BSA Mathura (@BsaMathura) header
BSA Mathura (@BsaMathura) profile picture
Joined February 2023
Photo by BSA Mathura (@BsaMathura)Photo by BSA Mathura (@BsaMathura)Photo by BSA Mathura (@BsaMathura)Photo by BSA Mathura (@BsaMathura)Photo by BSA Mathura (@BsaMathura)Photo by BSA Mathura (@BsaMathura)Photo by BSA Mathura (@BsaMathura)Photo by BSA Mathura (@BsaMathura)Photo by BSA Mathura (@BsaMathura)Photo by BSA Mathura (@BsaMathura)
BSA Mathura retweeted
’जनपद मथुरा में UPS, किनारई के 23 छात्र-छात्राओं एवं 02 अध्यापकों ने अश्रय पात्र फाउंडेशन, वृन्दावन के केंन्द्रीयकृत रसोईघर का भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान भोजन की स्वछता, गुणवत्ता एवं सुरक्षित तरीके से तैयारी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। #अक्षय_पात्र #छात्र_हित
3
12
381
बस्ते से बाहर, प्रकृति की पाठशाला में सीखता बचपन... बैगलेस डे पर रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने औषधीय पौधों के उद्यान का विकास, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और विद्यालय में किचन गार्डन तैयार करने का अनुभवात्मक ज्ञान प्राप्त किया। #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP #BaglessDay
3
1
7
2,192
कचरे से सृजन, बच्चों की कल्पना को नई उड़ान जनपद मेरठ के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहसूमा, विकास खंड हस्तिनापुर में कक्षा 2 के बच्चों ने अनुपयोगी कागज, गिलास, पेन और स्टिक जैसी सामग्री से आकर्षक एवं उपयोगी कलाकृतियां तैयार कर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बेसिक शिक्षा विभाग की ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मक सोच, कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही स्वच्छता, पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ा रही हैं। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुभव आधारित एवं गतिविधि आधारित सीखने की भावना को साकार करती है। #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP @BSA_MEERUT
1
1
1,626
9.62 करोड़ से संवारे जाएंगे 72 एडेड माध्यमिक विद्यालय लखनऊ के सात, गोंडा के पांच, अमेठी के दो विद्यालय शामिल #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP @BSALUCKNOW
1
3
9
3,368
पीएमश्री विद्यालयों में बच्चों ने कंप्यूटर पर पढ़े कॉमिक्स-लेख स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर से बच्चों को दिया जा रहा विषय आधारित ज्ञान #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP @bsa_unnao
1
3
2,329
शैक्षिक भ्रमण से छात्रों का निखारेंगे व्यक्तित्व #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP @BSALUCKNOW
2
2
1,831
विद्यालय में शिक्षा और व्यवस्थाओं की परखी गई गुणवत्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या सिवाया, विकास क्षेत्र दौराला, मेरठ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा चौधरी ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सत्र परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों से संवाद किया। बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों के पोषण और बेहतर शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
4
23
4,797
तकनीक से सृजन की ओर... राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान, उत्तर प्रदेश (एसआईईटी), लखनऊ में निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र के निर्देशन में कक्षा 9 से 12 तक के लिए शैक्षिक वीडियो निर्माण कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें वीडियो निर्माण की तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों के रचनात्मक उपयोग से शिक्षण-अधिगम को अधिक प्रभावी और रोचक बनाने पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला से प्रतिभागियों में तकनीकी दक्षता, सृजनशीलता एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण को बढ़ावा मिला, जिससे गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री के निर्माण को नई दिशा मिलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश तकनीकी नवाचार एवं डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग से शिक्षण की गुणवत्ता को सशक्त करते हुए आधुनिक एवं प्रभावी अधिगम के अवसर विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
2
3
15
4,288
कचरे से सृजन की ओर, निपुणता के संग सजा नवाचार जनपद खीरी के विकासखंड बिजुआ स्थित कंपोजिट विद्यालय लखहा अलीगंज में शिक्षिका मीना कुमारी एवं विद्यार्थियों ने ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ की थीम पर मिलकर आकर्षक निपुण गार्डन तैयार किया। अनुपयोगी सामग्री के रचनात्मक उपयोग से साकार इस पहल के माध्यम से बच्चों में कल्पनाशीलता, सृजनशीलता और नवाचार की भावना को विकसित किया गया। निपुण गार्डन तैयार करने की प्रक्रिया में बच्चों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पुनः उपयोग, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मकता को व्यवहार के स्तर पर समझा। सामूहिक प्रयास ने सीखने को आनंदमय बनाने के साथ बच्चों में सहयोग, जिम्मेदारी और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की भावना को भी सुदृढ़ किया। बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश नवाचार एवं अनुभवात्मक अधिगम को प्रोत्साहित करते हुए विद्यार्थियों की सृजनशीलता को सीखने से जोड़कर उन्हें निपुण, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्ध है। #LearningByDoing #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
1
8
12
6,543
हरियाली के बीच सीख, प्रकृति से जुड़ता बचपन जनपद मुरादाबाद के विकासखंड डिलारी स्थित प्राथमिक विद्यालय अदलपुर एवं विकासखंड छजलैट स्थित प्राथमिक विद्यालय माननगर में मिशन ईको क्लब के अंतर्गत विद्यार्थियों ने आरोग्य वाटिका विकसित की है। विविध औषधीय एवं उपयोगी पौधों से सुसज्जित ये वाटिकाएं विद्यालय परिसर को हरित, जीवंत और सीखने के अनुभवों से समृद्ध बना रही हैं। पुरानी प्लास्टिक बोतलों के पुनः उपयोग से वाटिका की दीवारों को आकर्षक रूप देना बच्चों की रचनात्मकता, पर्यावरण-बोध और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का सुंदर उदाहरण है। पौधों की देखभाल और वाटिका के संरक्षण में सहभागिता के माध्यम से विद्यार्थी प्रकृति के साथ अपने संबंध को अनुभव करते हुए पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को आत्मसात कर रहे हैं। आरोग्य वाटिका विद्यालयी शिक्षा को प्रकृति, संरक्षण और जीवनोपयोगी अनुभवों से जोड़ते हुए बच्चों में संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिकता की आधारभूमि तैयार कर रही है। #LearningByDoing #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
6
11
4,256
पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को आवंटित DTH टीवी चैनलों पर एससीईआरटी, उत्तर प्रदेश द्वारा प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शैक्षणिक सामग्री का 24×7 प्रसारण किया जा रहा है। ये चैनल DD फ्री डिश DTH पर निःशुल्क उपलब्ध हैं। यह कार्यक्रम YouTube एवं PM e-Vidya मोबाइल ऐप पर भी देखा जा सकता है। 18 अगस्त को प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की समय सारिणी देखें। पीएम ई-विद्या टीवी चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए निम्न QR कोड को स्कैन करें। #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #SCERT #BasicShikshaUP #PMeVidya
2
12
11
4,793