
Official Handle of DCP WEST JAIPUR Our motto : सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to serve) For Emergency #Dial 100/112
Jaipur, India
Joined June 2017
- Tweets3.1K
- Following152
- Followers7.5K
- Likes5.4K
DCP JAIPUR WEST retweeted
#जनसुनवाई
पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल शनिवार, 4 जुलाई, 2026 को पुलिस थाना करधनी पर झोटवाड़ा सर्किल के करधनी, खोरा बीसल, कालवाड़, मुरलीपुरा एवं झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के परिवादियों हेतु करेंगे जनसुनवाई।
समयः प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक।
#JaipurPolice #JanSunwai
DCP JAIPUR WEST retweeted
साइबर अपराध के खिलाफ राजस्थान सरकार की बड़ी पहल !
मुख्य सचिव - श्री वी. श्रीनिवास ने A.C.S., गृह - श्री भास्कर ए. सावंत और D.G.P., राजस्थान - श्री राजीव कुमार शर्मा के साथ साइबर अपराध शाखा के अधिकारियों के साथ आज महत्वपूर्ण बैठक की।
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने राजकीय अवकाश के बावजूद लगभग ढाई घंटे का समय पुलिस मुख्यालय में साइबर क्राइम ब्रांच की संरचना एवं कार्यप्रणाली तथा 1930 हेल्पलाइन के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए साइबर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर हेतु लक्ष्य तय किए।
महत्वपूर्ण लक्ष्य :-
साइबर क्राइम के प्रत्येक पीड़ित को कॉल करते ही 1930 हेल्पलाइन सुविधा तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए आगामी 15 दिनों में टेलीफोन लाइनों एवं ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
साइबर क्राइम से संबंधित मासिक रिपोर्ट प्रकाशित की जाए, जिसमें आमजन की शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी समावेश हो।
साइबर थानों द्वारा प्रतिदिन अपनी उपलब्धियों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाए जिससे जनजागरूकता आयें।
AI तकनीक के उपयोग को अधिकतम बढ़ावा दिया जाए, ताकि 1930 हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली को अधिक उन्नत, प्रभावी एवं त्वरित प्रतिक्रिया देने योग्य बनाया जा सके।
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, A.C.S., गृह - श्री भास्कर ए. सावंत और D.G.P., राजस्थान - श्री राजीव कुमार शर्मा के साथ 1930 हेल्पलाइन पर साइबर अपराध की शिकायत सुनी।
DGP राजस्थान - श्री राजीव कुमार शर्मा ने मुख्य सचिव - श्री वी. श्रीनिवास एवं ACS गृह - श्री भास्कर ए. सावंत को मोमेंटो भेंट कर हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
#RajasthanPolice #CyberSecurity #SafeRajasthan #CyberAware #GoodGovernance
DCP JAIPUR WEST retweeted
प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और सुरक्षित माहौल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है!
D.G.P. श्री राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों ( डी.जी. (ट्रेफिक व ट्रेनिंग) श्री अनिल पालीवाल, डी.जी. (एस.ओ.जी.) श्री आनंद श्रीवास्तव, ए.डी.जी. लाॅ एंड ऑर्डर श्री वी.के. सिंह, ए.डी.जी. (क्राइम) श्री बिपिन कुमार पांडे, ए.डी.जी. (पी.एम. एंड डब्ल्यू.) डाॅ. प्रशाखा माथुर, ए.डी.जी. (कार्मिक) श्री बीजू जाॅर्ज जोसफ, ए.डी.जी. (सिविल राइट) श्रीमती लता मनोज कुमार सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ) के साथ उच्च स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जीरो टॉलरेंस नीति: अवैध खनन, बजरी परिवहन और भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी सबसे कठोर कार्रवाई।
अपराध और गैंगस्टर्स पर प्रहार: गंभीर मामलों को 'केस ऑफिसर स्कीम' में लेकर त्वरित न्याय सुनिश्चित करना। लंबित मामलों का 3 माह में होगा निस्तारण।
सड़क सुरक्षा (विशेष अभियान): हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में हेलमेट अनिवार्य। पुलिस थानों/लाइनों में भी बिना हेलमेट प्रवेश पर रोक।
साइबर सुरक्षा व 1930 हेल्पलाइन: साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए हेल्पलाइन 1930 की नियमित मॉनिटरिंग और त्वरित एक्शन।
डिजिटल पुलिसिंग: थानों में समय बचाने और पारदर्शिता के लिए आमजन को 'ऑनलाइन परिवाद' दर्ज कराने हेतु प्रोत्साहन।
महिला सुरक्षा व संवेदनशीलता: महिला सुरक्षा गतिविधियों को मजबूत करना एवं थानों में महिला पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं।
सड़क पर निकलते समय हेलमेट/सीटबेल्ट अवश्य लगाएं। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें। जागरूक बनें, पुलिस का सहयोग करें और राजस्थान को सुरक्षित बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
अपराधमुक्त और सुरक्षित राजस्थान के लिए हमारा संकल्प!
