हालांकि मैं किसी भी सर्वे को सच नहीं मानता ये सिर्फ क़ाबिल दिखने की जुगाली मात्र होती है लेकिन फिर भी आप दें इसमें
“टाई” पर गौर कीजिएगा पिछली बार ऐसी ही 70 सीटें थीं, जहाँ जीत-हार चंद वोटों ने लिख दी थी।
BIG BREAKING 🚨 UP OPINION POLL BY SCORE -
BJP+ : 181-226 (42% Vote Share)
SP+ : 174-219 (39%)
BSP : 1
JDL : 2
TIE : 45
BJP+ has 11% lead over SP+ among Women voters. Yogi is the most popular CM face in UP.
40
इतना दूर लखनऊ पहले कभी नहीं लगा….
5.30 बजे शाम को गोरखपुर से लखनऊ के लिए निकला था… रात डेढ़ बजे पहुँच सका हूँ। गोरखपुर के नौसड़ चौराहे फिर सहजनवा से 4 घंटे तक ऐसा तगड़ा जाम झेला कि पहला टोल 9.30 तक पहुंच सका था।
आख़िरी जाम टोल तक ही था जो क़रीब 3 किलोमीटर लंबा था।
जिस शिद्दत से toll वसूले जाते हैं सर्विस के नाम पर उसी शिद्दत से ठेंगा दिखा दिया जाता है, हाईवे की मेंटेनेंस निहायत ही ग़ैर पेशेवराना है, कई जगह अचानक गड्ढे और पैचवर्क छोटी कार के लिए आफ़त हैं… दूसरा जाम हटाने के लिए पुलिसकर्मी कई जगह चौराहे पर दिखे लेकिन उनकी हालत भी किंकर्तव्यविमूढ़ जैसी ही दिखी…
ये हाल है नेशनल हाईवे के….
@NHAI_Official
@Uppolice
@bastipolice @gorakhpurpolice
दिल में बड़ा सवाल वैभव अब इसके आगे क्या? teapawt.net/pctstorage2/status/212…
93
कहानी का लब्बोलुआब ये है कि लड़ना हमारी शर्त पर ही होगा… मध्यप्रदेश हम भूले नहीं हैं…
इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन’ की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी क्योंकि जीती हुई सीट ही सम्मान दिलाएगी।
अतः आपकी टीम की तरफ़ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजिशन में है। हो सकता है कि हम अपने आँकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतनेवाली सीटों के बारे में भी बताएं जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है।
हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी’ के रूप में प्रस्तुत करें।
जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए’ के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे। ज़मीनी सर्वेक्षणों से ये बात साफ़ हो गई है कि हर शहर, मोहल्ले, गली व गाँव तक ये बात पहुँच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है। इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ भाजपा के ख़िलाफ़ लामबंद हो गये हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा’ और पीडीए ही परिवर्तन लायेगा।
सच तो ये है कि हम नहीं चाहते हैं कि सीट का बँटवारा हमारे-तुम्हारे के भाव से हो, हम तो इसे बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन’ कहना चाहते हैं। कठिन समीकरणवाली सीटों पर हम मिलकर कम-से-कम दो प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करके जिसकी अधिक संभावना दिखेगी उसे चुनकर मिलजुल के जिताएंगे। हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफ़र होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था :
बात सीट की नहीं, जीत की है।
आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है। नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा। एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे। भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा। हर बड़ा नेता अपनी बात का मान ख़ुद रखेगा, इतना विश्वास तो अपने नेताओं पर लोगों को रखना ही पड़ेगा।
इस तरह जो चुनाव लड़ा जाएगा उसमें आपका-हमारा संगठन मिलकर कहेगा कि हम दोनों के मिलने से हमारी तैयारी 806 सीटों के बराबर की है।
देश की जनता ख़ासतौर से किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएँ, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, सच्चे अधिकारी, कर्मचारी और संपूर्ण प्रगतिशील-पंथनिरपेक्ष व उत्पीड़ित ‘पीडीए समाज’ आपकी और हमारी तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आपसी समायोजन से कोई भूल किये बिना हम देश का नया इतिहास लिखने के कगार पर हैं। हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे, इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उप्र में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी और देश का भविष्य सँवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए।
80
रन मशीन पैदा हो गई... teapawt.net/NoCoSaL/status/2125194…
अच्छा देश तो सभी को चाहिए लेकिन अच्छा नागरिक कोई नहीं बनना चाहता। सब बस "अच्छे मौके" की तलाश में हैं। 😃
67
ऑफर बता रहा है कि दुकान का शटर गिरा हुआ है 😀
कांग्रेस की सूची से 26 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने हामी भर दी है -
* रामपुर खास
* फरेंदा
* मथुरा
* खेरागढ़
* जगदीशपुर
* किदवई नगर
* बागपत
* मोदीनगर
* हापुड़
* जेवर
* स्याना
* खुर्जा
* खैर
* इगलास
* मांट
* आगरा उत्तर
* फतेहपुर सीकरी
* बिलग्राम-मल्लावां
* गोविंद नगर
* नानपारा
* गोरखपुर शहर
* खजनी
* पडरौना
* फाजिलनगर
* पिंडरा
* वाराणसी कैंट
#Congress #SamajwadiParty





