DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli) header
DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli) profile picture

District Information And Public Relation,Chamoli

District Chamoli Uttarakhand
Joined December 2017
Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)
विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को पंच पूजाओं के दूसरे दिन श्री आदि केदारेश्वर मंदिर और श्री आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। #Badrinath #ChardhamYatra #Chamoli #Uttarakhand
1
24
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने देशभर से आए प्रवासी उत्तराखण्डियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में ऐसा अनुभव हो रहा है, जैसे एक ही परिवार के सदस्य लंबे समय बाद अपने घर लौटकर एक स्थान पर एकत्र हुए हों। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले उत्तराखण्डियों का अपनी मातृभूमि से भावनात्मक जुड़ाव सदैव बना रहता है। अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहना हम सभी के लिए आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों से विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनके अनुभव, ज्ञान, संसाधन और सामर्थ्य का लाभ राज्य के विकास को भी मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांवों को गोद लेकर उनके विकास में योगदान देने की पहल करने वाले 30 प्रवासी उत्तराखण्डियों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल अपनी मातृभूमि के प्रति प्रवासियों के लगाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है। इससे अन्य प्रवासी उत्तराखण्डी भी अपने गांवों के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ने बीते वर्षों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य के बजट और प्रति व्यक्ति आय में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ रोजगार, स्वरोजगार, पर्यटन, कृषि, बागवानी और औद्योगिक विकास को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। इसके साथ ही 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में 3.5 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इन महिलाओं को जल्द ही प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अतिथि शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा तथा भोजन माताओं के मानदेय में भी जल्द वृद्धि करेगी। सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि एवं बागवानी को रोजगार और स्वरोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बनाने के लिए एप्पल मिशन, कीवी मिशन और तिमुर मिशन जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से छह करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन से किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों को नए अवसर मिल रहे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, रेल, हवाई संपर्क और अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों की दीर्घकालिक पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सौंग बांध परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना से आगामी 50 वर्षों की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध और लखवाड़ बांध परियोजनाओं पर भी कार्य आगे बढ़ रहा है, जबकि किशाऊ बांध परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर की स्थापना, पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार और प्रदेश में हेलीपोर्ट निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। राज्य के विभिन्न शहरों और प्रमुख पर्यटन स्थलों को हेली सेवाओं से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। बेहतर हवाई संपर्क से प्रदेश में पर्यटन, तीर्थाटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाएं भी सुदृढ़ होंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र और संतुलित विकास के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
1
3
4
383
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री शिव प्रसाद चमोली को पर्वतारोहण और साहसिक अभियानों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2024' (लाइफटाइम अचीवमेंट) से सम्मानित किया।
4
5
412
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण।
1
1
4
335
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने थत्यूड़ में आयोजित नौवें जौनपुर महोत्सव एवं क्रीड़ा-सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
3
13
712
📍बामनाथ मंदिर, जनपद चमोली। #BamnathTemple #Chamoli #Uttarakhand
1
1
33
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले शुरू हुई पंच पूजा। #Badrinath #ChardhamYatra #Chamoli #Uttarakhand
28
चमोली जिले के विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थल औली में कृत्रिम बर्फ बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। #Auli #Chamoli
17
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों के लिए बन रही मददगार। #Chamoli #Uttarakhand
20
श्री आदि बदरी मंदिर जनपद-चमोली #Uttarakhand #AdiBadri #Chamoli #ExploreUttarakhand
2
33
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक, भारत रत्न से अलंकृत 'महामना' पं. मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
28
राज्य सरकार की नंदा गौरा योजना बालिकाओं के लिए साबित हो रही वरदान। #Chamoli #Uttarakhand
33
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भोपाल, मध्य प्रदेश में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
9
17
715
📍 योग ध्यान बदरी मंदिर, जनपद चमोली। #YogaDhyanBadriTemple #Chamoli #ExploreUttarakhand
14
समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री "भारत रत्न” मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
22
समस्त प्रदेशवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक 'भाई दूज' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
13
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद। मांँ गंगा की उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना हुई। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई कपाट बंद होने की प्रक्रिया। #Gangotri #Uttarakhand
4
5
411
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम में अन्नकूट एवं गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर आज मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में ठीक दोपहर 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शीतकाल के लिए छह माह तक बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों, देव डोली, लोक संस्कृति की मनमोहक छटा, ढोल-दमाऊ की गूंज और सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना हुई। मां गंगा की उत्सव डोली आज करीब 19 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करेगी। पहले दिन भैरव मंदिर होते हुए मार्कण्डेय पुरी स्थित देवी मंदिर में रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 11 नवंबर को डोली मुखबा के लिए प्रस्थान करेगी। कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया एवं तैयारियां मंगलवार प्रातःकाल से ही विधि-विधान के साथ शुरू हो गई थीं। निर्धारित मुहूर्त में पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मां गंगा के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद किए गए।
4
5
417
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
उत्तराखण्ड अभी कई और कीर्तिमान करेगा स्थापित : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी।
3
8
518
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
उत्तराखण्ड के विकास के लिए समाज के हर वर्ग का संकल्प जरूरी : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।
2
4
534