Alwar Police (@AlwarPolice) header
Alwar Police (@AlwarPolice) profile picture

Official handle of Alwar Police,#Rajasthan. Motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता. PLEASE DO NOT REPORT CRIME HERE In Emergency Dial 100/112/01442338200

Alwar, India
Joined December 2016
Photo by Alwar Police (@AlwarPolice)Photo by Alwar Police (@AlwarPolice)Photo by Alwar Police (@AlwarPolice)Photo by Alwar Police (@AlwarPolice)Photo by Alwar Police (@AlwarPolice)Photo by Alwar Police (@AlwarPolice)Photo by Alwar Police (@AlwarPolice)Photo by Alwar Police (@AlwarPolice)Photo by Alwar Police (@AlwarPolice)Photo by Alwar Police (@AlwarPolice)
Digital Extortion, साइबर ठगों द्वारा अश्लील वीडियो या निजी पलों को वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का एक गंभीर और खतरनाक अपराध है। यदि कोई आपको इस तरह ब्लैकमेल करे, तो बिल्कुल न डरें और भूलकर भी पैसे न दें, क्योंकि फिरौती देने से आपकी मुश्किलें खत्म नहीं होतीं। ठगों के सभी कॉल्स और संदेशों को तुरंत ब्लॉक करें। जांच में मदद के लिए चैट और स्क्रीनशॉट जैसे सबूत सुरक्षित रखें। यदि आपके साथ इस तरह का Cyber Fraud होता है तो बिना देर किए तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
18
1
37
4,832
लौह-पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जयपुर पश्चिम के चित्रकूट पुलिस थाने में एकता परेड-2026 का भव्य सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 📍 गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड का बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया, जिसे पुलिस अधिकारियों, जवानों, सामुदायिक पुलिसिंग प्रतिनिधियों, NCC कैडेट्स, स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक देखा। इस अवसर पर DGP श्री @Rajeev_ips जी ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा राष्ट्र की एकता और सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल के अनुसार, राज्य के सभी पुलिस थानों में एकता परेड के सीधे प्रसारण के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में विशेष पुलिस आयुक्त श्री ओमप्रकाश, DIG श्री कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री प्रदीप मोहन शर्मा, पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री प्रवीण नायक नूनावत, DCP (पश्चिम) श्री प्रशांत किरण, DCP (मुख्यालय) श्रीमती अनुष्ठा कालिया, IPS सुश्री अदिति उपाध्याय सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एकता हमारी शक्ति है, अखंडता हमारी पहचान और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमारा संकल्प। 🇮🇳 #RajasthanPolice #JaipurPolice #NationalUnityDay #SardarVallabhbhaiPatel #EktaParade2026
1
21
46
3,428
राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आप सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त और अखंड भारत का निर्माण किया था। आइए, आज हम सब मिलकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने, देश की शांति और सुरक्षा बनाए रखने, तथा विविधता में एकता के इस अमूल्य धरोहर को और मजबूत करने का संकल्प लें। एकता दिवस के सभी कार्यक्रमों को देखने के लिए हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को Follow करें! (X) instagram.com/ektadiwasbhara… (Instagram) facebook.com/EktaDiwasBharat… (Facebook) youtube.com/@EktaDiwasBharat (YouTube) राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर! #Rashtriyaektadiwas #Sardarvallabhbhaipatel #Ekbharatshreshthabharat #Rajasthanpolice #Unityindiversity https://x.comUnityindiversity
3
43
2
120
3,767
डिजिटल युग में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा हम सबकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इंटरनेट की दुनिया में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए माता-पिता को कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना चाहिए। बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित करें, डिवाइस पर पेरेंटल कंट्रोल एक्टिव रखें और उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी साझा न करने की हिदायत दें। अनजान लिंक्स और अपरिचित लोगों से दूरी बनाए रखना सिखाएं। बच्चों से हमेशा खुला संवाद रखें ताकि वे किसी भी ऑनलाइन समस्या को बिना डरे आपसे साझा कर सकें। ये सभी दिशा-निर्देश बच्चों को सुरक्षित रखेंगे। याद रखें, आपकी सतर्कता ही उनकी सुरक्षा है। ऐसी किसी भी प्रकार के संदेहास्पद स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत child helpline 1098 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त आप WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 अथवा cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। आइए मिलकर राजस्थान के हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करें! #Rajasthanpolice #childsafety #1930 #Cybersecurity #children
