DM Amethi (@DmAmethi) header
DM Amethi (@DmAmethi) profile picture

A District Magistrate (DM) in India holds a crucial role in ensuring the effective administration and governance of the district

Amethi Uttar Prdeash India
Joined November 2019
Photo by DM Amethi (@DmAmethi)Photo by DM Amethi (@DmAmethi)Photo by DM Amethi (@DmAmethi)Photo by DM Amethi (@DmAmethi)Photo by DM Amethi (@DmAmethi)Photo by DM Amethi (@DmAmethi)Photo by DM Amethi (@DmAmethi)Photo by DM Amethi (@DmAmethi)Photo by DM Amethi (@DmAmethi)Photo by DM Amethi (@DmAmethi)
समस्त जनपदवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्वों की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रकाश, उमंग, उल्लास एवं खुशियों के प्रतीक ये पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं। माँ लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर-आंगन खुशियों से आलोकित हो तथा जनपद में प्रेम, सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव की भावना और अधिक सुदृढ़ हो। दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। आइए, इन पर्वों को आपसी प्रेम, सद्भाव एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाएं। पटाखे जलाते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। आतिशबाजी के दौरान केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही पटाखे जलाएं। बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें और किसी बड़े व्यक्ति की निगरानी में ही आतिशबाजी करने दें। ज्वलनशील पदार्थों, वाहनों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहकर पटाखे जलाएं। पटाखे जलाने के लिए लंबी अगरबत्ती या फुलझड़ी का प्रयोग करें तथा जलते हुए पटाखों के पास झुककर न देखें। हाथ में रखकर पटाखे न जलाएं और असफल पटाखों को दोबारा जलाने का प्रयास न करें। प्राथमिक उपचार एवं अग्निशमन की व्यवस्था भी रखें। वृद्धजनों, बच्चों, बीमार व्यक्तियों एवं पशु-पक्षियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। ध्वनि एवं वायु प्रदूषण को कम करने के लिए तेज आवाज वाले पटाखों से परहेज करें तथा पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संकल्प लें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें। आइए, इस दीपावली पर खुशियों के दीप जलाएं, सुरक्षा को प्राथमिकता दें और स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त जनपद के निर्माण में सहभागी बनें। आप सभी के परिवारों में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं आरोग्य का वास हो, इसी मंगलकामना के साथ एक बार पुनः सभी को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें एवं सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाएं। 🙏🙏
3
2
7
706
आज तहसील अमेठी सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 की तैयारियों एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्देशित किया कि जनपद के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) का पंजीकरण कराकर उन्हें सक्रिय किया जाए। विद्यार्थियों को ECINET ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही निबंध, क्विज प्रतियोगिता, रैली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाए। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र छात्र-छात्राओं एवं युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, NSS, NCC, भारत स्काउट एवं गाइड तथा नेहरू युवा केंद्र के समन्वय से विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर पंजीकृत राशन कार्ड धारकों में ऐसे पात्र युवा एवं महिला लाभार्थियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है। ऐसे पात्र नागरिकों का फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण कराया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा एवं एएनएम तथा महिला स्वयं सहायता समूहों की समूह सखियों के सहयोग से घर-घर सर्वेक्षण कर छूटी हुई पात्र महिला मतदाताओं की पहचान एवं उनका मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत निर्धारित समयावधि में समस्त पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं तथा निर्वाचन संबंधी जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करें। हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। प्रत्येक पात्र मतदाता का पंजीकरण सुनिश्चित करना और लोकतंत्र में उसकी भागीदारी बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। @ceoup @ECISVEEP
7
1,004
