Balak Ram (@BalakRamASP) profile picture

प्रदेश अध्यक्ष : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) दिल्ली प्रदेश @AzadSamajParty | @ASP4Delhi_

NEW DELHI
Joined August 2025
Photo by Balak Ram (@BalakRamASP)Photo by Balak Ram (@BalakRamASP)Photo by Balak Ram (@BalakRamASP)Photo by Balak Ram (@BalakRamASP)Photo by Balak Ram (@BalakRamASP)Photo by Balak Ram (@BalakRamASP)Photo by Balak Ram (@BalakRamASP)Photo by Balak Ram (@BalakRamASP)Photo by Balak Ram (@BalakRamASP)Photo by Balak Ram (@BalakRamASP)
🔥शेयर करो साथियो, भाई को बदनाम करने वालो के मुँह पे मारो!! Jai Bhim 🔥 @BhimArmyChief @ASP4Delhi_ @BalakRamASP – at Delhi, India
1
2
6
104
आप सभी से विनम्र निवेदन है ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें! 🙏🙏 #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #UPMaangeChandraShekharAzad #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #मिशन_2027 @news24tvchannel
7
55
1
219
3,942
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief, नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को और गति देने तथा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की तीसरी सूची जारी की जाती है। इससे पूर्व 31 जुलाई को पहली तथा 21 सितंबर को दूसरी सूची जारी की गई थी। अब संगठन विस्तार की दिशा में आगे बढ़ते हुए तीसरी सूची जारी की जा रही है। नवनियुक्त सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। आशा है कि आप सभी पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय, संविधान और बहुजन हितों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाते हुए मिशन-2027 को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #UPMaangeChandraShekharAzad #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #मिशन_2027 @ANI @news24tvchannel @TimesNow @UPTakOfficial @ABPNews @News18India @Republic_Bharat @bstvlive @TV9Bharatvarsh @NationalDastak @NationalJanmat
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief, नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्र शेखर आजाद जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की जाती है। 31 जुलाई को विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद अब संगठनात्मक तैयारियों को और मजबूत करते हुए यह दूसरी सूची जारी की जा रही है। नवनियुक्त सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। आप सभी से अपेक्षा है कि पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय, संविधान और बहुजन हितों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाएंगे। #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad @news24tvchannel @TimesNow @ANI
15
71
7
242
62,032
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति (NFSC) के अंतर्गत JRF एवं SRF शोधार्थियों की लंबित फेलोशिप का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री @Drvirendrakum13 जी को पत्र लिखा। @mygovindia @MSJEGOI
35
300
8
753
36,651
उत्तर प्रदेश की महान जनता के नाम मेरा संदेश मेरे प्यारे उत्तर प्रदेशवासियों, आज प्रदेश का नौजवान रोजगार चाहता है, किसान अपनी फसल का उचित मूल्य चाहता है, गरीब परिवार महंगाई से राहत चाहता है और हर बेटी सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन चाहती है। आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जनाब असदुद्दीन ओवैसी साहब के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की शुरुआत की है। हमारा संकल्प स्पष्ट है, 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा की सत्ता को हटाकर संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा को मजबूत करना। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध सभी राजनीतिक दलों से हमारी अपील है कि वे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और राजनीतिक अहंकार से ऊपर उठकर एकजुट हों। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। हम केवल तीसरा मोर्चा बनकर चुनाव लड़ने नहीं आए हैं। हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में व्यापक राजनीतिक भागीदारी का मंच तैयार करना और सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ना है। 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के माता रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित 'बहुजन स्वराज संकल्प महारैली' में देशभर के बहुजन समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील करता हूं। अब वक्त केवल सत्ता के चेहरे बदलने का नहीं, बल्कि सत्ता में सभी वर्गों की उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने और व्यवस्था का चरित्र बदलने का है। सत्ता में भागीदारी, सम्मान में बराबरी और संविधान की सर्वोच्चता, यही हमारा संकल्प है। जय भीम! जय संविधान! #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #मिशन_2027
