Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime) header
Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime) profile picture

Voice Of The Voiceless, independent journalism, || [email protected] https://teapawt.net/t.co/b3a5ySCJ82

New Delhi, India
Joined February 2021
Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)
सादर जय भीम, हमे आज फिर से आप सभी के सहयोग की ज़रूरत है. हम अभी ऑफिस खर्च चलाने में ग्राउंड रिपोर्टिंग और सेलरी देने में ख़ुद को असमर्थ पा रहे है कृपया हेल्प करें. आपकी छोटी मदद भी हमारे लिए सुकून लेकर आएगी 🙏
192
113
11
668
127,623
एक नहीं 50 मुकदमे लगवाओ, तुम्हारी तानाशाही नहीं चलेगी": अनूपशहर में भाजपा विधायक और बसपा नेता के बीच तीखी भिड़ंत ​बुलंदशहर के अनूपशहर में किसान सहकारी चीनी मिल के कार्यक्रम के दौरान मंच और जमीन के बीच सीधा राजनीतिक टकराव देखने को मिला। ​भाजपा विधायक संजय शर्मा ने जब मंच से कहा कि "हम विधायक हैं, बदमाशी मत करो वरना मुकदमा दर्ज हो जाएगा", तो नीचे बैठे बसपा नेता मनोज प्रधान ने खड़े होकर सीधा जवाब दिया। ​मनोज प्रधान ने कहा- "50 मुकदमे लगवाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं। तुम गुंडा एक्ट और फर्जी मुकदमे लगवाते हो, लेकिन जनता के हक की आवाज नहीं दबेगी।" पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुई इस तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ​#Bulandshahr #BJPvsBSP #SanjaySharma #ManojPradhan #uppolitics
2
68
1
189
3,061
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
कांग्रेस दफ्तर में दलित कार्यकर्ता की पिटाई पर चन्नी चुप क्यों?": आप नेता जसवीर गढ़ी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को घेरा ​चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में दलित कार्यकर्ता रणजीत सिंह के साथ कथित मारपीट के बाद पंजाब में सियासी घमासान तेज हो गया है। ​आम आदमी पार्टी नेता जसवीर सिंह गढ़ी ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस के भीतर दलितों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई जाती है, चन्नी साहब चुप्पी साध लेते हैं। ​गढ़ी ने चंडीगढ़ प्रशासन और केंद्र की भाजपा सरकार से भी सवाल पूछा कि पीड़ित की शिकायत के 24 घंटे बाद भी एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) कानून के तहत मुकदमा क्यों नहीं दर्ज हुआ? ​#PunjabPolitics #JasvirSinghGarhi #CharanjitChanni #DalitRights #AAPPunjab
1
2
220
बहन जी मेरी परीक्षा क्यों लेती हैं?": बसपा में वापसी के बाद पहली रैली में भावुक हुए आकाश आनंद, सार्वजनिक रूप से मांगी माफी ​बुलंदशहर की जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का बेहद भावुक और आक्रामक अंदाज देखने को मिला। ​पार्टी में बहाली के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आकाश ने कहा कि जब बहन जी ने उन्हें सजा दी थी, तो उन्होंने पूछा था कि उनकी परीक्षा बार-बार क्यों होती है? इस पर मायावती जी ने उन्हें बाबासाहेब और कांशीराम साहब के ऐतिहासिक त्याग की याद दिलाई। ​मंच से हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए आकाश आनंद ने कहा- "बहन जी, बहुजन समाज के लिए मैं अपना परिवार त्यागने को तैयार हूं, आप मरते दम तक जितनी चाहें परीक्षा ले लीजिए। ​#AkashAnand #Mayawati #BSP #BahujanSamajParty #uppolitics
4
20
131
2,139
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
मानसा में सड़कों पर उतरीं किसान यूनियनें: झोटा हत्याकांड पर केजरीवाल, भगवंत मान और सिसोदिया के पोस्टरों पर पोती कालिख, पहनाई जूतों की माला ​पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद उपजा जनाक्रोश अब बड़े आंदोलन में तब्दील हो चुका है। ​भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के झंडों तले किसान कार्यकर्ताओं और स्थानीय एक्शन कमेटी ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया के पोस्टरों पर कालिख पोती और जूतों की माला पहनाकर शहर में मार्च निकाला। ​किसान संगठनों का कहना है कि राज्य में नशा माफिया बेखौफ घूम रहा है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। कमेटी ने सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। ​#Mansa #PunjabDrugCrisis #ParvinderSinghJhota #BhagwantMann #ArvindKejriwal #FarmersProtest
2
2
126
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