📍 जनगणना-2027 को लेकर जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश। आज दिनांक 07.11.2026 को तहसील अमेठी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर जनगणना में पूछे जाने वाले सभी 40 प्रश्नों, प्रक्रिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी अनिवार्य रूप से चस्पा करें, ताकि कार्यालय आने वाले आमजन भी जनगणना के प्रति जागरूक हो सकें। साथ ही समस्त लेखपालों, कानूनगो एवं क्षेत्र में कार्यरत अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर नागरिकों को जनगणना की प्रक्रिया, पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों एवं इसके महत्व की जानकारी दें तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर आमजन की शंकाओं का समाधान भी करें। जनगणना-2027 का महत्वपूर्ण कार्यक्रम एवं प्रक्रिया: 🔹 स्व-गणना (Self Enumeration): 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने स्वयं तथा परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। 🔹 SE ID: स्व-गणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) प्राप्त होगी। इसे सुरक्षित रखें तथा प्रगणक के घर पहुंचने पर उन्हें उपलब्ध कराएं। 🔹 घर-घर जनसंख्या गणना: 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। 🔹 40 महत्वपूर्ण प्रश्न: जनगणना के दौरान परिवार के सदस्यों की जन्मतिथि, आयु, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति, शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, दिव्यांगता, मातृभाषा, प्रवास एवं अन्य सामाजिक-आर्थिक और जनसांख्यिकीय जानकारियों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि जनगणना के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जनपदवासियों से अपील है कि जनगणना-2027 में उत्साहपूर्वक सहभागिता करें, स्व-गणना का विकल्प अपनाएं तथा प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। आपकी सहभागिता ही सटीक जनगणना और बेहतर विकास नियोजन का आधार बनेगी। #Census2027 #जनगणना2027 #Amethi
2
8
1,727
आज दिनांक 07.11.2026 को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत अंतिम रूप से प्रकाशित सूची उपलब्ध कराई गई। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की गई। #Amethi #ElectionCommission
5
1,448
आज दिनांक 07.11.2026 को दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक के साथ कस्बा अमेठी स्थित रामलीला मैदान में पटाखा दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दुकानदारों को अग्निशमन उपकरण क्रियाशील रखने एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देशित किया।
3
10
2,544
आज दिनांक 07.11.2026 को तहसील अमेठी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई तथा घर-घर तक जनगणना की प्रक्रिया एवं 40 प्रश्नों की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं का समाधान और जनगणना में जनभागीदारी प्रशासन की प्राथमिकता है।
1
2
8
3,719
🎆 त्योहार की खुशियां अपार हों, लेकिन सुरक्षा का संकल्प भी बरकरार हो! जनपदवासियों से अपील है कि दीपावली पर्व पर पटाखे जलाते समय सुरक्षा मानकों एवं सावधानियों का अनिवार्य रूप से पालन करें। खुले स्थान पर पटाखे जलाएं, बच्चों को बड़ों की निगरानी में रखें, सूती कपड़े पहनें और ज्वलनशील पदार्थों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। 🚫 अस्पतालों, विद्यालयों एवं संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास पटाखे न जलाएं। 🔹 फटे या खराब पटाखों को दोबारा जलाने का प्रयास न करें। 🔹 निर्धारित समय-सीमा एवं ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें। 🔹 किसी भी आपात स्थिति में 112 पर सूचना दें। ✨ याद रखें—त्योहार का असली आनंद तभी है, जब खुशियों के साथ हर किसी की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। आइए, जिम्मेदारी निभाएं और सुरक्षित, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। #Amethi #SafetyFirst #SafeCelebration
3
12
1,281
आज दिनांक 06.11.2026 को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी चार्ज अधिकारियों को प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के साथ समन्वय बैठक कर आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जनसामान्य की सुविधा हेतु 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना (Self Enumeration) की व्यवस्था की गई है। se.census.gov.in पोर्टल पर स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। स्वगणना पूर्ण होने पर प्राप्त SE ID सुरक्षित रखें और घर पहुंचने वाले प्रगणक को अवश्य दिखाएं। 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से जनसंख्या गणना करेंगे। जनपदवासियों से अपील है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं, सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं और प्रगणकों को पूरा सहयोग दें। आपकी सहभागिता ही सटीक जनगणना और बेहतर भविष्य की विकास योजनाओं का आधार बनेगी। #Amethi #census2027
3
6
2,380
जनगणना - 2027 #census2027 #Amethi
1
7
42
2,016
आज दिनांक 06.11.2026 को समेकित शिक्षा के अंतर्गत जनपद के सभी 13 विकास खंडों से चयनित 150 दिव्यांग बच्चों को एचएएल कोरवा, अमेठी के शैक्षिक भ्रमण हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से बस द्वारा रवाना किया। इस भ्रमण के दौरान बच्चों ने वन्य जीवों, पक्षियों एवं प्राकृतिक परिवेश को करीब से देखा तथा अपने विशेष शिक्षकों के माध्यम से नई-नई जानकारियां प्राप्त कीं। हमारा उद्देश्य प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा एवं क्षमताओं को प्रोत्साहित करना, उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना तथा उन्हें शिक्षा एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़कर आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना है। दिव्यांगता किसी की क्षमता और सपनों की उड़ान में बाधा नहीं, बल्कि उचित अवसर, प्रोत्साहन और सहयोग से हर बच्चा नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है।
2
1
13
1,170
आज दिनांक 06.11.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
1
3
6
2,629