1
27
1
44
3,887
खाकी की क्लास (Episode 1): नशा मुक्त राजस्थान का संकल्प महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips जी का 'खाकी की क्लास' के माध्यम से प्रदेश की युवा पीढ़ी, अभिभावकों और आमजन के नाम एक विशेष एवं प्रेरणादायक संदेश। DGP महोदय ने कहा है कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और देश का भविष्य उनके सपनों व ऊर्जा में निहित है। उन्होंने बताया कि तनाव, अकेलापन या गलत संगति का फायदा उठाकर नशा तस्कर युवा पीढ़ी को अंधकार में धकेलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने चेताया कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार की खुशियों और राष्ट्र की प्रगति को प्रभावित करता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्थान पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करों के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक राजस्थान का निर्माण किया जा सके। इसके साथ ही, उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों से निरंतर संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को समझकर सही मार्गदर्शन दें, तथा युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने उज्ज्वल भविष्य के प्रति सजग रहते हुए नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। आइए, राजस्थान पुलिस के साथ एकजुट होकर संकल्प लें कि हम अपने युवाओं और समाज को इस दलदल से बचाएंगे। ऐसी किसी भी प्रकार की गतिविधि दिखे तो तुरंत National Anti-narcotics helpline 1933 पर सूचना दें। #KhakeeKiClass #RajasthanPolice #Notodrugs #Nashamuktbharat #Drugfreeindia
18
58
1
115
9,120
डिजिटल युग में हमारे बच्चों की सुरक्षा केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया के इस खुले मंच पर भी उतनी ही महत्वपूर्ण है! जाने-अनजाने में बच्चों के स्कूल की यूनिफॉर्म, ID Card, रोजाना जाने वाले रास्ते या लाइव लोकेशन के साथ तस्वीरें पोस्ट करना साइबर अपराधियों और असामाजिक तत्वों को न्यौता देने जैसा हो सकता है। 'Likes' और 'Comments' की होड़ में बच्चों की Online Privacy और सुरक्षा को दांव पर न लगाएं। तस्वीरें पोस्ट करने से पहले थोड़ा ठहरें, प्राइवेसी सेटिंग्स की जांच करें और लोकेशन टैग हटाना न भूलें। आपकी थोड़ी सी समझदारी और सतर्कता आपके बच्चे का भविष्य सुरक्षित रख सकती है। याद रखें, आपकी सतर्कता ही उनकी सुरक्षा है। ऐसी किसी भी प्रकार के संदेहास्पद स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत child helpline 1098 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त आप WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 अथवा cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। आइए मिलकर राजस्थान के हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करें! #Rajasthanpolice #childsafety #1098 #1930 #children
2
36
2
54
9,819
₹2.12 करोड़ की "डिजिटल अरेस्ट" साइबर ठगी में राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 🔎 सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने महाराष्ट्र के ठाणे से आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 📍 क्या हुआ था? जयपुर निवासी एक सेवानिवृत्त अधिकारी को फोन और व्हाट्सएप कॉल पर खुद को पुलिस/सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाया गया। फर्जी दस्तावेज भेजकर उन्हें वीडियो कॉल पर रखा गया और RTGS से ₹2.12 करोड़ ट्रांसफर करवाए गए। बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच से पुलिस आरोपी तक पहुँची। जांच जारी है। 🛡️ याद रखें: ✔️ डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर गिरफ्तार नहीं करती ✔️ "किसी को मत बताना, तुरंत पैसे भेजो" ठगी का साफ संकेत है ✔️ व्हाट्सएप पर आए वारंट या सरकारी पत्र बिना सत्यापन के सच न मानें ✔️ कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता या सिम कार्ड किसी को न दें डरें नहीं, सत्यापन करें। ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर हेल्पडेस्क 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #Rajasthanpolice #Cybercrime #DigitalArrest #1930 #cyberawareness
30
32
28,632
दूरियों को पीछे छोड़कर, आइए एक सुरक्षित और एकजुट विश्व का निर्माण करें! आज संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर एक ऐसी दुनिया के निर्माण का संकल्प लेते हैं जहाँ आपसी कूटनीति, शांतिपूर्ण संवाद और वैश्विक सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सीमाओं से परे जाकर मानवता की रक्षा करना और हर नागरिक के लिए समानता व सुरक्षा सुनिश्चित करना ही संयुक्त राष्ट्र का मूल उद्देश्य है। आइए, इस विशेष दिन पर हम सब मिलकर एक न्यायसंगत, समावेशी और शांतिपूर्ण वैश्विक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। #Unitednationsday #Rajasthanpolice #Unitednations #Globalpeace #Globalunity