"परविंदर झोटा के परिवार से मिलने आ रहे गृह मंत्री नशे के खात्मे पर गंभीर चर्चा करें तो स्वागत, सिर्फ राजनीति करनी है तो न आएं": मंत्री अमन अरोड़ा ​मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की चर्चाओं पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। ​कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि देश के गृह मंत्री होने के नाते उनका पंजाब आने का पूरा अधिकार है। यदि वे पंजाब से नशे के खात्मे के लिए सरकार के साथ टेबल पर बैठकर कोई ठोस और सकारात्मक चर्चा करने आ रहे हैं, तो मुख्यमंत्री या उनका प्रतिनिधि बैठक में जरूर शामिल होगा। लेकिन यदि उनका मकसद केवल राजनीतिक बयानबाजी करना, आम आदमी पार्टी और सरकार को कोसना है, तो सरकार इसमें शामिल नहीं होगी, फिर केवल भाजपा के नेता ही उनसे मिलें। ​अमन अरोड़ा ने झोटा हत्याकांड पर विपक्ष की सीबीआई जांच की मांग को भी खारिज करते हुए कहा कि जब पूरी वारदात कैमरे पर दर्ज है, तो इस मामले पर राजनीति करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों को घेरते हुए कहा कि 2007 से 2017 के बीच पंजाब के घर-घर चिट्टा पहुंचाने वाले आज नशा मुक्ति पर नसीहत न दें। ​#AmanArora #AmitShah #ParvinderSinghJhota #MansaNews #PunjabDrugCrisis #AAPGovt #PunjabPolitics #TheEqualGround #DalitTimes
1
1
104
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
वोट चोरी का बहाना बनाकर घुसपैठियों के वोट बचाना चाहते हैं राहुल गांधी": दिल्ली की जनसभा में बरसे अमित शाह ​केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में विपक्ष के 'वोट चोरी' और ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों पर करारा प्रहार किया है। ​शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लगातार हो रही चुनावी जीतों से परेशान विपक्ष अब जनादेश को स्वीकार करने के बजाय बहानेबाजी पर उतर आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 'वोट चोरी' का शोर मचाकर असल में अवैध घुसपैठियों के वोट बैंक की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं। ​गृह मंत्री ने कांग्रेस के पुराने चुनावी रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार बनने से दशकों पहले से जनता कांग्रेस को नकारती आ रही है। उन्होंने याद दिलाया कि गुजरात और उत्तर प्रदेश में 41 साल, पश्चिम बंगाल में 54 साल और तमिलनाडु में 64 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। बिना नाम लिए राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि वे इसी मिट्टी में जन्मे हैं और यहीं रहेंगे, उन्हें हर छह महीने में विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ती। ​#AmitShah #RahulGandhi #Congress #EVMControversy
1
2
92
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
2027 में कांग्रेस आई तो मुफ्त बिजली, इलाज और महिलाओं की सम्मान राशि होगी बंद": आम आदमी पार्टी का कांग्रेस पर तीखा हमला ​पंजाब में जनसुविधाओं और 2027 के सियासी एजेंडे को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ​आप पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बयानों से कांग्रेस की असल नीयत सामने आ चुकी है। पन्नू ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में वापसी करने पर भगवंत मान सरकार द्वारा दी जा रही 600 यूनिट मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, 10 लाख का कैशलेस इलाज और महिलाओं की मासिक वित्तीय सहायता बंद करने की तैयारी में है। ​आप नेता ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता आम आदमी को आर्थिक रूप से कमजोर रखने और सरकारी सुविधाओं को गिने-चुने धनाढ्यों तक समेटने की रही है। ​#PunjabPolitics #AAPPunjab #BaltejPannu #RajaWarring #PunjabCongress #FreeElectricity #BhagwantMann
2
2
131
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
केजरीवाल जी कान खोलकर सुन लो, बहाने की राजनीति लंबी नहीं चलती": दिल्ली में गरजे अमित शाह, कहा 2029 तक पंजाब से नशा खत्म करेंगे ​केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा राजनीतिक हमला किया है। ​शाह ने कहा कि पंजाब में 'आप' सरकार के संरक्षण में नशे का व्यापार लगातार पैर पसार रहा है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बहानों की राजनीति का वक्त खत्म हो चुका है, सत्ता में परिणाम देने होते हैं। शाह ने आरोप लगाया कि दिल्ली से हारने के बाद 'आप' नेतृत्व पंजाब के मुख्यमंत्री को भी काम नहीं करने दे रहा। ​अमित शाह ने दावा किया कि पंजाब की जनता आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी का सफाया कर एनडीए की सरकार चुनेगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 2029 तक पंजाब से नशे के पूरे सिंडिकेट को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। ​#AmitShah #ArvindKejriwal #PunjabDrugCrisis #PunjabPolitics #AAPPunjab
1
2
89
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
