Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal) header
Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal) profile picture

फौज में रह कर, सरहद पर देश के लिए लड़े। अब लड़ाई है अपने प्रदेश के लिए ।

Uttarakhand
Joined April 2021
Photo by Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal)Photo by Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal)Photo by Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal)Photo by Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal)Photo by Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal)Photo by Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal)Photo by Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal)Photo by Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal)Photo by Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal)Photo by Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) (@ColAjayKothiyal)
नूरानांग दिवस: 4th गढ़वाल राइफल्स के वीरों को नमन! #AjayKothiyal #BattleOfNuranang #NuranangDay #4GarhwalRifles #JaswantSinghRawat #JaswantBaba #IndianArmy
121
देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में Dumun Society एवं MY Bharat अभियान द्वारा आयोजित ‘Dumun Vidhansabha 2026 : Youth Parliament’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार रखे...
1
138
Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) retweeted
हमारी सरकार बहन अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार की प्रभावी पैरवी के चलते दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली है। हमारा संकल्प है कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।
6
13
22
1,710
Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) retweeted
LIVE: AIIMS, ऋषिकेश में सड़क दुर्घटना के घायल यात्रियों का कुशलक्षेम जानते हुए teapawt.net/i/broadcasts/2JQePPmZo…
2
18
1
25
2,526
आज देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में Dumun Society एवं MY Bharat अभियान द्वारा आयोजित ‘Dumun Vidhansabha 2026 : Youth Parliament’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने प्रतीकात्मक विधानसभा सदन का संचालन करते हुए उत्तराखंड के विकास से जुड़े विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की और अपने विचार रखे। युवाओं का संसदीय ज्ञान, राजनीतिक विषयों की गहरी समझ तथा आत्मविश्वास देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। इन युवा प्रतिभागियों को देखकर यह विश्वास और मजबूत हुआ कि उत्तराखंड का भविष्य और प्रदेश की राजनीतिक बागडोर आने वाले समय में योग्य, जागरूक और जिम्मेदार हाथों में होगी। इस शानदार आयोजन में आमंत्रित करने के लिए Dumun Society एवं MY Bharat अभियान की पूरी टीम का हृदय से आभार। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनहित के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। सभी युवा प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! जय हिंद! #AjayKothiyal #YouthParliament #DoonUniversity #MYBharat
124
"Battle Of Nuranang" दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह वह ऐतिहासिक युद्ध था, जिसमें भारतीय सेना की पलटन 4th गढ़वाल राइफल्स के वीर जवानों ने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देते हुए वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर चीनी सेना को करारी शिकस्त दी थी। इस युद्ध के महानायक राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, जिन्हें हम सभी श्रद्धापूर्वक ‘जसवंत बाबा’ के नाम से जानते हैं, की शहादत और वीरता की गाथा आज भी अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों में गूँजती है। उनकी वीरता भारतीय सेना में आज भी एक मिसाल के तौर पर पढ़ाई और सुनाई जाती है। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैंने इसी पलटन में कमीशन प्राप्त किया और मुझे इसी गौरवशाली पलटन की कमान संभालने का अवसर भी मिला। आज नूरानांग दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित मिलन कार्यक्रम में पलटन के जाँबाज़ पूर्व सैनिकों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय बद्री विशाल! #AjayKothiyal #BattleOfNuranang #NuranangDay #4GarhwalRifles #JaswantSinghRawat #JaswantBaba #IndianArmy
1
2
26
894
Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (Retd.) retweeted
आज श्री बदरीनाथ धाम के कपाट संपूर्ण विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए। इसके साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का भी विधिवत समापन हो गया। इस वर्ष देवभूमि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा आस्था, श्रद्धा और विश्वास का नया इतिहास रचने वाली रही। देश-विदेश से 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए, वहीं अकेले श्री बदरीनाथ धाम में 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पहुंचना एक नया कीर्तिमान है। यह देवभूमि की आध्यात्मिक महत्ता और भगवान बदरी विशाल के प्रति करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है। भगवान बदरी नारायण से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता बनी रहे। जय बदरी विशाल !
