
#Police~Official Twitter account of DCP City Commissionerate Prayagraj. Plz. do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of Emergency.
Joined June 2023
- Tweets18.2K
- Following51
- Followers3.2K
- Likes556
झलक आपने देखी थी… अब देखिए खाकी की पूरी कहानी। ✨
महानायक अमिताभ बच्चन की प्रभावशाली आवाज़, पद्मश्री शंकर महादेवन का स्वर व संगीत, जाने-माने कवि-गीतकार आलोक श्रीवास्तव के शब्द और करण आनन्द का प्रभावशाली अभिनय—
इन सबके साथ प्रस्तुत है
‘खाकी का सितारा’ | The UP Police Anthem
साहस से संवेदना तक, सेवा से संकल्प तक—वर्दी के पीछे के इंसान की कहानी अब अपने पूरे 6.5 मिनट के Official Video में YouTube पर।
🎬 Watch the Full Anthem 👇
youtu.be/zsOYnYMi3B8?si=R7Zb…
सितारे सिर्फ आसमान में नहीं होते… कुछ खाकी पहनकर हमारे बीच चलते हैं। ✨
@SrBachchan @Shankar_Live @AalokTweet @karanaanand
#KhakiKaSitara #UPPAnthem
DCP CITY PRAYAGRAJ retweeted
80वें #स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य (मुख्य अतिथि) द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में ध्वजारोहण किया गया। पुलिस आयुक्त प्रयागराज @piyushmordia , अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था/ अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा माननीय मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#IndependenceDay2026
@Uppolice
@dgpup
@UPGovt
DCP CITY PRAYAGRAJ retweeted
80वें #स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त प्रयागराज @piyushmordia द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई व राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। एवं समस्त पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करते हुए आमजन को बेहतर, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
#IndependenceDay2026
@Uppolice
@dgpup
@UPGovt
ऑपरेशन दहन—मादक पदार्थों का विनष्टीकरण।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के क्रम में @prayagraj_pol द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन दहन” के तहत,गठित समिति के समक्ष जनपद के थाना कौंधियारा में पंजीकृत 25 अभियोगों से सम्बंधित लगभग ₹72 लाख 31 हजार 500/- मूल्य के 144.63 किलोग्राम अवैध गांजा का विनष्टीकरण किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
“The first step is to listen — not judge.”
What happens when a woman walks into a police station with a story of abuse, fear or harassment?
In a candid conversation on A Cup of Context, DGP UP Shri Rajeev Krishna speaks about women’s safety, domestic violence, Mission Shakti Kendras, changing police mindsets, raising respectful boys & why society too must learn to listen.
Beyond FIRs. Beyond statistics.
A conversation on policing with empathy, accountability & trust.
🎙️ “First, We Listen.”
Watch the full podcast on the UP Police YouTube channel.
youtu.be/u91dzDvbo40?si=o_Rd…
#UPPolice #DGPUP #MissionShakti #WomenSafety
DCP CITY PRAYAGRAJ retweeted
प्रेस नोट
आज दिनांक 19.06.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में आयोजित तृतीय उ0प्र0 पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेसिंग एवं खो-खो) प्रतियोगिता का समापन श्री जोगेन्द्र कुमार, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा किया गया है, जिसमें श्री विजय ढुल अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/आयोजन सचिव कबड्डी क्लस्टर, श्री नीरज कुमार पाण्डेय पुलिस उपायुक्त लाइन्स/नोडल कबड्डी क्लस्टर, श्री पंकज पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, श्री मनीष कुमार शांडिल्य पुलिस उपायुक्त नगर, श्री विवेक चन्द्र पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, श्री कुलदीप गुनावत पुलिस उपायुक्त गंगानगर, श्री सागर जैन पुलिस उपायुक्त अपराध, श्री विनोद कुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक प्रथम, श्री प्रवीन कुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय आदि उपस्थित रहें, सम्पूर्ण प्रतियोगिता के दौरान समस्त खिलाडियों द्वारा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया गया है, जिसमें कबड्डी पुरूष वर्ग में ललित कुमार मेरठ जोन व कबड्डी महिला वर्ग में मन्नू मेरठ जोन तथा खो-खो पुरूष वर्ग में रामसरन पीएसी पूर्वी जोन ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अर्जित किया एवं खेल प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।
कबड्डी प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में मेरठ जोन ने 46 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती का खिताब अर्जित किया एवं पीएसी पश्चिमी जोन ने 33 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता का खिताब अर्जित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग में मेरठ जोन ने 41 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती का खिताब अर्जित किया एवं प्रयागराज जोन ने 16 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता का खिताब अर्जित किया।
फेंसिंग प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में पीएसी पूर्वी जोन ने 80 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती का खिताब अर्जित किया एवं पीएसी मध्य जोन 15 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता का खिताब अर्जित किया।
फेंसिंग प्रतियोगिता महिला वर्ग में कानपुर जोन ने 90 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती का खिताब अर्जित किया एवं गोरखपुर जोन ने 10 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता का खिताब अर्जित किया।
खो-खो प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में पीएसी पूर्वी जोन ने 38 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित कर चल बैजन्ती का खिताब अर्जित किया एवं पीएसी मध्य जोन ने 35 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता का खिताब अर्जित किया।
खो-खो प्रतियोगिता महिला वर्ग में लखनऊ जोन ने 26 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती का खिताब अर्जित किया एवं वाराणसी जोन ने कुल 02 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता का खिताब हासिल किया।
जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में वाराणसी जोन ने 206.70 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजंती का खिताब अर्जित किया एवं प्रयागराज जोन ने 199.20 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता का खिताब अर्जित किया।
हर मोबाइल की वापसी—भरोसे की मजबूती
@prayagraj_pol द्वारा 210 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#TrustRecharged
#GoodWorkUPP
#RingReturn
DCP CITY PRAYAGRAJ retweeted
पुलिस आयुक्त प्रयागराज व अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था द्वारा जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना धूमनगंज, करैली व खुल्दाबाद क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, चौराहों एवं आवागमन के मार्गों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया एवं पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा थाना प्रभारियों को हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कर नियमित निगरानी सुनिश्चित किये जाने एवं नकबजन, लुटेरे व चैन स्नैचरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
DCP CITY PRAYAGRAJ retweeted
आज दिनांक 26.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षियों की Passing Out Parade (POP) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार द्वारा परेड की सलामी ग्रहण कर विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पुलिस आयुक्त द्वारा परेड की सलामी ग्रहण करते हुए नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा, संविधान के प्रति आस्था एवं जनसेवा की शपथ दिलाई गई।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा नवआरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा मात्र एक नौकरी नही है अपितु यह समाज की सेवा के प्रति एक समर्पण है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
@CMOfficeUP
@Uppolice
@dgpup
#UPPolicePOP #UPPolice
पतंग उड़ाइए, ज़िंदगी नहीं।
चीनी/सिंथेटिक मांझा केवल एक धागा नहीं, चलती सड़क पर जानलेवा धार है।
इसके निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध है।
#UPPolice द्वारा प्रदेशभर में प्रतिबंधित मांझे के विरुद्ध सघन चेकिंग, छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई लगातार जारी है।
प्रतिबंधित मांझे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत UP 112 पर दें।
सुरक्षित सूती मांझा अपनाएं, जीवन की डोर बचाएं।
#ChineseManjhaBan #ZeroTolerance #PublicSafety #RoadSafety #UP112 #IllegalManjha
सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से संबंधित वायरल वीडियो प्रकरण में थाना नांगल, जनपद बिजनौर पर पंजीकृत अभियोग में एक और वांछित अभियुक्त समीर उर्फ रूहान को गिरफ्तार किया गया है।
पूर्व में 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि विदेश में रह रहे 03 फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं।
जनपद बिजनौर के थाना नांगल से सम्बंधित प्रकरण में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 श्री अमिताभ यश की बाइट।
#UPPolice
DCP CITY PRAYAGRAJ retweeted
आज दिनांक 14.04.2026 को नोएडा में चल रहे धरना/प्रदर्शन के दृष्टिगत कमिश्नरेट नोएडा में सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न स्थलों पर तैनात हैं। क्लियो काउंटी,गढ़ी चौखंडी,सेक्टर-121,सेक्टर-70, का घटना स्थल एक ही है जहां पर घरों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं ( मेड ) द्वारा अपने काम का पैसा बढ़ाने के लिए प्रदर्शन किया गया था, स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण है तथा कानून-व्यवस्था स्थापित है।
जनसामान्य से अपील है कि अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें एवं किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें । अराजकता फैलाने एवं अफवाहें प्रसारित करने वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध दृढ़तापूर्वक विधिक कार्यवाही की जाएगी। सभी से अपील है कि शांति एवं संयम बनाए रखें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें । पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शांति, सुरक्षा एवं जनसुविधा सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
DCP CITY PRAYAGRAJ retweeted
दैनिक समाचार पत्रों में #पुलिस_कमिश्नरेट_प्रयागराज के सम्बन्ध में प्रकाशित मुख्य खबरें।
#PoliceCommissioneratePrayagrajInNews
#UPPInNews
DCP CITY PRAYAGRAJ retweeted
आज दिनांक-04.04.2026 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री जोगेन्द्र कुमार द्वारा गंगानगर जोन, कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी शान्तिपुरम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त गंगानगर, सहायक पुलिस आयुक्त थरवई व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
DCP CITY PRAYAGRAJ retweeted
आज दिनांक 23.03.2026 को जिलाधिकारी मथुरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा तहसील छाता सभागार में छाता क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारियों तथा व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर वार्ता कर भ्रामक खबरें न फैलाने के संदर्भ में वार्ता की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
@Uppolice
@digrangeagra
@adgzoneagra
DCP CITY PRAYAGRAJ retweeted
अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने,अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों,सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
DCP CITY PRAYAGRAJ retweeted
मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज आगमन के दृष्टिगत आज दिनांक- 08.03.2026 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस ब्रीफिंग की गयी। उक्त ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त गंगानगर, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
@Uppolice
DCP CITY PRAYAGRAJ retweeted
➡️विश्वप्रसिद्ध लट्ठामार/लड्डूमार होली बरसाना/नन्दगाँव मथुरा की पुरानी वीडियो की क्लिप के आंशिक भाग को सोशल मीडिया पर वायरल कर सदियों पुरानी परम्परा को बदनाम करने वालों के विरूद्ध थाना बरसाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में #spra_mta द्वारा दी गयी बाइट
@Uppolice
@adgzoneagra
@digrangeagra
DCP CITY PRAYAGRAJ retweeted
दैनिक समाचार पत्रों में #पुलिस_कमिश्नरेट_प्रयागराज के सम्बन्ध में प्रकाशित मुख्य खबरें।
#PoliceCommissioneratePrayagrajInNews
#UPPInNews









































