‘लर्निंग बाय डूइंग’ के अंतर्गत जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने मिट्टी के दीपक, आकर्षक मोमबत्तियाँ एवं दीपावली की विविध सजावटी सामग्री का निर्माण किया। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, कौशल एवं आत्मविश्वास को नई उड़ान मिल रही है। करके सीखें, हुनर निखारें
दीपावली पर्व के पूर्व जनपद के परिषदीय विद्यालयों में उत्साहपूर्वक विविध गतिविधियों का आयोजन। चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली एवं दीप सज्जा में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व को जाना।
सीखने के साथ संस्कृति और संस्कारों का संगम!
मध्यान्ह भोजन के साथ दिया पौष्टिक नाश्ता,,,
पहले दिन बच्चों को परोसा हलवा,,
बच्चों को मिला अतिरिक्त आहार,,,
समेकित शिक्षा के अंतर्गत जनपद के 13 विकास खंडों के चयनित 150 दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं BSA श्री संजय तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर तीन बसों को रवाना किया।
बच्चों ने भ्रमण कर विभिन्न प्रकार के नए ज्ञान व जानकारियाँ प्राप्त कीं।
ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता – गौरीगंज
ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
न्याय पंचायत स्तर के विजेता बच्चों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया
पीएम पोषण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन’ की शुरुआत जनपद अमेठी के समस्त आच्छादित परिषदीय विद्यालयों में की गई। आज 06 नवंबर को निर्धारित मेन्यू की तहरी के साथ बच्चों को मीठा हलवा वितरित किया गया।
सीखो करके, समझो करके!
पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय पन्हौना, सिंहपुर में ‘Learning by Doing’ के अंतर्गत दीपावली विज्ञान मेले का आयोजन।BEO श्रीमती पूजा सिंह ने शुभारंभ कर बच्चों के वैज्ञानिक मॉडल, नवाचार एवं रचनात्मकता की सराहना की।
प्रयोग से ज्ञान, नवाचार से नई उड़ान!
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की विभिन्न प्रतिभाओं को राष्ट्रीय समाचार पत्र के विशेष अंक में प्रमुखता से स्थान,,,
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं स्वच्छ मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों में BEO द्वारा निरीक्षण करते हुए बच्चों के साथ बैठकर MDM ग्रहण किया तथा गुणवत्ता एवं स्वच्छता परखी गई। सभी विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार MDM वितरित किया गया
बच्चों की पढ़ाई में कमजोरी होगी दूर,,,
परिषदीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में लागू होगी कैच अप शिक्षण व्यवस्था,,
करके सीखो (Learning by Doing) के माध्यम से विज्ञान का प्रभावी शिक्षण।
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बढ़ौली, विकास खण्ड जगदीशपुर में विज्ञान प्रयोग में बच्चों ने पेरिस्कोप का मॉडल तैयार किया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने प्रकाश के परावर्तन के सिद्धांत को प्रयोग करके समझा।
दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए 787 शिक्षक होंगे प्रशिक्षित,,,
दिव्यांग बच्चों की बेहतर शिक्षा का उद्देश्य,,,,
विद्यालयों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती का आयोजन,इस अवसर पर विद्यालयों मे मानव श्रृंखला, जागरूकता रैली एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
कम्पोजिट विद्यालय हुसैनपुर, शुकुल बाजार में दीपावली प्रोजेक्ट के अंतर्गत बच्चों द्वारा आकर्षक दीपावली दीप, इलेक्ट्रिक झालर एवं इलेक्ट्रिक दीप तैयार किए गए। लर्निंग बाय डूइंग के माध्यम से बच्चों ने रचनात्मकता, नवाचार एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
मिशन सक्षम अमेठी के अंतर्गत आठ सप्ताह के कैच अप शिक्षण कार्यक्रम की कार्यशाला आयोजित।कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण करते हुए विद्यालयों में शुरुआती एक घंटे की गतिविधियों के प्रभावी संचालन एवं बच्चों की बुनियादी दक्षताओं में सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई।
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की विभिन्न बहुमुखी प्रतिभाओं को आज के राष्ट्रीय समाचार पत्र के विशेष अंक में प्रमुखता से स्थान,,,
















































