Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP) header
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP) profile picture

Official Twitter Account Of Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh.

Joined September 2021
Photo by Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP)Photo by Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP)Photo by Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP)Photo by Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP)Photo by Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP)Photo by Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP)Photo by Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP)Photo by Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP)Photo by Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP)Photo by Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP)
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
आप सभी से विनम्र निवेदन है ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें! 🙏🙏 #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #UPMaangeChandraShekharAzad #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #मिशन_2027 @news24tvchannel
8
61
1
231
4,186
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
जालौन के थाना नंदीगांव क्षेत्र के ग्राम ईश्वरी में पार्टी के प्रचार के दौरान एक व्यक्ति द्वारा पोस्टर लगाए गए पोस्टर फाड़े गए मना करने जातिसूचक गलिया दी और अभद्रता की गई @jalaunpolice तुरंत FIR दर्ज कर आरोपी को जेल भेजे @deo_jalaun @Uppolice @digjhansi2 @dgpup @BhimArmyChief
1
21
1
88
1,585
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए 36 अंग्रेजी सैनिकों को मौत के घाट उतारने कर वाली वीरांगना माता उदा देवी पासी जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
36
152
2
539
15,358
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief, नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को और गति देने तथा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की तीसरी सूची जारी की जाती है। इससे पूर्व 31 जुलाई को पहली तथा 21 सितंबर को दूसरी सूची जारी की गई थी। अब संगठन विस्तार की दिशा में आगे बढ़ते हुए तीसरी सूची जारी की जा रही है। नवनियुक्त सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। आशा है कि आप सभी पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय, संविधान और बहुजन हितों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाते हुए मिशन-2027 को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #UPMaangeChandraShekharAzad #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #मिशन_2027 @ANI @news24tvchannel @TimesNow @UPTakOfficial @ABPNews @News18India @Republic_Bharat @bstvlive @TV9Bharatvarsh @NationalDastak @NationalJanmat
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief, नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्र शेखर आजाद जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की जाती है। 31 जुलाई को विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद अब संगठनात्मक तैयारियों को और मजबूत करते हुए यह दूसरी सूची जारी की जा रही है। नवनियुक्त सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। आप सभी से अपेक्षा है कि पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय, संविधान और बहुजन हितों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाएंगे। #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad @news24tvchannel @TimesNow @ANI
15
73
7
250
63,458
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
रायपुर चलो… विधानसभा चलो…! 🔥 14 दिसंबर 2026 – चलो विधानसभा घेराव! 🔥 अब जनता सवाल पूछेगी, सरकार को जवाब देना होगा! छत्तीसगढ़ की जनता ने बड़े-बड़े वादों और गारंटियों पर भरोसा करके सरकार बनाई थी, लेकिन आज किसान, मजदूर, बेरोजगार युवा, महिलाएं और गरीब परिवार अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ❓ भाजपा की मोदी गारंटी-2023 का सच क्या है? 1️⃣ 1.5 लाख बेरोजगार युवाओं की भर्ती कहां गई? 2️⃣ 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास कब मिलेगा? 3️⃣ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का वादा कहां गया? 4️⃣ भूमिहीन कृषि मजदूरों को ₹10,000 सालाना कब मिलेगा? 5️⃣ तेंदूपत्ता ₹5,500 प्रति मानक बोरा और बोनस का हिसाब कहां है? 6️⃣ गरीब परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर कब मिलेगा? 7️⃣ प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा कहां गया? 8️⃣ बेरोजगार युवाओं को रोजगार और भत्ता देने का वादा कहां गया? अब केवल आश्वासन नहीं, जनता को अपने सवालों का जवाब चाहिए! ✊ भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार युवा एवं शोषित-वंचित समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए विधानसभा घेराव किया जाएगा। 📅 दिनांक: 14 दिसंबर 2026 📍 स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़ 🔥 नारा: रायपुर चलो… विधानसभा चलो! आइए, हजारों की संख्या में एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें। आपका संघर्ष ही आपकी ताकत है, आपकी एकता ही आपकी पहचान है! ✊ अपीलकर्ता: भीम आर्मी भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी छत्तीसगढ़ @BhimArmyChief @VinayRatanSingh @AzadSamajParty जय भीम! जय संविधान! जय मूलनिवासी! #रायपुर_चलो #विधानसभा_घेराव #14दिसंबर_2026 #भीमआर्मी_छत्तीसगढ़ #आजाद_समाज_पार्टी सामाजिक_न्याय
