Indore Talk (@IndoreTalk) header
Indore Talk (@IndoreTalk) profile picture

Indore’s Hyperlocal MediaTech & Content Network 📍 | News | Realty | Business | Events | Productions | PR | Creating Content That Connects Indore.

Indore, India
Joined September 2017
Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)
🍽️🪔 इंदौर के फूड लवर्स के लिए जरूरी अपडेट, सराफा चाट चौपाटी तीन दिन रहेगी बंद। दीपावली के त्योहार पर सराफा बाजार में भारी भीड़ और विशेष सजावट को देखते हुए सराफा चौपाटी एसोसिएशन ने 6, 7 और 8 नवंबर 2026 को रात्रिकालीन चाट चौपाटी बंद रखने का फैसला लिया है। 📍 इन तीन दिनों में धनतेरस, रूप चौदस और दीपावली के चलते सराफा में ज्वेलरी और अन्य दुकानों पर देर रात तक खरीदारी होगी। ऐसे में चाट चौपाटी का संचालन संभव नहीं होगा। 🎙️ Indore Talk Take: सराफा सिर्फ खाने-पीने की जगह नहीं, इंदौर की सांस्कृतिक पहचान है। तीन दिन का यह विराम भी शहर की दीपावली की खास रौनक का हिस्सा है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #SarafaBazaar #IndoreFoodies #Diwali2026 #56Dukan #IndoreTalk – at Indore, India
1
86
दीपावली से पहले इंदौर में मिठाई, मावा, घी, खाद्य तेल और अन्य त्योहारों में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की जांच तेज की जाएगी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने खाद्य सुरक्षा प्रशासन को निर्माण, भंडारण और बिक्री तक निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। मिलावट या गंभीर अनियमितता मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 🛍️ उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सावधानी: मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय साफ-सफाई, पैकेजिंग और निर्माण व समाप्ति तिथि पर ध्यान दें। बिल लें और संदिग्ध उत्पाद मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत करें। त्योहारों पर सिर्फ मिठाई की मिठास नहीं, उसकी शुद्धता भी जरूरी है। जांच अभियान की असली सफलता तभी होगी, जब मिलावटी खाद्य सामग्री बाजार तक पहुंचने से रोकी जा सके। #Indore #FoodSafety #Diwali2026 #FoodAdulteration #IndoreTalk – at Indore, India
69
इंसान को बाँटने के बाद अब भगवान को भी बाँट दिया। हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े! ये राम तुम्हारे कब से हो गए? राम सबके हैं और कृष्ण केवल हमारे कब से हो गए? कृष्ण भी सबके हैं। भगवान पर किसी का कॉपीराइट नहीं है कि कोई उन्हें अपनी विचारधारा, अपने समाज या अपनी पहचान की जागीर बना ले। हाल ही में एक कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण के स्वरूप, नाम, मुद्रा और धाम की तुलना करते हुए टिप्पणियाँ कीं, विवाद बढ़ा तो उन्होंने सफाई दी और क्षमा भी माँगी। लेकिन सवाल सिर्फ एक बयान या एक माफी का नहीं है। सवाल उस सोच का है, जिसमें अब भक्ति भी तुलना का विषय बन गई है और भगवान भी अपने-पराये होने लगे हैं। कभी जाति के नाम पर बाँटा, कभी धर्म के नाम पर, कभी भाषा और क्षेत्र के नाम पर और अब भगवान के नाम पर भी खेमेबंदी? क्या राम की मर्यादा कृष्ण की लीलाओं से छोटी है? क्या कृष्ण का प्रेम राम के आदर्शों से कम है? राम त्याग, मर्यादा और धर्म के प्रतीक हैं, तो कृष्ण प्रेम, नीति, कर्म और जीवन-दर्शन के। दोनों एक ही सनातन परंपरा के विराट स्वरूप हैं। उनमें श्रेष्ठता की प्रतियोगिता करवाने की जरूरत किसे है और जरा विडंबना देखिए, जिनके जीवन का संदेश मनुष्य को अहंकार से मुक्त करना है, उनके नाम पर अहंकार की दुकानें सज रही हैं। जिनकी कथाएँ प्रेम और समरसता सिखाती हैं, उन्हीं के भक्तों के बीच दीवारें खड़ी करने की कोशिश हो रही है। कलयुग का प्रकोप शायद यही है की धर्म से