338
630
50
2,652
68,035
A NEW CHAPTER IN THE POLITICS OF SOCIAL JUSTICE, REPRESENTATION AND CONSTITUTIONAL VALUES! The announcement of the alliance between the Azad Samaj Party (Kanshiram) and the All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) under the banner of Samajik Parivartan Morcha for the 2027 Uttar Pradesh Assembly Elections is a significant political development. ASPK Delhi welcomes this initiative with optimism and extends its best wishes to Hon'ble National President and MP Shri Chandrashekhar Azad ji and AIMIM National President Shri Asaduddin Owaisi ji for their collective efforts. India's democracy becomes stronger when every section of society receives equal opportunities, meaningful representation and a genuine platform to raise its concerns. The coming together of these political forces presents an opportunity to strengthen dialogue among communities and bring issues of social justice, constitutional rights, education, employment, economic equality and dignity to the forefront of political discourse. The vision of Manyavar Kanshi Ram Saheb and Bharat Ratna Dr. B.R. Ambedkar reminds us that political empowerment must go hand in hand with social transformation. True progress cannot be achieved without ensuring the participation and representation of historically deprived, oppressed and marginalised sections of society. We believe that this initiative should rise above electoral calculations and develop into a broader commitment towards: • Social justice and equality for all communities. • Constitutional rights, democratic values and the rule of law. • Better educational opportunities and employment for youth. • Economic empowerment and equal opportunities. • Dignity, security and representation for marginalised communities. • Strengthening harmony, mutual respect and fraternity among all sections of society. The strength of any political alliance is not merely determined by the number of parties or seats it contests, but by the sincerity of its leadership, clarity of its vision and commitment to the people. We sincerely hope that this collaboration develops into a responsible, inclusive and people-oriented political alternative, where the aspirations of every community are respected and the concerns of ordinary citizens receive priority. ASPK Delhi believes that political differences should never become barriers to social unity. Dialogue, cooperation and a shared commitment to constitutional principles are essential for building a more equitable society. We extend our best wishes to the leadership and all the dedicated workers associated with this initiative. The journey towards social transformation must be guided by unity, education, organisation and constitutional morality. Jai Bhim! Jai Kanshi Ram! Delhi State Media Incharge — ASPK Delhi @BhimArmyChief @BalakRamASP @MaheshPahwalASP @ManojBASF_4_ASP
3
23
623
आज लोकप्रिय सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चन्द्रशेखर आज़ाद जी के साथ अमर माता रमाबाई अम्बेडकर जी मैदान में संविधान दिवस समारोह हेतु उपस्थित। UP_CM2027_चंद्रशेखर_आजाद_जी। @BhimArmyChief @AzadSamajParty @ASP4Delhi_
3
9
326
🇳🇵🤝🇮🇳 अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सौहार्द एवं वैचारिक एकजुटता! नेपाल से पधारे आदरणीय भूप नारायण राम (दास) जी एवं आदरणीय पटेल रामदास मातराई जी ने आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), दिल्ली प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय बालकराम बौद्ध जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री मनोज कुमार व्याग्र जी एवं श्री सुशील कुमार बौद्ध जी की गरिमामयी उपस्थिति में अतिथियों को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह मुलाकात भारत और नेपाल के बीच सामाजिक, वैचारिक एवं बहुजन एकता के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। @BhimArmyChief @VinayRatanSingh @BalakRamASP @ManojBASF_4_ASP @BASFOriginal जय भीम! 💙 जय संविधान! 🇮🇳 बहुजन एकता ज़िंदाबाद!