#RajasthanPolice #CrimeReview #CyberSecurity #RoadSafety
DCP JAIPUR WEST retweeted
बहादुरी और कर्त्तव्यनिष्ठता को मिला सम्मान
@RajCMO @DIPRRajasthan @svoruganti1466 @Rajeev_ips @jaipur_police
#RajasthanPolice #JaipurPolice #PoliceHero #SaluteToPolice #JaipurMetro #PublicSafety #SafetyFirst
DCP JAIPUR WEST retweeted
नवाचार और सुरक्षा का संगम: राजस्थान पुलिस और यूनिसेफ की साझा पहल।
राजस्थान पुलिस अब बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए और भी अधिक "संवेदनशील" और "सशक्त" रूप में आपके साथ है।
हाल ही में महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा एवं यूनिसेफ इंडिया की कंट्री हेड सुश्री सिंथिया मैककैफ्रे के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
इस मुलाक़ात का मुख्य ध्येय "चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग" को ज़मीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
पुलिस की नई पहल और प्राथमिकताएं:
साइबर सुरक्षा: वर्तमान दौर में बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान।
प्रभावी मॉडल: 'कालिका पेट्रोलिंग' और 'सुरक्षा सखी' जैसे कार्यक्रमों की सफलता को आगे बढ़ाना।
सामुदायिक जुड़ाव: पुलिस और समाज के बीच की दूरी को कम कर एक "मित्र पुलिस" की छवि को साकार करना।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सामुदायिक पुलिसिंग) श्रीमती लता मनोज कुमार, यूनिसेफ राजस्थान के स्टेट हेड श्री के.एल. नरसिम्हा राव और बाल संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार निराला ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए।
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है।
आइए, एक जागरूक समाज के निर्माण में राजस्थान पुलिस का सहयोग करें।
#RajasthanPolice #SafetyFirst #CommunityPolicing #ChildRights #PublicService #JaipurPolice
#UNICEF
#KalikaPetrolingUnit
DCP JAIPUR WEST retweeted
राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर में आज 6 अधिकारी/कर्मचारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त।
पुलिस मुख्यालय, जयपुर में कर्मवीरों को सम्मानपूर्वक विदाई।
श्री रणवीर सिंह (आईजी, RAC), श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ (एडिशनल एसपी), श्री लक्ष्मी नारायण, (डीवाईएसपी), श्री नरेंद्र सिंह (सब इंस्पेक्टर), श्री सुभाष (हेड कांस्टेबल) एवं श्री विनय कुमार गर्ग (वरिष्ठ निजी सचिव) सेवानिवृत्त।
वर्षों की निष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवा को नमन।
राजस्थान पुलिस ने उनके योगदान को बताया प्रेरणादायक।
#RajasthanPolice
#KhakiPride
#RetirementHonours
#SaluteToService
#PoliceFamily
#Respect
DCP JAIPUR WEST retweeted
आतंकवाद के खिलाफ सशक्त रणनीति पर मंथन
राजस्थान पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक श्री राकेश अग्रवाल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में आतंकवाद के विरुद्ध संयुक्त रणनीति को और प्रभावी बनाने, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने तथा राजस्थान एटीएस की क्षमता बढ़ाने (Capacity Building) पर विस्तार से चर्चा हुई।
दोनों एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करते हुए आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
राजस्थान पुलिस और NIA मिलकर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
@RajCMO @DIPRRajasthan @svoruganti1466 @Rajeev_ips @NIA_India
#RajasthanPolice
#NIA
#CounterTerrorism #SafeRajasthan #NationFirst
DCP JAIPUR WEST retweeted
अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के प्रणेता भगवान महावीर की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
'जियो और जीने दो' का संदेश केवल शब्द नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और सभ्य समाज की नींव है।
राजस्थान पुलिस शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने कर्तव्य के माध्यम से भगवान महावीर के शांतिपूर्ण समाज के स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
आइए, हम सब मिलकर एक अपराध-मुक्त और शांतिपूर्ण राजस्थान बनाने का संकल्प लें।
#MahavirJayanti #RajasthanPolice #PeaceAndSafety
#JiyoAurJeeneDo #SocialAwareness
DCP JAIPUR WEST retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस
#सुर्खियों_में_राजस्थान_पुलिस
#RajasthanPolice
#LawAndOrder
#BNS
#BNSS
#BSA
#भारतीय_न्याय_संहिता
#नवीन_आपराधिक_कानून
#NewCriminalLaw2023
#न्यायसंहिता
#NyaySanhita
#SardarPatel
DCP JAIPUR WEST retweeted
Today is #EarthHourDay!
Protecting nature is as much our shared responsibility as ensuring safety and security.