5
29
1
164
3,310
कल डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बालावाला मंडल के सैनिक कॉलोनी शक्ति केंद्र में आयोजित भाजपा मंडल स्तरीय बैठक में अपने विचार व्यक्त किए... #AjayKothiyal #BJP #BJPUttarakhand #Doiwala
1
1
5
435
आज डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के दुधली, माजरी ग्रांट में भ्रमण के दौरान स्थानीय जनों से मुलाकात हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ ही महिला समूहों के माध्यम से मातृशक्ति के स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर सकारात्मक चर्चा हुई। महिला समूह की उपाध्यक्ष पुष्पा कनियाल जी, बूथ अध्यक्ष जय जोशी जी, दुधली ग्राम के प्रधान लोकेश पाल अनूप सिंह हवलदार धनी राम जी उपस्थित रहे आज के भ्रमण एवं संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माजरीग्रांट क्षेत्र, उप मण्डल अध्यक्ष अजय रावत जी का बहुत-बहुत आभार! जय हिंद! #AjayKothiyal #Doiwala #MajriGrant #Dudhli #Uttarakhand
1
4
344
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के सोशल मीडिया कैंपेन की जिम्मेदारी संभाल रहे तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी भाई शेखर वर्मा जी से उनके डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के नकरौंदा, बालावाला स्थित आवास पर आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर हमारे गांव खाड़ी के प्रवीन भण्डारी जी से भी आत्मीय मुलाकात हुई।इस स्नेहिल मुलाकात के लिए हृदय से आभार! जय हिंद! #AjayKothiyal #Uttarakhand #Doiwala #Dehradun #BJP #PushkarSinghDhami #SocialMedia #UttarakhandGovernment #JaiHind
132
कल क्लेमेंट टाउन, देहरादून स्थित पिपलेश्वर मंदिर के पावन प्रांगण मे 'गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था' के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित 24 वें गढ़ कौथिक कार्यक्रम में… #AjayKothiyal #GarhKauthik #Garhwal #Uttarakhand #Dehradun
1
1
11
969
आज हमारे कुआंवाला, डोईवाला देहरादून स्थित यूथ फाउंडेशन भर्ती ट्रेनिंग कैंप में ग्राम मठाली, जिला पौड़ी गढ़वाल, हाल निवास सैनिक कॉलोनी नकरौंदा रोड, बालावाला एवं 4th गढ़वाल राइफल्स से सेवानिवृत कैप्टन गणेश कोटनाला साहब अपनी बिटिया नैना के शुभ विवाह का निमंत्रण देने आए। इस स्नेहिल निमंत्रण के लिए उनका हार्दिक आभार। बिटिया नैना को विवाह की अग्रिम बधाई एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं! #AjayKothiyal #YouthFoundation #Uttarakhand #GarhwalRifles #JaiHind
2
305
आज भारतीय जनता पार्टी, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के संगठनात्मक जिला ऋषिकेश के बालावाला मण्डल स्थित नथन्नपुर शक्ति केंद्र में 'राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा शक्ति केंद्र सम्मेलन' में उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बालावाला मंडल अध्यक्ष सौरभ नौडियाल जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिपुल मैंदोली जी, 94वार्ड से नगर निगम पार्षद श्री मेहरबान सिंह कंडारी जी सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। इस असवर पर स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात हुई। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार सहित राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सार्थक विमर्श हुआ। इस सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बालावाला मंडल एवं नथन्नपुर शक्ति केंद्र के समर्पित कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार! जय हिंद! #AjayKothiyal #BJP #Doiwala #Balawala #Uttarakhand #RajyaSthapanaDiwas #BJPUttarakhand #JaiHind
132
Saint Joseph Academy, Dehradun. मेरी वह पाठशाला जहाँ से मैंने सन 1975 मे 1st Class मे पढ़ाई करी। आज 52 वर्ष क़े बाद SJA क़े Principal क़े कक्ष मे Brother Carol और रणधीर अरोड़ा Sir क़े साथ। एक मधुर अहसास!!! #AjayKothiyal #SaintJosephAcademy #Dehradun
1
1
8
1,021
आज केदारनाथ धाम से पैदल मार्ग होते हुए गौरीकुंड आते समय 'केदारघाटी टैक्सी-मैक्सी यूनियन सोनप्रयाग' के अध्यक्ष श्री अंकित गैरोला जी से आत्मीय मुलाकात हुई। इस अवसर पर श्री रजनीश गैरोला जी, श्री रामप्रकाश जी एवं श्री मनोज सेमवाल जी भी उपस्थित रहे। सभी के साथ केदारनाथ यात्रा एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। आप सभी का हृदय से आभार! हर-हर महादेव! जय बाबा केदार! #AjayKothiyal #KedarnathDham #BabaKedar #KedarnathYatra #sonprayag_gaurikund_uk
1
5
271
केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण की यात्रा का एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है यह मुख्य बेस कैंप। यह वही स्थान है, जहां से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक निर्माण सामग्री का भंडारण किया जाता था और फिर घोड़े-खच्चरों के माध्यम से दुर्गम पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम तक पहुंचाया जाता था। साथ ही धाम में कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों के आवागमन के दौरान यह कैंप उनके ठहरने और विश्राम का भी प्रमुख केंद्र था। वर्ष 2014 में जब केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण का कार्य गति पकड़ रहा था, तब इस टीम की पहचान NIM टीम के रूप में थी। समय के साथ कार्यों का स्वरूप बदला और आज यही टीम WOOD STONE Construction के नाम से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है। वर्ष 2013 की भीषण आपदा के बाद केदारनाथ धाम को फिर से खड़ा करने के लिए जिन लोगों ने कठिन परिस्थितियों, विषम मौसम और दुर्गम भौगोलिक चुनौतियों के बीच दिन-रात मेहनत की, यह बेस कैंप उनके संघर्ष, परिश्रम और समर्पण का साक्षी रहा है। वर्तमान में इस महत्वपूर्ण कैंप की जिम्मेदारी कैप्टन एस.सी. रमोला साहब संभाल रहे हैं। उनके साथ अकाउंटेंट श्री अनिल नेगी जी तथा कर्मचारी श्री अनिल पंवार जी एवं श्री जया शाही जी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। आज यहां पहुंचकर पुनर्निर्माण के दिनों की यादें ताजा हो गईं। वास्तव में, केदारनाथ का पुनर्निर्माण केवल भवनों और रास्तों का निर्माण नहीं था, बल्कि यह सामूहिक संकल्प, कठिन परिश्रम, समर्पण और अटूट इच्छाशक्ति की एक ऐतिहासिक गाथा है। इस पुनर्निर्माण यात्रा से जुड़े सभी कर्मयोगियों के योगदान को सादर नमन! हर-हर महादेव! जय बाबा केदार! #AjayKothiyal #KedarnathDham #KedarnathReconstruction #NIM #WoodStoneConstruction #Uttarakhand
138
भारतीय सेना का प्रसिद्ध पाइप बैंड हमेशा से ही पूरी श्रद्धा, सम्मान और अनुशासन के साथ बाबा केदारनाथ जी की पावन विग्रह डोली की अगवानी करता आया है। यह परंपरा भारतीय सेना की श्रद्धा, समर्पण और बाबा केदार के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। इसी गौरवशाली परंपरा के अनुरूप बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के पावन अवसर पर सिख रेजिमेंट की 8वीं बटालियन की पाइप बैंड टीम ने अपनी मधुर धुनों और अनुशासित प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय और गौरवपूर्ण बना दिया। भारतीय सेना के वीर जवानों का बाबा केदार के प्रति यह सम्मान और श्रद्धाभाव देखकर मन गर्व से भर गया। भारतीय सेना के जांबाज जवानों को सादर नमन! हर-हर महादेव! जय बाबा केदार! #AjayKothiyal #IndianArmy #SikhRegiment #IndianArmyPipeBand
1
2
30
1,332
आज केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के पावन अवसर पर युवा स्वामी ललित जी महाराज के आश्रम में प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वर्ष 2013 की भीषण आपदा के बाद जब केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों के दौरान हम शीतकाल में भी यहां कार्य करते थे, उस समय स्वामी ललित जी महाराज की अद्भुत तपस्या और साधना को करीब से देखने का अवसर मिलता था। कड़ाके की ठंड और कठिन परिस्थितियों के बीच उनकी तपस्या, धैर्य और आध्यात्मिक समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक था। उनके इस आश्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां से कोई भी संत-महात्मा अथवा भक्तजन भूखा नहीं लौटता। हर आने वाले को प्रेम, श्रद्धा और आत्मीयता के साथ भोजन एवं प्रसाद उपलब्ध कराया जाता है। यह सेवा और मानवता की भावना अपने आप में अनुकरणीय है। आज वर्षों बाद स्वामी जी से मिलकर पुरानी स्मृतियाँ ताजा हो गईं। उनके सेवा, साधना और समर्पण भाव को सादर नमन! हर-हर महादेव! जय बाबा केदार! #AjayKothiyal #KedarnathDham #BabaKedar #HarHarMahadev
1
1
5
307
आज केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के पश्चात वापसी के दौरान जंगलचट्टी में दिल्ली से आए युवाओं के एक उत्साही दल से आत्मीय भेंट हुई। इस दल में रक्षा मंत्रालय (MOD) में सेवारत श्याम खट्टर जी, रोहिणी कोर्ट दिल्ली में कार्यरत रुचि त्यागी जी, तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (ESI) में कार्यरत अभिमन्यु कौशिक जी शामिल थे। जिस जोश, उमंग और आत्मीयता के साथ आप लोगों ने मुलाकात की उसे देखकर मन बेहद प्रसन्न हुआ। आप सभी का यह उत्साह, अपनापन और बाबा केदार के प्रति श्रद्धा देखकर बहुत खुशी हुई। बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे! जय बाबा केदार! हर-हर महादेव! #AjayKothiyal #KedarnathDham #BabaKedar #HarHarMahadev #JaiBabaKedar #Uttarakhand
1
482
आज बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे, डीएवी कॉलेज देहरादून के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री अंशुल चावला जी और उनके साथियों के साथ रास्ते में आत्मीय भेंट हुई। सभी युवा साथियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। बाबा केदारनाथ जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे। सभी के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं! जय बाबा केदारनाथ! #AjayKothiyal #KedarnathDham #DAVCollege #Dehradun #Uttarakhand
2
243