2
11
55
1,028
उत्तर प्रदेश में राजकीय नर्सेस संघ की 13 सूत्रीय जायज मांगों को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन सरकार की वादाखिलाफी और संवेदनहीनता का परिणाम है। 9 अक्टूबर से आंदोलनरत नर्सिंग कर्मचारी कल 7 नवंबर को शासन के समझौता पत्रों की प्रतियां जलाकर काला दिवस मनाने को मजबूर हुए। 21 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार और स्वास्थ्य भवन के घेराव के बावजूद सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री @brajeshpathakup जी द्वारा एक वर्ष पूर्व गृह जनपद में तैनाती, पदोन्नति, अध्ययन अवकाश, पालनाघर, संवर्ग के पदों की सुरक्षा और केंद्र के समान भत्ते जैसी जायज मांगों को लेकर दिए गए आश्वासन और 2 फरवरी 2026 को पांच प्रमुख मांगों पर बनी सहमति के बावजूद अब तक शासनादेश जारी न होना बेहद चिन्ताजनक है। भाजपा वाले चुनाव से छह महीने पहले उत्तर प्रदेश की महान जनता के बीच वादों और आश्वासनों की पोटली बांटकर अगली सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं, जबकि नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन बता रहा है कि सत्ता में रहते हुए किए गए वादों को पूरा करने की बारी आती है तो सरकार पीछे हट जाती है। “भाजपा के वादे चुनावी प्रचार, अमल के नाम पर केवल इंतजार।” #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली @UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath
16
243
7
978
29,040
🚨 अमन विहार में खाकी की आड़ में कथित गुंडागर्दी! दिल्ली पुलिस जवाब दे! आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), दिल्ली प्रदेश दिल्ली पुलिस के वाहन संख्या DL1CAH4853 में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा एक आम नागरिक के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लेती है। पीड़ित प्रशांत कुमार, निवासी हरि एन्क्लेव पार्ट-2, किराड़ी, के अनुसार दीपावली की रात लगभग 9:40 बजे रास्ता देने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी।सादी वर्दी में मौजूद शराब के नशे में एक पुलिसकर्मी ने उनके चेहरे पर 4–5 थप्पड़ मारे, उनकी टी-शर्ट फाड़ दी और उनके साथ मारपीट की। सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि 112 पर शिकायत करने के बावजूद कथित तौर पर उसी पुलिस वाहन और टीम को दोबारा मौके पर भेजा गया, जिन्होंने शिकायतकर्ता को फिर धमकाया। "थाने चल, तेरा त्यौहार बनाता हूँ थाने में मार-मार के।" ▪️ पुलिस वाहन: DL1CAH4853 ▪️ असाइन मोबाइल नंबर: 7428004314 ▪️ Call Bearing ID: 14516623 आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), दिल्ली प्रदेश की स्पष्ट मांग है: 1. संबंधित सभी पुलिसकर्मियों की तत्काल पहचान की जाए। 2. 112 कॉल रिकॉर्डिंग, GPS लोकेशन एवं डिस्पैच रिकॉर्ड तत्काल सुरक्षित किए जाएँ। 3. FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू की जाए। 4. दोषी पुलिसकर्मियों को जांच पूरी होने तक फील्ड ड्यूटी से हटाया जाए और नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई हो। 5. पीड़ित एवं उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जब नागरिक पुलिस से सुरक्षा मांगता है और उसी पुलिस टीम पर उत्पीड़न का आरोप हो, तो उसकी शिकायत की निष्पक्ष जांच कौन सुनिश्चित करेगा? आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेगी। पीड़ित को न्याय मिलने तक हम कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। दिल्ली पुलिस तत्काल कार्रवाई करे और जवाबदेही सुनिश्चित करे! @DelhiPolice @CPDelhi @dcprohinidelhi @Shoamanvihar @BhimArmyChief @VinayRatanSingh @BalakRamASP @ManojBASF_4_ASP
2
16
2
35
2,476
*बिलाई मिल दीपावली से पहले किसानों को ₹8 करोड़ देगी:* नगीना सांसद चंद्रशेखर से मिले अधिकारी, पेराई शुरू होने के दो दिन में बाकी भुगतान का भरोसा dainik.bhaskar.com/3Hk0e9ftN…
1
25
1
102
3,715
Balak Ram retweeted
''गठबंधन होगा, डंके की चोट पर होगा'' ◆ ओवैसी के साथ गठबंधन पर बोले सांसद चंद्रशेखर आजाद #ChandraShekharAzad | ChandraShekharAzad | #Owaisi | Owaisi
11
152
3
1,156
36,743
आईडीबीआई बैंक के निजीकरण और उसकी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी कनाडाई कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग को बेचने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में, बैंकों के राष्ट्रीयकरण को बनाए रखने और कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा जैसी मांगों को लेकर 2 और 3 नवंबर को बैंक कर्मचारियों द्वारा की जा रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल का भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पुरजोर समर्थन करती है। आईडीबीआई बैंक में केंद्र सरकार और एलआईसी की कुल 94 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 60 प्रतिशत हिस्सेदारी विदेशी कंपनी को बेचने से बैंक का नियंत्रण विदेशी निवेशक के हाथों में चला जाएगा। कर्मचारी संगठनों के अनुसार, यह दिसंबर 2003 में संसद में दिए गए सरकार के उस आश्वासन का उल्लंघन है, जिसमें न्यूनतम 51 प्रतिशत सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने की बात कही गई थी। वहीं, बैंक का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2021 के 1,513.97 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 9,209.97 करोड़ रुपये पहुंच गया है। माननीया वित्त मंत्री @nsitharaman जी, ऐसे में सवाल है कि जब आईडीबीआई बैंक लगातार मुनाफा कमा रहा है, तो उसे निजी हाथों में सौंपने की जरूरत ही क्या है? बैंकों का निजीकरण देश की आर्थिक संप्रभुता, आम जनता की जमा पूंजी और लाखों कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर सवाल है। @mygovindia निजीकरण का फैसला वापस ले और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे। बैंक कर्मचारियों का यह संघर्ष सार्वजनिक संस्थानों, जनहित और रोजगार की सुरक्षा का संघर्ष है। भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। #RollbackIDBIsale #StandWithIDBI #SaveIDBIBank #BankPrivatisation @saveidbibank64 @IdbiFor
115
1,144
38
2,132
56,661
आज जिला बनारस की विधानसभा शिवपुर में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच। जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली बनारस की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन। आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी। जय भीम! जय भारत! जय मंडल! #ASP_K_Mission2027
40
227
9
860
24,420
गुरु महर्षि वाल्मीकि जी के पावन प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं!
