
#Police~Official Twitter account of DIG Range Devipatan Gonda Police. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
Joined January 2016
- Tweets37.3K
- Following171
- Followers40.7K
- Likes41.4K
सतर्कता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई—हर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी!
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइंस में नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा ‘एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज–2026’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, श्री धर्मवीर प्रजापति जी तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण जी भी उपस्थित रहे।
अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैकआउट, विस्फोट, आग लगने और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों के काल्पनिक परिदृश्यों के माध्यम से राहत एवं बचाव की तैयारियों को परखा गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, NDRF, SDRF, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने, आग पर नियंत्रण पाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने का अभ्यास किया।
यह मॉक ड्रिल केवल आपात स्थितियों का अभ्यास नहीं, बल्कि वास्तविक संकट के समय त्वरित निर्णय, सटीक समन्वय और प्रभावी कार्रवाई की क्षमता को परखने एवं सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास था।
क्योंकि संकट की घड़ी में तैयारी ही सबसे बड़ी ताकत और समय पर कार्रवाई ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
सजग नागरिक। सक्षम सुरक्षा तंत्र। सुरक्षित उत्तर प्रदेश।
#UPPolice #CivilDefence
#EmergencyPreparedness
#MockDrill2026
One Flag. A Legacy of Valour. A Symbol of Pride. A Pledge of Duty.
A flag that embodies a glorious history, unwavering courage and an enduring commitment to duty.
Commemorating the prestigious ‘Police Colours’ conferred upon Uttar Pradesh Police on 23 November 1952, the Police Flag Day ceremony at Police Headquarters, Lucknow, was a stirring celebration of pride, discipline and distinguished traditions.
The resonant melodies of the police band, the commanding calls of the Parade Commander, the impeccable precision of the ceremonial parade, the proud salute to the Colours and the inspiring address by DGP UP Sri Rajeev Krishna—every moment reflected deep reverence for a glorious legacy and an unwavering dedication to duty.
More than an emblem of our identity, our flag is a legacy we honour and a promise we uphold.
Our Flag. Our Pride. Our Pledge.
#UPPolice #PoliceFlagDay
Zero Tolerance Towards Narcotics—
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को @azamgarhpolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी से 01 किलो 16 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद की गई है।
अभियुक्त मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करते थे तथा मादक पदार्थ को स्कूटी की डिग्गी में रखकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
गौरवशाली परंपरा, अदम्य साहस और अटूट संकल्प!
आज ‘पुलिस झण्डा दिवस’ के पावन अवसर पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित परेड के दौरान उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली ध्वज को ससम्मान नमन किया गया।
23 नवम्बर, 1952 को प्रथम राज्य पुलिस बल के रूप में प्राप्त यह विशिष्ट सम्मान हमारे वीर शहीदों के त्याग, साहस, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता की अमूल्य धरोहर है।
यह गौरवशाली ध्वज केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और सुशासन के प्रति हमारे अटूट संकल्प का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रत्येक जवान जनसेवा के इस धर्म को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
#UPPoliceFlagDay #UPPolice
पुलिस झण्डा दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण ने माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी को स्मृति-चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर एडीजी, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन श्रीमती पद्मजा चौहान ने माननीय राज्यपाल महोदया को उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज का प्रतीक लैपल-पिन लगाया। इस अवसर पर जीएसओ टू डीजीपी श्री के.एस. इमैन्युअल भी उपस्थित रहे।
23 नवम्बर, 1952 को उत्तर प्रदेश पुलिस को प्रदान किया गया ‘पुलिस कलर’ हमारे गौरवशाली इतिहास, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने अपने साहस, अनुशासन और समर्पण से इस गौरवशाली विरासत को निरंतर आगे बढ़ाया है।
#UPPoliceFlagDay #UPPolice
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @shahjahanpurpol एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹01 लाख के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
SIMBA-STIC! A Roaring Hit at Vaama Khelotsav 2026!
The Lion’s Share of Love Went to Simba!
From playful antics to paw-some handshakes, Simba, the adorable mascot of first ever Vaama Khelotsav 2026, stole the spotlight and won hearts across the field.
And when Simba shook paws with the DGP UP Sri Rajeev Krishna and Vaama Saarthi President Mrs. Meenakshi Singh, it made for some truly picture-pawfect moments!
#Simba
#VaamaSaarthi
#VaamaKhelotsav2026
#जनता_दर्शन
@DIGDevipatan श्री अशोक कुमार द्वारा शिविर कार्यालय गोण्डा में #जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त सभी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।
#UPPolice
आज दिनांक 23 नवम्बर, 2026 को ‘पुलिस झण्डा दिवस’ के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके आवास पर पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह श्री संजय प्रसाद, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री अमिताभ यश एवं जीएसओ टू डीजीपी श्री के.एस. इमैन्युअल उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज हमारी गौरवशाली विरासत, अदम्य शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।
#UPPolice #PoliceFlagDay
@DIGDevipatan श्री अशोक कुमार द्वारा "पुलिस झण्डा दिवस" के अवसर पर रेंज कार्यालय में पुलिस ध्वज को फहराकर सलामी दी गई व सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का संदेश पढ़कर सुनाया गया तथा समस्त कर्मियों को पुलिस झण्डा दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
#झंडा_दिवस
@Uppolice
Range devipatan retweeted
आज #AdgZoneGkr श्री राम कुमार द्वारा "पुलिस झण्डा दिवस" के अवसर पर जोन कार्यालय में पुलिस ध्वज को फहराकर सलामी दी गई एवं पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का संदेश पढ़कर सुनाया गया तथा सभी को पुलिस झण्डा दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
आज वामा खेलोत्सव-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पुलिस परिवार के नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह, आत्मविश्वास और अद्भुत खेल प्रतिभा देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा।
पिछले एक वर्ष में वामा सारथी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, महिला सशक्तीकरण और परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनेक सराहनीय पहल करते हुए एक उल्लेखनीय यात्रा तय की है। वामा खेलोत्सव 2026 इस यात्रा की एक खूबसूरत उपलब्धि है, जिसने हमारे बच्चों के सपनों को नई उड़ान दी है।
मेरा विश्वास है कि आज इन खेल मैदानों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बच्चे कल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ाएंगे। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं कोचिंग के अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी।
सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मेरा स्नेह एवं हार्दिक बधाई। वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह और उनकी पूरी टीम को इस शानदार आयोजन तथा एक वर्ष की प्रेरणादायी यात्रा के लिए विशेष बधाई!
