महान स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
#BiharFinanceDepartment
#Bipinchandrapal
✨ धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔
धनतेरस के शुभ अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो।
#HappyDhanteras
#HealthAndProsperity
हर बच्चे के बेहतर भविष्य का संकल्प!
बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में बाल कल्याण बजट एक महत्वपूर्ण पहल है।
बच्चों को बेहतर अवसर, सुरक्षित वातावरण और समुचित सुविधाएँ उपलब्ध कराकर उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना आवश्यक है।
🤖 Made with AI
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#BiharFinanceDepartment
#IndiraGandhi
महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सादर नमन।
#BiharFinanceDepartment
#SardarPatelJayanti
#SardarPatel
मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों के आधारभूत ढाँचे और शैक्षणिक सुविधाओं के विकास में CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।
#BiharFinanceDepartment
#CSR #BiharCSRPolicy2025 #EducationDevelopment
मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में बिहार स्टेट कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) नीति 2025 के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
#BiharFinanceDepartment
#BiharCSRPolicy2025
#CSR #SocialDevelopment
@BiharCabinet
प्रेस विज्ञप्ति.....
बिहार स्टेट कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) नीति 2025 के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।
#BiharFinanceDepartment
#BiharCSRPolicy2025
#CSR #SocialDevelopment
बिहार स्टेट कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) नीति 2025
#BiharFinanceDepartment
#BiharCSRPolicy2025
#CSR #SocialDevelopment
मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में बिहार स्टेट कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) नीति 2025 के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वित्त विभाग की सचिव (व्यय) श्रीमती रचना पाटिल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Finance Department, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का श्रवण किया।
Finance Department, Govt. of Bihar retweeted
कार्यक्रम में बिहार के मखाना के विदेशों में निर्यात की चर्चा किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Finance Department, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹5 लाख तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय द्वारा एक माह के वेतन का चेक सौंपा गया।
Finance Department, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस सहयोग के लिए एसोसिएशन के प्रतिनिधियों एवं श्री मंगल पाण्डेय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता में उपयोगी साबित होगी।
Finance Department, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज बोधगया में बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 के कर्टेन रेज़र समारोह का भी शुभारंभ किया गया।
Finance Department, Govt. of Bihar retweeted
मा. ने कहा कि उद्योगों के लिए बिहार अब पूरी तरह तैयार है। उन्होंने निवेशकों से राज्य के प्रति अपनी सोच बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत गया जी के डोभी प्रखंड में 1,670 एकड़ में विकसित होगी बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी।
Finance Department, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की उपस्थिति में आज गया जिले के बोधगया स्थित वेलकम होटल बाय आई०टी०सी० में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग और 12 औद्योगिक इकाइयों के बीच कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्तावों से संबंधित समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए।
Finance Department, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) के शुभारंभ एवं बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 के कर्टेन रेजर के अवसर पर हुए ये समझौते राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
Finance Department, Govt. of Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य में 2,996 विद्यालयों के नए भवनों तथा उनमें 16,440 कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा।
Finance Department, Govt. of Bihar retweeted
साथ ही, 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों के स्थायी कैंपस के डिजाइन प्लान एवं भूमि की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नए डिग्री महाविद्यालयों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ छात्रावास की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।






































