Pinned Tweet
मध्य प्रदेश –
सिवनी जिला पुलिस एक होटल में पहुंची। वहां एक कपल मिला। लड़की ने कहा कि हम दोनों बालिग हैं, एक ही जाति से हैं। शादी करना चाहते हैं।
पुलिस ने लड़की पर मोबाइल का लॉक खोलकर फैमिली को फोन मिलाने के लिए कहा।
लॉक नहीं खोला तो एडिशनल SP दीपक मिश्रा ने कहा– ''इस लड़के के पास गांजा रख दो"
जम्मू कश्मीर -
कुलगाम में CRPF पोस्ट पर हमला करने वाले आतंकी लतीफ भट्ट को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। बताया जा रहा है कि वो एक मस्जिद में छिपा हुआ है।
सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से लतीफ भट्ट से वीडियो कॉल पर बात की। वह सरेंडर करने को तैयार नहीं है। कह रहा है कि मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। बहुत खुश हूं मैं। अल्लाह को देखूंगा। सरेंडर नहीं करुंगा।
उत्तराखंड –
हरिद्वार में अर्द्धकुंभ–2027 के लिए हर की पैड़ी को विभिन्न मंदिरों से जोड़ने के लिए 31 करोड़ रुपए से फुटपाथ/सड़कें बन रही हैं। एक फुटपाथ की हालत देख लीजिए। बिजली के खंभे तक नहीं हटाए गए हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे सिर्फ पैसा फूंकने के लिए फुटपाथ बना दिया गया हो।
उत्तर प्रदेश -
जिला अंबेडकर नगर में एनकाउंटर, सुपारी किलर वाहिद अंसारी मारा गया। वाहिद गाजीपुर का रहने वाला था। बिल्लू इंदौरिया गैंग के लिए काम करता था।
"तूने खट्टा मिल्क केक कैसे पैक कर दिया? मेरी इज्जत की मां चु#* गई"
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नीरज चौधरी नामक शख्स बाउंसरों के साथ अग्रवाल स्वीट्स पर पहुंचा और खराब मिठाई देने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
मध्य प्रदेश के होटल में गांजा रखकर कपल को फंसाने की स्क्रिप्ट लिखने के मामले में 3 प्रमुख किरदार हैं !!
1– एडिशनल SP दीपक मिश्रा
2– सब डिविजनल ऑफिसर चंचलेश मरकाम
3– TI सतीश तिवारी
TI को लाइन हाजिर कर दिया है, बाकी 2 पुलिस ऑफिसरों पर एक्शन के नाम पर पूरा MP शासन घुट्टी पीकर सो गया है।
होटल संचालक यश मेश्राम का आरोप है कि पुलिस को पिछले महीने 20 हजार रुपए दिए गए। अब वो 50 हजार रुपए मांग रहे थे। पैसे न देने पर पुलिस इसी तरह होटल में आकर उसको परेशान कर रही थी। सच्चाई दिखाने के लिए उसने होटल में हिडेन कैमरा लगाया था।
भारत के पूर्व IPS ऑफिसर एक विज ने आज पूछा था कि थाने जाने पर सबसे बड़ी समस्या क्या लगती है?
सर, थाने जाने की जरूरत नहीं है। समस्या खुद चलकर होटल में आ जाती है।
@ipsvijrk
Sachin Gupta retweeted
पहाड़ी रास्ते और हादसों का रिश्ता बहुत गहरा हो गया है, जिसमे ज़िन्दगी के कोई मायने नहीं है और जवाब देही शून्य हो गई है
इनमें लगभग सभी हादसे 16 की रात 7 बजे के बाद और 17 की सुबह 5 बजे से पहले हुए । उत्तराखंड मोटर व्हीकल एक्ट 2011 सेक्शन 189 बताता है की रात को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर पहाड़ी रास्तों पर रात्रि में सफ़र नहीं सकते हैं
चारधाम यात्रा के दौरान भी रात्रि 7 बजे से सुबह 5 बजे बीच यात्रा करना प्रतिबंधित है.
नियम का सख़्ताई से पालन होता तो कई जाने बच सकती थी।
उत्तराखंड -
अंकिता भंडारी के हत्यारे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने 4800 पेज की वॉट्सएप चैट सार्वजनिक की। इसके खिलाफ कांग्रेस ने आज हरिद्वार में विनोद आर्य के घर के बाहर प्रोटेस्ट किया। पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों में भरकर ले गई।
Breaking –
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा नेता आजम खान को अंतरिम जमानत दी। यह जमानत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है, जिसमें ED ने उन्हें जेल के बाहर से गिरफ्तार किया था। आजम के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हुआ।
Breaking –
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की सजा और दोषसिद्धि पर लगी रोक बरकरार रखी है !!
