एशियन न्यूज इंटरनेशनल। मल्टी-मीडिया समाचार एजेंसी, सूचना प्लेटफार्मों के लिए कंटेंट: टीवी, इंटरनेट, ब्रॉडबैंड, समाचार पत्र, मोबाइल

Joined November 2019
#WATCH | चंडीगढ़ | पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने सुल्तानपुर की विशेष MP/MLA अदालत द्वारा लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला खारिज करने पर कहा, "जब हवा चलती है तो हर जगह लगती है। हालात बदल रहे हैं, देश के भी और पंजाब के भी हालात बदल रहे हैं। मेरा ख्याल है कि बहुत अच्छा माहौल बन रहा है। पौने पांच साल जो आम आदमी पार्टी की सरकार रही, उन्होंने जो लूट की, उसका हिसाब तो हमें लेना ही होगा।" SIR(विशेष गहन पुनरीक्षण) पर उन्होंने कहा, "SIR तो देश के साथ ठगी है। फॉर्म-6 में न तो संसद के द्वारा बदलाव किया गया और न ही सुप्रीम कोर्ट का कोई निर्देश इस पर है। इस तरह से यह देश के साथ धोखा है..."
1
2,135
#WATCH दिल्ली: चुनाव आयोग द्वारा CEC के कामकाज के खिलाफ दायर विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "सवाल ये है कि फैसला नियमों के तहत लिया गया है या नहीं। अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या वो मनमानी नहीं होगी? मसला फॉर्म 6 का है। हम चुनाव आयुक्तों को लड़ाने की लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं। सवाल वोट काटने का है। मुद्दा वोट चोरी है।"
1
1,926
#WATCH | चंडीगढ़ | कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के पंजाब दौरे पर कहा, "बहुत अच्छी बैठक रही। के.सी. वेणुगोपाल ने दो दिन पूरे पंजाब के लिए दिये। सचिन पायलट और तमाम लोगों ने बैठकर आगामी रणनीति तय की कि किस प्रकार से चुनाव लड़ना है और क्या होना चाहिए। 4 तारीख को जो रैली है, उसकी तैयारियां और उसके बाद क्या रहेगा, यही तमाम चर्चाएं रहीं। सभी लोगों ने सुझाव भी दिए।"
1
2,920
#WATCH | बलरामपुर, उत्तर प्रदेश | अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने अयोध्या राम मंदिर में दर्शन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "स्वाभाविक रूप से किसी भी धर्मिक व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार अपने धर्म को मानने की पूरी स्वतंत्रता है इसलिए इस पर हमें कुछ विशेष नहीं कहना। हां इतना जरूर है कि हमने मुलायम सिंह यादव का भी दौर देखा। वे हनुमान जी के परम भक्त थे लेकिन रजानीति में सक्रिय भूमिका दिखाते हुए भी, उन्होंने कभी धर्म के नाम पर नौटंकी नहीं की। तीन बार वे मुख्यमंत्री और दो बार नेता प्रतिपक्ष रहे लेकिन हमेशा उन्होंने जनता के प्रति वफादारी दिखाई... उनको(अखिलेश यादव) उनसे सबक लेना चाहिए। धर्म और आस्था का विषय दिखावे के लिए नहीं होता। आस्था व धर्म मानने के लिए है। आप किसे मानते हैं, ये आपका विवेक है लेकिन अगर हम दिखावा करते हैं तो स्वाभाविक रूप से ये नौटंकी है... वे भाजपा के रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। राजनेता की जवाबदेही जनता के प्रति होती है... धर्म के प्रति राजनीति करने वालों की जवाबदेही नहीं है... अगर राजनीति करने वाले धर्म का चोला पहनकर समाज को बांटने का प्रयास करते हैं तो वह धर्म नहीं है..."
1
2,784
#WATCH जौनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राज्य विधानसभा चुनाव पर कहा, "अभी सर्वे में सामने आया है कि 66% लोग चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनें। जो लाभ ले रहे हैं वे इंतजार कर रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है।"
3,198
#WATCH | दिल्ली | AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन पर कहा, "क्रूज तो बहुत बड़ा जहाज होता है, जिसके अंदर 500-700 लोग कई महीनों की यात्रा पर निकलते हैं। छोटी सी नांव जो जगह-जगह नदियों में चलती है, उसे आप क्रूज कह रहे हं, कल आप उसे टाइटैनिक कह देंगे। आप मजाक उड़ाना बंद करो और दिल्लीवासियों का मजाक मत उड़ाओ। अगर आपको क्रूज देखना है तो आप देख आएं। 20 लोगों की जगह को आप क्रूज कह रहे हैं। ये कोई बात हुई?"
1
2,980
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल | TMC नेता कुणाल घोष ने सरशुना पिता-पुत्र उत्पीड़न मामले पर कहा, "बहुत दुखद घटना है। सब कुछ राजनीति नहीं होता है। यह सामाजिक समस्या है। ये विकृत मानसिकता को दिखाता है। पुलिस को गंभीरता से इस मामले को लेना चाहिए।"
3,049
#WATCH | दिल्ली | भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने सुल्तानपुर की विशेष MP/MLA अदालत द्वारा लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला खारिज करने पर कहा, "यह कोर्ट का मामला है। अपेक्षा करते हैं कि जब आगे भी कभी कोर्ट फैसला सुनाएगा उसे भी कांग्रेस के नेता इसी प्रकार से स्वीकार करेंगे जैसे उन्होंने इस फैसले को किया..."