ज्यादा धार्मिक प्रदर्शन को प्रसिद्धि मिल रही है, ज्ञान से ज्यादा विवाद को मंच मिल रहा है और आस्था से ज्यादा अहंकार को तालियाँ। आज किसी को भगवान के नाम पर प्रसिद्धि, किसी को भक्तों की संख्या और किसी को अपने खेमे की श्रेष्ठता साबित करनी है। लेकिन धर्म का मर्म समझने, परंपराओं का सम्मान करने और अपने आचरण में ईश्वर के मूल्यों को उतारने की चिंता कितनों को है? भगवान राम को अपना बताने से कोई रामभक्त नहीं हो जाता। भगवान कृष्ण का नाम लेने से कोई कृष्णभक्त नहीं हो जाता। भक्ति का प्रमाण मंच से बोले गए शब्द नहीं, जीवन में दिखाई देने वाला आचरण है। राम को मानने के लिए कृष्ण को छोटा करना जरूरी नहीं। कृष्ण से प्रेम करने के लिए राम की मर्यादा पर प्रश्न उठाना जरूरी नहीं। धर्म किसी को बाँटने का औजार नहीं, जोड़ने का मार्ग है। जो लोग भगवान के नाम पर ही विभाजन की भाषा बोलते हैं, उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। धर्म के नाम पर प्रसिद्धि मिल सकती है, भीड़ जुट सकती है, अनुयायी बढ़ सकते हैं लेकिन क्या इससे धर्म भी बढ़ता है? धर्म की आड़ में अधर्म और पाखंड को प्रतिष्ठा देना बंद कीजिए। भगवान सबके हैं, उन्हें अपने-अपने खेमों में बाँटना बंद कीजिए। — टीम इंदौर टॉक #SanatanDharma #LordRam #LordKrishna #ReligiousHarmony #IndoreTalk – at Indore, India
138
🌷 प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी महाराज खजराना, इन्दौर के श्रृंगार दर्शन, दिनांक 04 नवंबर 2026, बुधवार। #BudhwarDarshan #Indore #KhajranaGanesh #Ganeshji #IndoreTalk – at Indore, India
1
5
130
🪔 इंदौर का ऐतिहासिक सराफा बाजार इस दीपावली राजस्थानी रंगों में सजेगा! करीब 100 साल पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सराफा बाजार में इस बार राजस्थानी पंचरंगी छातों, फूलों और आधुनिक रोशनी से विशेष सजावट की जा रही है। पूरे बाजार की सड़क पर पांच दिनों तक कालीन बिछाया जाएगा। यह सजावट धनतेरस से भाईदूज तक रहेगी। ✨ धनतेरस की खास तैयारी: ▪️ दुकानें सुबह 6 बजे से रात करीब 2 बजे तक खुलेंगी। ▪️ बाजार में आतिशबाजी प्रतिबंधित रहेगी। ▪️ सराफा चौपाटी 6, 7 और 8 नवंबर को बंद रहेगी। 🥉 बर्तन बाजार में पीतल और तांबे के बर्तनों के तोरण बनाए जाएंगे, जबकि एमटी क्लॉथ मार्केट में कालीन और पीतल के दीयों से सजावट होगी। 🎙️ Indore Talk Take: इंदौर की पहचान सिर्फ उसके बाजारों से नहीं, बल्कि उन परंपराओं से भी है जिन्हें पीढ़ियां संजोकर रखती आई हैं। सराफा की यह रौनक उसी विरासत की झलक है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreDiwali #SarafaBazaar #IndoreHeritage #Diwali2026 #IndoreTalk – at Indore, India
97
🏙️ INSIDE INDORE’S NEXT CBD | VEDA COMMUNE What does the future of urban living and commercial development look like at Indore’s emerging hotspot Super Corridor? Step inside 'Veda Commune' with Indore Talk Realty as we take you beyond the façade to explore the vision, architecture, design philosophy and story behind this landmark development. From the larger vision to the finest details, discover what makes Veda Commune a destination to watch in Indore’s evolving real estate landscape. 🎬 THE PROPERTY SHOW | EXCLUSIVE TOUR 📍 Veda Commune, Super Corridor, Indore 📅 Streaming from 04 November | 8 PM 📺 Only on Indore Talk Realty Real Estate. Beyond Property. #IndoreTalkRealty #ThePropertyShow #VedaCommune #SuperCorridor #IndoreRealEstate
1
64
