DM Sambhal retweeted
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा द्वारा प्रदेश में होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में प्रेसवार्ता...
🗓️ दिनांक- 17 नवम्बर, 2026 (मंगलवार)
🕛 समय- मध्यान्ह 12:00 बजे से.....
📍 स्थान- लोकभवन सभागार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
Live On YouTube-
youtube.com/live/GWUFgtNCEa0…
आज कलेक्ट्रेट सभागार में @DmSambhalअंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों, आउटसोर्स एवं संविदा कार्मिकों की शत-प्रतिशत स्व-गणना सुनिश्चित कराने तथा नगर निकायों में अभियान को गति देते हुए आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि स्व-गणना अभियान 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर संचालित है।
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Comm_Moradabad @CensusIndia2027
276
आज कलेक्ट्रेट सभागार में @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों के विकास कार्यों, एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। @DmSambhal ने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @Comm_Moradabad
कलेक्ट्रेट सभागार में @DmSambhal /जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम से अवगत कराना रहा। इस अवसर पर आंशिक बिलारी सहित चन्दौसी, असमोली, सम्भल एवं गुन्नौर विधानसभा क्षेत्रों की प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावलियों तथा पूरक सूचियों ( अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 के उपरांत तैयार) की एक-एक प्रति संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। @ECISVEEP @ceoup
@DmSambhal /जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
जनपद में पुनरीक्षण कार्य आज से निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन के साथ प्रारम्भ हो गया है।जनपद में 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। विशेष अभियान की तिथियां 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर निर्धारित हैं। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह, संबंधित उप जिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। @ECISVEEP @ceoup
1
263
आज जिलाधिकारी कार्यालय पर जनसुनवाई के अन्तर्गत @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल द्वारा जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया। समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @Comm_Moradabad
320
जनगणना-2027 के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर 2026 तक संचालित स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया के शुभारंभ अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह तथा उपजिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, उपजिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र एवं उपजिलाधिकारी चन्दौसी आशुतोष तिवारी ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर जनपदवासियों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का संदेश दिया। @CensusIndia2027 @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Comm_Moradabad
जनगणना-2027: स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वयं की स्व-गणना।
जनपद सम्भल में आज 16 नवंबर से स्व-गणना प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। माननीय माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी जी, माननीय विधायक सम्भल श्री इकबाल महमूद जी, @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर जनपदवासियों को इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता का संदेश दिया।
जनपदवासी 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर अपनी स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें।
आपकी भागीदारी, जनगणना की सफलता! @CensusIndia2027 @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Comm_Moradabad
#जनगणना2027 #स्व_गणना #सम्भल
@DmSambhal अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 से 30 नवंबर तक संचालित स्व-गणना अभियान की विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने एवं जनसामान्य को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
जनगणना में सहभागिता निभाएं, स्व-गणना अपनाएं। @CensusIndia2027 @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Comm_Moradabad
#जनगणना2027 #स्व_गणना #सम्भल
जनपद सम्भल में 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल द्वारा कलक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों एवं छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात श्रुति सिंह एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) अमिताभ चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने देने की अपील की।
यातायात नियम अपनाएं, दुर्घटनाओं से बचें और जीवन सुरक्षित बनाएं। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @Comm_Moradabad
#सड़क_सुरक्षा #सुरक्षित_सम्भल #RoadSafety
जनपदवासियों से अपील है कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना-2027 में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। आपकी सही जानकारी ही सटीक जनगणना का आधार है।
आइए, जिम्मेदार नागरिक बनें और स्व-गणना में सहयोग करें।
— अंकित खण्डेलवाल
जिलाधिकारी, सम्भल
@CensusIndia2027
DM Sambhal retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
मतदाता सूची में त्रुटियों के लिए बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, ईआरओ एवं एईआरओ की जवाबदेही होगी तय
लापरवाही एवं गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों के मानदेय में की जाएगी कटौती