HC ने सजा पर रोक लगाई थी। इसके खिलाफ UP सरकार SC में गई थी। SC ने सरकार की अपील खारिज की। मामला फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ा है। जिसमें सभी को 7–7 साल की सजा हुई थी।
SC ने आजम के बेटे अब्दुल्ला और पत्नी को भी राहत देते हुए दोषसिद्धि पर रोक लगाई है।
> उत्तर प्रदेश में SIR में कुल वोटर 13.39 करोड़ थे।
> आज जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में यह संख्या बढ़कर 13.58 करोड़ हो गई है।
> यानि UP में 18.84 लाख वोटर बढ़ गए हैं।
> अब ड्राफ्ट लिस्ट पर आपत्तियां मांगी गई हैं। नाम काटने-बढ़ाने का सिलसिला 16 दिसंबर तक चलेगा। 4 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी। इसके आते ही विधानसभा चुनावों की घोषणा हो जाएगी।
Breaking -
ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा में तैनात UP पुलिस की सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम की लाश बाथरूम में मिली है !!
Breaking –
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की सजा और दोषसिद्धि पर लगी रोक बरकरार रखी है !!
HC ने सजा पर रोक लगाई थी। इसके खिलाफ UP सरकार SC में गई थी। SC ने सरकार की अपील खारिज की। मामला फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ा है। जिसमें सभी को 7–7 साल की सजा हुई थी।
SC ने आजम के बेटे अब्दुल्ला और पत्नी को भी राहत देते हुए दोषसिद्धि पर रोक लगाई है।
दरोगा जी की बुआ के घर में चोरी हो गई। चोरी किसने की, ये 5 महीने में पता नहीं चला। दरोगा जी अब पर्ची वाले बाबा की शरण में पहुंचे हैं। बाबा ने बताया है कि 3 चोर हैं, जल्दी पकड़े जाएंगे।
Breaking –
हरिद्वार में 11 महीने की बच्ची से रेप, आरोपी सौरभ कुमार पकड़ा गया। ब्लीडिंग होने पर बच्ची को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
Breaking –
वाराणसी, यूपी के होटल में विकास केसरी ने प्रिया केसरी की हत्या करके खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। प्रिया की गला कटी लाश बाथरूम में पड़ी थी। विकास की लाश पंखे पर लटकी थी। दोनों रिलेशनशिप में थे और रिश्तेदार भी थे। प्रिया की शादी कहीं और तय हो चुकी थी।
उत्तराखंड –
बद्रीनाथ हाईवे पर ऋषिकेश में बस खाई में गिरी। अभी तक 8 लोगों की मौत हुई, करीब 15 घायल हैं। यह बस हरिद्वार से जोशीमठ जा रही थी।
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग करके समीर नामक युवक की हत्या कर दी गई। करीब 18 राउंड गोलियां चली हैं। मामला दो गुटों में गैंगवार का है।
उत्तर प्रदेश –
जिला फतेहपुर में दवाई लेने मार्केट गई 40 वर्षीय महिला की अर्द्धनग्न लाश झाड़ियों में मिली है !!
@bnetshukla
नोएडा में साइबर ठगों ने 62 साल के NRI वकील को 21 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 3.80 करोड़ रुपए ठग लिए !!
> वकील पर 16 अक्टूबर को एक कॉल आई। कॉलकर्ता ने खुद को मंबई पुलिस से बताया।
> पहलगाम टेरर अटेक की जांच में वकील का आधार कार्ड सामने आने की बात कही। गिरफ्तारी का डर दिखाया।
> ठगों ने कहा कि वकील के नाम एक बैंक खाता खुला है। इससे एक आतंकी को 53 करोड़ रुपए भेजे गए हैं।
> ठगों ने जांच के बहाने बैंक अकाउंट में मौजूद रकम का सत्यापन शुरू कर दिया।
> पहले 2 FD तुड़वाईं। फिर वकील के अमेरिका में जमा पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में बदलवाया और डिजिटल वॉलेट में रकम ट्रांसफर करा ली।
> ये सब केस की जांच और बैंक खातों के सत्यापन के नाम पर किया गया।
> इस तरह कुल 3 करोड़ 80 लाख रुपए ठगे गए
> पीड़ित ने अब नोएडा पुलिस और FBI में कंप्लेंट दी है।










