कल से तुम लोगों का नया रोना धोना शुरू होने वाला है बाद में ब्लेम नहीं करना कि इनकी वजह से हार गए
कल लखनऊ की इनकी फ्लॉप रैली इनके गठबंधन की धज्जियाँ उड़ा देगी !!
फिर शुरू होगा Blame गेम की ज़्यादा मुस्लिम नहीं आए या ज़्यादा दलित नहीं आये !! यहाँ से होगी लड़ाई शुरू और गठबंधन होगा ख़त्म !! समझे 😉
#LucknowNews
4
AMAN SHAN retweeted
आज़म खान नें मदरसों को शहीद किया था, दरगाह को शहीद किया था..!!
आज़म खान भाजपा से अलग केसे हुए..?
AMAN SHAN retweeted
जनता के लाखों वोट लेकर जीतने वाले इमरान मसूद पर, खुद अपनी जमानत जब्त करवाने वाला गवैया और चंदा खोर तंज कस रहा है।
क्या दिन आ गए हैं! 😂
ख़ैर, आप लोगों के घर का मामला है, आप लोग ख़ुद समझिए। हम क्या कहें! 🤷♂️
AMAN SHAN retweeted
फिलहाल उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर भाजपा की नीतियों और सरकार को चुनौती देने के बजाय विपक्षी दलों के बीच किस बात की होड़ लगी हुई है?
ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा के खिलाफ एक मजबूत राजनीतिक विकल्प और जनता के मुद्दों पर संघर्ष खड़ा करने से ज्यादा जोर मुस्लिम मतों पर अपना दावा जताने में लगाया जा रहा है। लगभग 20% मुस्लिम आबादी के वोटों का प्रतिनिधि बनने की होड़ तो दिखाई देती है, लेकिन उन लोगों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी के सवाल पर वैसी गंभीरता क्यों नहीं दिखती?
मुसलमानों को हर चुनाव में एक वोट बैंक की तरह देखने की राजनीति आखिर कब तक चलेगी? चुनाव आते ही मुस्लिम समाज को याद किया जाता है, बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, समर्थन माँगा जाता है और चुनाव के बाद वही समाज अपने बुनियादी सवालों के जवाब तलाशता रह जाता है।
सवाल यह नहीं है कि कौन-सी पार्टी मुसलमानों के वोट हासिल करना चाहती है। सवाल यह है कि कौन उनके मुद्दों को अपनी राजनीति का हिस्सा बनाने के लिए वास्तविक प्रयास कर रही है? कौन संसद और विधानसभा में उनकी आवाज़ उठाता है? कौन शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा, प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकारों पर जवाबदेही तय करता है?
अगर मुस्लिम समाज के वोट चाहिए तो उसकी राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व को भी सम्मान देना होगा। सिर्फ समर्थन माँगना और नेतृत्व का अवसर न देना लोकतांत्रिक भागीदारी की भावना के अनुरूप नहीं है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब मुस्लिम समाज को भी यह समझना होगा कि लोकतंत्र में उसकी भूमिका केवल किसी को जिताने या हराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उसे अपने मुद्दों, अपने नेतृत्व और अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी पर भी खुलकर सवाल करने चाहिए।
वोट हमारा है, तो हमारी आवाज़, हमारे मुद्दे और हमारी राजनीतिक भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण होनी चाहिए।
लोकतंत्र में सवाल पूछना किसी का विरोध नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना है।
AMAN SHAN retweeted
अभी हज़रत ए पुलाव आज़म खान और चित्रा त्रिपाठी का पूरा इंटरव्यू देखकर नतीजा सामने है 👇🏻
