आज भारतीय जनता पार्टी, मदनगीर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोकसभा विस्तारक आदरणीय श्री @yogenderravi1 जी एवं जिला अध्यक्ष श्री @RsinghSolanki74 जी का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त हुआ।
8
DILIP DEVETWAL retweeted
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आज प्रातःकाल लाल कुआँ चुंगी नंबर-3, तुगलकाबाद एवं हरि नगर, बदरपुर में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा भगवान सूर्यदेव को प्रातःकालीन उषा अर्घ्य अर्पित किया।
इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से सभी के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।
जय छठी मैया!
#Chathpuja #Rameshbidhuri #Bjpdelhi
DILIP DEVETWAL retweeted
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आज प्रातःकाल कालकाजी विधानसभा के अंतर्गत प्रवासी कैम्प, ट्रांजिट कैम्प गोविंदपुरी एवं तिलक खंड, गिरि नगर में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा भगवान सूर्यदेव को प्रातःकालीन उषा अर्घ्य अर्पित किया।
इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से सभी के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।
जय छठी मैया!
#Chathpuja #RameshBidhuri #Bjpdelhi
एकता और आस्था के पावन पर्व छठ पूजा के अवसर पर सेक्टर-7, पुष्प विहार में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छठ व्रतियों के साथ उषा अर्घ्य के दौरान भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
3
आस्था, श्रद्धा एवं लोक संस्कृति के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मिथिला छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छठ व्रतियों के साथ उषा अर्घ्य के दौरान भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
10
DILIP DEVETWAL retweeted
जैन मंदिर, पुल प्रहलादपुर एवं छठ पार्क, हरकेश नगर (तुगलकाबाद विधानसभा) में छठ महापर्व के तृतीय दिवस संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर सम्मिलित होकर छठी मैया एवं सूर्य देव की आराधना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए, यही मंगलकामना है।
#Chathpuja #RameshBidhuri #Bjpdelhi
“लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” प्रमुख नागरिक गोष्ठी में सम्मिलित होने का अवसर मिला।
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों एवं गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। लोकतंत्र, जनहित एवं क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
#प्रमुखनागरिकगोष्ठी #bjpdelhi
5
42 साल बीत जाने के बाद भी 1984 के जख्म आज तक ताजा हैं। कांग्रेस लोकतंत्र की बात तो करती है, लेकिन अपने इतिहास के इस काले अध्याय की जवाबदेही से बच नहीं सकती।
इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता और 1984 के पीड़ितों का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता।
#SaveDemocracyRemoveAnachy #लोकतंत्र
4
DILIP DEVETWAL retweeted
News Coverage
Thanks to Print Media
#NewsCoverage #MediaUpdate
#narendramodi #rameshbidhuri #delhi #bjp #BJP4Delhi
🇮🇳 सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता! 🇮🇳
2014 से विश्वास, 2019 से संकल्प और 2024 से परिवारवाद पर सवाल — अब 2029 तक राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का समय है।
🙏 जनसेवा हमारा धर्म, संगठन हमारी शक्ति और राष्ट्रहित हमारा सर्वोच्च संकल्प। 🇮🇳
10
DILIP DEVETWAL retweeted
“रन फॉर यूनिटी–एकता दौड़”
भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के पावन अवसर पर विवेक बिधूड़ी फाउंडेशन एवं शिव आसरा ट्रस्ट द्वारा जिला दक्षिणी दिल्ली में ‘रन फॉर यूनिटी – एकता दौड़’ का आयोजन किया जा रहा है।
आइए, इस राष्ट्रीय एकता के महापर्व में सहभागी बनकर सरदार पटेल जी के राष्ट्रसेवा, समर्पण और अखंड भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएँ।
📅 दिनांक: 31 अक्टूबर 2026
⏰ समय: प्रातः 5:30 बजे
📍 प्रारंभ स्थल: तुगलकाबाद रेड लाइट, ईएसआई हॉस्पिटल के सामने
आप सभी क्षेत्रवासियों, युवाओं एवं राष्ट्रप्रेमियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस एकता दौड़ को सफल बनाएँ।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत!
