर्य देव की आराधना की।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर कल संध्या और आज प्रातःकाल हटनिया तालाब में छठी मईया को अर्घ्य अर्पित किया।
छठ महापर्व के तीसरे दिन 15 नवम्बर को संध्या अर्घ्य और चौथे दिन 16 नवम्बर को उषा अर्घ्य के अवसर पर हटनिया तालाब में पारंपरिक विधि-विधान से छठी मईया को अर्घ्य दिया और सूर्य देव की आराधना की।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
झारखंड के 26 वें स्थापना दिवस पर रांची की सड़कों पर एक अलग ही ऊर्जा दौड़ी।
बापू वाटिका (मोरहाबादी) से शुरू हुई ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुँची, और साथ में ले आई एक साफ संदेश—
स्वच्छ परिवेश = स्वस्थ झारखंड।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
सूर्य देव और छठी मैया की असीम कृपा सभी पर बनी रहे।
इस पावन पर्व पर सभी के घर खुशियों से भरा रहे, स्वास्थ्य बना रहे और हर मनोकामना पूर्ण हो।
🙏🏻 जय छठी मैया
☀️जय सूर्य देव
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस (15 नवंबर 2026) के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं आम नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के उद्देश्य रांची में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ (Run for Cleanliness) का आयोजन किया गया।
रांची में आयोजित इस दौड़ का शुभारंभ मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से हुआ। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ लगाकर स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को माननीय मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग, योजना एवं विकास विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग, माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग, माननीय मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी एवं रांची विधायक माननीय श्री सी.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर उनके प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया ।
भगवान बिरसा मुंडा की महान कुर्बानी और संघर्ष को नमन। उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे ।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
जहाँ लाल मिट्टी में सोना छुपा है,
जहाँ अरुण की किरणें नये स्वप्न जगाती हैं—
वहीँ हमारा झारखण्ड खड़ा है।
आज फिर एक संकल्प लें,
कि इस धरती को बनाएँ सोना-झारखण्ड।
जहाँ हर बूँद पसीने की मोती बने,
जहाँ हर युवा की आँखों में उजास हो,
जहाँ प्रगति और स्वाभिमान साथ-साथ चलें।
लाल मिट्टी से सोना निकले,
और सोने से चमक उठे पूरा झारखण्ड।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
🏹 झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस 15 नवम्बर की हार्दिक शुभकामनाऐं 🏹
सुनहरे सपनों का राज्य
नए संकल्पों का झारखण्ड
आज हम फिर से वादा करते हैं —
एक सोना झारखण्ड का निर्माण।
समृद्धि, स्वाभिमान और विकास की राह पर
हर नागरिक के साथ आगे बढ़ेंगे।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
झारखंड के वीर सपूतों को नमन...
जिनकी कुर्बानी और संघर्ष से जन्मा ये राज्य।
राज्य स्थापना दिवस पर सभी झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
हरी-भरी पहाड़ियाँ, घने जंगल, खनिज संपदा और आदिवासी संस्कृति का गौरव... यही है हमारा झारखंड।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
DC Ranchi retweeted
आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
आज का दिन हमारे लिए गौरव, स्वाभिमान और संकल्प का दिन है। यह हमें उन वीर पुरखों और शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने जल, जंगल, जमीन, हक-अधिकार और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, पोटो हो, वीर बुधू भगत, तेलंगा खड़िया, जतरा टाना भगत, नीलांबर-पीतांबर, शेख भिखारी, पांडेय गणपत राय और टिकैत उमराव सिंह जैसे महान वीरों का संघर्ष हमारी पहचान, हमारी विरासत और हमारी प्रेरणा है।
अलग झारखंड राज्य का सपना अनेक क्रांतिकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से साकार हुआ था। बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शहीद निर्मल महतो, विनोद बिहारी महतो और असंख्य आंदोलनकारियों का नेतृत्व, संघर्ष और योगदान झारखंड के इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनके संघर्षों ने हमें अपनी पहचान, अधिकार और स्वाभिमान के लिए लड़ना सिखाया।
हमारे पुरखों ने जिस झारखंड का सपना देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं, किसानों-मजदूरों के अधिकार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में हम लगातार प्रयासरत हैं।
हमारा युवा झारखंड हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारे युवाओं के सपने, उनकी प्रतिभा और नई सोच ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा, कौशल, रोजगार और उद्यमिता के अवसर देकर उनकी ऊर्जा और क्षमता को राज्य की शक्ति और समृद्धि में बदलना हमारा लक्ष्य है।
आइए, इस राज्य स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि अपने वीर पुरखों की विरासत, अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजते हुए एक समृद्ध, सशक्त और न्यायपूर्ण झारखंड के निर्माण में हम अपनी भागीदारी निभाएंगे।
हमारे पुरखों का संघर्ष हमारी विरासत है, हमारे युवाओं के सपने हमारी ताकत हैं और एक समृद्ध झारखंड हमारा संकल्प है।
झारखंड के वीर अमर रहें!
जय झारखंड!
जोहार झारखंड!
जिसने जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ी,
जिसने आदिवासी अस्मिता को जगाया,
उसी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर
और झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक नमन।
आइए, उनके आदर्शों को जीकर ‘सोना झारखण्ड’ बनाएं।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर 🇮🇳
एक कदम स्वच्छता की ओर, एक कदम प्रगति की ओर ✨
RUN FOR CLEANLINESS 🏃♂️💨 में शामिल हों और बनें प्रगतिशील झारखण्ड का हिस्सा 💪🌿
📅 दिनांक: 15 नवंबर 2026
🕖 समय: सुबह 7:00 बजे से
📍 रूट: बापू वाटिका, मोरहाबादी → अल्बर्ट एक्का चौक, रांची।
स्वच्छता हमारा संकल्प 🧹, विकास हमारा लक्ष्य 🚀
आइए, दौड़ें… साफ़-सुथरे झारखण्ड के लिए! 🌟
#RunForCleanliness #JharkhandFoundationDay #प्रगतिशीलझारखण्ड #SwachhJharkhand #RanchiRun
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@ranchipolice
@rmccommissioner
@mbhajantri


