शाम होते ही बजती है टल्ली": हाथ में बोतल लेकर सीएम भगवंत मान पर बरसे रवनीत बिट्टू ​चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अनोखे अंदाज में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। ​प्रेस कॉन्फ्रेंस में शराब की बोतल दिखाते हुए बिट्टू ने आरोप लगाया कि पंजाब में शाम होते ही शासन-प्रशासन के नियम बदल जाते हैं और उच्चाधिकारियों पर विपक्षी नेताओं को फंसाने का दबाव बनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से जुड़े हालिया विवादों पर भी सवाल उठाए। ​#PunjabPolitics #RavneetBittu #BhagwantMann #Chandigarh #AAP #BJP
1
2
108
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
हाथ में सिरिंज लगी मिली 32 वर्षीय युवक की लाश": बठिंडा में नशे के ओवरडोज़ से मौत की आशंका, सुखबीर बादल ने सरकार को घेरा ​पंजाब के बठिंडा में नशे के जानलेवा कहर की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। परस राम नगर में 32 साल के युवक रमेश का शव मिला, जिसके हाथ की नस में नशीले इंजेक्शन की सिरिंज फंसी हुई थी। ​इस घटना पर शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। बादल ने कहा कि पंजाब का एक और नौजवान नशे की भेंट चढ़ गया और एक परिवार उजड़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में युवाओं को नौकरी भले न मिले, लेकिन नशा हर गली-मोहल्ले में आसानी से बिक रहा है। ​अकाली दल ने मांग की है कि ड्रग पेडलर्स और माफियाओं पर तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए। ​#Bathinda #PunjabDrugCrisis #SukhbirSinghBadal #BhagwantMann #PunjabNews #Chitta #DrugOverdose
1
2
123
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
उत्तर प्रदेश में एक तरफ किसान रात-रात भर जागकर आवारा और छुट्टा गोवंश से अपनी फसलें बचाने के लिए कटीले तारों के पीछे पहरा देने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ योगी कैबिनेट ने गाय पालन को लेकर भारी-भरकम बजट का ऐलान किया है। ​पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के अनुसार, साहीवाल और गीर जैसी उन्नत नस्ल की गायों की खरीद पर सरकार प्रति गाय 40 हजार रुपये तक का अनुदान और बीमा में 85 प्रतिशत की भारी सब्सिडी देगी। ​सवाल यह उठ रहा है कि जो राज्य पिछले कई वर्षों से आवारा मवेशियों के संकट और गौशालाओं के कथित भ्रष्टाचार से जूझ रहा है, वहां क्या नए अनुदान से किसानों का संकट दूर होगा या यह केवल एक और सियासी दांव बनकर रह जाएगा? ​#UPNews #YogiAdityanath #DharampalSingh #CowPolitics #StrayCattleCrisis
3
3
104
बाबासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं": भोपाल में विवादित बयान देने वाले चंद्रशेखर तिवारी के चेहरे पर पोती कालिख ​मध्य प्रदेश के भोपाल से एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर लगातार आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले 'संस्कृति बचाओ मंच' के चंद्रशेखर तिवारी को आंबेडकरवादी युवाओं ने घेर लिया। ​गुस्साए युवाओं ने तिवारी के चेहरे पर स्याही पोतकर विरोध दर्ज कराया और 'बाबासाहेब अमर रहें' के नारों के साथ कड़ी चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत बाबासाहेब के सम्मान से खिलवाड़ करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। ​घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ​#Bhopal #DrAmbedkar #BabasahebAmbedkar #BhopalNews #Ambedkarite
1
7
32
1,745
तमिलनाडु: कोयंबटूर में 11वीं के दलित छात्र अख़िलन आत्महत्या मामले की जांच CB-CID को सौंपी गई; परिजनों का धरना जारी ​तमिलनाडु के कोयंबटूर में पीलामेडू स्थित सरकारी सहायता प्राप्त के.के. नायडू हायर सेकेंडरी स्कूल के 16 वर्षीय दलित छात्र ए. अख़िलन की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों और सामाजिक संगठनों के लगातार जारी विरोध-प्रदर्शन के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने मामले की जांच सीबी-सीआईडी (CB-CID) को सौंप दी है। ​परिजनों का आरोप है कि स्कूल में क्लास टीचर पी. विजयकुमार और सहपाठियों द्वारा अख़िलन को उसकी जाति और खान-पान को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मामले में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार करने के साथ ही दो नाबालिग छात्रों को बाल सुधार गृह भेजा है, जबकि हेडमास्टर और शिक्षक को निलंबित किया जा चुका है। हालांकि, सख्त कानूनी कार्रवाई और राहत की मांग को लेकर परिजनों का धरना अभी भी जारी है। ​#Coimbatore #DalitStudent #CBCIDProbe #TamilNaduNews #castediscrimination
26
100
2,282
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। #ValmikiJayanti #MaharishiValmiki #AadiKavi #ValmikiJayanti2026 #ValmikiSamaj
2
6
1,156
