'स्वच्छ भारत अभियान' को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने नई पहल की है।
सीएम ने ठोस कचरा तौल में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की तर्ज पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग में भी "फ्लाइंग स्क्वॉड" गठित करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने यह निर्णय आज चंडीगढ़ में नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर हुई समीक्षा बैठक में लिया।