🏙️ इंदौर नगर निगम की MIC बैठक में सफाई और जल प्रबंधन को लेकर बड़े फैसले! महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई महापौर परिषद की बैठक में 3,000 स्वच्छताकर्मियों की नियुक्ति और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में 1,800 से अधिक कर्मचारियों के विनियमन का निर्णय लिया गया। 💧 जलसंकट से निपटने के लिए बड़े कदम: ▪️ शहर में 300 नए बोरिंग और 100 बोरिंग पर मोटर पंप लगाए जाएंगे। ▪️ 11 नए 300 लीटर क्षमता वाले EV ट्रक टैंकर और 22 नए 8,000 लीटर क्षमता वाले CNG ट्रक टैंकर खरीदे जाएंगे। ▪️ किराए के टैंकरों में लीकेज सुधारने के लिए संचालकों को 7 दिन का समय दिया गया है। ▪️ 12 नवंबर से 21 दिवसीय अवैध नल कनेक्शन नियमितीकरण अभियान शुरू होगा। 🌿 नई जल नीति में भूजल स्तर सुधारने, गंदे पानी के उपचार एवं पुनः उपयोग और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण पर भी जोर दिया गया है। 🎙️ Indore Talk Take: शहर की स्वच्छता और जल सुरक्षा केवल योजनाओं से नहीं, उनके प्रभावी क्रियान्वयन से सुनिश्चित होगी। नियुक्तियों से लेकर पानी के वितरण तक, अब जवाबदेही और परिणाम दोनों जरूरी हैं। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreMunicipalCorporation #IndoreWater #IndoreDevelopment #CleanIndore #IndoreTalk – at Indore, India
100
🚀 Put your business where Indore is looking. Get listed on the INDORE TALK APP and unlock powerful visibility across our digital ecosystem with a one-time payment and lifetime benefits. Call for Business Listing 90090 64640, 90090 48480, 90090 84840. 🎉 One Listing. Lifetime Visibility. Zero Monthly Hassle. 📌 You Give: One-Time, Lifetime Payment ₹9,999 + 18% GST. 📌 You Get: 📲 Lifetime Business Listing 🎬 Welcome Reel on Indore Talk Social Media 📝 AI-Optimized Blog on Indore Talk Website 🛒 Ecommerce and Online Booking Facility 🎯 Continuous Category Promotion. Reach a hyperlocal audience. Build trust. Get discovered. Your business deserves more than just a listing. It deserves to be discovered. #IndoreTalk #IndoreBusinesses #BusinessListing #IndoreBusiness #DigitalVisibility – at Indore, India
56
🔊 इंदौर में ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट की सख्ती! मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने कचरा संग्रहण वाहनों के लाउडस्पीकर की आवाज कम करने और शहर में शोर पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कई निर्देश दिए हैं। ⚖️ नगर निगम को कचरा गाड़ियों के शोर में कम से कम 25% कमी लाने या आवाज को निर्धारित डेसिबल सीमा में रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक पुलिस थाने में साउंड मीटर उपलब्ध कराने और हर वार्ड से दो स्वयंसेवक नियुक्त करने को भी कहा गया है। संबंधित विभागों को तीन सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट देनी होगी। 🎙️ Indore Talk Take: स्वच्छता का संदेश जरूरी है, लेकिन नागरिकों की शांति भी उतनी ही जरूरी है। ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण का असर अब आदेशों में नहीं, रोजमर्रा की जिंदगी में दिखना चाहिए। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #NoisePollution #IndoreNews #IndorePolice #PublicHealth #IndoreTalk – at Indore, India
126