आज़म खान और चित्रा त्रिपाठी के इंटरव्यू से एक बात समझ में आई है कि आज़म खान को अखिलेश यादव इसलिए छुड़ाकर लाया है ताकि ओवैसी को वोट कटवा बोला जाए। इसी इंटरव्यू में ओवैसी को आज़म खान यहां तक बोल दिया की ओवैसी के पीछे इब्लिस है जो इसकी मदद कर रहा है। जब भी चित्रा त्रिपाठी आज़म खान से ओवैसी साहब के बारे में सवाल किया तो ओवैसी पर आज़म खान टूट पड़े उनको बीजेपी की बी टीम तक कह दिया। मगर इसी आज़म खान से योगी जी के बारे में चित्रा त्रिपाठी ने सवाल किया तो उसके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला। आज़म खान से सवाल किया गया कि यूपी में मुस्लिमो पर हो रहे ज़ुल्म पर सपा कुछ क्यों नहीं बोलती है तो इसपर भी आज़म खान साहब बकलोली कर के जवाब नहीं दिया। चित्रा त्रिपाठी पूछती है कि सपा के दामन पर मुजफ्फरनगर दंगा का तो धब्बा है। इसपर खान साहब ने कहा बिल्कुल भी नहीं। इसके अलावा आज़म खान से पूछा गया कि अखिलेश यादव तो राम मंदिर जा रहे हैं तो इसके जवाब में आज़म खान अखिलेश यादव की हिमायत करने लगे। जब इसी सवाल को आगे बढ़ाते हुए उनसे पूछा गया कि ओवैसी तो बोलते हैं कि बाबरी मस्जिद को तोड़कर राम मंदिर बनाया है हम इसको कभी नहीं भूलेंगे, और आप अखिलेश यादव की हिमायत कर करें है। इसपर आज़म ख़ान थोड़ा झिझक गया और इधर उधर की बात करने लगा। ओवैसी के बारे में आज़म खान ने कहा कि हम मुसलमानो को ठगने नहीं देगे। भाई इस बुड्ढे को कोई ये पूछे की तुम्हारी सरकार मुस्लिम के 18% आरक्षण का वादा करके सत्ता में आई थी। क्या वो आरक्षण मुसलमानो को मिला? इसका सारा हेकड़ी निकल जाता। इसको जिस मकसद से अखिलेश जेल से निकाला है ओवैसी को काउंटर करने के लिए वो खूब कर रहा है। और जैसे ही इसके सामने योगी जी का नाम आता है थरथराने लगता है। और दावा कर रहा है कि यूपी के मुसलमानो का वोट इसकी अपनी जागीर है।
AMAN SHAN retweeted
आज़म खान साहब आपने अल्लाह अपने अल्फ़ाज़ की माफी मांग ली अच्छी बात है और ओवैसी पर लानत और कुफ्र बोलने की ओवैसी से कब माफी मांग रहे हैं?
आजम खान साहब कह रहे थे कि ‘अब्दुल’ अल्लाह का नाम है, अगर मैं किसी को सिर्फ़ अब्दुल कहूँ तो मैं मुल्हिद हो जाऊँगा, मुशरिक हो जाऊँगा, कुफ्र हो जाएगा।
तो आजम खान साहब, क्या आपने अपने इस बयान पर अल्लाह से तौबा कर ली?
और आपने असदुद्दीन ओवैसी साहब के लिए कुफ्र, मुशरिक और मुल्हिद जैसे संगीन अल्फ़ाज़ इस्तेमाल किए थे, ओवैसी पर लानत भेज रहे थे उस पर कब रुजू करेंगे? कब ओवैसी साहब से माफ़ी माँगेंगे?
अल्लाह से अपने गुनाहों की माफ़ी माँगना अलग बात है, लेकिन किसी दूसरे मुसलमान पर कुफ्र का इल्ज़ाम लगाना और उसके ईमान पर हमला करना बहुत बड़ा गुनाह है।
अगर अपने अल्फ़ाज़ पर पछतावा है तो अल्लाह से तौबा कीजिए और ओवैसी साहब से भी माफ़ी माँगिए। आखिर उस बयान पर कब रुजू करेंगे?
अच्छा और उनको क्या बोलेंगे भाई जो चुनाव लड़ भी नहीं रहे थे फिर ओवैसी साहब के कैंडिडेट के खिलाफ प्रचार करने पहुंच गए थे।
तेलंगाना में विधानसभा की कुल 119 सीटें हैं।
वहां AIMIM सिर्फ 9 सीटों पर चुनाव लड़ती है और 7 जीतती है।
अब यूपी की बारी आई तो 403 की 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है।
याद दिला दें, 2022 में यूपी की 95 सीटों पर चुनाव लड़कर पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। वोट भी कुल 0.49% मिले थे।
सवाल बस इतना है कि अपने गढ़ से बाहर निकलकर पूरे प्रदेश में राजनीति करने का इतना भरोसा है, तो अपने ही राज्य में 119 सीटों पर क्यों नहीं लड़ते।
दूसरों के प्रदेश में 403 सीटों का सपना, अपने प्रदेश में सिर्फ 9 सीटों का मैदान! आखिर ये गणित है क्या?