एकता हमारी शक्ति, अखंडता हमारा संकल्प…
#RunForUnity #EktaDaud #SardarVallabhbhaiPatel #एकभारतश्रेष्ठभारत #BJP4Delhi
#RameshBidhuri
DILIP DEVETWAL retweeted
“महर्षि वाल्मीकि एवं डॉ. अंबेडकर जन्मोत्सव समिति” द्वारा अंबेडकर नगर में आदिकवि महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होकर महर्षि भगवान वाल्मीकि जी को नमन कर आशीर्वाद लिया।
महर्षि वाल्मीकि जी की अमर कृति रामायण भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और मानवीय आदर्शों का अनुपम ग्रंथ है। उनकी दिव्य वाणी युगों-युगों से समाज को सत्य, धर्म, न्याय, करुणा एवं मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती आ रही है।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएं।
#ValmikiJayanti #महर्षि_वाल्मीकि #MaharishiValmiki #BJP4Delhi
#RameshBidhuri
DILIP DEVETWAL retweeted
विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता मोदी जी के काशी आगमन से पूर्व उमड़ा जनसैलाब…
काशी के घाटों पर आस्था का महासागर, गंगा के ऊपर शौर्य का शंखनाद और आसमान में भारत की सामर्थ्य का विराट प्रदर्शन….
यही है, नए भारत का आत्मविश्वास, सामर्थ्य और स्वाभिमान का सिंहनाद…
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बदलते भारत की यह तस्वीर स्पष्ट संदेश देती है कि भारत अपनी विरासत पर गर्व करता है, अपनी शक्ति पर विश्वास रखता है और अपने सामर्थ्य से भविष्य की नई गाथा लिख रहा है।
#KashiAirShow #IndianAirForce #NewIndia #Kashi #BJP4Delhi
#RameshBidhuri
DILIP DEVETWAL retweeted
“महर्षि वाल्मिकी समिति” तुगलकाबाद गाँव एवं देवली गांव वाल्मीकि मंदिर में “आदर्श नवयुवक वाल्मीकि कल्याण” समिति द्वारा आयोजित भगवान वाल्मिकी प्रकट्रयोत्सव दिवस पर सहभागिता कर आदिकवि महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया।
महर्षि वाल्मीकि जी की अमर कृति रामायण सनातन संस्कृति का गौरव है, जो युगों-युगों से सत्य, धर्म, मर्यादा और सामाजिक समरसता का संदेश देकर मानवता का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
वाल्मीकि जी के आदर्श सदैव समाज को एकता, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
#BJP4Delhi #RameshBidhuri
DILIP DEVETWAL retweeted
📍सनसिटी (गाजियाबाद )
दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और हिंदवी स्वराज्य के महान संकल्प को समर्पित भव्य ऐतिहासिक महानाट्य “जाणता राजा” भारतीय इतिहास के उस स्वर्णिम अध्याय से साक्षात्कार कराता है, जिसने राष्ट्र को स्वाभिमान, सुशासन, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी।
यह महानाट्य केवल एक नाट्य प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रचेतना और शौर्यपूर्ण इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास है।
आइए, छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन-आदर्शों से प्रेरणा लें और राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें।
कार्यक्रम में पूज्य श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज, तेलंगाना राज्यपाल महामहिम श्री शिव प्रताप शुक्ला जी, आचार्य प्रदीप भैया जी, आचार्य बालकृष्ण जी एवं श्री उपेन्द्र राय जी गरिमामय उपस्थित रहीं।
जय भवानी….जय शिवाजी….जय हिंदवी स्वराज्य….
