BRAJESH MATHUR AAP retweeted
मेरा दोनों पक्ष के नेताओं से विनम्र निवेदन है कि एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरने व उत्तर प्रदेश की जनता को इस बुलडोजर वाली छात्र विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी, दलित विरोधी मुस्लिम व पिछड़ा विरोधी तानाशाह सरकार से मुक्ति दिलाने को प्राथमिकता दें और आपसी समन्वय से सौहार्दपूर्ण वातावरण में लक्ष्य की तरफ बढ़ें !
हम सभी के लिए जनभावना की कद्र करते हुए संविधान विरोधी, संवैधानिक संस्था व 27000 सरकारी स्कूल बंद करने वाली, वंचित वर्गों के छात्रों के वजीफे को वर्षों तक रोकने वाली शिक्षा विरोधी सरकार से मुक्ति दिलाना जरुरी है !
इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन’ की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी क्योंकि जीती हुई सीट ही सम्मान दिलाएगी।
अतः आपकी टीम की तरफ़ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजिशन में है। हो सकता है कि हम अपने आँकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतनेवाली सीटों के बारे में भी बताएं जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है।
हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी’ के रूप में प्रस्तुत करें।
जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए’ के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे। ज़मीनी सर्वेक्षणों से ये बात साफ़ हो गई है कि हर शहर, मोहल्ले, गली व गाँव तक ये बात पहुँच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है। इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ भाजपा के ख़िलाफ़ लामबंद हो गये हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा’ और पीडीए ही परिवर्तन लायेगा।
सच तो ये है कि हम नहीं चाहते हैं कि सीट का बँटवारा हमारे-तुम्हारे के भाव से हो, हम तो इसे बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन’ कहना चाहते हैं। कठिन समीकरणवाली सीटों पर हम मिलकर कम-से-कम दो प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करके जिसकी अधिक संभावना दिखेगी उसे चुनकर मिलजुल के जिताएंगे। हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफ़र होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था :
बात सीट की नहीं, जीत की है।
आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है। नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा। एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे। भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा। हर बड़ा नेता अपनी बात का मान ख़ुद रखेगा, इतना विश्वास तो अपने नेताओं पर लोगों को रखना ही पड़ेगा।
इस तरह जो चुनाव लड़ा जाएगा उसमें आपका-हमारा संगठन मिलकर कहेगा कि हम दोनों के मिलने से हमारी तैयारी 806 सीटों के बराबर की है।
देश की जनता ख़ासतौर से किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएँ, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, सच्चे अधिकारी, कर्मचारी और संपूर्ण प्रगतिशील-पंथनिरपेक्ष व उत्पीड़ित ‘पीडीए समाज’ आपकी और हमारी तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आपसी समायोजन से कोई भूल किये बिना हम देश का नया इतिहास लिखने के कगार पर हैं। हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे, इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उप्र में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी और देश का भविष्य सँवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए।
BRAJESH MATHUR AAP retweeted
आज इंदिरा भवन, कांग्रेस मुख्यालय, नई दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, रणनीति एवं संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की।
युवाओं की भागीदारी और सक्रियता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
BRAJESH MATHUR AAP retweeted
I am shocked to hear about the untimely death of Sr. Adv Shah Mohd, J&K.
May Tathagat give strength to the family members to bear this irreparable loss.
My condolences to the family.
BRAJESH MATHUR AAP retweeted
महान वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनके अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को देश सदैव याद रखेगा। उनका संघर्ष और शौर्य आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
BRAJESH MATHUR AAP retweeted
ड्राइवर साथियों के हक और सम्मान की लड़ाई में हम हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
आज उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वाहन चालक कल्याण समिति, सम्पूर्ण भारत द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ..!
इस अवसर पर ड्राइवर साथियों के साथ संवाद किया और उनके सम्मान, अधिकारों एवं जायज मांगों को लेकर अपनी बात रखी।
ड्राइवर साथी दिन-रात मेहनत करके देश की अर्थव्यवस्था और व्यवस्था को गति देते हैं। उनके श्रम, समर्पण और योगदान का सम्मान होना चाहिए।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी और ड्राइवर साथियों की जो भी जायज मांगें हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
उनके सम्मान, सामाजिक सुरक्षा, बेहतर कार्य परिस्थितियों और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इस सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं उपस्थित सभी साथियों का हृदय से आभार और धन्यवाद..!
BRAJESH MATHUR AAP retweeted
बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रति मेरा विशेष मानसिक लगाव है। हम तथागत बुद्ध को मानने वाले हैं, जो हमें प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश देते हैं।
मेरी वीडियो को जिस काटकर गलत तरीके से पेश किया गया है, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश करने वालों को समझ लेना चाहिए कि ऐसे कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएगा !
BRAJESH MATHUR AAP retweeted
भाजपा जवाब दे कि जिन तथाकथित आरएसएस व भाजपा से जुड़े लोगों के पास भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस व बारूद बरामद हुआ है उन्हें आप आतंकी कहेंगे या नहीं ?
BRAJESH MATHUR AAP retweeted
चोर कभी चोरी स्वीकार नहीं करता है, ठीक से इंटेरोगेशन हो जाता तो सब सच्च सामने आ जाता !
'राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई है, हां परिसर में कुछ कर्मचारियों द्वारा गड़बड़ी की गई जिस पर कार्रवाई हो रही. संसद भवन परिसर में भगवा पहनकर जो किया गया वह उचित नहीं था': महंत राजू दास महंत हनुमान गढ़ी अयोध्या
#PanchayatAajTakAyodhya #Ayodhya #AyodhyaDeepotsav |
@SwetaSinghAT
BRAJESH MATHUR AAP retweeted
बड़े दुख और शर्म की बात है!
उत्तर प्रदेश में छात्र अपनी कोचिंग, हॉस्टल और खाने का खर्च निकालने के लिए महीने में 2 से 4 बार तक खून बेचने को मजबूर हैं!
योगी जी, यही है आपका विकास..?
जो युवा देश का भविष्य हैं, उन्हें शिक्षा के लिए अपना खून बेचना पड़े, इससे बड़ी शर्म की बात क्या होगी..!
BRAJESH MATHUR AAP retweeted
1 नवंबर 2026 | रामलीला मैदान, दिल्ली 🔥
📢 चलो दिल्ली! चलो दिल्ली!
वोट बचाओ, देश बचाओ!
यह लड़ाई सिर्फ वोट की नहीं, भारत के भविष्य को बचाने की लड़ाई है।
यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है, संविधान को बचाने की है और आपके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई है।
अब वक्त चुप बैठने का नहीं, अपने अधिकारों के लिए आवाज़ बुलंद करने का है।
📍 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान, दिल्ली पहुँचें और लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद करें!
वोट की ताकत बचानी है, संविधान की रक्षा करनी है और देश का भविष्य सुरक्षित बनाना है!
BRAJESH MATHUR AAP retweeted
सम्मान दीजिए, खुशी बाँटिए और हमेशा मुस्कुराते रहिए..!
📍24 अकबर रोड, AICC मुख्यालय (दिल्ली)





