1
3,201
#WATCH उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "होटल व्यवसाय करने वाले जो लोग हैं, महिलाओं के समूह हैं, उनके शानदार उत्पाद बनते हैं... उन सभी से मिलना हुआ है और अच्छा वातावरण है, सब लोगों ने कुछ सुझाव भी दिए हैं। सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की है कि चार धाम यात्रा अच्छी हुई है, अच्छा व्यापार चला है, होटल भी अच्छे चले हैं, रेस्टोरेंट भी अच्छे चले हैं, होम स्टे अच्छे चले हैं..."
1
3,183
#WATCH फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जो भी प्रस्ताव मिलेगा वो संकिसा के लिए किया जाएगा। ये भगवान बुद्ध से जुड़ी भूमि है। हम प्रयास करेंगे कि तीनों जिले फर्रुखाबाद, मैनपुरी और एटा के कुछ हिस्से जो संकिसा से जुड़े हैं उसका एक कॉरिडोर बनाया जाए।"
#WATCH फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संकिसा बौद्ध स्तूप में पूजा-अर्चना की।
1
3,081
#WATCH फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संकिसा बौद्ध स्तूप में पूजा-अर्चना की।
1
1
3,309
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा इलाके में 17 वर्षीय छात्रा के कथित अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले पर भाजपा नेता अर्चना मजूमदार ने कहा, "ऐसी घटनाओं के लिए हमारे पास शब्द नहीं है। सरकार मुआवजा देगी। आरोपी को सजा दी जाएगी, फांसी होगी, जेल होगा। हम ऐसी घटनाओं के खिलाफ हैं। 3 महीने में पुलिस को चार्जशीट दायर करनी होगी।"
1
5
2,318
#WATCH | कोलकाता | पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा इलाके में 17 वर्षीय छात्रा के कथित अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले पर कहा, "हम महिलाओं के लिए यह सुनना भी बेहद पीड़ादायक और आघात पहुँचाने वाला है। चाहे वह कोई बच्ची हो या कोई बुजुर्ग महिला, उनके साथ बलात्कार होना बहुत भयानक है। मैं आपको इतना जरूर बता सकती हूँ कि हमारी सरकार इस अपराध के पीछे शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी, और जो भी इस अपराधी के साथ मिला हुआ है, उसे भी नहीं छोड़ा जाएगा। हम पिछली सरकार की तरह नहीं हैं, जो महिलाओं की गरिमा पर राजनीति करती थी; हम ऐसा नहीं करते। यह हमारे लिए एक प्राथमिकता है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी प्राथमिकता है।"
1
2
3,348
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: राहुल गांधी की 1 नवंबर की रैली पर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "ये लोकतंत्र है यहां विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। कोई दिक्कत नहीं है, जाएं और करें।"
1
1
2,793
#WATCH | कोलकाता | पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने सरशुना पिता-पुत्र उत्पीड़न मामले पर कहा, "...यह सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है। मेरे कोलकाता में, इस तरह की घटना हो रही है, यह मेरे लिए बहुत चौंकाने वाली बात है। मैं बंगाल के सभी नागरिकों से कहना चाहती हूँ—आप निश्चिंत रहें। हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। जो भी इसके लिए जिम्मेदार है... हम उसे नहीं छोड़ेंगे, चाहे वह कोई भी हो। भले ही वह मेरी ही पार्टी का क्यों न हो, मुझे कोई परवाह नहीं है..."
1
1
2,505
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के रूप में तैनात IAS अधिकारी अभय को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। उनकी जगह IAS अधिकारी प्रकाश बिंदु को नियुक्त किया गया है। वोटों की गिनती कल होनी है।
1
2,765
#WATCH झांसी, उत्तर प्रदेश: होटल में महिला की मौत के मामले पर SSP विकास कुमार ने कहा, "25 अक्टूबर को थाने पर एक सूचना प्राप्त हुई कि होटल ऋषभ में एक महिला अचानक गिर पड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शरीर पर कोई चोट नहीं दिख रहा था...हमने महिला का बैग प्राप्त किया है। उस बैग में काफी दवाएं मिली हैं जो कि मरीज के तौर पर उपयोग में लाई जाती हैं... पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया है जिसमें कि कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई है। घटना की विस्तृत जांच हो रही है..."
1
2,472
#WATCH | नासिक | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा, "ये बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर, उनके पिता या उनकी माता पर टिप्पणी करना, दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। प्रधानमंत्री अपने परिवार की चिंता किए बिना एक दिन का भी अवकाश नहीं लेते हैं, वे देश को आगे बढ़ाते हैं इसलिए इन लोगों को जलन हो रही है... जितना वे प्रधानमंत्री पर आरोप लगाएंगे, उतना ही वे गड्ढे में गिरेंगे...140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री के साथ है। कांग्रेस-UPA सरकार 2014 से पहले जब यहां पर बम विस्फोट हो रहे थे, घोटाले हो रहे थे, तब वे क्या कुछ बोलते थे?..."
2
2,824
#WATCH | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश | भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "इतने वरिष्ठ नेता के मुंह से ऐसे शब्द वो भी एक स्वर्गवासी पिता के लिए जिनका राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं है। ये भाषा का उपयोग, उनकी खींज पता चलती है... उनके अंदर निराशा है। ऐसे ही सोनिया गांधी के भी शब्द रहे... इससे पता चलता है कि कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उनके पास राजनीति करने के लिए कोई ठोस रोडमैप या शब्द नहीं हैं, इसलिए वे ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं...मल्लिकार्जुन खरगे से किसी को ये उम्मीद नहीं थी। आने वाले चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की करारी हार होने वाली है... देश उनकी निंदा करता है और देश इसलिए उन्हें नकारता जा रहा है...जनता इन्हें जवाब देगी..."
1
4
2,980