AMAN SHAN retweeted
Azam sahab keh rahe he ki hmare yaha ke musalman bewakuf he..
S.T. Hasan sahab keh rahe ki kam Akal k Musalman Mim ko vote denge..
Are kehna kya chahte ho...
@Wasim_Shaikh22 @IAasMohd
@ansarimransr @KamlaPasandkhao @ArshadGaddi4
#up #Saharanpur #aimim
AMAN SHAN retweeted
AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक @Akhtaruliman5 साहब के बयान से तकलीफ़ उन्हीं लोगों को हो रही है, जो अपनी घर की औरतों से रील बनवाते हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं और शादी-वलीमे के दौरान उन्हें नुमाइश की चीज़ बनाकर स्टेज पर बैठाते हैं।
जब हम मुसलमान हैं, इस्लाम को मानने वाले हैं और शरीयत पर यक़ीन रखते हैं, तो शरीयत की बात सुनकर तकलीफ़ क्यों?
वो कोई सियासी मंच नहीं था, बल्कि दस्तारबंदी का मंच था। वहाँ उन्होंने दीन और शरीयत की बात की, हक़ बात कही। न उनका लहजा ख़राब था, न अंदाज़ में कोई बदतमीज़ी थी। उन्होंने बिल्कुल सही लहजे में सही बात कही।
इतना बेबाक होकर हक़ की बात कहने के लिए कलेजा चाहिए। जनाब @Akhtaruliman5 साहब ने 100% सही बात कही है। हम उनके इस बयान का पूर्ण समर्थन करते हैं।
हक़ बात कहने में न डरना, न किसी की ख़ुशामद करना—यही असल ज़मीर की आवाज़ है।
अख्तरुल ईमान साहब, आपको सलाम है! 🫡
AMAN SHAN retweeted
उत्तर प्रदेश मे मुसलमानो के सबसे बड़े नेता आज़म खान मुसलमानो की माँ-बहनो की इज़्ज़त उछालते हुए..!!
AMAN SHAN retweeted
मजलूमो की आह कभी नहीं लेनी चाहिए, बद्दुआ कभी नहीं लेना चाहिए,रामपुर मे यूनिवर्सिटी बना के ढिंढोरा पीटने वाले महोदय के साथ जो हो रहा है, वो किया करा का नातिजा है।
मुज़फ्फरनगर के दंगा मे मारे गए लोग व माँ बहनों के साथ ज़्यादती हे इनका कर्म खोद रहा है।
AMAN SHAN retweeted
सुनो दगे कारतूस जब औरंगाबाद में इम्तियाज़ जलील को हराने के लिए अखिलेश यादव अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकते हैं, सीमांचल में बिना किसी उम्मीदवार के भी अपने उर्दू नाम वाले नेताओं को ओवैसी के ख़िलाफ़ प्रचार करने भेज सकते हैं, तो फिर असदुद्दीन ओवैसी भी उत्तर प्रदेश में जहाँ चाहें, जितनी सीटों पर चाहें चुनाव लड़ सकते हैं।
संविधान अखिलेश यादव को जितना चुनाव लड़ने का अधिकार देता है, उतना ही अधिकार असदुद्दीन ओवैसी को भी देता है।
ओवैसी ने अखिलेश यादव को जिताने का ठेका थोड़ी ले रखा है कि वो ख़ुद चुनाव न लड़ें और सिर्फ़ सपा को जिताने के लिए अपनी पार्टी की क़ुर्बानी देते रहें!
सियासत में सबको अपना राजनीतिक विस्तार करने का हक़ है। ओवैसी का यूपी में चुनाव लड़ना कोई अपराध नहीं, बल्कि उनका संवैधानिक अधिकार है। जो लोग इस अधिकार पर सवाल उठाते हैं, उन्हें पहले अपने नेताओं की दूसरी राज्यों में की गई राजनीति का हिसाब देना चाहिए।