🚦 इंदौर में ट्रैफिक साथी ऐप से नागरिकों की शिकायतों पर कार्रवाई जारी! 31 मई 2026 को शुरू हुए इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप पर 25 अक्टूबर 2026 तक कुल 1,922 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1,597 का निराकरण किया जा चुका है। शेष 325 शिकायतें नगरीय इंदौर के बाहर की होने के कारण संबंधित क्षेत्रों को कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। 🚧 सबसे ज्यादा शिकायतें नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने, लंबे समय से लावारिस पड़े वाहनों और सड़क पर वाहन खड़े होने से यातायात बाधित होने की हैं। शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों और मैदानी टीमों के जरिए कार्रवाई की जा रही है। 📲 यातायात संबंधी समस्या या गलत पार्किंग की शिकायत इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप या हेल्पलाइन 7049107620 पर दर्ज कराई जा सकती है। 🎙️ Indore Talk Take: बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, नागरिकों की जागरूकता और सड़क पर अनुशासन भी उतना ही जरूरी है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreTraffic #TrafficSaathi #RoadSafety #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
99
🏛️ इंदौर का ऐतिहासिक सेंट्रल म्यूजियम अब नए रूप में तैयार होगा! संग्रहालय में चल रहे आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों को गति देने के लिए इसे 26 अक्टूबर 2026 से लगभग 157 दिनों के लिए पर्यटकों हेतु बंद किया गया है। परियोजना पर ₹12.75 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। निर्धारित योजना के अनुसार, संग्रहालय के 31 मार्च 2027 तक दोबारा खुलने की संभावना है। 🔧 क्या बदलेगा? लिफ्ट, कैफेटेरिया, रैंप, आधुनिक गैलरी, इंटरप्रिटेशन सेंटर, डिजिटल डिस्प्ले, ऑडिटोरियम और बेहतर सुरक्षा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। 🎙️ Indore Talk Take: इंदौर की ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना अच्छी पहल है। अब देखना होगा कि तय समयसीमा में काम पूरा होकर शहर को इसका लाभ कब मिलता है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreMuseum #IndoreHeritage #Tourism #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
77
🚧 इंदौर के रोबोट और रेडिसन चौराहे पर दो नए फ्लाईओवर की तैयारी तेज! रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) दोनों फ्लाईओवरों के निर्माण से पहले यूटिलिटी शिफ्टिंग की तैयारी कर रहा है। 💰 कुल स्वीकृत लागत ₹170.77 करोड़ ▪️ रोबोट चौराहा — ₹94.18 करोड़ ▪️ रेडिसन चौराहा — ₹76.59 करोड़ निर्माण से पहले पानी और ड्रेनेज की लाइनें, बिजली की लाइनें तथा अन्य बाधाएं हटाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम और बिजली कंपनी के साथ समन्वय किया जाएगा। रेडिसन चौराहे पर मेट्रो कॉरिडोर की संरचना को देखते हुए MR-10 से विजय नगर चौराहे के बीच फोरलेन फ्लाईओवर की योजना बनाई गई है। 🎙️ Indore Talk Take: फ्लाईओवर की योजना ट्रैफिक दबाव कम करने की दिशा में अहम कदम है। अब जरूरी है कि निर्माण शुरू होने से पहले स्पष्ट डायवर्जन, पर्याप्त संकेतक और सुरक्षित यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreTraffic #IndoreFlyover #InfrastructureUpdate #IndoreDevelopment #IndoreTalk – at Indore, India
1
142
🚧 इंदौर के आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी! रिंग रोड स्थित आईटी पार्क चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लायओवर का काम तेज करने के लिए यातायात पुलिस ने दो चरणों में ट्रैफिक डायवर्जन का प्रस्ताव तैयार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, एमपीआरडीसी की मांग पर यह योजना वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है। ⚠️ पहले चरण में तीन ईमली की ओर से आईटी पार्क चौराहे आने वाला ट्रैफिक रोका जाएगा। दूसरे चरण में आईटी पार्क चौराहे से प्रतीक्षा ढाबे की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। यह प्रस्ताव है, अंतिम आदेश अभी कलेक्टर को जारी करना है। व्यवस्था दीपावली के बाद लागू होने की संभावना है। डायवर्जन से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी जाएगी। 🎙️ Indore Talk Take: निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन स्पष्ट डायवर्जन, पर्याप्त संकेतक और समय पर सूचना भी जरूरी हैं ताकि विकास के साथ वाहन चालकों की परेशानी न बढ़े। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreTraffic #ITParkIndore #FlyoverUpdate #TrafficDiversion #IndoreTalk
