Chhanni Sahu Ex Mla (@ChhanniExmla) profile picture

Ex MLA of Khujji Assembly - 77

Pairitola, Chhuriya
Joined July 2024
Photo by Chhanni Sahu Ex Mla (@ChhanniExmla)Photo by Chhanni Sahu Ex Mla (@ChhanniExmla)Photo by Chhanni Sahu Ex Mla (@ChhanniExmla)Photo by Chhanni Sahu Ex Mla (@ChhanniExmla)Photo by Chhanni Sahu Ex Mla (@ChhanniExmla)Photo by Chhanni Sahu Ex Mla (@ChhanniExmla)Photo by Chhanni Sahu Ex Mla (@ChhanniExmla)Photo by Chhanni Sahu Ex Mla (@ChhanniExmla)Photo by Chhanni Sahu Ex Mla (@ChhanniExmla)Photo by Chhanni Sahu Ex Mla (@ChhanniExmla)
Chhanni Sahu Ex Mla retweeted
चक्रवात अकवान के कारण छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में धान सहित विभिन्न फसलों एवं सब्जी उत्पादक किसानों को हुए नुकसान का सही आंकलन कर मुआवजा प्रदाय करना चाहिए ताकि किसान भाईयों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति हो सके।
11
35
1,559
*13,839 रु. प्रति एकड़ किसान के आंख में धूल झोंकने की कोशिश, 19257 रु. आदान सहायता राशि दे सरकार- छन्नी साहू* राज्य सरकार ने इस साल धान खरीदी में प्रति क्विंटल के बजाय प्रति एकड़ आदान सहायता राशि की घोषणा की है और प्रति एकड़ 13839 रु. की राशि तय की है तथा बड़े जोर से इसका प्रचार भी किया जा रहा है। प्रति एकड़ पर आधारित होने के चलते कम धान बेचने वालों को भी पूरे 21 क्विंटल के बोनस का लाभ मिलने की बात भी जोर-शोर से प्रचारित की जा रही है। ऊपरी तौर से ये बड़ी लोक लुभावन लगती है लेकिन वास्तविकता कुछ और है। तीन साल पहले 3100 का वादा कर सत्ता में आई इस समय केन्द्र द्वारा समर्थित मूल्य 2183 रु. था तब राज्य ने 917 रु. प्रति क्विंटल बोनस या आदान सहायता राशि कृषक उन्नति योजना के माध्यम से दी,लेकिन उसके 1 साल बाद केन्द्र ने 117 रु. प्रति क्विंटल की वृद्धि कर समर्थित मूल्य 2300 रु. किया तो कृषक उन्नति योजना की राशि 917 से घटाकर 800 रु. कर दी गई। इसी प्रकार पिछले साल 69 रु. प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य वृद्धि होने पर कृषक उन्नति योजना 800 से घटाकर 731 रु. कर दी गई और इस साल भी 72 रु. समर्थन मूल्य वृद्धि केन्द्र ने की तो कृषक उन्नति योजना की राशि 731 रु. से घटाकर 659 रु. प्रति क्विंटल कर दी गई। छत्तीसगढ़ के किसान को धीरे-धीरे ये बात समझ में आ गई कि लगातार महंगाई के कारण लागत बढ़ रही हैं और राज्य सरकार, केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ाया पैसा हजम कर रही है और इस साल भी तीन बार के बढ़त का पैसा 258 रुपये प्रति क्विंटल हड़प न ले इसलिए मांग करने लगे कि 3100 रु. में केन्द्र का बढ़त जोड़कर 3358 रु. प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी हो। प्रदेश किसान संघ के साथ-साथ और आरएसएस से जुड़े किसान संगठन भी जब यही मांग करने लगे तो सरकार ने किसानों के आंख में धूल झोंकने के लिए प्रति एकड़ वाला षडयंत्र रचा। 659 रु. प्रति क्विंटल बोनस कहने में शर्म आ रही थी तो इसे ही 21 से गुणा करके 13839 रु. प्रति एकड आदान सहायता राशि कृषक उन्नति योजना अंतर्गत कहा जा रहा है और वाहवाही लूटने की कोशिश की जा रही है। साथ ही कम धान बेचने वालों को भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने वाले जितनी राशि देने की बात कह कर अपने आपको किसान हितैषी दिखाने की असफल कोशिश की जा रही है। किसान इनके इस पूरे षडयंत्र को समझ चुका है। 3358 रु. प्रति क्विंटल की मांग से ध्यान भटकाने के लिए 13839 रु. प्रति एकड़ का पासा फेंका गया है जो कि 659 रु. प्रति क्विंटल ही है। किसान उन्नति योजना की राशि 917 रु. से घटते-घटते 659 रु. प्रति क्विंटल तक ला चुके हैं। जिस पर पर्दा डालने की ये असफल कोशिश कर रहे हैं। *लोग जान चुके हैं वास्तव में सरकार किसान उन्नति योजना के नाम पर किसान अवनति योजना चला रही है।* 258 रु. प्रति क्विंटल याने 5418 रु. प्रति एकड़ किसानों की लूट की ये साजिश सफल नहीं होने दी जाएगी। इसी लूट के पैसे के छोटे से हिस्से को कम धान बेचने वाले किसानों को भी 13839 रु. देने की बात कहकर किसान हितैषी दिखना चाह रहे हैं। पिछले दो सालों के समर्थन मूल्य वृद्धि की राशि भी सरकार दबा कर बैठी है जो कि 4366 करोड़ रु. है। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की बकाया राशि 1700 करोड़ रु. है। कुल बकाया 6066 करोड़ है। सरकार की चोरी पकड़ी जा चुकी है। डाका डाल कर प्रसाद बाटने की साजिश नही चलेगी सीधे 917 रु. प्रति क्विंटल के हिसाब से 19257 रु. प्रति एकड़ आदान सहायता राशि कृषक उन्नति योजना के माध्यम से दे सरकार। बकाया 6066 करोड़ का भुगतान करे अन्यथा परिणाम को भुगतने तैयार रहे सरकार l @sukhdeobhagat @DeepakBaijINC @TS_SinghDeo @DrCharandas @INCChhattisgarh
