Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
क्या ताकत के बल पर जिंदगी की सबसे कठिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है? 🎬
#IFFI57 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्देशक अलेक्जेंडर अनिसिमोव ने अपनी जॉर्जियाई फिल्म ‘टागो’ के जरिए इस सवाल को उठाया।
सह-पटकथा लेखिका वेरोनिका ओजनोबिशिना ने फिल्म की कहानी पर प्रकाश डाला, जिसमें एक महिला अपने ही घर में कैद है और कई संघर्षों का सामना करती है।
इफ्फी के ‘सिनेमा ऑफ द वर्ल्ड’ खंड में इस फिल्म का विश्व प्रीमियर हुआ।
#IFFI2026 #StoriesWithoutBorders
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
“दर्शकों को हंसाना एक चुनौतीपूर्ण रचनात्मक प्रक्रिया है।”
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित फिल्मकार अनिल रविपुड़ी (@AnilRavipudi) ने 57वें #IFFI में अपनी फिल्म को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हास्य लेखन की चुनौतियों पर बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह फिल्म में पारिवारिक भावनाओं और सुपरस्टार चिरंजीवी से जुड़ी दर्शकों की अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाना एक चुनौतीपूर्ण काम था।
#IFFI57 #IFFI2026 #StoriesWithoutBorders
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
केंद्रीय मंत्री @AshwiniVaishnaw द्वारा कैबिनेट ब्रीफिंग
teapawt.net/i/broadcasts/2mdVKPyvP…
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
केंद्रीय मंत्री @AshwiniVaishnaw द्वारा कैबिनेट ब्रीफिंग teapawt.net/i/broadcasts/2RekOVBbY…
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
“जितनी जल्दी हम हर किसी को अपनाना सीखेंगे, उतने ही कम टकराव होंगे। असली समस्या किसी को स्वीकार न करने से पैदा होती है।”
खुद को जैसे हैं, वैसे ही अपनाने और दूसरों को भी उनकी पहचान के साथ स्वीकार करने का खूबसूरत संदेश देते हुए, निर्देशक समीर तिवारी और अभिनेता गिरीश कुलकर्णी ने गोवा में 57वें #IFFI के दौरान अपनी मराठी फिल्म 'बाप्या' को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत की।
'बाप्या' को 57वें #IFFI के इंडियन पैनोरमा के मेनस्ट्रीम सिनेमा खंड में शामिल किया गया है।
#IFFI57 #IFFI2026 #StoriesWithoutBorders
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
“अच्छी कहानियां हमेशा यूनिवर्सल होती हैं।” ✨
अभिनेता और एक्टिंग कोच सौरभ सचदेवा ने #IFFI2026 की थीम #StoriesWithoutBorders की सराहना करते हुए बताया कि अच्छी कहानियां किस तरह सीमाओं से परे जाकर हर किसी से जुड़ती हैं।
उन्होंने #WAVESFilmBazaar को नेटवर्किंग और आपसी सहयोग के लिए एक शानदार मंच भी बताया।
सुनिए, उनकी वर्कशॉप ‘व्हाट्स स्टॉपिंग यू फ्रॉम बिकमिंग एन एक्टर?’ से जुड़े अनुभव और विचार!
#IFFI57 #IFFI
🤖 Made with AI
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
#CMOT2026 में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का पुरस्कार जीतने वाली सिद्धि को उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें शूटिंग से ठीक एक रात पहले मिली थी! 😯
अपनी जीत के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे खुद पर भरोसा और अपनी क्षमताओं पर विश्वास सफलता की राह आसान बना सकता है।
#CreativeMindsOfTomorrow #IFFI2026 #IFFI57 #IFFI #StoriesWithoutBorders
🤖 Made with AI
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
100 प्रतिभागी, 48 घंटे और अनगिनत कहानियां! 📹
#CreativeMindsOfTomorrow (CMOT) का समापन उभरते हुए फिल्मकारों की रचनात्मकता, जुनून और कहानी कहने के हुनर के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ।
#CMOT के छठे संस्करण के समापन के साथ, #IFFI2026 युवा कहानीकारों की रचनात्मकता और फिल्म निर्माण के जज्बे को लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। इन युवा फिल्मकारों का सफर तो बस अभी शुरू हुआ है! 🎬✨
#StoriesWithoutBorders #IFFI57 #IFFI
100 participants, 48 hours and countless stories brought to life! 📹
#CreativeMindsOfTomorrow (CMOT) concludes with a spectacular showcase of creativity, passion and storytelling by emerging filmmakers.