जिला निर्वाचन अधिकारियों को नियमित गुणवत्ता परीक्षण एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के निर्देश
वास्तविक त्रुटियों की पहचान करने वाले नागरिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे सम्मानित
लखनऊ, 14 नवम्बर, 2026
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली की शुद्धता, विश्वसनीयता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गंभीर त्रुटि, लापरवाही अथवा दोषपूर्ण कार्य पाए जाने पर संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी तथा नियमानुसार उनके मानदेय में कटौती की जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस अवधि में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी, जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है।
स्थलीय सत्यापन एवं प्रपत्रों के निस्तारण में लापरवाही के कारण डुप्लीकेट प्रविष्टियां, जेंडर संबंधी त्रुटियां, नाम, आयु एवं पते में गलतियां तथा अनुचित नाम सम्मिलन एवं अपमार्जन जैसी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसी त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए इनके लिए संबंधित कार्मिकों एवं अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
बीएलओ के कार्यों के मूल्यांकन के लिए 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक की अवधि को आधार बनाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ की लापरवाही अथवा दोषपूर्ण कार्य के कारण डुप्लीकेट प्रविष्टि, जेंडर, नाम, आयु एवं पते संबंधी त्रुटियां अथवा अनुचित सम्मिलन एवं अपमार्जन पाए जाने पर त्रुटियों की संख्या एवं गंभीरता के अनुसार संबंधित बीएलओ के एक माह तक के मानदेय में कटौती की जा सकेगी।
इसी प्रकार बीएलओ सुपरवाइजर के कार्यों की गुणवत्ता एवं उत्तरदायित्व का आकलन भी 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 की अवधि के आधार पर किया जाएगा। यदि पर्यवेक्षण में लापरवाही के कारण एक ही घर में रहने वाले परिवारों के सदस्यों की प्रविष्टियां अलग-अलग मतदान केंद्रों अथवा अनुभागों में होने जैसी गंभीर त्रुटियां पाई जाती हैं, तो संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर के भी अधिकतम एक माह तक के मानदेय में कटौती की जाएगी।
ईआरओ एवं एईआरओ के कार्यों के मूल्यांकन के लिए निर्वाचक नामावली फ्रीज होने की तिथि 07 नवम्बर, 2026 से अंतिम प्रकाशन की तिथि 04 जनवरी, 2027 तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान प्रभावी पर्यवेक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रपत्रों के परीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियों के स्वीकृति अथवा अस्वीकृति की प्रक्रिया में लापरवाही के कारण गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर संबंधित ईआरओ एवं एईआरओ की जवाबदेही तय करते हुए लगभग दो माह की अवधि के आनुपातिक मानदेय में अधिकतम कटौती की जाएगी।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्वाचक नामावली का नियमित रूप से गुणवत्ता परीक्षण कराया जाए। प्रत्येक गंभीर त्रुटि के लिए उत्तरदायी अधिकारी अथवा कार्मिक की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर पर्यवेक्षण में शिथिलता को गंभीर लापरवाही माना जाएगा।
इसके साथ ही निर्वाचक नामावली को अधिकाधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया है। नागरिकों को मतदाता सूची में वास्तविक त्रुटियों की पहचान कर उनकी सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सत्यापन के उपरांत सर्वाधिक वास्तविक त्रुटियों की पहचान करने वाले नागरिकों को संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपयुक्त रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।
समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतिम प्रकाशन के समय निर्वाचक नामावली को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जाए। इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा इसके लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
@ECISVEEP
@ANI
@ians_india
@PTI_News
@DDNewslive
@airnewsalerts
@SpokespersonECI
DM Sambhal retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 में पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए
21-22 एवं 28-29 नवंबर को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवसों में प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ
17 नवंबर को प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची की प्रतियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने के निर्देश
दावे एवं आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले फॉर्म 9, 10, 11, 11ए तथा 11 बी का विवरण दैनिक रूप से वेबसाइट पर अपलोड करें ईआरओ
निर्धारित मानकों के अनुसार पदाभिहित स्थलों का चयन एवं अधिकारियों की समयबद्ध ढंग से की जाए नियुक्ति
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की तैयारियों से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ पूरे किए जाएं
लखनऊः 14 नवंबर, 2026
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की तैयारियों के संबंध में प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को त्रुटिरहित, शुद्ध एवं समावेशी बनाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी युवा मतदाताओं से भी अग्रिम आवेदन प्राप्त किए जाएं, ताकि उन्हें निर्धारित अर्हता तिथि पर मतदाता बनने का अवसर मिल सके।
मतदाता सूची को पूर्ण रूप समावेशी बनाने के लिए राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों का सहयोग लिया जाए। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों, सामाजिक संगठनों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आर०डब्लू०ए०), शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं के माध्यम से पात्र नागरिकों की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाए।
छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों के फॉर्म-6 भरवाकर उनको मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए।
निर्देश दिए गए कि जनपद एवं विधानसभा स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 17 नवंबर, 2026 को प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद की पूरक सूचियों की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों के साथ बैठक कर आलेख्य मतदाता सूची की जांच की जाये और उसमें आवश्यक सुधारों की पहचान कर नियमानुसार कार्यवाही की जाये। मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची को जिला निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएं, जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से देख सकें और डाउनलोड कर सकें।
दावे एवं आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों की सूची फॉर्म 9, 10, 11, 11ए तथा 11 बी में दैनिक रूप से जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाये। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से लेकर 16 दिसम्बर तक) के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रत्येक सप्ताह राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संकलित मुद्रित सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
प्रदेश के 1,73,730 बूथों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत 21 एवं 22 नवंबर तथा 28 एवं 29 नवंबर, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिवसों में प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। समस्त मतदेय स्थलों पर नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने तथा पेयजल सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। जनसामान्य की सुविधा के लिए एस०एस०आर० के दौरान प्रशिक्षित कार्मिकों की नियुक्ति कर जनपद तथा विधानसभा स्तर पर सार्वजनिक स्थलों पर भी पर्याप्त संख्या में हेल्प डेस्क स्थापित कर वहां सभी आवश्यक फॉर्म उपलब्ध कराए जाएं। विशेष अभियान दिवसों एवं मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया का विभिन्न प्रचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
निर्देश दिए गए कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पदाभिहित स्थलों का चयन एवं पदाभिहित अधिकारियों की नियुक्ति समयबद्ध ढंग से की जाए। ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति की जाए, जो प्रत्येक कार्यदिवस में कार्यालय समय के दौरान निर्धारित स्थल पर उपस्थित रह सकें। किसी कार्यदिवस में अधिकारी के अनुपस्थित रहने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को आवेदन जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अथवा अन्य अध्यापक तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के कम से कम तृतीय श्रेणी के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों को पदाभिहित अधिकारी नियुक्त किया जा सकता है। सभी पदाभिहित अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, 7 एवं 8 उपलब्ध कराने के साथ ही दावे एवं आपत्तियों से संबंधित कार्यों का समुचित प्रशिक्षण दिया जाए। पदाभिहित अधिकारियों को नागरिकों के नाम जांचने हेतु मतदाता सूची की आलेख्य एवं पूरक सूचियों की प्रतियां भी उपलब्ध कराई जाएं।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान ईआरओ/एईआरओ द्वारा बीएलओ सुपरवाईजर तथा बीएलओ के कार्यों का तथा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ईआरओ/एईआरओ के कार्यों का सघन पर्यवेक्षण किया जाए। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ पूरे किए जाएं, जिससे प्रदेश में त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची को तैयार कराया जा सके।
@ECISVEEP
@ANI
@ians_india
@PTI_News
@DDNewslive
@airnewsalerts
@SpokespersonECI
@DmSambhal अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में सेक्रेड हार्ट स्कूल, चन्दौसी में शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनगणना-2027 के अंतर्गत 16 से 30 नवम्बर 2026 तक संचालित होने वाली स्व-गणना (Self Enumeration) को लेकर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संस्थानों से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को जागरूक कर अधिक से अधिक परिवारों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Comm_Moradabad @CensusIndia2027
@DmSambhal अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट एवं अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने की।
बैठक में शिकायतों के संतुष्ट एवं असंतुष्ट फीडबैक की विभागवार समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की गंभीरता से जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। लंबित शिकायतों पर संबंधित अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावी समाधान कराएं। शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता हो। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @Comm_Moradabad
@DmSambhal अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 की स्व-गणना को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने की।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक व्यक्ति se.census.gov.in पोर्टल पर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर स्व-गणना कर सकता है। उन्होंने सभी विभागों को हेल्प डेस्क स्थापित करने, व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा प्रतिदिन सायं तक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Comm_Moradabad @CensusIndia2027




























