17
75
639
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
राजस्थान के करौली जिले में पांचना बांध के पास एक महिला के साथ पांच व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना अत्यंत शर्मनाक, अमानवीय एवं मानवता को शर्मसार करने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को पहाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। इस प्रकार की जघन्य घटना से समाज में आक्रोश और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हुई है। यह घटना केवल एक महिला के सम्मान और अधिकारों पर हमला नहीं है, बल्कि समाज की संवेदनशीलता एवं कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती है। अतः @KarauliPolice आपसे निवेदन है कि: 1. घटना में शामिल शेष आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। 2. मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। 3. पीड़िता को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए तथा उसकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाए। 4. पीड़िता को उचित चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए। 5. मामले की सुनवाई शीघ्र न्यायालय में करवाकर पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। 6. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। हमारी मांग है कि इस गंभीर घटना को सामान्य अपराध समझकर नजरअंदाज न किया जाए। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन तत्काल प्रभावी कदम उठाए। हमें भारतीय संविधान और न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है। पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।
2
23
44
1,247
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन 💐 उन्होंने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार एवं सम्मान की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया, उनका जीवन हमें अन्याय, शोषण और गुलामी के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। बिरसा मुंडा केवल एक नाम नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और संघर्ष की अमर पहचान हैं। जयभीम जय जोहार जय बिरसा 🌱
3
12
43
1,023
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
आज दिनांक 15/11/2026 को सक्ति जिला ले जैजैपुर विधानसभा के ग्राम ठाठरी में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती पर गांव के बच्चों को कलम और काफी देकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। जय बिरसा मुंडा,जय जोहार, जय सतनाम, जय भीम, जय संविधान, @BhimArmyChief @VinayRatanSingh
2
36
202
1,715
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति (NFSC) के अंतर्गत JRF एवं SRF शोधार्थियों की लंबित फेलोशिप का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री @Drvirendrakum13 जी को पत्र लिखा। @mygovindia @MSJEGOI
37
313
9
788
39,319
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर शत-शत नमन! 💐🙏 आज दिनांक 15 नवंबर 2026 को जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर जिला सक्ती के जैजैपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम ठाठरी व ग्राम पंचायत नंदेली धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, बलिदान और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों के लिए उनके ऐतिहासिक आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ग्रामवासियों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर गांव के सभी बच्चों को कलम और कॉपी वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। क्योंकि शिक्षा ही वह सबसे मजबूत हथियार है, जिससे समाज में जागरूकता, समानता और बदलाव लाया जा सकता है। हमारा संकल्प है कि समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक व्यक्ति अपने हक एवं अधिकारों के प्रति जागरूक बने। धरती आबा बिरसा मुंडा जी का संघर्ष और बलिदान सदैव हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने तथा समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करता रहेगा। जय जोहार! जय भीम! जय संविधान! 💙 Chandra Shekhar Aazad Vinay Ratan Singh Aazad Samaj Party - Kanshi Ram @highlight #जनजातीय_गौरव_दिवस #बिरसा_मुंडा_जयंती #धरती_आबा #शिक्षा_ही_शक्ति_है #जिला_सक्ती ठाठरी जय_भीम जय_संविधान
13
97
842
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें तथा सभी जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को क्रांतिकारी सलाम एवँ आप सभी को हार्दिक बधाई।
13
33
410
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें तथा सभी जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी को हार्दिक बधाई।