128
🔴 जिस इंदौर ने स्वच्छता में देशभर में पहचान बनाई, अब उसे पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए चालान काटने पड़ रहे हैं।💧 हाल ही में कैट रोड पर एक दुकानदार दुकान के बाहर पाइप से पानी बहाकर सफाई कर रहा था। नगर निगम ने मौके पर ₹2,000 का जुर्माना लगाया। महापौर ने खुद रुककर उसे समझाया कि पानी की बर्बादी अब बर्दाश्त नहीं होगी। कार्रवाई सही है, लेकिन सवाल सिर्फ उस दुकानदार का नहीं, पूरे शहर की आदतों और हमारी जल-व्यवस्था का है। इस साल इंदौर में सामान्य से काफी कम बारिश हुई। यशवंत सागर और बिलावली जैसे जलस्रोत पूरी क्षमता तक नहीं भर पाए। आने वाले महीनों में पानी की किल्लत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अब समझिए विडंबना। कल तक पानी पाइप में था, इसलिए उसकी कीमत नहीं थी। आज संकट की आशंका है, तो हर बहती धार पर नजर रखनी पड़ रही है। लेकिन पानी की बर्बादी सिर्फ पाइप से सड़क धोने तक सीमित नहीं है। टंकी का ओवरफ्लो, खुले नल, गाड़ियों की अनावश्यक धुलाई, RO का बेकार जाता पानी और लीकेज, हर छोटी लापरवाही मिलकर बड़ी समस्या बनती है। पानी की कमी एक दिन में नहीं आती। वह रोज़ की छोटी-छोटी बर्बादियों से भी बढ़ती है और आज नागरिकों से सवाल पूछने के साथ व्यवस्था से भी सवाल पूछना होगा की क्या शहर के जलस्रोत सुरक्षित हैं? क्या बारिश का पानी पर्याप्त मात्रा में जमीन में पहुँच रहा है? क्या पाइपलाइन के लीकेज रोके जा रहे हैं? क्या उपचारित पानी का पुनः उपयोग बढ़ रहा है? क्या जल-संकट की तैयारी सिर्फ चालान और टैंकर तक सीमित रहेगी? पानी बचाने की जिम्मेदारी नागरिकों की भी है और शहर की जल-व्यवस्था संभालने वालों की भी। घर में RO से निकलने वाले पानी को उपयुक्त गैर-पेय कामों में इस्तेमाल कीजिए। कार पाइप से नहीं, बाल्टी या कम पानी वाली विधि से धोइए। टंकी का ओवरफ्लो रोकिए। लीकेज तुरंत ठीक कराइए और जहाँ संभव हो, वर्षाजल संचयन की व्यवस्था सचमुच काम करने लायक बनाइए। क्योंकि जब नल में पानी कम होगा, तब शिकायत करने से पहले हमें अपनी आदतों का हिसाब भी देना होगा। इंदौर को उम्मीद है कि अगली बारिश अच्छी होगी। लेकिन उम्मीद जल-नीति नहीं होती। स्वच्छता ने इंदौर को पहचान दी, अब जल-संरक्षण तय करेगा कि हम अपने भविष्य को कितनी समझदारी से बचाते हैं। आखिरकार, पानी की कीमत तब मत समझिए जब टैंकर के सामने कतार लगानी पड़े। पानी आज बचाइए वरना कल पानी ही आपकी दिनचर्या, आपकी सुविधा और आपकी लापरवाही का हिसाब याद दिलाएगा। — टीम इंदौर टॉक #IndoreWaterEmergency #SaveWater #WaterConservation #IndoreTalk #Indore – at Indore, India
2
273
🚗 इंदौर में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के लिए भी चुकाना पड़ सकता है शुल्क! नगर निगम ने शहर की 24 प्रमुख सड़कों को सशुल्क पार्किंग के लिए चिन्हित किया है। योजना के तहत पार्किंग व्यवस्था ठेके पर दी जाएगी, ताकि वाहन व्यवस्थित तरीके से खड़े हों और सड़कों पर जाम की समस्या कम हो। 🅿️ पहले 5 सड़कों पर ट्रायल किया जाएगा। शुरुआत में बिना शुल्क लिए पार्किंग को व्यवस्थित किया जाएगा, जिसके बाद शुल्क आधारित व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग स्थान तय होंगे। पार्किंग शुल्क की दरें महापौर परिषद निर्धारित करेगी। यानी फिलहाल शुल्क की दरें और लागू होने की अंतिम तारीख तय नहीं हुई हैं। 🎙️ Indore Talk Take: पार्किंग शुल्क तभी सार्थक होगा, जब बदले में व्यवस्थित पार्किंग, स्पष्ट संकेतक और जाम से वास्तविक राहत मिले। नागरिकों से शुल्क लेने के साथ व्यवस्था की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreParking #IndoreTraffic #ParkingCharges #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