1
16
Chhanni Sahu Ex Mla retweeted
कुछ मुलाकातें खास होती हैं और कुछ पल हमेशा के लिए यादों में बस जाते हैं। आज झारखंड प्रवास के दौरान भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी जी एवं उनकी धर्मपत्नी साक्षी धोनी जी से आत्मीय मुलाकात हुई। कैप्टन कूल के साथ यह यादगार मुलाकात जीवन के खूबसूरत पलों में हमेशा शामिल रहेगी। 📍 रांची, झारखंड @msdhoni
5
24
371
हर्ष का विषय है कि हमारे युवा नेता भाई श्री पूर्णचंद्र (कोको)पाढ़ी जी को AICC सचिव नियुक्त किया गया है, यह छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है. बहुत बधाई.@Cocopadhi
1
2
220
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री Srinivas BV जी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।@srinivasiyc
21
Chhanni Sahu Ex Mla retweeted
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होनी है, लेकिन पटवारियों की हड़ताल के चलते गिरदावरी और फसल सत्यापन अधूरा है। किसानों के रिकॉर्ड में धान का रकबा शून्य दर्ज हो रहा है, जिससे वे अपना धान बेचने को लेकर चिंतित हैं। रकबे की गड़बड़ी और कर्ज के बोझ से परेशान किसान आत्महत्या तक की सोच रहे हैं। सरकार बताए, किसान अपनी समस्या लेकर आखिर जाएं कहां? धान खरीदी से पहले रिकॉर्ड दुरुस्त करना और हर किसान को उसका अधिकार सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
5
37
118
3,537
कृषक समृद्धि योजना के नवीन दिशा निर्देश अनुसार किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि उत्पादित धान के प्रति क्विंटल के बजाए प्रति एकड़ 13839 रुपये देने की घोषणा की है,जबकि वर्ष 2023-24 में सरकार द्वारा 917 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ पर 19257 रुपये कृषक समृद्धि योजनान्तर्गत किसानों को सहायता राशि प्रदान किया था। तो अब 5418 रुपये का नुकसान आखिर किसान क्यों झेले ? आखिर इस राशि को किसकी जेब मे डालने की है योजना ? किसानों को बेवकूफ बनाना बन्द करे सरकार ।किसानो का बकाया 6066 करोड़ की राशि तत्काल भुगतान कर 3358 में धान खरीदी की घोषणा करे सरकार l @BJP4CGState @vishnudsai @sukhdeobhagat @DeepakBaijINC @bhupeshbaghel @TS_SinghDeo @DrCharandas @OPChoudhary_Ind @IBC24News @cgboxnews @INCChhattisgarh
1
40
Chhanni Sahu Ex Mla retweeted
सोनिया गाँधी की किताब पर महिला ने कितनी शानदार तरीके से सन्दर्भ-प्रसंद सहित व्याख्या की ◆ देखिये माहौल क्या है राजीव रंजन के साथ #MaholKyaHai | #MKH | @rajeevranjanMKH
11
446
4
2,222
64,835
Chhanni Sahu Ex Mla retweeted
छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र, जनसेवा और जनाधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले अमर शहीद श्री नंद कुमार पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में अमर रहेगा।
10
17
1
126
1,865
कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक @srinivasiyc जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो एवं अपार सफलता लेकर आए। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी मंगलकामनाएं।
1
1
41
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। दीपों का प्रकाश आपके जीवन से हर अंधकार मिटाए, माँ लक्ष्मी की कृपा से घर-आँगन में सुख, समृद्धि और शांति का वास हो। प्रेम, सद्भाव और आशा के दीप सदैव प्रज्वलित रहें। यह दीपोत्सव आपके जीवन में नई उमंग, मंगल और अनगिनत खुशियाँ लेकर आए। आप सभी को सपरिवार दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएँ। #Diwali2026 #DiwaliCelebration #Deepavali2026 @RahulGandhi @priyankagandhi @SachinPilot @sukhdeobhagat @LambaAlka @MohanMarkamPCC @DeepakBaijINC @TS_SinghDeo @DrCharandas @MahilaCongress @INCIndia @IYC
25
धन की देवी माँ लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहें,इन्ही शुभकामनाओ के साथ आप सभी को धनतेरस पर्व की हार्दिक बधाई। #highlight #dhanteraspooja
20
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी @szarita जी को जन्मदिवस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सुखमय व दीर्घायु होने की कामना करती हूँ।
1
1
219
छत्तीसगढ़ शासन पूर्व उपमुख्यमंत्री,सरगुजा महराज आदरणीय @TS_SinghDeo जी को जन्मदिवस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ व सुदीर्घायु होने की कामना करती हूँ। #happybirthday
1
21
छत्तीसगढ़ के अहिवारा से भाजपा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
24
बाढ़े कीमत किसान के नो हे कोनो बेईमान के l 6066 करोड़ बुकतान करो l जय किसान l
19