30
1
37
3,203
कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर प्रहरियों की शहादत को कोटि-कोटि नमन! राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्यस्तरीय पुलिस शहीद दिवस श्रद्धांजलि समारोह अत्यंत गरिमामय और भावुक माहौल में संपन्न हुआ। इस प्रेरणादायी आयोजन के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से वीर शहीदों को नमन किया गया। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips जी द्वारा प्रेरणादायी संबोधन दिया गया, जिसमें उन्होंने शहीद जवानों के बलिदान को याद किया। इसके पश्चात उनके द्वारा शहीदों के नामों का वाचन किया गया, जिनमें 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश भर में कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल रहे। तत्पश्चात महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा जी, पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था, राजस्थान श्री संजय अग्रवाल जी और पुलिस कमिश्नर, जयपुर आयुक्तालय, श्री सचिन मित्तल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पण किए। इस अवसर पर वीर सपूतों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर के तहत 3 राउंड फायर कर शहीदों को सलामी दी गई। पर्यावरण संरक्षण और शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से अकादमी परिसर में पौधारोपण किया गया। उसके पश्चात मानवता और समाज सेवा का संदेश देते हुए रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया गया। अंत में, त्रिमूर्ति सर्किल, जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित पुलिस स्मारक पहुँचकर महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा जी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए । #Policeshaheeddiwas #Amarprahari #Rajasthanpolice #Salutetoheroes #JaiHind
2
28
56
4,741
विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। 🏹 राजस्थान पुलिस की ओर से आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ। उत्सव को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें: ✔ रावण दहन स्थल पर आतिशबाज़ी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें ✔ भीड़ वाले मेलों में बच्चों का हाथ थामे रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें ✔ अपना मोबाइल, पर्स और कीमती सामान सुरक्षित रखें ✔ वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें ✔ पुलिस के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 डायल करें। महिलाओं की सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 1090। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #Rajasthanpolice #Dussehra #Vijayadashami #HappyDussehra #112
1
32
2
74
7,353
डर को ख़ामोशी से न छुपाये, आपकी आवाज़ ही आपकी ताकत है। यदि किसी अनजान द्वारा कभी आपका पीछा किया जाए, प्रताड़ना का सामना करना पड़े या किसी भी प्रकार का खतरा महसूस हो, तो तुरंत सतर्क कदम उठाएं। ऐसे समय में घबराने के बजाय सबसे पहले 112 या महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करें। इसके साथ ही, तुरंत किसी सुरक्षित स्थान जैसे कि किसी नजदीकी दुकान या भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्र में चले जाएं, और अपनी लाइव लोकेशन (Live Location) साझा कर अपने परिजनों को तुरंत सूचित करें। RajCop Citizen App का ‘Need Help’ फीचर भी है मददगार! किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए RajCop Citizen App के ‘Need Help’ फीचर का उपयोग करें। इसके साथ ही आपातकालीन नंबर 112, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 और निर्भया व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8764866090 / 91 / 92 / 93 पर भी संपर्क कर सकती हैं। आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर राजस्थान पुलिस। #Rajasthanpolice #Womensafety #safewomen #Womensafetyweek #1090
1
31
1
49
15,067
राजस्थान पुलिस की ओर से आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। जिस समाज में बेटियाँ सुरक्षित और सम्मानित होती हैं, वहीं शक्ति की सच्ची आराधना होती है। नवरात्रि के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय है। किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें: 📞 महिला हेल्पलाइन 1090 📞 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 📞 आपातकालीन सहायता 112 📲 निर्भया हेल्पलाइन (24 घंटे): 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094 राजस्थान पुलिस - महिलाओं की सुरक्षा, हमारी प्रतिबद्धता। #Rajasthanpolice #MahaNavami #Navratri #WomenSafety #1090
4
33
1
56
4,169