133
📢 प्लास्ट पैक 2026: इंदौर को देश के औद्योगिक निवेश के नक्शे पर और मजबूत बनाने की एक पहल, एक प्रदर्शनी से आगे की सोच उद्योग, निवेश, रोजगार और मध्य प्रदेश के आर्थिक भविष्य को जोड़ने का प्रयास। इंदौर की पहचान अब केवल स्वच्छता, खानपान और व्यापार तक सीमित नहीं रह गई है। तेजी से बदलता शहर अब औद्योगिक निवेश, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और नए व्यावसायिक अवसरों के केंद्र के रूप में भी अपनी जगह बना रहा है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्लास्ट पैक 2026 सामने आ रहा है। 31 अक्टूबर 2026 को इंदौर में आयोजित प्लास्ट पैक 2026 का प्रमोशनल रोड शो इसी औद्योगिक विजन को आगे बढ़ाने की एक कोशिश रहा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और भाजपा इंदौर महानगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व दिया। आयोजकों के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश शासन का भी इस आयोजन को सहयोग और समर्थन प्राप्त हो रहा है। सवाल सिर्फ स्टॉल बुकिंग का नहीं, निवेश आकर्षित करने का है! प्लास्ट पैक 2026 को लेकर आयोजकों की सोच इसे एक सामान्य ट्रेड एग्जिबिशन से आगे ले जाने की है। उद्देश्य देशभर के प्लास्टिक एवं पैकेजिंग उद्योग से जुड़े निर्माताओं, कारोबारियों, उद्यमियों और निवेशकों को इंदौर लाना है। क्योंकि किसी भी औद्योगिक प्रदर्शनी की असली सफलता केवल उसमें लगने वाले स्टॉल या आने वाले विजिटर्स की संख्या से नहीं, बल्कि उससे पैदा होने वाले व्यावसायिक संबंधों, निवेश के अवसरों और भविष्य की साझेदारियों से भी तय होती है। मध्य प्रदेश जैसे राज्य के लिए यह अवसर महत्वपूर्ण है। नए उद्योगों की स्थापना का अर्थ है स्थानीय स्तर पर रोजगार, सहायक उद्योगों का विकास, सप्लाई चेन का विस्तार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति। भारत की तीसरी सबसे बड़ी प्लास्टिक एवं पैकेजिंग प्रदर्शनी बताई जा रही प्लास्ट पैक 2026 का आयोजन 27 से 30 नवंबर 2026 तक लाभगंगा एग्ज़िबिशन सेंटर, इंदौर में होगा। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (IPPF) के अनुसार, उद्योग जगत से मिल रहे सकारात्मक प्रतिसाद के चलते अधिकांश स्टॉल बुक हो चुके हैं और अब सीमित स्टॉल उपलब्ध हैं। वहीं, विजिटर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है, जो 15 नवंबर 2026 तक निःशुल्क रहेगा। रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए plastpack.in विज़िट करें। 📍 Indore Talk Media Network | Beyond the Headlines, Into the City's Story #PlastPack2026 #Indore #PlastPack #IndoreEvents #IndoreTalk – at Indore, India
94
कुछ प्रदेश सिर्फ नक्शे पर नहीं होते, वे करोड़ों दिलों की पहचान होते हैं। ❤️ यह है हमारा मध्य प्रदेश जहाँ इतिहास की गौरवगाथाएँ हैं, संस्कृति की अनमोल विरासत है, प्रकृति की अद्भुत सुंदरता है और संभावनाओं से भरा भविष्य है। राजा भोज की विरासत से लेकर माँ अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों तक, खजुराहो की कला से लेकर नर्मदा की पवित्र धारा तक हमारा मध्य प्रदेश विविधताओं में एकता और गौरव की अनूठी पहचान है। आइए, संकल्प लें कि इस धरती की विरासत, प्रकृति और संस्कृति को सहेजते हुए इसे विकास, संवेदनशीलता और समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। टीम इंदौर टॉक की ओर से मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की अनंत मंगलकामनाएं! 🇮🇳 मेरा मध्य प्रदेश, मेरा अभिमान! ❤️ #MadhyaPradeshFoundationDay #MadhyaPradesh #MPFoundationDay #IndoreTalk #Indore – at Indore, India
