CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS) header
CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS) profile picture

Official Twitter handle of All India Radio News, Chhattisgarh. You can also follow our Facebook page "Chhattisgarh Newsonair". https://teapawt.net/t.co/1ymuthhDm9

Chhattisgarh, India
Joined January 2016
Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)
#बलरामपुर जिले में चुनापत्थर मार्ग पर उड़नादस्ता टीम ने उत्तरप्रदेश से अवैध रूप से लाया जा रहा 63 बोरी धान और चारपहिया वाहन जब्त किया है।
1
42
#जांजगीरचांपा जिले में बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरीडीह, पुछेली और पिपरदा गांव में खनिज विभाग की टीम ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में दो चेन माउंटेन, एक जेसीबी, एक हाईवा और ट्रैक्टर को जब्त किया है।
34
रेलवे प्रशासन द्वारा सांची स्तूप परिसर में 29 और 30 नवंबर को आयोजित कार्यक्रमों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का दो मिनट का अस्थायी ठहराव सांची स्टेशन में दिया जाएगा।
1
39
पर्यटन मंत्री #राजेशअग्रवाल आज #सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत रामगढ़ में आयोजित #मितानिनसम्मानकार्यक्रम में शामिल हुए।
40
#मौसमविभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान #उत्तरीछत्तीसगढ़ में #न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है।
1
38
ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं की खेल प्रतिभा को सामने लाने के लिए इन दिनों बस्तर संभाग में जिला स्तरीय #बस्तरओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 25 नवंबर से #जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 2 दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक की शुरूआत होगी।
1
34
आज #कार्तिक_पूर्णिमा है। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नदियों में पवित्र स्नान कर भगवान शिव की आराधना की। राजधानी #रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मेले भी लगाए गए हैं। रायपुर के #महादेवघाट स्थित खारून नदी के तट पर #पुन्नीमेले का आयोजन किया जा रहा है।
29
मुख्यमंत्री #विष्णुदेवसाय ने आज #भिलाई स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की अरदास की। इस मौके पर श्री साय ने कहा कि #गुरु_नानक_देव जी का जीवन समानता, सेवा और मानवता का अनुपम संदेश है।
1
34
सिखों के प्रथम गुरु और सिख धर्म के संस्थापक #गुरु_नानक_देव जी का 557वां प्रकाश पर्व आज #छत्तीसगढ़ सहित देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
29
भाटापारा के दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र में बीस से बाईस नवंबर तक पूर्वी क्षेत्रीय अंतर-महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय रायपुर की टीम सोलह स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल विजेता रही।
1
44
#रायपुर में 25 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे इस डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस आयोजन का संदेश - ‘‘अब हर स्क्रीन पर छाएगा छत्तीसगढ़’’ रखा गया है।
1
35
मुख्यमंत्री #विष्णुदेवसाय के #रायपुर स्थित निवास कार्यालय में 26 नवंबर को #जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनेंगे।
1
28
मुख्यमंत्री #विष्णुदेवसाय ने कल #कोंडागांव जिले के ग्राम धनोरा में 132 करोड़ 69 लाख रुपये से अधिक की लागत के 49 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ ब्रांड का शुभारंभ किया।
1
27
#दुर्ग प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री #विष्णुदेवसाय ने भिलाई के महिला थाना सेक्टर-6 के पास दुर्ग रेंज के नये रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन का लोकार्पण किया। साथ ही दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘संकल्प अभियान-नशा मुक्ति’ का शुभारंभ भी किया।
3
56
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिसाली नगर निगम के लिए 134 करोड़ रुपये की वृहद जल योजना सहित 4 बड़ी घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री #विष्णुदेवसाय ने आज #दुर्ग जिले के #रिसाली क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 101 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
30
मुख्यमंत्री #विष्णुदेवसाय ने आज #दुर्ग जिले के #रिसाली क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 101 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
1
1
35
24 नवम्बर, 2026 I माॅर्निंग प्रादेशिक हिन्दी समाचार/आकाशवाणी रायपुर//Chhattisgarh Newsonair समय - सुबह 11.55 बजे I youtu.be/kXcx6SbNHKE
40
24 नवम्बर, 2026 I माॅर्निंग प्रादेशिक हिन्दी समाचार/आकाशवाणी रायपुर//Chhattisgarh Newsonair समय - सुबह 09.55 बजे I youtu.be/WsF7HCPD2Ho
43