मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत #थाना_शिवपुर की #मिशन_शक्ति व #एण्टी_रोमियो_टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को महत्वपूर्ण योजनाओं, हेल्पलाइन नं0, महिला सशक्तिकरण व साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया।
#MissionShakti6 #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन
75
थाना सारनाथ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद ।
#UPPolice #PoliceCommissionerateVaranasi #VaranasiPoliceInNews
थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के मुकदमें में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
#UPPolice #PoliceCommissionerateVaranasi #VaranasiPoliceInNews
थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के मुकदमें में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
#UPPolice #PoliceCommissionerateVaranasi #DcpVarunaZoneVns
2
259
थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार ।
#UPPolice #PoliceCommissionerateVaranasi #DcpVarunaZoneVns
थाना सारनाथ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद ।
#UPPolice #PoliceCommissionerateVaranasi #DcpVarunaZoneVns
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट करते हुए साइबर ठगी किए ₹25 लाख 44 हजार 800/- @ghazipurpolice थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
साइबर अपराधियों द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप में फँसाने तथा डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर जीवनभर की जमा पूँजी एवं पुत्री की शादी के लिए संचित कुल ₹29.50 लाख की धनराशि बताए गए खातों में ट्रांसफर करा ली गई थी। साथ ही, मामले की जानकारी किसी अन्य को न देने की धमकी देकर पीड़ित को लगभग एक माह तक भयभीत रखा गया।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @bulandshahrpol एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹30 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
Cheery Reunion'
झारखंड के डाल्टनगंज स्थित शेल्टर होम से 14 वर्षीय गुमशुदा बालक को @sonbhadrapolice द्वारा सकुशल खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
थाना कोन पुलिस टीम ने बालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की सहायता ली। रोहतास एवं भभुआ सहित कई संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की। इसी दौरान बालक के डाल्टनगंज (झारखंड) स्थित बाल शेल्टर होम में होने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम तत्काल वहाँ पहुँची और बालक को सकुशल बरामद किया।
#UPPCares
#UPPolice
“रिश्ता वर्दी का, साथ जीवनभर का।”
आज लखनऊ में आयोजित पी.पी.एस. (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु जनपद स्तर पर नियमित संवाद स्थापित करने तथा अन्य सभी मांगों के यथोचित समाधान हेतु आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री कमलेश्वर नाथ, पूर्व पुलिस महानिदेशकगण श्री विलास मणि त्रिपाठी, श्री ए.के. जैन एवं श्री रामेश्वर दयाल, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन श्री प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक के जी.एस.ओ. श्री के.एस. इमैन्यूअल, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार मिश्रा एवं श्री आर.के. चतुर्वेदी, पुलिस महानिदेशक के जनसंपर्क अधिकारी श्री राहुल श्रीवास्तव, स्टाफ ऑफिसर श्री नवीन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके कल्याण, समस्याओं के समाधान तथा अनुभवों के उपयोग के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रतिबद्ध है।
#UPPolice #UPPCares
Kindly help us in tracing #missingupp #uppolice
🚨महराजगंज पुलिस - गुमशुदा महिला की तलाश🚨
जनपद महराजगंज के ग्राम परसौनी, थाना पुरन्दरपुर निवासी सुदामा देवी (उम्र 42 वर्ष), पत्नी हरिराम माली, दिनांक 08 सितंबर 2024 को सुबह लगभग 6 बजे ललाइन पैसिया, थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज से लापता हो गई थीं।
यदि किसी को इनके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल मोबाइल नंबर 9984747161, 8604303970 अथवा थाना पुरंदरपुर के नंबर 9454403908 पर सूचना दें।
🎖️ जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
🙏 कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक साझा कर गुमशुदा महिला की तलाश में सहयोग करें।
#MaharajganjPolice
#गुमशुदा_की_तलाश
#UPPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अवैध शस्त्र के व्यवसाय में लिप्त 02 अभियुक्तों को @rampurpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 12 अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा अवैध हथियारों (राइफल, बंदूक एवं तमंचे) का निर्माण कर उनका विक्रय किया जाता था तथा इससे अवैध धन अर्जित किया जाता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले 04 अभियुक्तों को @muzafarnagarpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 10 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा मेरठ निवासी एक व्यक्ति से अवैध विदेशी पिस्टल एवं तमंचे आदि खरीदकर मांग के अनुसार विभिन्न स्थानों पर ऊँचे दामों पर विक्रय किया जाता था तथा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
#UPATS द्वारा कानपुर नगर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी पहचान एवं प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए छद्म ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों के लोगों को बेचता था। इन ईमेल आईडी का इस्तेमाल विभिन्न प्रदेशों में स्कूलों तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बम विस्फोट की धमकी देने में किया जाता था।
अभियुक्त वर्ष 2021 से छद्म ईमेल आईडी बना रहा था। वह फेसबुक के ‘Buy & Sell’ ग्रुपों एवं व्हाट्सएप के माध्यम से विदेशी संपर्कों से जुड़ा और ईमेल आईडी, पासवर्ड, रिकवरी ईमेल तथा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन संबंधी विवरण एक्सेल शीट में उपलब्ध कराता था। इसके बदले Binance Crypto Wallet के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान प्राप्त करता था। एक बांग्लादेशी नागरिक को ईमेल आईडी उपलब्ध कराने के बदले 6,000 USDT प्राप्त होने के साक्ष्य भी मोबाइल में मिले हैं।
अभियुक्त के मोबाइल में मिले व्हाट्सएप विवरण से पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, तुर्की एवं अमेरिका सहित विभिन्न देशों के मोबाइल नंबरों से संपर्क तथा बड़ी मात्रा में USDT के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई। वहीं, लैपटॉप में मिली एक्सेल फाइलों में लगभग 05 लाख ईमेल आईडी पाई गईं। इनमें वे ईमेल आईडी भी शामिल थीं, जिनका इस्तेमाल 12 अक्टूबर, 2026 को नोएडा के विभिन्न स्कूलों एवं अन्य स्थानों तथा 23 अक्टूबर, 2026 को मुंबई मेयर कार्यालय को बम विस्फोट की धमकियाँ भेजने में किया गया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodJobATS
#UPPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @meerutpolice द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से शत-प्रतिशत लगभग ₹2 करोड़ मूल्य के चोरी के आभूषण, प्राचीन तथा देशी-विदेशी सिक्के एवं ₹3.50 लाख नकद बरामद किए गए हैं।
घर में काम करने वाली मेड द्वारा घर की महिला को जहरीला पदार्थ देकर बेहोश करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
Karwa Chauth special: let your phone fast too
Calls can wait. Messages can wait. The people waiting for you at home can’t.
Give your phone a break. Give your journey your attention.
#KarwaChauth #RoadSafety #UPPolice
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित से की गई साइबर ठगी की ₹2,10,000/- की धनराशि @DeoriaPolice के थाना सुरौली की साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वापस कराई गई।
NCRP पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होने के बाद धनराशि होल्ड कराकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा संपूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP


