1
90
✈️ इंदौर से बैंकॉक जाना होगा आसान! एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर–बैंकॉक सीधी उड़ान 2 दिसंबर 2026 से शुरू होने के लिए निर्धारित है। फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार संचालित होगी। इंदौर से उड़ान सुबह 9:40 बजे रवाना होगी, जबकि बैंकॉक से वापसी की फ्लाइट शाम 6:50 बजे इंदौर पहुंचेगी। 🛫 इस रूट पर लगभग 176 सीटों वाले बोइंग 737 MAX 8 विमान का संचालन प्रस्तावित है। जारी विंटर शेड्यूल के मुताबिक, उड़ान 26 मार्च 2027 तक निर्धारित है। रिपोर्ट प्रकाशित होने के समय टिकट बुकिंग शुरू नहीं हुई थी, इसलिए यात्रा की योजना बनाने से पहले एयरलाइन की आधिकारिक बुकिंग और शेड्यूल जरूर जांचें। 🎙️ Indore Talk Take: सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान से यात्रा का समय और कनेक्टिंग फ्लाइट की परेशानी कम हो सकती है। अब यात्रियों को बुकिंग शुरू होने का इंतजार है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreAirport #BangkokFlight #AirIndiaExpress #InternationalConnectivity #IndoreTalk – at Indore, India
79
🚱 इंदौर में पानी की बर्बादी पर अब होगी सख्ती! संभावित जल संकट को देखते हुए नगर निगम ने पानी बचाने के लिए निगरानी अभियान शुरू किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पार्श्वनाथ, विनय नगर, जैन कॉलोनी और लोकमान्य नगर में रहवासियों से पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की। ⚠️ कार्रवाई का तरीका: पहले 2–3 बार समझाइश दी जाएगी। इसके बाद भी पानी की बर्बादी जारी रहने पर वीडियो साक्ष्य के आधार पर नियमानुसार चालान किया जाएगा। विशेष निगरानी अभियान दीपावली तक चलाने के निर्देश दिए गए हैं। ♻️ छोटी आदत, बड़ी बचत: RO से निकलने वाले पानी को फेंकने के बजाय पौधों, वाहन धुलाई और घरेलू सफाई में दोबारा इस्तेमाल करें। 🎙️ Indore Talk Take: पानी की बचत किसी एक अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। शहर का भविष्य इस बात पर भी निर्भर है कि हम रोजमर्रा में कितनी जिम्मेदारी से पानी इस्तेमाल करते हैं। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #WaterConservation #IndoreWater #WaterCrisis #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
74
✈️ इंदौर एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल लागू, रोजाना औसतन 11 हजार यात्री कर रहे हवाई सफर! 25 अक्टूबर 2026 से लागू विंटर शेड्यूल के तहत इंदौर से 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के 17 शहरों के लिए 42 नियमित सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं। 📍 दिल्ली सबसे व्यस्त रूट है, जहां रोजाना 9 उड़ानें हैं। मुंबई के लिए 8 और बेंगलुरु के लिए 4 उड़ानें उपलब्ध हैं। अहमदाबाद और जोधपुर के लिए नई उड़ानें शुरू हुई हैं, जबकि जबलपुर की सीधी हवाई कनेक्टिविटी समाप्त हो गई है। 🌏 बैंकॉक के लिए दूसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान 2 दिसंबर से प्रस्तावित है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार टिकट बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। विंटर शेड्यूल 30 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। इंदौर की हवाई कनेक्टिविटी में नए विकल्प जुड़ रहे हैं, लेकिन कुछ पुराने रूट बंद भी हुए हैं। यात्रियों के लिए जरूरी है कि टिकट बुक करने से पहले नया शेड्यूल जांच लें। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreAirport #FlightSchedule #AirConnectivity #IndoreNews #IndoreTalk
151