As 6th edition of #CMOT culminates, #IFFI2026 continues to champion creativity, collaboration and the filmmaking spirit of young storytellers, whose journey has only just begun! 🎬✨
#StoriesWithoutBorders #IFFI57 #IFFI
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
“हमें खुद को तर्कशीलता से मुक्त करना होगा…” 💭
तुर्की फिल्मकार और 'द फार्म' की निर्देशक, एलिफ एदा, ने इस बात पर विचार साझा किए कि कैसे हम दूसरे जीवों को पहुंचाई जा रही पीड़ा को सही ठहराने के लिए अपने तर्क गढ़ते हैं और क्यों हमें प्रकृति के साथ अपने रिश्ते पर पुनः विचार करने की जरूरत है।
'द फार्म' को #IFFI2026 के इंटरनेशनल सिनेमा खंड में प्रदर्शित किया जा रहा है।
#IFFI57 #IFFI #StoriesWithoutBorders
“We need to liberate ourselves from rationality…” 💭
At the 57th #IFFI, Turkish filmmaker Elif Eda, director of 'The Farm', reflects on how we justify the suffering we inflict on other living beings and why we need to rethink our relationship with the natural world.
She also shares how the audience’s response to her film at the festival made her feel understood.
'The Farm' is being showcased under the International Cinema section at #IFFI2026.
#IFFI57 #StoriesWithoutBorders
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
कहानियों, प्रतिभाओं और नई सम्भावनाओं का उत्सव! 🎬✨
#WAVESFilmBazaar 2026 का 20वां संस्करण 57वें #IFFI में पुरस्कार समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उभरती प्रतिभाओं को पुरस्कारों, नकद अनुदान और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
इस पांच दिवसीय आयोजन में भारत और दुनियाभर से फिल्मकार, निर्माता, लेखक, निवेशक और वितरक एक मंच पर जुटे।
#IFFI2026 #IFFI57 #StoriesWithoutBorders
Celebrating stories, talent, and new possibilities! 🎬✨
The 20th edition of #WAVESFilmBazaar 2026 concluded at the 57th #IFFI with an awards ceremony recognising emerging talent through film distribution and screenwriting awards, cash grants, and prizes.
The five-day event brought together filmmakers, producers, writers, investors, and distributors from India and across the world to exchange ideas, develop projects, and explore opportunities for international collaboration.
#IFFI2026 #IFFI57 #StoriesWithoutBorders
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
फिल्म रिव्यूज और महोत्सव की खास झलकियों से लेकर सिनेमा को सभी के लिए सुलभ बनाने की पहल तक, जानिए 57वें #IFFI से जुड़ी हर खास बात! 🎬✨
पढ़िए #IFFILOID – वॉल्यूम 5, अंक 6, जिसमें शामिल हैं महोत्सव के ताजा अपडेट्स, फिल्मों की दिलचस्प समीक्षाएं और बेस्ट वेब सीरीज (ओटीटी) अवॉर्ड के लिए नामांकित सीरीज की जानकारी।
यहां पढ़ें 🔗 pib.gov.in/iffi/57/assets/if…
#IFFI2026 #IFFI57 #StoriesWithoutBorders
From film reviews and festival highlights to stories of accessibility and inclusion, catch everything that makes the 57th #IFFI special! 🎬✨
Dive into #IFFILOID – Volume 5, Issue 6, featuring the latest updates, insightful film reviews, and a closer look at the Best Web Series (OTT) Award nominees.