!!एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान!! इस अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की जनसुनवाई में जो शिकायतें प्राप्त होती हैं, उसमें सभी शिकायतों में यह प्रयास किया जाता है कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी मंशा के तहत आज दिनांक 05.11.2026 को तहसील अमेठी के ग्राम परतोष मानिक निवासी विमला देवी अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुई, उन्होंने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके गांव में गाटा संख्या 34 में स्थित एक पीपल का पेड़ (देव स्थान) है जिसे कुछ लोगों के द्वारा कटवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त पीपल के पेड़ को ना कटवाए जाने की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं, जिसके उपरांत वन विभाग की टीम शिकायतकर्ता को साथ में लेकर मौके पर पहुंचकर जांच की गई जिसमें पाया गया कि पीपल का पेड़ किसी के द्वारा नहीं काटा जा रहा है और मौके पर सुरक्षित खड़ा है। स्थलीय निरीक्षण में यह तथ्य प्रकाश में आया की मौके पर एक अदद् अर्जुन का वृक्ष कटा हुआ है। शिकायत का त्वरित समाधान होने के उपरांत शिकायतकर्ता विमला देवी ने जिलाधिकारी व वन विभाग का आभार व्यक्त किया और शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट होने की बात कही।
3
7
3,473
आज दिनांक 05.11.2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राजा विश्वनाथ शरण इंटर कॉलेज, तिलोई में आयोजित भव्य समारोह में 271 जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मा० राज्यमंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी की उपस्थिति में नवदंपतियों को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया गया। मा० मुख्यमंत्री जी की इस जनकल्याणकारी पहल के माध्यम से प्रत्येक पात्र जोड़े को ₹1 लाख की सहायता प्रदान की जा रही है। यह योजना बेटियों के सम्मान, जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल तथा समाज में सामाजिक समरसता एवं सौहार्द को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
3
5
1,700
स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद अमेठी के माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों में चलाए गए 02 दिवसीय विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान में 5,000 फॉर्म-06 संकलित किए गए। सभी ईएलसी (ELC) नोडल अधिकारियों व प्राचार्यों के संकलित फॉर्म्स की समयबद्ध जांच व पोर्टल पर प्रविष्टि के निर्देश दिए गए। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। "उम्र 18 पूरी, तो वोट की तैयारी जरूरी; लोकतंत्र के निर्माण में आपकी भागीदारी सर्वोपरि।"
4
2,211
आज दिनांक 05.11.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
2
5
15
3,229
आज दिनांक 04.11.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, अपात्र एवं मृतक मतदाताओं के नाम हटाने तथा नामावली में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। #Amethi
1
1
6
1,842
पद्मावत एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अमेठी स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल उपलब्ध कराई चिकित्सा सहायता। 102 एम्बुलेंस से प्रसूता और नवजात को सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया, चिकित्सकों की निगरानी में रखे गए मां-बच्चा। अमेठी। दिल्ली से मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार, 04 नवंबर 2026 को यात्रा कर रही एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन में प्रसव की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमेठी रेलवे स्टेशन पर 102 एम्बुलेंस के माध्यम से प्रसूता को उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जनपद के सांगीपुर क्षेत्र के आमगाय, घुइसरनाथ निवासी निर्मला वर्मा (लगभग 22 वर्ष), पत्नी हरिकेश, ट्रेन में यात्रा कर रही थीं। प्रसव के उपरांत उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां तैनात महिला चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीति सिंह ने प्रसूता एवं नवजात शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में मां और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। चिकित्सकों के अनुसार नवजात शिशु का वजन 1 किलो 840 ग्राम है। कम वजन को देखते हुए उसे विशेष देखभाल के लिए वार्मर पर रखा गया है। नवजात को जीरो डोज टीकाकरण भी किया गया है। प्रसूता एवं नवजात शिशु को 24 घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। निर्धारित निगरानी अवधि पूरी होने के बाद स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर प्रसूता को अस्पताल पहुंचाया गया। वर्तमान में मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें आवश्यक उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। #Amethi
3
3
56
9,403
आज दिनांक 04.11.2026 को दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। आज मुसाफिरखाना एवं जगदीशपुर में मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 05 नमूने संकलित किए गए, जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। मौके पर लगभग 01 कुंतल (₹30 हजार मूल्य) मिठाई नष्ट कराई गई तथा अनियमितताओं पर 03 सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए। खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।
2
1
14
3,985