#BJP4Delhi #RameshBidhuri
DILIP DEVETWAL retweeted
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से लोकसभा सांसद माननीय श्री @ianuragthakur जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
माँ कालकाजी से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहते हुए देश की प्रगति एवं जनकल्याण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।
DILIP DEVETWAL retweeted
📍आर्य समाज धर्मशाला (गोविंदपुरी) में बूथ संख्या 138, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 139वें एपिसोड कार्यकर्ता के साथ सुना।
📌 आज के कार्यक्रम के प्रमुख संदेश:-🔹 1. ‘मन की बात’ के 12 वर्ष पूरे होने पर मोदी जी ने इस यात्रा को देशवासियों के प्रयासों को करीब से जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा बताया।
🔹 2. दिवाली और छठ पर स्वच्छता का संदेश: प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया कि त्योहारों की खुशियों के साथ हम अपने घर, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का भी ध्यान रखें।
🔹 3. उत्तराखंड की हेवल नदी का पुनर्जीवन: स्थानीय लोगों और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से नदी को नया जीवन मिलने का उदाहरण साझा करते हुए जनभागीदारी की शक्ति को रेखांकित किया।
🔹 4. पंजाब में प्राकृतिक कपास की खेती: ‘खेती विरासत मिशन’ की ‘नव-त्रिंजन’ पहल के माध्यम से रसायन-मुक्त कपास उत्पादन और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के प्रयासों का उल्लेख किया।
🔹 5. स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’: देश में बने उत्पादों को अपनाने और स्थानीय कारीगरों, बुनकरों तथा उद्यमियों के परिश्रम को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
🔹 6. पर्यावरण और जल स्रोतों का संरक्षण: प्रकृति के प्रति सम्मान, जल स्रोतों की देखभाल और स्वच्छ परिवेश को हमारी सामूहिक जिम्मेदारी बताया।
🔹 7. जनभागीदारी से सकारात्मक परिवर्तन: कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट है कि जब नागरिक स्वयं आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाते हैं, तो छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े सामाजिक बदलाव का आधार बनते हैं।
प्रधानमंत्री जी के विचार हम सभी को प्रेरित करते है कि सेवा को संस्कार, स्वच्छता को संकल्प और जनभागीदारी को राष्ट्र निर्माण का आधार बनाकर विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
#MannKiBaat #मन_की_बात #ViksitBharat #BJP4Delhi #RameshBidhuri
DILIP DEVETWAL retweeted
विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित दशहरा महोत्सव पर रावण एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन करवाते हुए।
🔸अंबेडकर नगर विधानसभा श्री शिव शक्ति रामलीला एवं दशहरा कमेटी, विराट सिनेमा ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कमेटी के सम्मानित सदस्यों श्री ओ.पी. अरोड़ा जी एवं श्री सुभाष सोलंकी जी सहित सभी आयोजकों का अभिवादन स्वीकार किया तथा उपस्थित भक्तजनों को संबोधित किया।
🔸संगम विहार विधानसभा श्री एकता रामलीला समिति, तुगलकाबाद एक्सटेंशन में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव में सहभागिता कर चेयरमैन श्री लाला लालचंद जी एवं उनके सहयोगियों का आत्मीय अभिवादन स्वीकार किया तथा उपस्थित भक्तजनों को संबोधित किया।
🔸 तुगलकाबाद विधानसभा में आयोजित ज्योति रामलीला कमेटी के भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर श्री विक्रम बिधूड़ी जी, श्री मनीष बिधूड़ी जी, श्री धीरज (लाला) जी एवं श्री अमित (लालू) जी सहित समिति के सम्मानित सदस्यों का अभिवादन स्वीकार किया तथा उपस्थित भक्तजनों को संबोधित किया।
प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य की राह कितनी भी कठिन क्यों न हो, अंततः विजय सदैव सत्य और धर्म की ही होती है।
#जय_श्रीराम #विजयादशमी #दशहरा_महोत्सव #BJP4Delhi #RameshBidhuri
आज बी-1 ब्लॉक के साथियों द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विजयादशमी के पावन अवसर पर सांस्कृतिक झाँकियों एवं रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
5
आज अम्बेडकर नगर, DDA उत्सव पंडाल, दक्षिणपुरी में शिव शक्ति रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य रामलीला के अंतर्गत विजयादशमी के पावन अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व सांसद आदरणीय श्री @rameshbidhuri जी के साथ सम्मिलित हुए।
15












































