Your festival, your stories, all in one edition – brought to you by PIB.! 📰
Read here 🔗pib.gov.in/iffi/57/assets/if…
#IFFI2026 #IFFI57 #StoriesWithoutBorders
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
सिनेमा के उत्सव का एक और नया दिन! 🎬✨
57वें #IFFI के पाँचवें दिन फिल्मों, रोचक संवादों और यादगार सिनेमाई अनुभवों की एक शानदार श्रृंखला आपका इंतज़ार कर रही है।
गोवा में आज होने वाले कार्यक्रमों की पूरी जानकारी पढ़ें #IFFILOID में। 🎥
नवीनतम संस्करण यहां पढ़ें : pib.gov.in/iffi/57/assets/if…
#IFFI2026 #IFFI57 #StoriesWithoutBorders
A new day, a new celebration of cinema! 🎬✨
Day 5 at the 57th #IFFI promises an exciting mix of films, engaging conversations and memorable cinematic experiences.
Here’s your guide to today’s lineup in Goa, as featured in IFFILOID. 🎥
Read the latest edition here: pib.gov.in/iffi/57/assets/if…
#IFFI2026 #IFFI57 #StoriesWithoutBorders
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
“अपनी सहज समझ पर भरोसा करें और अपनी मौलिकता बनाए रखें। आपकी कहानी जितनी अपनी जड़ों से जुड़ी होगी, उतनी ही सार्वभौमिक होगी।” ✨✍️
प्रसार भारती की पहली स्क्रिप्ट पिचिंग लैब ‘पेज से पिच तक’ में अपनी स्क्रिप्ट ‘शरद पूर्णिमा’ के लिए तृतीय पुरस्कार जीतने वाले जितेश ठाकुर ने #IFFI2026 में उभरते कहानीकारों के साथ एक अहम संदेश साझा किया।
#IFFI57 #IFFI #StoriesWithoutBorders
“Follow your instincts, stay true to your authenticity. The more rooted your story is, the more universal it becomes.” ✨ ✍️
Jitesh Thakur, winner of the third prize at Prasar Bharati’s first-ever Script Pitching Lab, "Page Se Pitch Tak" for his script "Sharad Poornima", shares an insight for aspiring storytellers at #IFFI2026.
#IFFI57 #IFFI #StoriesWithoutBorders
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
एक शानदार स्क्रिप्ट, एक गौरवान्वित कहानीकार! 🏆🎬
#IFFI57 में अविशेष झा ने प्रसार भारती की पहली ‘पेज से पिच तक’ स्क्रिप्ट पिचिंग लैब में अपनी स्क्रिप्ट मिर्ची केक (Mirchi Cake) के लिए प्रथम पुरस्कार जीतने पर खुशी जाहिर की।
उन्होंने इस पहल को लेखकों के लिए एक बेहतरीन अवसर बताते हुए कहा कि यह उनकी कहानियों को लिखित स्क्रिप्ट से आगे ले जाकर सिनेमा के पर्दे तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। ✍️
#IFFI2026 #StoriesWithoutBorders #PageSePitchTak
A winning script. A proud moment for a storyteller! 🏆🎬
At #IFFI57, Avishesh Jha expresses his happiness on winning the first prize for his script Mirchi Cake at Prasar Bharati’s inaugural ‘Page Se Pitch Tak’ Script Pitching Lab.
He hails the initiative as a great opportunity for writers, helping their stories move beyond the written script and find a path to the cinema screen. ✍️
#IFFI2026 #StoriesWithoutBorders #PageSePitchTak
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
पर्दे पर दिखने वाला एक शानदार शॉट, और उसके पीछे कांच टूटने का अनोखा किस्सा! 🎬📸
#IFFI57 में ‘अवतार कौल: द (इन)कम्प्लीट स्टोरी’ के लेखक विनोद कौल ने अपनी पुस्तक से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा किए।
उन्होंने बताया कि कैसे एक-एक शॉट को बारीकी से तैयार किया जाता है और निर्देशक की कल्पना कैमरे के जरिए पर्दे पर साकार होती है।
📽️ सुनिए उनकी जुबानी, फिल्म निर्माण से जुड़े कुछ अनसुने किस्से!
#IFFI #IFFI2026 #StoriesWithoutBorders
🤖 Made with AI
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
🎬 इफ्फी 2026 | पांचवां दिन – कहानियों, सितारों और जश्न के नाम! ✨
रेड कार्पेट पर सितारों की चमक, नयी प्रतिभाओं का उत्साह और सिनेमा पर दिलचस्प चर्चाओं ने माहौल को खास बना दिया!