गुरु महर्षि वाल्मीकि जी के पावन प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
12
23
515
आइची-नागोया, जापान में आयोजित पैरा एशियाई खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, अथक मेहनत और अदम्य जज्बे से देश का मान बढ़ाया है। 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित किया और 2023 के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। देश का गौरव बढ़ाने वाले सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। आपकी मेहनत, लगन और अटूट संकल्प ने तिरंगे की शान बढ़ाई है और करोड़ों देशवासियों का सिर गर्व से ऊँचा किया है। आपका यह ऐतिहासिक प्रदर्शन पूरे देश के लिए प्रेरणा है। हमें आप पर गर्व है! #ParaAsianGames #ParaAsianGames2026 #IndiaAtParaAsianGames #TeamIndia #Cheer4Bharat #AichiNagoya
34
150
4
512
18,946
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 100 वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के लिए छह दिन का नोटिस दिए जाने और बिजली-पानी की आपूर्ति बंद किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद हारून साहब के अनुसार, मस्जिद पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है और नमाज़ियों को मस्जिद में नमाज़ अदा करने से रोका जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मस्जिद वक़्फ़ की जमीन पर स्थित है और इसका उल्लेख 1977 के दिल्ली गजट तथा NDMC की विरासत सूची में होने का दावा किया गया है। @KirenRijiju जी, मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें। मस्जिद की बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल कराई जाए, नमाज़ियों की आवाजाही और नमाज़ अदा करने में आ रही बाधाएं दूर की जाएं तथा किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। मस्जिद के संरक्षण और नमाज़ियों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। @mygovindia @PMOIndia @narendramodi @MOMAIndia
455
1,689
72
5,698
182,881
IIT-बॉम्बे के विद्यार्थी साहिल वोकाडे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की CBI जांच कराने एवं न्याय की मांग कर रहे विद्यार्थियों के साथ पुलिस के बर्बरतापूर्ण व्यवहार के संबंध में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री @AmitShah जी को पत्र लिखा। @mygovindia @HMOIndia @iitbombay
76
704
21
2,441
55,539
अशोक विजयादशमी एवं धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ
563
436
110
2,101
349,364
📢 संगठनात्मक नियुक्ति | ASP(K) दिल्ली प्रदेश ✊ आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), दिल्ली प्रदेश की ओर से आर. पी. सिंह जी को महासचिव, उत्तर पूर्व लोकसभा नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। 💐 हमें पूर्ण विश्वास है कि आप परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। आपकी सक्रिय भागीदारी, समर्पण एवं नेतृत्व से उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र में संगठनात्मक विस्तार को नई मजबूती मिलेगी और “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” का संकल्प और अधिक सशक्त होगा। 💐 नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 📞 संपर्क नंबर: 9654457585 ✊ मिशन बहुजन | लक्ष्य सामाजिक परिवर्तन 💙 जय भीम! जय भारत! @BhimArmyChief @BalakRamASP #ASPKDelhi #AzadSamajParty #JaiBhim #BahujanEkta #सामाजिकन्याय #संगठनात्मकनियुक्ति #उत्तरपूर्वलोकसभा
4
18
81
9,831