#VaamaKhelotsav2026 #UPPolice
Zero Tolerance Towards Narcotics—
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को @amethipolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार पहिया वाहन में रखा 20 किलोग्राम गांजा, टैंकर की टंकी से 234 किलोग्राम गांजा एवं 01 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त आपस में पार्टनर हैं, वह मिलकर पार्टनरशिप में रुपये लगाकर उड़ीसा राज्य से गांजा खरीदकर ला रहे थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
Zero tolerance Against Narcotics—
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्करों को #ANTFUP ऑपरेशनल यूनिट मेरठ एवं @Etahpolice द्वारा संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 145 किलो 610 ग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा उड़ीसा से टाटा कैंटर गाड़ी में अवैध गांजा भरकर दिल्ली/नोएडा/एनसीआर में बेचने हेतु ले जाया जा रहा था। गांजे को बताए गए स्थान पर पहुंचाने के एवज में अभियुक्तगण को ₹50,000/- एवं डीजल आदि का पूरा खर्च दिया जाना था।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
#ANTF
उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ‘वामा सारथी’ की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में पुलिस परिवार के बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में दिनांक 21 नवंबर 2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ में राज्य स्तरीय वामा सारथी खेल उत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया।
21 एवं 22 नवंबर तक आयोजित इस दो दिवसीय आयोजन में उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के 433 बच्चों (313 बालक एवं 120 बालिकाओं) ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस खेल उत्सव में ऊंची कूद, भाला फेंक, 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 800 मीटर दौड़, विभिन्न रिले रेस तथा डिस्कस थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
अपने संबोधन में श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने खेलों को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया।
विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करना उनकी मेहनत और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
वामा सारथी का विगत एक वर्ष का सफर पुलिस परिवारों के कल्याण, बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा महिलाओं एवं परिवारों के सशक्तीकरण के प्रति समर्पित अनेक सराहनीय प्रयासों का अनुकरणीय उदाहरण रहा है।
श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में वामा सारथी की यह पहल केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि पुलिस परिवार की नई पीढ़ी के सपनों, संभावनाओं और उज्ज्वल भविष्य को संवारने का एक सार्थक प्रयास है।
प्रतिभा को अवसर मिले, तो हर सपना नई ऊंचाइयों को छू सकता है!
#VamaSarathi #UPPolice #VamaKhelotsav26
#UPPCares
रफ्तार, रोमांच और खेल भावना का शानदार संगम!
उत्तर प्रदेश पुलिस वामा सारथी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वामा खेलोत्सव-2026 का शुभारंभ 21 नवंबर को हुआ तथा 22 नवंबर को उत्साहपूर्ण माहौल में इसका समापन हुआ।
इस अवसर पर आयोजित दौड़ एवं रिले रेस प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी गति, सहनशक्ति, समन्वय और अदम्य इच्छाशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।
हर कदम में हौसला, हर दौड़ में जुनून और हर प्रयास में जीत का जज़्बा!
#VamaKhelotsav2026 #VamaSaarthi
#UPPolice #Sportsmanship #racing
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
@UPGovt की कुख्यात माफियाओं एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की नीति के क्रम में @sonbhadrapolice द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त NDPS Act से सम्बंधित अभियुक्त सुधीर की लगभग ₹87.04 लाख मूल्य की अवैध संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत फ्रीज/कुर्क किया गया है।
NDPS Act की धारा 68E एवं 68F के तहत जनपद सोनभद्र में अब तक कुल 07 प्रकरणों में ₹6.48 करोड़ से अधिक मूल्य की सम्पत्ति जब्त/फ्रीज की जा चुकी है।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
Range devipatan retweeted
#IGRS के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में @gondapolice ने माह अक्टूबर में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस उपलब्धि पर #सSPGonda श्री अभिषेक द्वारा सभी COs,थाना प्रभारियों व IGRS शाखा को आगे भी जनशिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
Range devipatan retweeted
#SPBahraich के निर्देशन में,
थाना कैसरगंज पुलिस व एस0टी0एफ0 प्रयागराज द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत लूट के मुकदमें में वांछित 50,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।
#BahraichPolice #UPPolice











































