#IFFI57 के पांचवें दिन ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ पुरस्कारों के जरिए उभरते फिल्म निर्माताओं की प्रतिभा का सम्मान किया गया। साथ ही, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सिनेमा जगत की हस्तियों के साथ यादगार पलों ने इस दिन को और भी खास बनाया।
🎥 देखिए पांचवें दिन की शानदार झलकियां और फिर से महसूस कीजिए सिनेमा के इस उत्सव का जादू!
#IFFI2026 #StoriesWithoutBorders #57IFFI
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
🎬 गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (#IFFI2026) में WAVES Film Bazaar के 20वें संस्करण का समापन हुआ।
इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार समारोह में फिल्म जगत के फिल्ममेकर्स, लेखकों और उभरती प्रतिभाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
#57IFFI #StoriesWithoutBorders #IFFI2026 @IFFIGoa @nfdcindia @MIB_India @DDNewslive #WAVESFilmBazaar #20YearsOfWAVESFilmBazaar
🎬The 20th edition of WAVES Film Bazaar 2026 concludes at the 57th International Film Festival of India in Goa with an award ceremony recognising filmmakers, writers and emerging talent from the film industry.
#57IFFI #StoriesWithoutBorders #IFFI2026 @IFFIGoa @nfdcindia @MIB_India @DDNewslive #WAVESFilmBazaar #20YearsOfWAVESFilmBazaar @AshGowariker
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
🎬 57वें #IFFI में आयोजित Creative Minds of Tomorrow (CMOT) के 48-Hour Filmmaking Challenge की विजेता फिल्म One Last Stop के युवा निर्देशक मोहक ने साझा किया अपना अनुभव।
सिर्फ 48 घंटों में एक कहानी को पर्दे पर उतारने तक का यह सफर कैसा रहा? जानिए खुद निर्देशक से!
#IFFI2026 #StoriesWithoutBorders #57IFFI @nfdcindia @MIB_India @IFFIGoa #CMOT
🎬 Mohak, the young director of ‘One Last Stop’, the winning film at the Creative Minds of Tomorrow (CMOT) 48-Hour Filmmaking Challenge at the 57th IFFI, shares his experience of bringing a story to life against the clock.
#IFFI2026 #StoriesWithoutBorders #57IFFI @nfdcindia @MIB_India @IFFIGoa #CMOT
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (#IFFI) में भारत की वैश्विक फिल्मांकन और फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरती संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान नीति-निर्माताओं और फिल्म उद्योग के दिग्गजों ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में भारत की स्थिति को और मजबूत बनाने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।
‘फिल्मांकन को आसान बनाना: वैश्विक फिल्मांकन और निर्माण केंद्र के रूप में भारत का उदय’ विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री पृथुल कुमार, स्क्रीन ऑस्ट्रेलिया की मुख्य परिचालन अधिकारी सुश्री ग्रेन ब्रंडसन तथा प्रख्यात अभिनेता, निर्देशक और निर्माता श्री अनुपम खेर शामिल हुए।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें: pib.gov.in/PressReleasePage.…
#IFFI2026 #IFFI57 #StoriesWithoutBorders
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
गोवा में 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, न्यू होम के निर्देशक और रूसी फिल्म निर्माता निकिता ग्रुशिन ने कहा कि जेल में कई साल बिताने के बाद समाज में लौटने वाले लोगों को अक्सर अपने जीवन को फिर से संवारने और अपने अतीत के बोझ से उबरने के लिए एक ऐसे संघर्ष का सामना करना पड़ता है, जिस पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता।
101 मिनट की यह रूसी भाषा की फीचर फिल्म, जिसका इफ्फी 2026 में वर्ल्ड प्रीमियर हो रहा है, महोत्सव में साझेदार देश के रूप में रूस को सम्मानित करने वाले विशेष प्रदर्शन का हिस्सा है।
और अधिक जानकारी के लिए पढ़ें: pib.gov.in/PressReleasePage.…
#IFFI2026 #IFFI57 #IFFI #StoriesWithoutBorders



































