Official Twitter Handle of DGP Madhya Pradesh.

Madhya Pradesh, India
Joined August 2016
Pinned Tweet
✨🇮🇳 38 years of Service to Nation...God is Kind 🙏🏻💐 #DGPMP #MPPolice @svpnpahyd
40
28
4
193
43,529
🇮🇳 राष्ट्रीय एकता का संदेश, नशामुक्त भारत का संकल्प... राष्ट्रीय एकता दिवस एवं ‘Fight Against Drugs’ का संदेश लेकर मध्यप्रदेश से बाइक राइडर्स दल रवाना। #DGPMP #MPPolice @narcoticsbureau
4
24
1
37
4,927
CRPF के समन्वय में आयोजित इस राष्ट्रव्यापी रैली में 14 राज्यों के 146 पुलिस राइडर्स लगभग 2,500 किमी की यात्रा कर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह एवं परेड में सहभागिता करेंगे।
1
4
10
206
DGP ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जनजागरूकता और समाज की सामूहिक भागीदारी को आवश्यक बताते हुए राइडर्स से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। एक भारत, श्रेष्ठ भारत—नशामुक्त भारत!
4
5
150
अपराध की सूचना से अंतिम न्याय तक-पूरी प्रक्रिया एक ही मंच पर... 3 से 7 अक्टूबर तक भेल दशहरा मैदान, गोविन्दपुरा में आयोजित नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का सफल समापन हुआ। #DGPMP #MPPOLICE
8
16
1
36
11,420
साथ ही NAFIS, 3D क्राइम सीन, FSL, Dial-112, साइबर सुरक्षा, 1930, e-Zero FIR, ऑपरेशन मुस्कान एवं महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई। कानून को पढ़ने के साथ देखने, समझने और अनुभव करने का अवसर—आमजन को आधुनिक न्याय व्यवस्था से जोड़ने की अभिनव पहल।
1
3
5
302
समापन अवसर पर आयोजन में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
1
3
238
✨ हॉकी में स्वर्णिम सफलता, मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गौरव का क्षण... 🏑🇮🇳 एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता विवेक सागर ने DGP श्री कैलाश मकवाणा से की भेंट #MPPOLICE #DGPMP
6
26
2
64
7,157
DGP श्री कैलाश मकवाणा ने भारतीय टीम की सफलता और लॉस एंजिलिस ओलंपिक-2028 के लिए क्वालीफाई करने पर पूरी टीम को बधाई दी तथा श्री विवेक सागर प्रसाद को इस स्वर्णिम उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
1
3
6
252
@VivekSagarpras1 टोक्यो ओलंपिक-2020 में कांस्य, एशियन गेम्स-2023 में स्वर्ण, पेरिस ओलंपिक-2024 में कांस्य और कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य भी रहे हैं। श्री विवेक सागर की उपलब्धियां मध्यप्रदेश पुलिस और पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं।
3
6
236
कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट योगदान को सम्मान... नवम्बर 2025 के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क (DG’s Commendation Roll & Disc) प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई है।
12
22
1
55
10,349
वर्ष 2002 से प्रदान किया जा रहा यह सम्मान कानून-व्यवस्था, दस्यु एवं नक्सल विरोधी अभियानों, प्राकृतिक आपदा, अनसुलझे प्रकरणों के सफल निराकरण तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।
1
4
5
635
लगातार उत्कृष्ट सेवा और स्वच्छ सेवा अभिलेख वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी इसके लिए पात्र होते हैं। मध्यप्रदेश पुलिस—कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्य और जनसेवा को सम्मान देने की परंपरा। #DGPMP #MPPolice
1
3
8
622
संवेदनशील व्यवहार, तकनीक और जनसेवा—प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला... North Eastern Police Academy के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने PHQ में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा से भेंट कर मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली एवं पुलिसिंग के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
4
15
1
51
5,107
सिम्हस्थ-2028, नए आपराधिक कानून, e-Summon, Dial-112/FRV, CCTNS, ICJS, e-Office, eHRMS, साइबर अपराध रोकथाम तथा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ एवं ‘Safe Click’ अभियानों की जानकारी दी। तनाव प्रबंधन के लिए Heartfulness के साथ हुए MoU का भी उल्लेख किया।
1
1
6
338
DGP ने कहा कि पुलिस अधिकारी का व्यवहार अच्छा एवं संवेदनशील होना चाहिए और जरूरत के समय आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भोपाल में प्रशिक्षण एवं भ्रमण के अनुभव साझा किए तथा मध्यप्रदेश पुलिस की नवाचारपूर्ण पहलों में रुचि दिखाई। #DGPMP #MPPolice
1
1
1
6
291