संविधान की बदौलत मंत्री बने हो, नीले झंडे की ताकत से ही तुम्हारी पहचान": कृष्ण बेदी के बयान पर बसपा का जोरदार पलटवार ​हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के नीले गमछे वाले बयान पर बहुजन समाज पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। ​बसपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कहा कि मंत्री कृष्ण बेदी सत्ता के अहंकार में इतिहास और अपने पुरखों की कुर्बानियों को भूल चुके हैं। उन्होंने याद दिलाया कि बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर के संविधान और नीले आंदोलन के संघर्षों की बदौलत ही आज दलित समाज को राजनीतिक भागीदारी मिली है। ​जमालपुर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि वे अपने बेलगाम मंत्रियों पर तुरंत लगाम लगाएं और कृष्ण बेदी को सामाजिक न्याय मंत्री के पद से हटाएं। ​#KrishanBedi #BSPHaryana #KrishanJamalpur #Mayawati #DrAmbedkar
2
49
205
3,549
नीले रंग का कपड़ा पहनकर कोई किसी को भी गाली दे रहा है": हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का विवादित बयान ​हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे नीले रंग के कपड़े को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। ​गांव बिठमड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि आजकल नीले रंग का कपड़ा पहनकर कोई भी किसी को गाली देने लगता है। ​#KrishanBedi #HaryanaPolitics #jaibhim #HaryanaCabinet #ViralVideo
5
11
1
58
3,834
तुम अखिलेश यादव से मिले हो": महोबा में सरकारी चने के बीज की कालाबाजारी का आरोप लगाकर भाजपा विधायक ने गोदाम प्रभारी को जड़ा थप्पड़ ​उत्तर प्रदेश के महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बीज गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मारते और खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। ​चरखारी से विधायक बृजभूषण राजपूत का दावा है कि राजकीय बीज भंडार से किसानों के हक का चने का बीज रात के अंधेरे में पिकअप में लादकर कालाबाजारी के लिए भेजा जा रहा था। मौके पर पहुंचे विधायक ने जब कागजात मांगे तो प्रभारी सोनू यादव कोई आधिकारिक आदेश नहीं दिखा सका। इसके बाद विधायक का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रभारी को अखिलेश यादव से मिला हुआ बताकर थप्पड़ जड़ दिए। ​सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पिकअप और लगभग 100 बोरी सरकारी बीज जब्त कर लिया है। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर गोदाम प्रभारी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। ​#UPNews #BJPMLA #SeedScam #AkhileshYadav #ViralVideo
1
12
1
37
1,933
निष्पक्ष चुनाव में कोई भी जीते हमें ऐतराज नहीं, हमारी लड़ाई व्यक्ति से नहीं बल्कि संस्थाओं को ठीक करने की है": मल्लिकार्जुन खरगे ​कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली में कहा कि यदि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हों, तो कोई भी पार्टी जीते, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। ​खरगे ने स्पष्ट किया कि संविधान यह नहीं कहता कि सिर्फ कांग्रेस ही जीते; हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि कमजोर और बर्बाद की गई संवैधानिक संस्थाओं को बचाने व ठीक करने की है। #MallikarjunKharge #SaveConstitution #FairElections #CongressParty #IndianPolitics
1
26
126
1,570
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
पंजाब के मुद्दों पर रवीश कुमार और ध्रुव राठी को मोतियाबिंद हो जाता है मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद धरना स्थल से दिल्ली केंद्रित मीडिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मानवाधिकार संगठनों के चयनात्मक रवैये पर कड़ा आक्रोश जताया गया है। ​धरना मंच से संबोधन के दौरान प्रचारक ने कहा कि पंजाब को अपने अस्तित्व की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार और चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी का नाम लेते हुए कहा कि देश भर के मुद्दों पर सवाल उठाने वाले इन चेहरों को पंजाब के पानी, किसानी और नशा माफिया द्वारा नौजवानों के कत्ल पर पूरी तरह सांप सूंघ जाता है। जब दिल्ली पर कोई संकट आया तो पंजाबियों ने लंगर लगाए, लेकिन आज जब पंजाब की नस्लें तबाह हो रही हैं, तो ये लोग एक शब्द तक नहीं बोल रहे। ​प्रदर्शनकारियों ने सीजेपी (CJP) जैसे मानवाधिकार संगठनों की खामोशी पर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि खुद को नागरिक अधिकारों का पैरोकार बताने वाले नेटवर्क पंजाब में हो रहे इन अपराधों पर चुप क्यों हैं। मंच से दो टूक संदेश दिया गया कि पंजाब को अपनी जमीनी जंग किसी बाहरी सहारे के बिना खुद ही लड़नी होगी। #ParvinderSinghJhota #PunjabCrisis #RavishKumar #dhruvrathee #cjpprotest
3
3
195