क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें तथा सभी जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी को हार्दिक बधाई।
5
1
23
330
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमले में शहीद हुए विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक गांव डंपर में बिना ताबूत के ले जाना बेहद शर्मनाक, चिंताजनक और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, पार्थिव शरीरों को उठाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्हें ढकने के लिए सफेद कपड़े का इंतजाम भी ग्रामीणों को स्वयं करना पड़ा। यह घटना पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। शहीदों के पार्थिव शरीरों और उनके परिवारों के सम्मान की जिम्मेदारी भी सरकार और प्रशासन की है। इस घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। शहीद बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी को विनम्र आदरांजलि। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
14
170
3
594
19,731
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
ग्राम तुल्हेड़ी, मीरापुर विधानसभा में बदहाल रास्तों की स्थिति पर प्रशासन को चेतावनी क्या यही है बीजेपी का सबका साथ, सबका विकास मीरापुर विधानसभा के ग्राम तुल्हेड़ी में सड़कों और रास्तों की बदहाल जल भराव को लेकर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की।
1
19
148
1,428
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
छत्तीसगढ़ कृषि मंत्री Ramvichar Netam जी यह सख्त निर्देश जारी करें की किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, धान खरीदी व्यवस्था में किसानों के हितों से जुड़े प्रमुख विषय एवं मांगें : 1. MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का पूरा लाभ मिले। केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की जाती है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित खरीदी दर एवं केंद्र सरकार की MSP के बीच किसी भी प्रकार की विसंगति या अनदेखी न हो। किसानों को उनके हक का पूरा मूल्य पारदर्शिता के साथ प्राप्त होना चाहिए। 2. धान में नमी के नाम पर किसानों का शोषण बंद हो। नवंबर-दिसंबर का समय धान की कटाई और फसल के मंडियों तक पहुंचने का होता है। ऐसे में नई फसल में स्वाभाविक रूप से नमी होना सामान्य बात है। नमी के नाम पर किसानों को अनावश्यक परेशान करना, निर्धारित मात्रा से अधिक धान मांगना अथवा अतिरिक्त धान के नाम पर किसी प्रकार का सेटलमेंट करने का दबाव बनाना पूरी तरह बंद होना चाहिए। खरीदी शासन के निर्धारित एवं वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप हो। 3. बारदाने की पर्याप्त एवं निष्पक्ष उपलब्धता सुनिश्चित हो। प्रत्येक पात्र किसान को उसकी आवश्यकता के अनुसार समय पर बारदाना उपलब्ध कराया जाए। बारदाने का वितरण किसी जनप्रतिनिधि, प्रभावशाली व्यक्ति या पहचान के आधार पर न होकर निष्पक्ष व्यवस्था के तहत हो। बारदाने के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली न की जाए। 4. टोकन व्यवस्था सरल, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त हो। किसानों को टोकन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। टोकन जारी करने की प्रक्रिया सरल और समयबद्ध हो तथा टोकन के नाम पर होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। 5. निर्धारित वजन से अधिक धान न लिया जाए। पूरे छत्तीसगढ़ में सभी धान खरीदी केंद्रों पर शासन द्वारा निर्धारित वजन के नियमों का कड़ाई से पालन हो। तौल प्रक्रिया किसानों के सामने पारदर्शी तरीके से की जाए तथा निर्धारित वजन से एक किलो भी अतिरिक्त धान लेने की अनुमति न हो। 6. धान खरीदी केंद्रों की निगरानी हेतु स्वतंत्र समिति का गठन हो। उपरोक्त सभी व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के लिए प्रत्येक धान खरीदी केंद्र एवं संबंधित क्षेत्र में एक निष्पक्ष निगरानी समिति गठित की जाए। निगरानी समिति के सदस्यों के लिए प्रस्तावित योग्यताएं : - सदस्य किसान परिवार से संबंधित होना चाहिए। - न्यूनतम कानून अथवा कृषि से संबंधित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। - आयु सीमा 24 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। - समिति के सदस्य निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं किसान हितों के प्रति समर्पित हो Chandra Shekhar Aazad Vinay Ratan Singh Aazad Samaj Party - Kanshi Ram Ramvichar Netam
11
52
511
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
💐नमन💐
6
32
460
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
Replying to @BhimArmyChief
2
42
1
176
7,949
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं। हमारा विश्वास है कि किसी भी राज्य की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वहां दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और सम्मानजनक जीवन के समान अवसर मिलें। कामना है कि झारखंड में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना और मजबूत हो तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जय भीम! जय मंडल! जय संविधान!
25
142
2
537
22,340
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh retweeted
सादर नमन..
6
18
350