जनपद संत रविदास नगर, भदोही के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
जनपद का सर्वांगीण विकास, आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसके साथ ही जनगणना-2027 एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) कार्यक्रम को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराना प्राथमिकता में रहेगा।
सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के साथ पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों एवं जनपदवासियों के सहयोग और सहभागिता से कालीन नगरी भदोही को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
#Bhadohi #Census2027 #SSR2027 #GoodGovernance
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को एसएसआर-2027 के अंतर्गत जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त समस्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों, समय-सारिणी एवं प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया, ताकि निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
#SSR2027 #SRNBHADOHI #ElectionCommission #VoterAwareness
3
540
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी गई आलेख्य निर्वाचक नामावली
आज दिनांक 17.11.2026 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दिनांक 17.11.2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी की एक-एक प्रति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को हस्तगत कराई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने हेतु सहयोग की अपील की।
#SSR2027 #SpecialSummaryRevision2027 #Bhadohi #ElectionCommission
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 : निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन संपन्न
आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद संत रविदासनगर (भदोही) की विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का नियमानुसार आलेख्य प्रकाशन किया गया।
जनपद के समस्त मतदेय स्थलों, मतदान केंद्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में निर्वाचक नामावलियां आमजन के अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई गई हैं।
जिला प्रशासन की अपील: सभी नागरिक निर्वाचक नामावली में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांचें तथा आवश्यकतानुसार दावा एवं आपत्ति दर्ज कराएं।
#SpecialSummaryRevision2027 #SSR2027 #Bhadohi #ElectionCommission
जनगणना-2027 : जनप्रतिनिधियों ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर दिया जनभागीदारी का संदेश।
जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान में जनप्रतिनिधियों ने स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित विवरण दर्ज कराया तथा आमजन को इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 16 से 30 नवंबर 2026 तक se.census.gov.in पर स्वयं अपने परिवार एवं मकान का विवरण ऑनलाइन दर्ज कराएं और जनगणना के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
आपकी सहभागिता, सटीक जनगणना की आधारशिला है।
#Census2027 #जनगणना2027 #SelfEnumeration #स्वगणना #Bhadohi
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@UPGovt
@InfoDeptUP
@CencuserIndia
जनगणना-2027 : भदोही में स्व-गणना अभियान का शुभारंभ
जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी शुभांगी शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी श्री बाल गोविंद शुक्ला द्वारा स्व-गणना अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्कूली बच्चों ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर जनभागीदारी का संदेश दिया। जागरूकता वीडियो के माध्यम से नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
📅 16 से 30 नवंबर 2026 तक घर बैठे करें ऑनलाइन स्व-गणना।
🌐 पोर्टल: se.census.gov.in
स्व-गणना पूर्ण होने पर प्राप्त विशिष्ट आईडी सुरक्षित रखें।
📞 जनपद हेल्पलाइन: 05414-297285
जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और अपने परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें।
सही जानकारी, सही गणना, सशक्त भारत।
जनगणना-2027 में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
#Census2027 #SelfEnumeration #जनगणना2027 #Bhadohi
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@UPGovt
@InfoDeptUP
@CencuserIndia
जनगणना-2027 में जनभागीदारी निभाएं, घर बैठे स्व-गणना कर देश के विकास में बनें सहभागी।
16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक se.census.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन स्व-गणना कर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित विवरण दर्ज करें।
स्व-गणना पूर्ण होने पर प्राप्त SE ID सुरक्षित रखें और 01 दिसंबर से 04 जनवरी तक घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराएं।
सभी जनपदवासी स्वयं स्व-गणना करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। आपकी सही जानकारी ही सटीक जनगणना और बेहतर विकास योजनाओं का आधार बनेगी।
सही जानकारी, सही गणना, सशक्त भारत।
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@UPGovt
@InfoDeptUP
@CencuserIndia
छठ महापर्व के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अपर जिलाधिकारी श्रीमती शुभांगी शुक्ला ने रामपुर घाट, सीतामढ़ी घाट एवं हरिहरनाथ मंदिर के समीप स्थित छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता से निर्वहन करें, ताकि व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सुरक्षित घाट, स्वच्छ वातावरण और सुचारु व्यवस्थाएं—जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
जिला प्रशासन की ओर से समस्त जनपदवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
#छठ_महापर्व #Bhadohi #जनपद_प्रशासन #श्रद्धा_और_सुरक्षा @UPGovt @InfoDeptUP @chiefSecyUP @Commvindhya
📢 जनगणना-2027 : जनभागीदारी से बनेगा सशक्त भारत!
जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद में जनगणना-2027 के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खमरिया स्थित रामजीवन लाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने जागरूकता रैली निकालकर आमजन को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया।
📅 16 से 30 नवंबर 2026 : स्व-गणना अभियान
🌐 पोर्टल: se.census.gov.in
🏠 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 : घर-घर जनगणना
जनपदवासियों से अपील है कि स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना करें, प्राप्त स्व-गणना आईडी सुरक्षित रखें तथा घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी देकर सहयोग प्रदान करें।
आपकी सही जानकारी, देश के विकास की मजबूत आधारशिला है।
आइए, जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@UPGovt
@InfoDeptUP
@CencuserIndia
#जनगणना2027 #स्वगणना
🚴♂️जनगणना-2027 : जनभागीदारी का संदेश लेकर गोपीगंज की सड़कों पर निकली जागरूकता साइकिल रैली
हर नागरिक की सहभागिता से बनेगी सशक्त भारत की तस्वीर!
जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में जनगणना-2027 के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद गोपीगंज में भव्य साइकिल रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली के माध्यम से नागरिकों को जनगणना के महत्व और इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
📌 16 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्व-गणना अभियान
अब नागरिक घर बैठे स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार एवं मकान से संबंधित सही और पूर्ण जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
आइए, जनगणना को जन-आंदोलन बनाएं और अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
आपकी सही जानकारी, देश के विकास की मजबूत आधारशिला!
🇮🇳 सही जानकारी – सटीक जनगणना – सशक्त भारत।
@CensusIndia2027
@CMOfficeUP
@InfoDeptUP
@ChiefSecyUP
@UPGovt
#Census2027 #जनगणना2027
जनगणना-2027 में सहभागी बनें, स्वयं करें स्व-गणना, राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी जिम्मेदारी।
भारत की जनगणना-2027 को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
16 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्व-गणना अभियान के अंतर्गत सभी नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
स्व-गणना पूर्ण होने के बाद प्राप्त स्व-गणना आईडी सुरक्षित रखें। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर गणना कार्य संपन्न करेंगे।
जनपद की सभी तहसीलों, विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में भदोही तहसील में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकालकर आमजन को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया गया।
जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार की जनपदवासियों से अपील है कि जनगणना-2027 को राष्ट्रीय दायित्व मानते हुए इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं।
आइए, हम सभी मिलकर जनगणना को सफल बनाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।
सही जानकारी, सटीक गणना – सशक्त भारत की नई दिशा।
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@CensusIndia2027
@InfoDeptUP
#Census2027 #SelfEnumeration #जनगणना2027
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सांसद डॉ. विनोद बिंद ने सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🔹 जल जीवन मिशन के तहत 5,395 किमी पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण।
🔹 पाइपलाइन के लिए खोदी गई 1,432 किमी सड़कों की मरम्मत पूरी।
🔹 औराई विधायक द्वारा दिए गए 27 मार्गों में से 13 की मरम्मत पूर्ण, शेष पर कार्य जारी।
🔹 खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश।
🔹 किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने पर जोर।
🔹 विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश।
बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहितकारी कार्यों को गति देने पर विशेष बल दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
@ChiefSecyUP @InfoDeptUP
District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi retweeted
आस्था का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। घाटों की साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था से लेकर अतिरिक्त बसों के संचालन, आपातकालीन सहायता और महिला सुरक्षा तक, प्रदेश सरकार ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।
🌅 छठ महापर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने श्रद्धालुओं से निर्धारित घाटों पर ही पूजा-अर्चना करने, सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
जनपद के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरीकेडिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित तैयारियां तेजी से पूर्ण की जा रही हैं। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
🔹 घाटों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती।
🔹 साफ-सफाई एवं बैरीकेडिंग का सत्यापन।
🔹 पुलिस एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय।
🔹 श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध।
⚠️ किसी भी आपात स्थिति में 112 अथवा एंबुलेंस सेवा 108 पर तत्काल सूचना दें।
सुरक्षित छठ, खुशहाल समाज – यही जिला प्रशासन का संकल्प है।
#छठ_महापर्व #Bhadohi #SafeChhath #DistrictAdministration
*धान क्रय केंद्र एवं साधन सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण*
मंडी समिति गोपीगंज स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर धान खरीद की प्रगति, खरीद व्यवस्था एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही साधन सहकारी समिति नागमलपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद (यूरिया, डीएपी) की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा अभिलेखों की जांच की।
संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि जनपद की सभी सहकारी समितियों पर खाद (यूरिया, डीएपी) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे। किसानों को खाद (यूरिया, डीएपी) प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा जनपद में इनकी कोई कमी न होने पाए। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
किसानों की सुविधा, पारदर्शी खरीद व्यवस्था एवं कृषि आदानों की निर्बाध उपलब्धता जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
#Bhadohi #PaddyProcurement #FarmersWelfare
पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने हेतु अभियान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचक नामावलियों से मिलान सुनिश्चित कराया जा रहा है
ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम पंचायत निर्वाचक नामावली मे शामिल है किन्तु विधानसभा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है, उन्हें चिह्नित कर नियमानुसार फॉर्म-6 भरवाते हुए नाम सम्मिलित कराने की कार्यवाही की जा रही है
समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अभियान को गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करते हुए सभी पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है
कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
#SpecialIntensiveRevision2027 #ElectionCommissionOfIndia
राशन की दुकानों के माध्यम से छूटे हुए पात्र मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित समस्त सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के छूटे हुए पात्र मतदाताओं का चिन्हांकन कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए।
अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से महिला एवं युवा मतदाताओं पर फोकस करते हुए पात्र लाभार्थियों से फार्म-6 भरवाकर उनका शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
उद्देश्य – कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
#Bhadohi #VoterRegistration #SVEEP #ElectionCommission
🗳️ युवा मतदाताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शैलेष कुमार ने ग्राम पंचायत भगवानपुर कला खुर्द में ग्रामीणों से संवाद कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की जानकारी दी तथा बीएलओ एवं लेखपाल को घर-घर जाकर पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
📌 महत्वपूर्ण तिथियां:
🔹 17 नवंबर 2026 – निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन
🔹 17 नवंबर से 16 दिसंबर – दावे एवं आपत्तियां
🔹 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर – विशेष अभियान दिवस 18-19 वर्ष के युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं का नियमानुसार सत्यापन करने पर विशेष जोर दिया गया।
आइए, लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।
#SpecialSummaryRevision2027 #VoterRegistration #ElectionCommissionOfIndia #Bhadohi



























