Rajasthan Police appeals to the public:
Become a partner in energy conservation by switching off all non-essential lights at your homes and establishments tonight from 8:30 PM to 9:30 PM.
On this #EarthHourDay, let’s express our gratitude towards Mother Earth by saving electricity for one hour.
Your one small step can lead to a giant leap for environmental conservation.
Rajasthan Police is always committed to your service and safety.
#RajasthanPolice #EarthHour2026 #EnergyConservation #EcoFriendly #SaveEnergy #NatureFirst #EarthHourIndia
DCP JAIPUR WEST retweeted
सिर्फ कानून नहीं, एक जिम्मेदारी है खाकी | बीकानेर में DGP श्री राजीव कुमार शर्मा का Exclusive Interview
#RajasthanPolice
#DGPInterview
#RajeevSharma
#BikanerPolice
#ExclusiveInterview
#LawAndOrder
DCP JAIPUR WEST retweeted
कर्तव्य, समर्पण और सम्मान!
पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर में आयोजित विशेष समारोह में D.G.P. श्री राजीव कुमार शर्मा द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 3 पुलिस अधिकारियों ( भरतपुर रेंज I.G. श्री कैलाश विश्नोई, कोटा रेंज I.G. श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल एवं भीलवाड़ा के श्री दुर्गालाल ढोली) को 'D.G.P. डिस्क' प्रदान की गई।
D.G.P. श्री राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति।
साथ ही, कोटा रेंज I.G. श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल को उनके गौरवशाली कार्यकाल के उपरांत भावभीनी विदाई दी गई।
राजस्थान पुलिस अपने जांबाज अधिकारियों के समर्पण को नमन करती है।
हमारा लक्ष्य स्पष्ट है— सेवा की राह पर चलते हुए 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर' को चरितार्थ करना।
#RajasthanPolice #HonorAndValour #DGPDisc
#JaipurPolice
#PolicePride
#KotaPolice
#BharatpurPolice
#BhilwaraPolice
DCP JAIPUR WEST retweeted
राष्ट्र के निर्माण में अपने श्रम का योगदान करने वाले हर कर्मयोगी को राजस्थान पुलिस की ओर से #InternationalLabourDay की हार्दिक शुभकामनाएँ।
राजस्थान पुलिस आपके कठिन परिश्रम और जज्बे को नमन करती है। आपकी सुरक्षा और खुशहाली ही हमारी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है।
जागरूक बनें श्रम अधिकारों का सम्मान करें।
सुरक्षित रहें: किसी भी शोषण या अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएँ।
सहायता: आपात स्थिति में 112 या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
राजस्थान पुलिस आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक सुरक्षित और समृद्ध राजस्थान के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#InternationalLabourDay2026
#LabourDay2026 #RajasthanPolice
#1May
#ShramikDiwas #AapkiSurakshaHamaraSankalp
DCP JAIPUR WEST retweeted
सावधान! स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 'ऊंचे रिटर्न' का लालच देकर साइबर ठग आपको अपना शिकार बना सकते हैं।
सोशल मीडिया (WhatsApp/Telegram) पर मिलने वाले "गारंटीड प्रॉफिट" के लुभावने विज्ञापनों से बचें।
केवल SEBI द्वारा रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही निवेश करें।
अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक या .APK फाइल से ऐप डाउनलोड न करें।
अपना OTP, बैंक पिन या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
आपकी मेहनत की कमाई पर किसी जालसाज का हक नहीं।
राजस्थान पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।
सुरक्षित निवेश करें, सतर्क रहें और ठगी होने पर तुरंत 1930 डायल करें।
@RajCMO @DIPRRajasthan @svoruganti1466 @Rajeev_ips @Cyberdost
#RajasthanPolice #CyberSafeRajasthan #StayAlert
#OnlineFraud
#CyberCrimeAwareness
#Dial1930
DCP JAIPUR WEST retweeted
आरएसी, जयपुर के अलंकरण समारोह में पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
@RajCMO @DIPRRajasthan @svoruganti1466 @Rajeev_ips
#RajasthanPolice
#RAC
#PoliceSamman
#SevaAurSamman
#PolicePride
#RAC5thBataliyn
DCP JAIPUR WEST retweeted
कर्तव्यनिष्ठा को सलाम।
वर्षों तक एक ही पद पर रहकर ईमानदारी से सेवा देने वाले जवानों का सम्मान।
कांस्टेबल श्री नन्दकिशोर मीणा (4874) एवं श्री कैलाश चन्द (5132) हुए सेवानिवृत्त।
डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने स्वयं बुलाकर किया सम्मानित।
स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर बढ़ाया मान।
पद नहीं, सेवा और समर्पण ही असली पहचान है।
#RajasthanPolice #कर्तव्यनिष्ठा
#PolicePride #ServingWithHonor
#Salute
#JaipurPolice