कर्तव्य, समर्पण और अदम्य साहस की मिसाल, राजस्थान पुलिस की अमर प्रहरी *CI ज्योति नायक!* श्रीगंगानगर के महिला थाने की कमान संभालते हुए CI ज्योति नायक ने न केवल अपनी सख्त कानून-व्यवस्था से अपराधियों में डर पैदा किया, बल्कि हर नागरिक की सुरक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता माना। तड़के 4 बजे जब पूरा शहर सो रहा था, तब वह अपनी टीम के साथ कर्तव्य पथ पर गश्त पर तैनात थीं। दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के बावजूद, उन्होंने अंतिम सांस तक अपने फर्ज को निभाया और राजस्थान पुलिस के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा गईं। 21 अक्टूबर, पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस इस वीरांगना के सर्वोच्च बलिदान को नमन करती है। #Amarprahari #Rajasthanpolice #Shaheeddiwas #Salutetoheroes #Sriganganagar
4
34
1
152
22,777
प्रदेश की नारी शक्ति को मिला सुरक्षा का संबल नवरात्र के पावन अवसर पर महिला सुरक्षा को और सुदृढ़ करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने जयपुर में नवीन 100 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। l इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स की महिला पुलिसकर्मियों एवं प्रदेशभर की महिला यूथ सीएलजी सदस्यों से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव सुने। राजस्थान पुलिस का संकल्प — हर महिला सुरक्षित, हर बेटी सशक्त। #RajasthanPolice #KalikaPatrollingUnit #WomenSafety #महिला_सुरक्षा #सशक्त_राजस्थान
3
33
60
5,087
सावधान रहें! पैसे लेने के लिए UPI PIN नहीं, सिर्फ अपना QR Code भेजा जाता है। Online सामान बेचते या खरीदते समय अक्सर साइबर ठग लोगों को 'पेमेंट भेजने' का झांसा देकर फर्जी QR Code या पेमेंट लिंक भेजते हैं और UPI PIN दर्ज करने को कहते हैं। याद रखें, UPI का एक ही सबसे बुनियादी नियम है, पिन सिर्फ पैसे भेजने के लिए होता है, पाने के लिए नहीं! सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण नियम: * UPI PIN की जरूरत केवल पैसे भेजने के लिए होती है। * खाते में पैसे प्राप्त करने के लिए पिन कभी न डालें। * पैसे देने के बहाने QR Code Scan कराना पूरी तरह Fraud है। * संदिग्ध लिंक या PIN मांगने वाले Call से बचें। ऐसी किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 पर संपर्क करें अथवा cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
2
34
1
61
29,152
3 दिवसीय "Positive Behaviour in Policing" Soft Skill Training Programme का शुभारंभ! महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips और पूर्व महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, डॉ. एम.के. देवराजन की उपस्थिति में आयोजित यह Training Programme पुलिसकर्मियों के दृष्टिकोण, व्यवहार और कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का एक अनूठा प्रयास है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की खास बातें: डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा का संदेश: आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनना, कानून के दायरे में राहत देना और पुलिस की छवि को जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बनाना। आत्मचिंतन का सुअवसर: डॉ. एम.के. देवराजन द्वारा पुलिस रिफॉर्म और संभागियों से खुलकर संवाद का आह्वान। 3-दिवसीय रूपरेखा की झलक: Day 1: आत्म-जागृति और शक्ति-आधारित (Strength-based) पुलिसिंग। Day 2: तनाव प्रबंधन और दबाव में संयम की कला। Day 3: व्यवहार परिवर्तन, प्रभावी संवाद और जन-विश्वास का निर्माण। Role Play, Case Studies और व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए यह राजस्थान पुलिस की एक अनूठी पहल है। #Positivepolicing #Rajasthanpolice #SoftSkilltraining #IIHMRUniversity #Policetraining
🤖 Made with AI
24
39
3,974
संवेदनशील व्यवहार, सकारात्मक सोच और जनविश्वास ही प्रभावी पुलिसिंग की पहचान! महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips ने “Positive Behaviour in Policing” प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, सकारात्मक दृष्टिकोण और विधिसम्मत कार्यवाही के साथ आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता का अर्थ शिथिलता नहीं, बल्कि कानून के दायरे में रहकर आमजन को राहत प्रदान करने की मंशा है। जनता की बात को धैर्यपूर्वक सुनना, परिस्थितियों को समझना और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना ही जनहितैषी पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राजस्थान पुलिस, कर्तव्य के साथ संवेदनशीलता, सुरक्षा के साथ विश्वास। #RajasthanPolice #DGRajasthan #PositiveBehaviourInPolicing #SoftSkillTraining #PeopleFriendlyPolicing #PublicTrust
16
36
2
76
6,411
महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, श्री @Rajeev_ips की उपस्थिति में 3 दिवसीय Soft Skill Training Programme का शुभारंभ! पुलिसकर्मियों के दृष्टिकोण, व्यवहार और कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से 3-दिवसीय मनोवृत्ति (Soft Skill) Training Programme "Positive Behaviour in Policing" का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक IIHMR यूनिवर्सिटी, जयपुर में किया जा रहा है। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, श्री @Rajeev_ips के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुए इस विशेष Programme का आयोजन उदय पारीक HRD रिसर्च फाउंडेशन और राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, श्री राजीव कुमार शर्मा के संबोधन के मुख्य बिंदु: * अनूठी और पहली शुरुआत: यह कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि विचार-मंथन से तैयार किया गया एक पहला और अनूठा मॉड्यूल है। * जनता की अपेक्षाएं: पुलिसिंग की चर्चा के साथ-साथ पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार आवश्यक है, ताकि हमारी छवि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बने। * चुनौतियों के बीच कार्य: पुलिस को लंबी ड्यूटी, त्वरित व कठोर निर्णय लेने और नई-नई चुनौतियों के बीच लगातार काम करना पड़ता है। * संवेदनशीलता से समाधान: आमजन अपनी परेशानी लेकर आता है; प्रयास करें कि उसकी बात संवेदनशीलता से सुनें और विधिक प्रक्रिया अपनाकर समस्या निवारण का प्रयास करें। * संवेदनशीलता बनाम शिथिलता: संवेदनशीलता का अर्थ शिथिलता बिल्कुल नहीं, बल्कि कानून के दायरे में रहकर राहत प्रदान करने की मंशा है। * अनुभव साझा करने का आह्वान: सभी संभागी इन विषयों पर गहनता से विचार करें और अपने व्यावहारिक अनुभवों को एक-दूसरे के साथ शेयर करें। पूर्व महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, डॉ. एम.के. देवराजन ने कार्यक्रम का परिचय देते हुए इसे केवल प्रशिक्षण नहीं बल्कि आत्मचिंतन का सुअवसर बताया और सभी संभागियों से खुलकर संवाद करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने पुलिस रिफॉर्म के लिए पूर्व में किए गए प्रयासों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। व्यावहारिक अभ्यास, Role Play और Case Studies के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक नागरिक-केंद्रित और जन-संवेदनशील बनाने की दिशा में राजस्थान पुलिस का एक ऐतिहासिक कदम है। यदि आप भी किसी संकट या आपात स्थिति में हों, तो तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर राजस्थान पुलिस की मानवीय और संवेदनशील पुलिसिंग से मदद पाएं। #Positivepolicing #Rajasthanpolice #SoftSkilltraining #IIHMRUniversity #Policetraining
3
30
58
5,903
साइबर सुरक्षा की शुरुआत, हमारे युवाओं के साथ! इस अक्टूबर, साइबर जागरूकता माह (Cyber Awareness Month) के शुभारंभ पर, भारत का भविष्य एक सुरक्षित डिजिटल स्पेस बनाने की दिशा में नेतृत्व कर रहा है! कोटा (राजस्थान), उधमपुर, चेन्नई और कोलकाता के केंद्रीय विद्यालयों सहित देश भर के छात्रों ने सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान जिम्मेदार डिजिटल आदतों को अपनाने की शपथ ली। I4C(Indian Cyber Crime Coordination Centre) साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा के मुख्य बिंदु: * सुरक्षित डाउनलोड: केवल आधिकारिक वेबसाइटों या भरोसेमंद ऐप स्टोर से ही मोबाइल ऐप्स इंस्टॉल करें। * विश्वास करने से पहले जांचें: सोशल मीडिया ग्रुप्स या ऑनलाइन विज्ञापनों पर विश्वास करने से पहले जानकारी की सत्यता जांचें। * सतर्क रहें: अज्ञात नंबरों से आने वाले कॉल या मैसेज पर कभी भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। * गोल्डन रूल: "रुकें। सोचें। फिर एक्शन लें।" अब आपकी बारी है! आज ही साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा लें और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर एक साइबर-जागरूक और साइबर-सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनें। यदि आपके साथ किसी भी तरह का Cyber Fraud होता है तो बिना देर किए तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
35
59
7,825
भेदभाव की दीवारें तोड़कर, आइए समानता और भाईचारे का एक नया अध्याय लिखें! छुआछूत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। भारतीय संविधान का Article 17 ' के अनुसार "अस्पृश्यता का अंत किया जाता है और उसका किसी भी रूप में आचरण निषिद्ध किया जाता है। ‘अस्पृश्यता’ से उपजी किसी निर्योग्यता को लागू करना अपराध होगा जो विधि के अनुसार दंडनीय होगा।" आइए राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर Anti-Untouchability Week (2-8 अक्टूबर) के अवसर पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि जाति और वर्ग के बंधनों से ऊपर उठकर एक सशक्त और समावेशी समाज का निर्माण करेंगे। छुआछूत जैसा किसी भी प्रकार का भेदभावपूर्ण व्यवहार होने पर तुरंत 112 डायल करें। #Rajasthanpolice #untouchability #Antiuntouchabilityweek #Equality #Equalityforall
31
2
68
6,211